icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नायब सिंह सैनी के हरियाणा दौरे: अंबाला-नारनौल- कुरुक्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आज अंबाला, कुरुक्षेत्र और नारनौल दौरे पर रहेंगे सीएम सुबह अंबाला में 'नमो मैराथन' कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम 11:00 पेहोवा में महान संत बाबा ईश्वर सिंह जी की 51वीं बरसी कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम नायब सिंह सैनी 1:00 बजे नारनौल में राज्य स्तरीय विश्वकर्मा जयंती समारोह में करेंगे शिरकत सीएम नायब सिंह सैनी शाम 6 बजे कुरुक्षेत्र में रक्तदान शिविर में पहुंचेंगे सीएम शाम 6:30 बजे कुरुक्षेत्र में ही सेवा संकल्प अभियान के दीपोत्सव महोत्सव और ड्रोन शो कार्यक्रम में शिरकत करेंगे सीएम देरNight को कुरुक्षेत्र से वापिस चण्डीगढ़ लौटेंगे
0
0
Report

शादी के 15 महीने बाद बहु ₹1.25 लाख नगदी ले उड़ी: रिश्ते के मामा संग फरार, पुलिस से शिकायत*

RavindraRavindraFollow1m ago
Iteliya Raja, Uttar Pradesh:हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज 15 महीने बाद एक नवविवाहिता घर से 1.25 लाख रुपये नगद लेकर गायब हो गई। आरोप है कि महिला को उसका रिश्ते का मामा ही ससुराल और मायके वालों की मिलीभगत से भगा ले गया है। पीड़ित ससुर ने अब पुलिस थाना चिकासी में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है। ​शादी के बाद से ही शुरू हुआ विवाद ​जानकारी के अनुसार, ग्राम करियारी (थाना जरिया) निवासी सिद्धगोपाल ने अपने पुत्र अजय कुमार का विवाह 18 मई 2025 को ग्राम बिलगाँव टीला (थाना चिकासी) निवासी ख्यालीराम की पुत्री राधा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से संपन्न कराया था। ​पीड़ित पक्ष का कहना है कि विवाह के कुछ समय बाद 'तीसरी विदा' में जब बहु घर आई, तो अजय ने उसे किसी अज्ञात व्यक्ति से छुपकर बात करते हुए पकड़ लिया। जब उससे इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने बात बताने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद से ही घर में आए दिन पारिवारिक कलह रहने लगी। आरोप है कि बहु बात-बात पर प्रताड़ित करने, आत्महत्या करने और ससुराल पक्ष को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकियां देने लगी। ​1.25 लाख नगदी और जेवर लेकर हुई रफूचक्कर ​स्थिति बिगड़ते देख सिद्धगोपाल ने बहू के माता-पिता को पूरी घटना से अवगत कराया। आरोप है कि मायके पक्ष ने बेटी को समझाने के बजाय उलटा ससुराल वालों से अभद्रता की। बीते 28 अगस्त 2026 को राधा के माता-पिता करियारी गाँव आए और उसे अपने साथ ले गए। ​ससुराल वालों का कहना है कि वे स्त्रीधन समझकर जेवरात ले जाने पर शांत रहे, लेकिन बाद में पता चला कि राधा घर में रखे 1,25,000 रुपये नगद भी चोरी-छिपे अपने साथ समेटकर ले गई थी। ​मामा के साथ भागने की बात आई सामने ​जब ससुराल पक्ष ने बहु को वापस लाने के लिए संपर्क किया, तो मायके वालों ने कुछ दिन रुकने का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया। पीड़ित सिद्धगोपाल का दावा है कि 10 सितंबर 2026 को उन्हें जानकारी मिली कि राधा को उसका रिश्ते का मामा रज्जू (निवासी पथनौड़ी), उसके माता-पिता की सहमति से किसी अज्ञात स्थान पर भगा ले गया है। ​ससुराल पक्ष का आरोप है कि जब उन्होंने इस बात पर राधा के माता-पिता से कड़ाई से पूछा, तो उन्होंने स्वीकार किया कि रज्जू ही उनकी बेटी को ले गया है और अब वे लड़की को वापस भेजने से साफ मुकर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर साइबर ठगी गैंग का खुलासा; 2 शातिर गिरफ्तार

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - कुशीनगर में साइबर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा - 2 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा - साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही - चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर UPI PIN को रीसेट करते थे फ्राड - बैंक खाते में रकम चेक करने के बाद Flipkart समेत अन्य वेबसाइटों से करते थे खरीदारी - सामान फर्जी पते पर मंगवाकर बेच देते थे आरोपी - करीब 8.70 लाख रुपये की खरीदारी से जुड़ा मामला - पुलिस ने 8.50 लाख रुपये कीमत का सामान किया बरामद - 7 मोबाइल, 3 पावर बैंक, ईयरबड्स, आयरन, इंडक्शन, सैंडविच मेकर, सीलिंग फैन, मिक्सर समेत सामान बरामद - गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद अंसारी और अर्जुन कुमार रजक के रूप में हुई - विशुनपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं दोनों आरोपी - पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए भेजा जेल
0
0
Report

