203001
सिकंदराबाद की बेटी रिफा ने एमएससी कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडल हासिल किया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर की सिकंदराबाद निवासी रिफा राना ने एमएससी कंप्यूटर साइंस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। रिफा ने 84.6 प्रतिशत अंक पाकर CCS यूनिवर्सिटी में टॉप किया। यूपी की गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने मेरठ में रिफा को प्रशस्ति पत्र सौंपा। रिफा आईपी कॉलेज बुलंदशहर की छात्रा हैं और मोहल्ला चौधरीवाड़ा, सिकंदराबाद की निवासी हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केन-बेतवा लिंक के डूब प्रभावितों का उग्र आंदोलन, मुआवजे में बड़ा वृद्धि
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी रूंज एवं मझगांव मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब प्रभावित परिवारों का आंदोलन आज उग्र हो गया. प्रदर्शनकारियों ने नदी के बीच में सांकेतिक फांसी, चिता और सूली पर चढ़ने का प्रदर्शन किया. इस मामले में 11 वे दिन छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल सामने आये उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए ₹202 करोड़ 50 लाख का अतिरिक्त पुनर्वास पैकेज स्वीकृत किया है. इस पैकेज मे प्रति परिवार सहायता राशि अब ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹12.5 लाख कर दी गई है, इस परियोजना मे छतरपुर जिले के प्रभावित गांवो में अब तक करीब 90% प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किया जा चुका है, पन्ना जिले की रूंज परियोजना के लिए ₹54.75 करोड़ और मझगांव परियोजना के लिए ₹108.75 करोड़ स्वीकृत एमपी सरकार की केबिनेट ने किये हैं, कलेक्टर ने कहा कि अभी जो लोग धरने पर हैं उनमें अधिकांस पन्ना जिले के हैं. छतरपुर जिले के ज्यादातर प्रभावितों को मुआवजा मिल चुका है. कलेक्टर ने कहा लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को भ्रमित न करें. परियोजना को राजनीतिक रंग न दिया जाए. तथ्यात्मक जानकारी ही सामने आनी चाहिए. प्रशासन का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को समय पर लाभ पहुंचाना और पुनर्वास प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करना है. उधर आंदोलनकारी अमित भटनागर ने कहा कि अभी भी कई परिवारों की समस्याएं बाकी हैं, इसलिए प्रदर्शन जारी है. प्रशासन लगातार बातचीत कर रहा है और विकास कार्यों को बिना बाधा आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं. वही केन -बेतवा के विस्थापितों के धरने ने अब राजनैतिक रंग ले लिया है ,काग्रेंस पाटीँ के विधानसभा मे नेता विपक्ष उमंग सिंगार ने धरना स्थल पर जाकर इस प्रदर्शन को समर्थन देने की बात कहते हुये विधानसभा मे इस मामले को उठाने की बात कही है0
0
Report
LDA ने नोवोटेल होटल बेसमेंट में अवैध निर्माण सील किया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ LDA ने होटल नोवोटेल के बेसमेंट में अवैध निर्माण को किया सील गोमती नगर स्थित होटल में पार्किंग की जगह बेकरी लॉन्ड्री और स्टाफ क्वार्टर मिले LDA VC प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई अग्नि सुरक्षा जांच अभियान के दौरान होटल में अनियमितताएं सामने आईं होटल प्रबंधन सुनवाई में वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका विहित प्राधिकारी के आदेश पर लोअर बेसमेंट को सील किया गया गोमती नगर विस्तार में आवासीय भू-उपयोग में चल रही 3 कार वर्कशॉप भी सील की गईं कार वर्कशॉप के खिलाफ सेक्टर-1 और सेक्टर-4 में विशेष अभियान चलाया गया0
0
Report
आलीराजपुर बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी: भीड़ ने बोरी बंद किया
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर के बोरी में निर्भया जैसी दरिंदगी, पूरे इलाके में भारी आक्रोश, हथियारों के दम पर विधवा महिला के घर में डकैती और हैवानियत, आज 'बोरी बंद', सड़कों पर उतरी गुस्साए लोगों की भीड़। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा कांग्रेस का 5 सदस्यीय दल, थाना प्रभारी को हटाने की मांग पर अड़ी जनता, माहौल तनावपूर्ण, आरोपी का चेहरा देखने की मांग पर अड़ी पीड़ित परिवार की महिलाएं। आलीराजपुर जिले के बोरी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है, जिसने एक बार फिर दिल्ली के निर्भया कांड की खौफनाक यादें ताजा कर दी हैं। यहाँ हथियारों के दम पर एक बेबस विधवा महिला के घर में न सिर्फ डकैती डाली गई, बल्कि उसके साथ वो हैवानियत की गई जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस दरिंदगी के बाद पूरे इलाके में जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। आक्रोशित जनता सड़कों पर है और आज इसी के विरोध में पूरा 'बोरी बंद' किया गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर अब सियासत भी गरमा गई है। