icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203408
Pawan SharmaPawan SharmaFollow30 Sept 2024, 12:06 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्णिया में छठ महापर्व: 400 से अधिक घाटों पर प्रशासन की व्यवस्था

Purnia, Bihar:लोकआस्था का महापर्व छठ पूर्णिया में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूर्णिया में 400 से अधिक छठ घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा अच्छी व्यवस्था की गई है । पूर्णिया के सौरा नदी घाट पर छठ का विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा है । यहां पर हजारों की संख्या में छठ व्रति और श्रद्धालु छथ पर्व मनाने आए हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हो रहा है ।जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा को एसडीआरएफ ,लाइट की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु नंगे पांव सूप लेकर, टोकरी लेकर, ठेला में पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंच रहे हैं छठवृत्ति दंड प्रणाम करते हुए छठ घाट पर पहुंचकर छठी मैया की आराधना कर रहे हैं । उनका मानना है कि मैया को जो सच्चे भावना से याद करता है पूजा करता है मैया की सारी मुरादे पूरा करती है, वहीं कुछ भक्त अपनी सुविधा के लिए घर में ही पक्का टब बनकर छठ पूजा करते हैं
0
0
Report

पाकुड़ जिले में छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिलेभर में छठ पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया...श्रधालूर गन अस्तगामी सूर्य को अर्ध्य देकर अपने परिवार की सुख – समृधि की कामना भगवान् भास्कर से की...शहर के कालीभसान पोखर , टीनबंगला पोखर , शिवशीतला मंदिर सहित पूरे जिले के दर्जनों पोखरों में छठ पूजा धूमधाम से मनाया गया...छठ घाटों में तरह तरह की लाइटिंग और आतिशबाजी भी पूजा समिति की ओर से किया गया…इस अवसर पर पुलिस प्रशासन भी पूजा में विधि वयवस्था में मुस्तैद दिखे... मालूम हो कि पाकुड़ में लोक आस्था का महापर्व छठ जिले में पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है... नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को व्रतियों ने विभिन्न छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया...इस दौरान शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी...व्रती पारंपरिक छठ गीतों के बीच सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पूजा सामग्री सजाकर घाट पहुंचे...पूरे वातावरण में छठी मइया के गीत गूंजते रहे... श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और स्वस्थ जीवन की कामना की...घाटों पर उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला...
0
0
Report

शहडोल ब्यौहारी में 342 करोड़ 61 लाख विकास कार्य, रोड शो के साथ मुख्यमंत्री दौरे

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल को 342 करोड़ 61 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, 16 नवंबर को ब्यौहारी में होगा भव्य रोड शो और राज्यस्तरीय कार्यक्रम。 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की शुरुआत रोड शो से होगी, जहां वे आमजन का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पहुंचकर राज्यस्तरीय आयोजन में शामिल होंगे और आम जनमानस को संबोधित करेंगे। इस दौरान शहडोल जिले को 342 करोड़ 61 लाख रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 341 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत के 67 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, जबकि 94 लाख रुपये की लागत से पूर्ण दो विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इन विकास कार्यों में सबसे प्रमुख ऊर्जा विभाग के 291 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत वाले दो विद्युत उपकेंद्र हैं। जयसिंहनगर में 109 करोड़ 26 लाख और पपौंध में 182 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण किया जाएगा। वहीं जनजातीय कार्य विभाग के 35 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से छात्रावासों, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा बाणसागर शासकीय महाविद्यालय के निर्माण एवं विकास कार्य, वन विभाग के कार्य और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए रूरल मार्ट का भूमिपूजन होगा। वहीं बुढवा छात्रावास में 34 लाख रुपये से निर्मित तीन अतिरिक्त कक्ष और नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये से बने बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा शहडोल जिले के विकास और जनजातीय गौरव सप्ताह के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रोड शो के बाद आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विकास कार्यों की सौगात देने के साथ आमजन को संबोधित करेंगे。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में छठ महापर्व की धूम, घाटों पर आस्था का माहौल

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में छठ महापर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के घाटों पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां व्रत रखने वाली महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं में महापर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। महिलाओं ने अपने लंबे सिंदूर के तिलक का धार्मिक महत्व बताया और छठी मैया की कृपा, परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए किए जाने वाले इस कठिन व्रत की मान्यताओं को भी साझा किया। अब सुबह करीब 4 बजे व्रती महिलाएं एक बार फिर घाटों पर पहुंचेंगी। सूर्योदय के साथ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन होगा।
0
0
Report

