icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी वन विभाग ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, मोनू मीणा गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:बूंदी वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मायजा क्षेत्र के राड़ी गोबरिया वनखंड से मोटी रेत का अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। उपवन संरक्षक के निर्देश पर क्षेत्रीय वन अधिकारी विक्रम हूण के नेतृत्व में वन विभाग और वन सुरक्षा दल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से लाडपुर निवासी मोनू मीणा को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। जब्त वाहनों को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा और अवैध खनन पर रोक लगाना है।
0
0
Report
Advertisement

हिसार में मनोज अग्रवाल की जमीन हड़पने के मामले में दीपक अग्रवाल-हरपाल सिंह पर नए खुलासे

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ हिसार के मनोज अग्रवाल की जमीन हड़पने का मामला मामले में सामने आई नई जानकारियां मामले में आरोपी दीपक अग्रवाल और हरपाल सिंह के खिलाफ इसी तरह से कई अन्य लोगों की जमीन हड़पने के आरोप में दर्ज है मामले हिसार के रहने वाले एनआरआई मनोज अग्रवाल की करीब 4 एकड़ जमीन के हड़पने के मामले में पुलिस की ओर से कुछ नई जानकारियां सामने आई है। मनोज अग्रवाल के वकील मनप्रीत सिंह ने बताया कि मामले में हिसार का रहने वाला दीपक अग्रवाल और एक अन्य व्यक्ति हरपाल सिंह आरोपी है जिन्होंने झूठे कागज़ात बनवाकर मनोज अग्रवाल की जमीन को हड़प लिया। इन दोनों पर हिसार में ही अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज है जिनमें इन्होंने इसी तरह से झूठे कागज़ात बनवाकर दूसरे लोगों की जमीन हड़पी है। हमने यह सारी जानकारी सीनियर पुलिस अधिकारियों के सामने रखी है और उनसे यह मांग की है कि मामले में पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाया जाए।
0
0
Report

कुरुक्षेत्र से PGI चंडीगढ़ जाते वक्त BLS एंबुलेंस में आग लग गई

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र से मरीज को छोड़कर लौट रही सरकारी BLS (बेसिक लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि सिर्फ 3 मिनट के अंदर पूरी एंबुलेंस जलकर लोहे का ढांचा बन गई। राहत की बात यह रही कि हादसा मरीज को अस्पताल छोड़ने के बाद हुआ। ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बोनट से धुआं उठता देख एंबुलेंस को रोक लिया। ड्राइवर ने नीचे उतरकर बोनट खोला, तो इंजन में पहले से आग लगी हुई थी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन उससे पहले एंबुलेंस जल चुकी थी। घटना दो दिन पुरानी है। PGI मरीज छोड़ने गई थी एंबुलेंस LNJP अस्पताल में BLS एंबलънस पर तैनात ड्राइवर कृष्ण कुमार ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज को पेशाब नहीं होने की शिकायत थी। इस पर LNJP अस्पताल डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उसने मरीज को अपनी सरकारी BLS एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ तक पहुंचाया। लौटते वक्त हुआ हादसा मरीज को सुरक्षित PGI चंडीगढ़ छोड़ने के बाद कुरुक्षेत्र लौट रहा था। अंबाला के सद्दोपुर गांव के पास पहुंचते ही उसे चलती एंबुलेंस के बोनट से धुआं उठता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही बोनट खोला, तो उसमें पहले से आग लगी हुई थी। बोनट खुलते ही आग की तेज लपटें निकलने लगीं। 3 मिनट में जली पूरी एंबुलेंस देखते ही देखते आग पूरी एंबुलेंस में भड़क गई। उसने आग बुझाने के लिए एंबुलेंस के पीछे रखा फायर एक्सटिंग्विशर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग इतना फैल चुकी थी कि कुछ भी करना संभव नहीं रहा। सिर्फ तीन मिनट के भीतर पूरी एंबुलेंस जल गई और सिर्फ उसका लोहे का ढांचा ही बचा। 10 मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। करीब 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जल चुकी थी। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने की वजह साफ होगी। इस घटना वाले दिन ही सीएम ने कुरुक्षेत्र अस्पताल को 2 नई एंबुलेंस देने का ऐलान किया था। ड्राइवर ने मामले की जानकारी विभाग को दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ कोर्ट: दिव्यांग दुष्कर्म दोषी को 10 साल जेल, 30 हजार जुर्माना