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने और मामले की जमीनी हकीकत जानने के लिए कांग्रेस का एक 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय दल आज बोरी पहुंच रहा है। इस बीच घटनास्थल से एक बेहद भावुक और आक्रोषित करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। पीड़ित परिवार की महिलाएं इस बात पर अड़ गई हैं कि उन्हें उस दरिंदे का चेहरा देखना है। महिलाएं इंसाफ की गुहार लगाते हुए डटी हुई हैं कि जब तक आरोपी का चेहरा उनके सामने नहीं लाया जाता, वो पीछे नहीं हटेंगी। बाइट -पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया कांग्रेस के डेलिकेट से बातचीत करते हुए रिपोर्ट0
0
Report
Advertisement
मूंग खरीदी पर 100% MSP मांग को लेकर किसान बाराती बन विरोध प्रदर्शन
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का विरोध अब नए-नए रूप ले रहा है। नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में भारतीय किसान यूनियन ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। किसानों ने मूंग से भरी बोरी को दूल्हा बनाया, खुद बाराती बने और धरना स्थल से तहसील कार्यालय तक 'मूंग की बारात' निकाल दी। ताली बजाते, नारे लगाते किसान सरकार से एकही मांग करते रहे मूंग की 100 प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी। सिवनी मालवा में निकली यह अनोखी बारात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। मूंग से भरी बोरी को दूल्हे की तरह सजाकर किसान बाराती बन गए। धरना स्थल से तहसील कार्यालय तक निकले इस जुलूस में किसानों ने ताली बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और खरीदी नीति को किसान विरोधी बताया। किसानों का आरोप है कि सरकार कुल उत्पादन का केवल 25 प्रतिशत ही समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो खरीदी की सीमा तय होने से किसानों की अधिकांश उपज खुले बाजार में औने-पौने दामों पर बिक रही है। किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य 8,768 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन बाजार में उन्हें महज 6 से 6.5 हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। भारतीय किसान यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द शत-प्रतिशत खरीदी का फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। किसान नेताओं ने 15 जुलाई को बघवाड़ा गांव में विधायक प्रेमशंकर वर्मा के निवास के सामने चक्काजाम का ऐलान भी किया है।0
0
Report
खैरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र में बीयर पीते युवक, विवाद गरम
Khairgarh, Uttar Pradesh:बच्चों की पढ़ाई, पोषण और संस्कार का केंद्र... लेकिन सोचिए अगर उसी आंगनबाड़ी में कुछ युवक बैठकर बीयर पीते नजर आएं तो...? खैरागढ़ जिले के गंडई से सामने आया एक वीडियो कई सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दो युवक कथित तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र के अंदर बैठकर बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग हरकत में आ गया है। विभाग का कहना है कि शिकायत पुलिस को दे दी गई है और मामले में कार्रवाई की जाएगी। मामला खैरागढ़ जिले के गंडई नगर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-14 का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो युवक कथित तौर पर आंगनबाड़ी के भीतर बैठकर बीयर पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वार्डवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जिस जगह छोटे बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी होती है, वहां इस तरह की घटना बेहद गंभीर है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका ने दोनों युवकों को वहां से भगा दिया था। मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है और संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिस भवन में यह घटना हुई, वहां से आंगनबाड़ी केंद्र को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा तथा सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। गंडई के आंगनबाड़ी केंद्र से सामने आए इस वायरल वीडियो ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब सभी की नजर पुलिस और महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है。0
0
Report
कांग्रेस के दावे: भाजपा के भीतर फूट, टिकट कटने पर छिड़ी चर्चा
