203001
बुलंदशहर में ब्लड बैंक में घोटाला, एक के बदले दो यूनिट रक्त निकासी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चेरिटेबल ब्लड बैंक में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। वहीं आरोप है कि एक यूनिट के बदले दो यूनिट रक्त निकाला जा रहा था। ब्लड बैंक में कार्यरत आकाश ने इस मामले की शिकायत की है। उसका कहना है कि ब्लड बैंक के मालिक और स्टाफ मिलकर रक्त की चोरी कर रहे थे और जरूरतमंदों को दोगुने दाम पर बेच रहे थे। आकाश के विरोध करने पर उसे पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है और एसएसपी से मदद मांगी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शाहपुर में छापेमारी: हेरोइन के साथ 10 लाख रुपये मूल्य की बरामदगी, महिला गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका पति पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। इसके बारे में जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने मीडिया से साझा किया है। एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर क्षेत्र के कनैला गांव में अवैध रूप से हेरोइन की तस्करी का कारोबार चलाया जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने पूरी योजना के तहत रानीसागर स्थित कनैला गांव में एक संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई से तस्करों को संभलने का मौका नहीं मिला। इधर छापेमारी के दौरान पुलिस दल ने मौके से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद कीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 50.83 ग्राम हेरोइन जब्त की, इसके अलावा मौके से कुल 63 केन बियर किंग फिसर, 2,860 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। जब्त की गई हेरोइन की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस दबिश के दौरान मौके से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान ज्योति देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रानी सागर कनैला गांव की रहने वाली है और आरोपी बम बहादुर पासवान की पत्नी है। हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी बम बहादुर पासवान पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय पुलिस और विशेष दल द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। विशेष छापेमारी टीम का नेतृत्व एसडीपीओ जगदीशपुर रवि कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने किया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश की उपस्थिति में की गई थी। एसडीपीओ रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ NDPS अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि इस अवैध कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की इस कठोर कार्रवाई से क्षेत्र के मादक पदार्थों के कारोबारियों और तस्करों में भारी हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जिले में नशे का अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और तस्करों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।0
0
Report
खजौली डाकघर में चोरी: थाने से 300 मीटर दूर वारदात
Madhubani, Bihar:मधुबनी में अपराधियों के हौसले बुलंद, अब सरकारी डाकघर में चोरी।थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर हुई वारदात से पुलिस गश्ती पर उठे सवाल। मधुबनी जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और चोरी की घटनाओं के बीच अब सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। ताजा मामला खजौली बाजार का है, जहां चोरों ने थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित डाकघर शाखा को अपना निशाना बनाया है। घटना खजौली रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोस्ट ऑफिस की है। देर रात चोरों ने डाकघर के मुख्य गेट समेत कई तालों को तोड़कर कार्यालय में प्रवेश किया। इसके बाद दो आलमारियों और लॉकर को भी तोड़ डाला। चोरों ने कार्यालय में घण्टो जमकर उत्पात मचाया और कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। डाकघर के अधिकारी के अनुसार, दो आलमारियों, लॉकर और कई तालों को तोड़ा गया है। कार्यालय को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डाक विभाग के अधिकारी और खजौली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब थाना से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित सरकारी कार्यालय सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे होगी। स्टेशन के समीप बाजार में हुई इस वारदात से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत है। वहीं, पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