Noida, Uttar Pradesh:Location - Hanumangarh (Rajasthan) दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास,जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ का फैसला,अभियुक्त सुखबीर सिंह को सुनाई सजा,कोर्ट ने अभियुक्त पर लगाया 30 हजार रुपए का जुर्माना हनुमानगढ़ की जिला एवं सेशन कोर्ट ने आज दिव्यांग पीड़िता से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। कोर्ट के लोक अभियोजक मनोज शर्मा ने बताया कि 2023 में दिव्यांग पीड़िता ने महिला थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि रिश्ते में लगते उसके चाचा ने घर आकर उससे दुष्कर्म किया जिस पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने आज अभियुक्त सुखबीर सिंह को 10 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई और 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। विजुअल बाइट - मनोज शर्मा, अपर लोक अभियोजक
0
0
Report

पंडेर में लाखों रुपये की बिजली लाइन गायब, जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर पंडेर में लाखों की बिजली लाइन गायब! पोल खड़े, निगम अधिकारी बेखबर पीएचईडी की 24 घंटे जलापूर्ति के लिए बिछी करीब ढाई किलोमीटर लाइन डिस्मेंटल, उपकरण अब भी पोलों पर, जांच के बाद ही खुलेगा पूरा राज जहाजपुर की ग्राम पंचायत पंडेर में विद्युत निगम की लापरवाही और संभावित अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है। पीएचईडी की 24 घंटे पेयजल आपूर्ति योजना के लिए ग्रिड से ग्राम पंचायत पंडेर के तालाब तक बिछाई गई करीब 2 से 2.5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन को चुपचाप डिस्मेंटल कर दिया गया। इस लाइन पर करीब 35 से 40 विद्युत पोल लगे हुए हैं, लेकिन पोलों पर उपकरण लगे होने के बावजूद विद्युत तार पूरी तरह गायब हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह लाइन कुछ रसूखदार लोगों के मकानों और खेतों के बीच से गुजर रही थी। आरोप है कि इन्हीं के दबाव में लाइन को हटाया गया, लेकिन इसकी भनक तक निगम अधिकारियों को नहीं लगी। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपये की सरकारी संपत्ति बिना विभागीय जानकारी के कैसे गायब हो गई। जानकारी के अनुसार लाइन हटाए जाने के बाद भी पोलों पर विद्युत उपकरण लगे हुए हैं, जबकि बीच की पूरी वायरिंग गायब है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि विद्युत कर्मियों और संबंधित ठेकेदार की मिलीभगत से निगम को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। इस पूरे मामले ने विभागीय निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि लाइन को विधिवत हटाया गया था तो उसका रिकॉर्ड कहां है, और यदि अवैध रूप से हटाई गई तो जिम्मेदारों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अधिकारी बोले एवीवीएनएल के एक्सईएन सी.पी. नागर ने कहा, "इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। पता करके बताता हूं।" वहीं एवीवीएनएल के जेईएन मनीष जांगिड़ ने कहा, "इस मामले की हमें जानकारी नहीं है। कल मौके पर जाकर जांच करेंगे।" अब देखना होगा कि जांच में इस लाखों रुपये के गड़बड़झाले की जिम्मेदारी किस पर तय होती है और निगम दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
0
0
Report