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -दतिया मे बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन फार्म के दौरान सभा के दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा के आंसू छलकने पर कांग्रेस के विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने छतरपुर में तंज कसा है. कांग्रेस नेता ने BJP पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में BJP के अंदर फूट पड़ गयी है और नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद पार्टी में मातम का माहौल है. नरोत्तम मिश्रा जी के आंसू छलक रहे हैं. और वो मुख्यमंत्री भी बड़े खुश हैं कि नरोत्तम मिश्रा जी का टिकट कट गया. ये उनकी अंदरूनी लड़ाई है. हमेशा कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते थे कि कांग्रेस के अंदर फूट है, कांग्रेस के अंदर कलह है. आज आप देख लीजिए भारतीय जनता पार्टी के अंदर फूट, कलह सड़कों पर दिखाई दे रही है. कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है. पिछले 1 महीने से कार्यकर्ता मैदान में हैं और जनता का आशीर्वाद कांग्रेस के साथ है. कांग्रेस पार्टी पिछले 1 महीने से अपनी पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है. दिग्विजय सिंह को लेकर BJP के बयानों पर पलटवार करते हुए नेता ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप राजनीति में चलते रहते हैं.0
0
Report
Advertisement
सुंदरपुरा, कोटपूतली में बावरिया समाज के दो पक्ष भिड़े, छह घायल
Jaipur, Rajasthan:आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आपसी झगड़े में आधा दर्जन लोग हुए घायल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और धारदार हथियार, पत्थरबाजी में भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर किया हमला, घायलों को बीडीएम जिला अस्पताल में कराया भर्ती, खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया, कोटपूतली के सुंदरपुरा गांव का मामला। कोटपूतली के सुंदरपुरा गांव में बावरिया समाज के दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। लाठी, डंडों, कुल्हाड़ियां और अन्य धारदार हथियारों से हुए हमले में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। घटना कोटपूतली के सुंदरपुरा गांव की है, जहां बावरिया समाज के दो पक्षों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी, डंडे, कुल्हाड़ियां और अन्य धारदार हथियार चले, वहीं एक-दूसरे पर पत्थरबाजी भी की गई। संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता अस्पताल में भर्ती
Sidhi, Madhya Pradesh:रिश्ता हुआ शर्मसार, घर में ही चाचा ने नाबालिक भतीजी को बनाया हवश का शिकार, माता पिता के खेत में काम करने गए थे, आरोपी ने मौका पाकर नाबालिक को बनाया शिकार, नाबालिक पीड़ित ने अपनी सहेली और सहेली में फोन से माता पिता को दी सूचना, परिजनों ने डॉयल 112 में शिकायत करवाई दर्ज, डॉयल 112 की मदद से पीड़िता को लाया गया जिला अस्पताल, उपचार जारी, सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव की है पूरी घटना एडिशनल एसपी कमला जोशी बताया गया कि उसके ही सगे परिवार के सदस्य के द्वारा रिश्ते में चाचा लगते हैं उसके द्वारा दुष्कर्म किया गया इसमें प्रथम दृष्टिया FIR पंजीबद्ध की गई है और विवेचना में लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी की गई है सेमरिया थाना क्षेत्र का है पूरा मामला0
0
Report
SECL के मदननगर खदान विस्तार पर ग्रामीणों-प्रशासन के बीच गतिरोध बढ़ा
Surajpur, Chhattisgarh:मदननगर कोल परियोजना को लेकर ग्रामीणों और SECL के बीच विवाद फिर गरमाया .. सर्वे के लिए पहुंची टीम को गांव में प्रवेश से पहले ही महिलाओं ने मुख्य मार्ग पर रोका... ग्रामीणों ने सर्वेयर घंटों घेरे रखा , मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाला सुरक्षित बाहर .. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल... सहमति के बिना खेती के मौसम में जबरन सर्वे कराने की कोशिश का आरोप.. प्रभावित परिवार लंबे समय से उचित मुआवजा, रोजगार और पारदर्शी प्रक्रिया की कर रहे माँग.. SECL भटगांव के मदननगर में खदान विस्तार को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों के बीच गतिरोध ज़ारी..0
0
Report
Advertisement
गौरी बाजार नगर पंचायत की सड़के हुई जलमग्न सांसत में राहगीर
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:सोमवार देर शाम हुई तेज बारिश ने गौरीबाजार नगर पंचायत की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के कुछ ही देर बाद नगर पंचायत की प्रमुख सड़कें और कई गली-मोहल्ले जलमग्न हो गए, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक जलभराव रामपुर चौराहे, गौरीबाजार–रुद्रपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के समीप तथा नगर के कई अन्य इलाकों में देखने को मिला। सड़कों पर पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार थम गई, जबकि राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा जलनिकासी के लिए लाखों रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराया गया, लेकिन वे प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं।0