10 साल का यशराज बोधगया से दिल्ली 1200 किलोमीटर पैदल यात्रा, गाय को राष्ट्रमाता बनवाने की मांग
Gaya, Bihar:10 साल की उम्र में अनोखा संकल्प: बोधगया से दिल्ली तक 1200 KM का पैदल सफर: प्रधानमंत्री से मिलकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग करेगा नन्हा यशराज गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बोधगया का 10 साल का मासूम यशराज 1200 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला है। गाय की मूर्ति से सजे विशेष रथ को खुद खींचते हुए यशराज बोधगया से दिल्ली तक का सफर तय करेगा, जहां उसकी इच्छा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर अपनी मांग रखने की है। जिस उम्र में बच्चे खेलकूद और स्कूल में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में बोधगया का 10 वर्षीय यशराज एक अनोखे संकल्प के साथ दिल्ली के लिए निकल पड़ा है। 10 नवंबर को बोधगया मठ से उसने अपनी 1200 किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा की शुरुआत की। गाय की मूर्ति से सजा विशेष रथ वह खुद खींचकर दिल्ली ले जाएगा। इस सफर में उसके पिता भी उसका पूरा साथ दे रहे हैं। कम उम्र में बड़े संकल्प लेना यशराज के लिए नया नहीं है। इससे पहले सात साल की उम्र में यशराज बोधगया से अयोध्या तक 500 किलोमीटर की साइकल यात्रा पूरी कर चुका है। वहीं, आठ साल की उम्र में उसने 9 हजार किलोमीटर की यात्रा कर नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया था, जबकि नौ साल की उम्र में वह देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा भी सफलतापूर्वक पूरी कर चुका है। यशराज के अनुसार, चारधाम यात्रा के दौरान तमिलनाडु में गायों की दुर्दशा और हत्या देखकर उसके मन में गौ-संरक्षण का विचार आया। अब वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की गुहार लगाना चाहता है। बाइट:- यशराज (बच्चा) बोधगया में ढाबा चलाने वाले उसके पिता प्रकाश कुमार गुप्ता बेटे के इस हौसले और संकल्प में पूरी ढाल बनकर साथ खड़े हैं। उनका कहना है कि देश में गायों की हत्या रोकने, उनके संरक्षण और सम्मान के उद्देश्य से ही यह यात्रा शुरू की गई है। बाइट:- प्रकाश कुमार गुप्ता (पिता) 10 साल के यशराज का यह अटूट हौसला और अनोखा संकल्प रास्ते में मिलने वाले हर इंसान के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि नन्हे यशराज का यह संकल्प और उसकी आवाज दिल्ली के गलियारों तक पहुंचकर कितना असर दिखाती है।0
0
Report
Advertisement
भोजपुर में दीपावली रात दोहरे हत्याकांड: पुलिस ने मुख्य आरोपी रितेश यादव को गिरफ्तार
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में दीपावली की रात हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रितेश यादव के रूप में हुई है जो रामडीहरा गांव का ही निवाशी है। पुलिस ने उसे जगदीशपुर के नया टोला से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद सड़क जाम के दौरान पुलिस ने 48 घंटे के भीतर main आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। पुलिस ने दावा किया कि वादे के मुताबिक 24 घंटे के भीतर ही मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। मामले में मृतकों के भतीजे मुन्ना यादव के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पहले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। इसके बाद वाहन से कुचलकर दिनेश यादव और कमलेश यादव की हत्या कर दी गई। घटना में परिवार के छह अन्य लोग भी घायल हुए थे। सभी घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार छह अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए भी पुलिस की विशेष टीम कार्रवाई कर रही है। एफएसएल और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस शराब तस्करी को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या में इस्तेमाल स्कॉर्पियो की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। वहीं, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मदन यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.0
0
Report
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से हटने पर जेडीयू में गहरा क्षोभ