RGPV के यूटीडी में पेपर चोरी: 9 विषयों के प्रश्नपत्र गायब, सुरक्षा पर सवाल

Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL पेपर लीक के बाद पेपर चोरी का मामला, RGPV कॉलेज में PG परीक्षा के पेपर चोरी से हड़कंप - आरजीपीवी के यूटीडी में प्रश्नपत्र चोरी ... - राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में प्रश्नपत्र चोरी की गंभीर घटना - विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवालों के घेरे में .. - राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की यूटीडी परीक्षा शाखа, स्कूल ऑफ बायोमॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी से लगभग 9 विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र के बंडल गायब पाए गए, जिनमें आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी शामिल थे। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब प्रातः 11 बजे आयोजित चतुर्थ सेमेस्टर (एआईएमएल), स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को परीक्षा प्रारम्भ होने से ठीक पहले बताया गया कि प्रश्नपत्र चोरी हो जाने के कारण परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती。 - इस घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। जहां गोपनीय प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाते हैं, वहां सीसीटीवी कैमरों सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का अभाव न केवल गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है。 - ABVP ने आंदोलन की चेतावनी दी... - RGPV के VC ने विभाग को पत्र लिखा... (Vc का लेटर)
0
0
Report
Advertisement

टीईटी परीक्षा समाप्त होते ही परतावल में लगा जाम, पुलिस की तत्परता से जल्द बहाल हुई यातायात व्यवस्था

Dipu RawatDipu RawatFollow12m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद के परतावल क्षेत्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों एवं वाहनों के एक साथ निकलने से मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता स्थिति की जानकारी मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। पुलिस की सक्रियता और तत्परता के चलते कुछ ही समय में जाम की स्थिति सामान्य हो गई तथा यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा परीक्षा के दौरान भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक बढ़ी भीड़ के बावजूद पुलिस के प्रभावी प्रबंधन से यातायात व्यवस्था शीघ्र बहाल कर दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कार्रवाई किए जाने से जाम की समस्या अधिक देर तक नहीं बनी रही।
0
0
Report

रोहित पवार ने मयत परिवार से मुलाकात की, महिला की मौत पर प्रशासन सवाल

Navi Mumbai, Maharashtra:गर्भवती महिलेचे मृत्यू प्रकरण. राष्ट्रवादी शरद पवार गटाचे नेते आमदार रोहित पवार मयत कुटुंबियांची घेतली भेट. Sonam Dongre ya garbhavati mahilecha? chukiचे injection दिल्याने झाला होता मृत्यू. रोहित पवार यांनी डोंगरे कुटुंबियांची घेतली सांत्वनपर भेट. प्रशासन आणि सत्ताधारी यांच्या निष्क्रियतेमुळे सोनम डोंगरे या महिलेचा मृत्यू झालाय. आम्ही आंदोलन केले, आंदोलनाला यश आले एक अधिकारी निलंबित झालाय. सर्व विच्छेदनाचा प्राथमिक अहवाल अजून आला नाही तसेच फायनल अहवाल येण्यास तीन महिन्यांचा कालावधी लागेल असे डोंगरे कुटुंबीयांना सांगण्यात आले होते. आम्ही जे जे रुग्णालयातील प्रशासनाची बोलला असून उद्यापर्यंत प्राथमिक अहवाल आणि पुढील पंधरा दिवसात सर्व विच्छेदनाचा अंतिम अहवाल देण्याचे मान्य केलेय. पीडित कुटुंबियांना 10 लाख रुपयांची मदत मिळाली पाहिजे. 2 ते 3 दिवसात मदत नाही जाहीर केली तर मी स्वतः मनपा मुख्यालयात जाणार. बाईट- रोहित पवार - आमदार नेते राष्ट्रवादी शरद पवार गट
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: टोफू नष्ट, पैकेजिंग सीज