गोड्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश: 2 गिरफ्तारी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Godda, Jharkhand:बिहार एसटीएफ (पटना) की सूचना पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देशानुसार महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में गोड्डा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। छापेमारी में हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई मशीनें, 10 अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी, ग्रीप, स्लाइड, बैरल, लोहे की प्लेट व अन्य सामग्री, एक अर्धनिर्मित पिस्टल सेट, देशी रायफल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। कार्रवाई में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अवैध हथियार निर्माण से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ गोड्डा पुलिस की यह बड़ी सफलता है。 पुलिस के मुताबिक यह फैक्ट्री कम से कम एक साल से ज्यादा से चल रही थी। अब निर्मित हथियारों के सौदागरों, संलिप्त लोगों और बाजार का पता लगाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

मालिनी अवस्थी ने मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य और विकास की कामना जाहिर की

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, यूपी: पद्मश्री लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देती हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लोकप्रिय नेताओं में सबसे आगे उनका नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम सबकी ओर से जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई...प्रधानमंत्री की ऊर्जा और सक्रियता हर वर्ष बढ़ती जा रही है। मैं यही प्रार्थना करती हूं कि वे सदैव इसी प्रकार स्वस्थ रहें, शतायु हों और लोक हित में इसी प्रकार से कार्य करते रहें..."
0
0
Report

नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, सुशासन और समावेशी विकास को नई दिशा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। विगत 25 वर्षों में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में आपने सुशासन के अनेक नए प्रतिमान स्थापित किए हैं तथा समावेशी विकास को अभूतपूर्व गति एवं नई दिशा प्रदान की है। सांस्कृतिक गौरव की भावना के साथ आधुनिक प्रगति के मार्ग पर चलते हुए हमारे देशवासी, विरासत और विकास के समन्वय को साकार कर रहे हैं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करती हूं, ताकि आप जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के अपने अभियान को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
0
0
Report

जिला कलक्टर ने धमोतर क्षेत्र के कार्यालयों और थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने धमोतर क्षेत्र का दौरा कर उप तहसील कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित कार्यों, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अधिकारियों और कार्मिकों को कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उप तहसील कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालय धमोतर के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्मिकों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने और व्यवस्थाओं का समय-समय पर निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मदनलाल सालवी, नायब तहसीलदार नवीन जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद जिला कलक्टर ने पुलिस थाना धमोतर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण और विभिन्न प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। जिला कलक्टर ने आमजन की शिकायतों और परिवादों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान निकाय चुनाव के बाद घमासान: डोटासरा का पुलिस दुरुपयोग आरोप

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में नगरीय निकायों चुनावों के परिणाम के बाद बोर्ड बनाने क़ो लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर बोर्ड बनाने के लिए सत्ता और पुलिस प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। डोटासरा ने दावा किया है कि कांग्रेस और निर्दलीय पार्षदों को डराने-धमकाने के साथ उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में सभापति पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामांकन करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद ठहरे हुए हैं, वहां पुलिस पहुंचकर उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। छीना-झपटी की जा रही है और पार्षदों को भाजपा के पक्ष में लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान के डीजीपी से भी पुलिस के कथित दुरुपयोग के मामलों में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

नए भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नए भारत के शिल्पकार को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आज का दिन विशेष है, क्योंकि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी का जन्मदिवस है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और देशसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके दीर्घ राष्ट्रसेवा के सफर को नमन करते हुए उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सभी प्रखंडों एवं विधानसभा क्षेत्रों में ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वहीं मार्च 2027 तक ‘कायाकल्प अभियान’ के माध्यम से विकास कार्यों में तेजी, स्वच्छता तथा सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को और प्रभावी बनाया जाएगा। आइए, आज एक दीप जलाकर नए भारत के शिल्पकार के स्वस्थ एवं सफल जीवन तथा विकसित भारत-समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूत करें।
0
0
Report

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष

Deepak DixitDeepak DixitFollow22m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील में कथित भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और नियम विरुद्ध आदेश जारी किए जाने के विरोध में बुधवार को अNधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्ति मंच के तहसील अध्यक्ष संजीव द्विवेदी एसडीएम कार्यालय के सामने दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने तहसील के अधिकारियों और न्यायालयों में मनमाने तरीके से काम किए जाने का आरोप लगाया। संजीव द्विवेदी का आरोप है कि तहसील में अधिकारियों की कार्यप्रणाली से गरीब और ग्रामीण फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीएम शिवानी सिंह की मनमानी के कारण उनके कोर्ट में नए मुकदमे के दायरा नहीं किए जा रहे हैं । वहीं, तहसीलदार न्यायालय में भी दाखिल समय से न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने धरना-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि सभी अधिवक्ता संजीव द्विवेदी के साथ हैं और जरूरत पड़ने पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष उमेश द्विवेदी, राम मनोहर शुक्ला, आनंद मिश्रा, विनोद शर्मा,उमेश यादव, पवन यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एसडीएम शिवानी सिंह ने अधिवक्ताओ के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि तहसील में शासन की मंशा के अनुरूप नियमानुसार कार्य किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top