Patna, Bihar:जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा सोनिया जी की पुस्तक में नीतीश कुमार जी की चर्चा जिस तरह से इंडिया गठबंधन को लेकर हुई है, उससे कहीं ना कहीं जनता दल यूनाइटेड के अंदर गहरा क्षोभ है। हम यह मानते हैं कि जिस इंडिया गठबंधन का नेतृत्व आज सोनिया जी और राहुल जी कर रहे हैं, उसके जनक और उसके सूत्रधार नीतीश कुमार जी हैं। दरअसल इस गठबंधन को बनाने के दौरान ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस को साथ लेकर चलने में सहमत नहीं दिखी थीं। नीतीश कुमार जी ने ही उन सबको सहमत कराया कि कांग्रेस को साथ लेकर इंडिया गठबंधन बनाया जाए और फिर पटना की पहली बैठक संपन्न हुई। लेकिन नीतीश कुमार जी ने यह भांप लिया था कि यह गठबंधन नहीं चलने वाला है। कांग्रेस और सहयोगी दलों की जो भूमिका, उनकी महत्वाकांक्षा और क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ को देखते हुए उन्होंने यह मान लिया था कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन (NDA) का मुकाबला कर पाने का माद्दा कांग्रेस और उनके साथी दलों में कतई नहीं है। इसीलिए उन्होंने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ा। अब इस पूरे प्रकरण को सोनिया जी ने जिस तरह से अपनी पुस्तक में एक खास तरीके की रणनीति के अंतर्गत जो बातें कही हैं, वो कहीं ना कहीं लोगों को गुमराह करने वाली हैं।0
0
Report
सोनिया गांधी के बयान पर नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन पर संजय झा हमला
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने बड़ा खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन के जो घटक दल है वह चाहते थे कि माइनस कांग्रेस इंडिया गठबंधन बनाए जाए नीतीश कुमार इसको लेकर राजी नहीं थे और वह इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बिना इंडिया गठबंधन नहीं बनना चाहते थे इसीलिए इतना गठबंधन कांग्रेस को लेकर बनाया गया। सोनिया गांधी ने अपनी किताब आत्मकथा में यह कहा है की कमजोरी कारण से नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को छोड़कर चले गए इस पर संजय झा ने जमकर हमला कर दिया उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन किसने बनाया पटना में सबसे पहली मीटिंग किसने किया अलग-अलग राज्यों में किसने मीटिंग किया नीतीश कुमार ने किया नीतीश कुमार का इंडिया गठबंधन बनाया हुआ था उन्होंने कहा कि इन लोगों को बताना चाहिए कि किस कारण से छोड़कर नीतीश कुमार को लग गया इंडिया गठबंधन स्वास्थ्य गठबंधन है परिवार का गठबंधन है इसीलिए वह छोड़कर के गए जिस तरह की टिप्पणी सोनिया गांधी जी ने किया है इस तरह की टिप्पणी नीतीश कुमार पर सोनिया गांधी को नहीं करनी चाहिएथी बिहार में nda में लगातार चल रही खटपट पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं हम लोग पूरी तरह एक झूठ है एक जूता के साथ लगातार सरकार चला रहे हैं और पूरी तरीके से आल इस वेल है इंडिया में कहीं कोई दिक्कत नहीं है0
0
Report
Advertisement
भाई दूज पर बहनों का भाई के घर पहुँचना: बस-ट्रेन व्यवस्था शानदार
Unnao, Uttar Pradesh:भाईदूज पर बहने पहुंची भाई के घर। आज भाई दूज का त्यौहार है, इस मौके पर बहने बस और ट्रेन से भाई के घर पहुंच रही हैं। Zee media ने बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर मौजूद बहनों से बात की तो बहनों ने बताया कि वो भाई के घर जा रही हैं। भाई के घर पहुंचने के लिए बसों का बेहतर इंतजाम किया गया है कोई समस्या नहीं आ रही है। भाई के घर पहुंच कर वो रोना करेंगी। बस से भाई के घर जा रही रीना ने बताया कि बस में सीट मिल गई हैं, वो रायबरेली से भोजपुर जा रही हैं। शिवानी गुप्ता ने बताया कि वो सरेनी जा रही हैं, भाई दूज पर बस की अच्छी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
चंदौली रिंग रोड हादसे में चार घायल, विधायक सुशील सिंह ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर टिप्पणी किए
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - वाराणसी चंदौली रिंग रोड पर भयंकर हादसा - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी - स्कार्पियो सवार चार लोग घायल एक को आई गंभीर चोट - सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के सोशल मीडिया का काम देखते हैं घायल युवक - विधायक के पुरानी गाडी से जा रहे थे युवक - स्थानीय लोगो ने स्कार्पियो में फंसे लोगो को निकाला बाहर - अलीनगर थाना क्षेत्र के सराय छोटू इलाके कि घटना。0
0
Report