Noida, Uttar Pradesh:भ्रामक दावों वाले खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर में बड़ी कार्रवाई 100 किलो टोफू नष्ट, 2000 पैकिंग पाउच किए गए सीज टोफू के पैकेट पर एंटी कैंसर, एनीमिया का खतरा कम, हड्डियां मजबूत जैसे भ्रामक दावे लिखे मिले नए लेबल की मंजूरी तक उत्पादन और बिक्री पर रोक ब्लिंकिट वेयरहाउस पर भी कार्रवाई, पेय पदार्थ को स्पोर्ट्स ड्रिंक बताकर बेचा जा रहा FSSAI के निर्देशों के उल्लंघन पर सैंपल लेकर जुटाए गए डिजिटल साक्ष्य भ्रामक विज्ञापन और गलत लेबलिंग पर 10 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्मों पर नियमानुसार होगी सख्त कार्रवाई
0
0
Report

मछुआरों से रंगदारी मांगने वाले गिरोह का गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Katihar, Bihar:मछुआरों से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार, चार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया आरोपियों ने मछुआरों से रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया टाइगर बास को मछुआरों ने पकड़कर मनिहारी घाट पर पुलिस के हवाले कर दिया फरार अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही डीएसपी ने कहा कि दियारा क्षेत्र में रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। मछुआरों से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि बिचली दियारा स्थित एक जलकर पर टाइगर बास अपने चार साथियों के साथ पहुंचा था। आरोपियों ने मछुआरों से रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर दहशत फैलाने का प्रयास किया。 डीएसपी ने बताया कि उस समय जलकर पर बड़ी संख्या में मछुआरे मौजूद थे। सभी ने साहस दिखाते हुए आरोपियों का विरोध किया। स्थिति बिगड़ती देख चार आरोपी मौके से फरार हो गए । जबकि टाइगर बास को मछुआरों ने पकड़कर मनिहारी घाट पर पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में मनिहारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ में उसके मोहनाचांदपुर क्षेत्र में सक्रिय एक अपराधी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है। फरार अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि दियारा क्षेत्र में रंगदारी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
0
Report

दिल्ली के जनकपुरी में 35वें आम महोत्सव की रौनक, 400 से अधिक वैरायटीयाँ

New Delhi, Delhi:दिल्ली हाट, जनकपुरी में 35 वाँ आम महोत्सव मनाया\nआम महोत्सव में शामिल हुई दिल्ली की सीएम कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट मंत्री आशीष सूद पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी हुए शामिल\n400 से अधिक अलग अलग वैरायटियों के आम देखने को मिले\nराजेश शर्मा \n\nपश्चिमी दिल्ली हाट, जनकपुरी में, जहां दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित 35वें आम महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 3 जुलाई से 5 जुलाई तक चलेगा और प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।\n\nअगर आप आम के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां देश के अलग-अलग राज्यों से लाए गए 400 से अधिक किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए हैं। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अल्फांसो, सफेदा और कई दुर्लभ प्रजातियों के आम यहां लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। एक आम की वैरायटी तो पपीते के जैसी देखने को मिली।हर स्टॉल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है और हर कोई अलग-अलग किस्मों के आमों के बारे में जानने और उन्हें करीब से देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।\nदिल्ली पर्यटन का उद्देश्य इस महोत्सव के माध्यम से केवल आमों की विविधता को प्रदर्शित करना ही नहीं, बल्कि देश के बागवानों और किसानों को एक मंच उपलब्ध कराना, स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना और भारतीय कृषि एवं संस्कृति की समृद्ध विरासत को लोगों तक पहुंचाना भी है। यही कारण है कि यह महोत्सव हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।\nयहां का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आ रहा है। चारों ओर आम की खुशबू, रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोगों का उत्साह इस आयोजन को और भी खास बना रहा है। यदि आपने अभी तक इस महोत्सव का रुख नहीं किया है, तो आने वाले दो दिनों में यहां आकर इस अनोखे अनुभव का हिस्सा बन सकते हैं।\nमौके से वाक थ्रू राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top