0
Report
मुजफ्फरपुर: थाने के गेट पर पति की पिटाई का वीडियो वायरल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना के गेट के पास एक पति को उसकी पत्नी को लेने के लिए ससुराल वालों ने मारपीट किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई हो रही है और यह सब थाना गेट के सामने हुआ। पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के गेट का है, जहां एक व्यक्ति को सरेआम पिटाई करने का वीडियो वायरल है। बताया जा रहा है कि पिटाई खाने वाला व्यक्ति करजा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी पत्नी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महबल की रहने वाली है और उससे पूर्व से विवाद चल रहा है। विवाद के बाद पत्नी ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था, लेकिन आज पति अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने बेटी को उसके पति के साथ जाने से मना कर दिया; पति आगबबूला हो गया और कहा थाना पर जाकर लिख दें कि हमसे इसका मतलब नहीं है। फिर सभी लोग थाना के गेट पर पहुंचे और उसी समय विवाद हुआ कि लोगों ने मिलकर चप्पलों से पिटाई कर दी; उसका वीडियो वहीं खड़े किसी ने बना लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही थाना बुलाया गया और आवेदन लेने की बात कही गई, पर कोई आवेदन नहीं दिया गया और कहा गया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है।0
0
Report
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन: मानदेय और स्थायी दर्जे की माँगें
Jaipur, Rajasthan:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने, स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने कई मांगो को लेकर प्रदर्शन, SDM, DSP व आंगनबाड़ी के उपनिदेशक पहुंचे मौके पर, जिला कलेक्टर को कार्यकर्ताओं को सौंपा ज्ञापन। एंकर - कोटपूतली, जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सोमवार को विराटनगर ब्लॉक से पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने, स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने तथा अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से कम मानदेय में महत्वपूर्ण सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर उपखंड अधिकारी, डीएसपी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन समाप्त किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा。 बाइट - 1- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
NH-34 के ओवरहाइट ट्रक से घंटों का जाम, पुलिस ने हटाया ट्रक
Surajpur, Chhattisgarh:NH-34 के रेलवे फाटक पर ओवरहाइट फंसा ट्रक। ट्रक फंसने से NH-34 पर कई किलोमीटर लंबा जाम। करीब 2 घंटे तक Highway पर थमी वाहनों की रफ्तार। सैकड़ों वाहन और यात्रि जाम में फंसे, लोगों को भारी परेशानी हुई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसा ट्रक हटाया। 2 घंटे बाद यातायात बहाल हुआ, लोगों ने राहत की सांस ली। ओवरहाइट ट्रक की लापरवाही से हाईवे ट्रैफिक ठप रहा। जयनगर रेलवे फाटक की घटना0
0
Report
ग्वालियर में AC आउटडोर यूनिट ब्लास्ट, मकान में आग लग गई; दमकल ने काबू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग AC के आउटडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से लगी मकान में आग आउटडोर में ज्यादा लोड होने के चलते हुआ ब्लास्ट AC ब्लास्ट से पूरे मकान में फैली आग आग की सूचना पर नगर निगम का दमकल विभाग मौके पर पहुँचा दो गाड़ी दमकल पानी फैक कर आग पर पाया काबू गोला का मन्दिर थाना क्षेत्र के प्रगति विहार की घटना0
0
Report
बस्सी में अवैध खनन रोकथाम अभियान सफल, एक माह की निरंतर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:बस्सी में अवैध खनन के खिलाफ खान विभाग का बड़ा अभियान सफल रहा। हरड़ी, हरध्यानपुरा, घाटा, कुठाड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन पर लगी रोक। 13 जून से चल रहे विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान का एक माह पूरा हुआ। लगातार गश्त, निगरानी और संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन हुआ बंद। विभाग ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई। खान विभाग के अधीक्षण खनि अभियंता श्याम कापड़ी ने बताया कि 13 जून से बस्सी क्षेत्र में विशेष प्रिवेंटिव एक्शन अभियान शुरू किया गया था। अभियान के दौरान लगातार निगराणी, नियमित गश्त, संयुक्त कार्रवाई और सख्त प्रवर्तन किया गया, जिसके चलते हरड़ा, हरध्यानपुरा, घाटा, कुठाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियां पूरी तरह बंद हो गई हैं। विभागीय टीम क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि दोबारा अवैध खनन शुरू न हो सके। खनि अभियंता श्याम कापड़ी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