रीवा सांसद बयान के विरोध में दमोह कांग्रेस का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Damoh, Madhya Pradesh:रीवा सांसद के खिलाफ दमोह सांसद के बंगले के सामने कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन जलाया पुतला.. रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के किसानों को लेकर दिए गए बयान का मामला अब तूल पकड़ रहा है और कांग्रेसी सड़को पर आकर विरोध जाहिर कर रहे है। दमोह में रीवा सांसद के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने दमोह के सांसद राहुल सिंह के बंगले के सामने प्रदर्शन किया नारेबाजी की और रीवा सांसद का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर भी बात रखी और कहा कि मिश्रा जड़ी बूटी खा रहे है जिस वजह से उन्हें पता नहीं रहता कि वो क्या बोल जाते है वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने रीवा सांसद और एम पी के सीएम से इस्तीफे की मांग की है
0
0
Report

छठ महापर्व: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर भक्तों की आस्था का उफान

Muju, Jeonbuk State:छठ महापर्व पर आस्था का सैलाब, डूबते सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य एमसीबी जिले के चिरमिरी और कोरिया जिले में छठ महापर्व को लेकर श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठ पूजा के तीसरे दिन व्रतियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पूजा की सामग्री, फल-फूल और प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचीं। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 36 घंटे के निर्जला व्रत के साथ व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व की संध्या पूजा संपन्न हुई। अब व्रती महिलाएं सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण करेंगी। छठ व्रती महिलाएं / श्रद्धालु
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर के सेंट्रल पार्क होटल के किचन में भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू

Morena, Madhya Pradesh:प्रतिष्ठित होटल सेंट्रल पार्क के किचन में लगी भीषण आग। ग्वालियर के सिटी सेंटर स्थित सयाजी ग्रुप के होटल सेंट्रल पार्क में हुआ बड़ा हादसा। शुरुआती जानकारी के मुताबिक किचन की शॉर्ट वायरिंग की वजह से भड़की आग। जिस समय आग लगी, बगल के हॉल में चल रहा था सगाई (रिंग सेरेमनी) का भव्य कार्यक्रम। आग की लपटें और धुआं उठते ही किचन स्टाफ और मेहमानों के बीच मची भगदड़। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू। घटना की खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग की चपेट में आने से किचन की फॉल सीलिंग और कई महंगे उपकरण जले। दमकल विभाग और पुलिस की मुस्तैदी से समय रहते पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं। फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी और पुलिस प्रशासन हादसे की जांच में जुटे
0
0
Report

छठ पूजा शुरू: सूर्यदेव की पूजा से आरोग्य और समृद्धि की कामना पूरे देश में

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर छठ पर्व अनूपपुर लोक आस्था का पर्व समूचे देश मे छठी मैया की पूजा और सूर्यदेव की उपासना का पर्व शुरू हो गया है तालाब वा नदियों के घाट को सुसज्जित किया गया है रंग रोगन भी किया गया है आज व्रती महिलाये गाजे बाजे के साथ तालाब व नदियों के घाट पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दिए और कल सुबह उदियमान सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा अर्चना कर व्रत को पूरा करेंगी इस महापर्व को सूर्य शष्ठी के नाम से भी जाना जाता है कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की शष्ठी तिथि को छठ का महापर्व मनाया जाता है महापर्व छठपर्व खासतौर पर बिहार, झारखण्ड, और पूर्वी उत्तरप्रदेश मे मनाया जाता था धीरे धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गयी और आज समूचे भारत वर्ष के साथ विश्व मे जहा जहा उत्तर भारतीय रहते है सभी जगह मनाया जाने लगा छठ पूजा का व्रत व्रती महिलाये आरोग्य, सम्रद्धि, और संतान की लम्बी आयु के लिए रखती है धार्मिक मान्यता है की इस व्रत को रखने से हर मनोकामना पूरी होती है पहले दिन नहाय खाय से इसकी शुरुआत होती है यह 36 घंटे का बहुत ही कठिन तप है चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत की शुरूआत पहले दिन नहाय खाय से होती है दुसरे दिन खरना तीसरे दिन अस्तांचल सूर्य को अर्घ्य देते हैं और चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा करते हैं व्रती महिलाये
0
0
Report
Advertisement

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने करौली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

Karauli, Rajasthan:राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने करौली जिले का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मामचारी, अतेवा और राजौर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतोष भी जताया। करौली पहुंचने पर सर्किट हाउस में जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस जाब्ते की तैनाती को लेकर जानकारी ली। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त करौली कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां सभागार में अधिकारियों और मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया। इस दौरान एडीएम जगदीश गौड़, एएसपी रामकुमार कस्वां, एसडीएम राकेश कुमार रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करौली दौरे के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त के कैलादेवी पहुंचकर कैलादेवी माता के दर्शन करने का भी कार्यक्रम है。
0
0
Report

छठ पूजा: कृष्णा मार्केट में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बना लाखों श्रद्धालु

New Delhi, Delhi:झिलमिल की कृष्णा मार्केट में छठ पूजा की धूम, हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य छठ महापर्व पर देखने को मिली हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, मुस्लिम महिलाओं ने भी देखा छठ पूजा का अनुपम दृश्य शाहदरा जिला दिल्ली के झिलमिल स्थित वार्ड संख्या 216 की कृष्णा मार्केट में छठ महापर्व को लेकर विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठ पूजा के अवसर पर यहां बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं। गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचे और पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठी मैया के पारंपरिक गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर कृष्णा मार्केट में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। छठ महापर्व के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश हुई। यहां कुछ मुस्लिम महिलाओं ने भी छठ पूजा के आयोजन में पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा को करीब से देखा और इस पावन पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझा। उनकी मौजूदगी ने आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। छठ पूजा के इस आयोजन में शाहदरा नॉर्थ जोन के अध्यक्ष एवं झिलमिल वार्ड के निगम पार्षद पंकज लूथरा भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और आयोजन का जायजा लिया। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। कृष्णा मार्केट में आयोजित इस छठ महापर्व ने न केवल धार्मिक आस्था का परिचय दिया, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश दिया।
0
0
Report

नैनीताल रोड पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा ,रिपोर्ट दर्ज

Guru Bachan SinghGuru Bachan SinghFollow7m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल रोड पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। दभौरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए आगे चल रही मारुति वैगनार कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक कार को काफी दूर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़/बरेली के आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार गंगवार पुत्र ओंकार शरण गंगवार रविवार को अपनी मारुति वैगनार कार से अपने बच्चे को छोड़ने नैनीताल जा रहे थे। जब उनकी कार नैनीताल रोड स्थित दभौरा पेट्रोल पंप के पास पहुँची तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। ​कार चालक राजेंद्र कुमार के अनुसार ट्रक चालक द्वारा जिस प्रकार गाड़ी को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटा गया उससे उनकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक चालक का कृत्य जानलेवा साबित हो सकता था। ​हादसे के बाद पीड़ित राजेंद्र कुमार गंगवार ने थाना भोजीपुरा में पहुंचकर संबंधित ट्रक और उसके चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

फरीदाबाद के कपड़ा कारोबारी की फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,दोस्त के साथ झांसी जा रहा था

Sundaram SinghSundaram SinghFollow7m ago
Farrukhabad, Uttar Pradesh:कन्नौज में अकबरपुर रोड पर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार फरीदाबाद निवासी 32 वर्षीय धीरज की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त करन घायल हो गया। दोनों को रविवार को एंबुलेंस से फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल लाया गया था। घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की है। दिल्ली निवासी करन ने बताया कि वह प्ले ग्रुप के बच्चों को पढ़ाते हैं। शनिवार रात वह अपने दोस्त धीरज के साथ दिल्ली से झांसी का किला देखने निकले थे। धीरज हरियाणा के फरीदाबाद थाना क्षेत्र के गांव अड़ंगपुर के रहने वाले थे और कपड़े का कारोबार करते थे।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में चौथे चरण से पहले पंचायत चुनाव की तैयारी की प्रशासनिक समीक्षा

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) कलक्टर और एसपी ने पंचायत चुनाव की तैयारियां देखीं हनुमानगढ़ में पंचायत चुनाव के चौथे चरण से पहले रविवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संगरिया पंचायत समिति की दो ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाब सीमा से लगी हरिपुरा और भाखरांवाली में मतदान और मतगणना की तैयारियां देखीं। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव प्रक्रिया में कोई चूक न हो और निर्वाचन आयोग के सभी निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने मतगणना के दौरान बिजली सप्लाई चालू रखने के निर्देश दिए। डॉ. यादव ने कहा कि हर मतदाता को बिना डर, परेशानी या दबाव के वोट डालने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ मिलकर काम करने को कहा।
0
0
Report

Hanumangarh में 38 खिलाड़ियों के बीच टेबल टेनिस टूर्नामेंट का दिनभर का रोमांच

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में संगरिया भगतपुरा रोड स्थित राइजिंग स्टार टेबल टेनिस अकादमी में एक दिवसीय ओपन एवं आयु वर्ग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में श्रीगंगानगर एवं संगरिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए 38 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे दिन चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर महावीर गोस्वामी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए अपनी खेल प्रतिभा दिखाने एवं आगे बढ़ने का एक सुनहरा अवसर बताया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top