हाई कोर्ट ने पुश्तैनी जमीन में बेटों के हिस्से तय किए, बेटियों को तिहाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पुश्तैनी जमीन के अधिकार को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि एक पारिवारिक संपत्ति पर पोतियों का पूरा नहीं, बल्कि निर्धारित हिस्से के अनुसार ही मालिकाना हक होगा। बिलासपुर जिले की 13 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले में संशोधन किया है।दरअसल, मामला बिलासपुर जिले की कोटा तहसील के नवागांव स्थित कृषि भूमि से जुड़ा है। यहां खसरा नंबर 1141 की कुल 13.40 एकड़ जमीन के मालिक केनाराम बैरागी ने 25 जनवरी 2003 को पंजीकृत वसीयत के जरिए अपनी संपत्ति बेटे संजय बैरागी के नाम कर दी थी।इसके बाद 30 जनवरी 2011 को संजय बैरागी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद पांच बेटियों ने पूरी जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर किया। निचली अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूरी जमीन का मालिकाना हक दे दिया था। इस फैसले को माधुरी प्रमाणिक और सीमा बैरागी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधानों और संपत्ति के बंटवारे के आधार पर महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिया।अदालत ने माना कि केनाराम के एक बेटे और चार बेटियों को पुश्तैनी संपत्ति में बराबर अधिकार था। इस तरह कुल छह हिस्से बने। वसीयत से संजय को पिता का एक छठा हिस्सा मिला और उनका अपना एक छठा हिस्सा मिलाकर कुल अधिकार एक तिहाई हुआ। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश संशोधित करते हुए संजय की पांचों बेटियों को केवल एक तिहाई जमीन का मालिकाना हक दिया।इस फैसले ने पुश्तैनी संपत्ति में उत्तराधिकार और वसीयत के अधिकार को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की है।0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर जुआ रोकथाम: बस्तर पुलिस ने दबिश देकर 22 जुआ प्रकरण दर्ज
Jagdalpur, Chhattisgarh:दिवाली के दौरान जुए के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बस्तर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है, जिले में अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, दिवाली के आसपास जिले में जुआ खेले जाने की लगातार सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। कंट्रोल रूम और पुलिस के आधिकारिक नंबरों पर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते एक सप्ताह में कुल 22 जुआ प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
दीपावली के जश्न के बीच 20 वर्षीय युवक की मौत, कुएं से मिला शव
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, जब दीपावली मनाने गांव आया 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं के अंदर मिला. कुआं झाड़ियों से भरा हुआ था. सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मामला ग्राम फोंगरिया मंडाई का है. जानकारी के मुताबिक आशीष वरकड़े उम्र 20 वर्ष दीपावली मनाने गांव आया हुआ था. सुबह ग्रामीणों ने गांव के झाड़ियों से भरे एक कुएं में उसका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची चिचोली पुलिस ने झाड़ियों को कटवाकर काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के परिजन दीपचंद धुर्वे ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि गांव में दीपावली का उत्सव चल रहा था, डीजे बज रहा था और जश्न का माहौल था. ऐसे में किसी विवाद या घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच किए जाने की मांग की है. फिलहाल चिचोली थाना प्रभारी दिलीप यादव के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
हिंडौन जिला अस्पताल में आग से 30 से अधिक झुलसे, 13 बच्चे
Karauli, Rajasthan:हिंडौन जिला चिकित्सालय में तीन दिनों में आग से झुलसने के आए 30 से ज्यादा मामले, हिंडौन। हिंडौन जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों में आग से झुलसने के 30 से ज्यादा मामले आए। चिकित्सालय में आने वाले सभी लोगों का उपचार किया गया । झुलसने वालों में कुल 13 बच्चे और 17 वयस्क शामिल है । 29 लोग पटाखों से झुलसे जबकि एक मासूम पेट्रोल की बोतल से झुलसा।0
0
Report
Advertisement
हाड़ौती अस्पताल में उपचार में देरी परिजनों ने लगाए आरोप, वीडियो शेयर
Karauli, Rajasthan:हाड़ौती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के परिजनों ने उपचार मे देरी के आरोप। परिजनों ने ईलाज करने के बजाय रैफर करने, एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के आरोप लगाए। परिजनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला जिसमें दुर्घटना में घायल महिला को आधे घंटे तक उपचार शुरू नहीं करने की बात कही।0
0
Report
करौली की हवेली में एक छत के नीचे 100 से अधिक लोग गोवर्धन पूजा
Karauli, Rajasthan:ढाई सौ साल पुरानी हवेली में एक छत के नीचे हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा, एक ही परिवार के 100 से अधिक लोगों ने की पूजा-अर्चना, करौली। दीपोत्सव के अवसर पर करौली में सामूहिक गोवर्धन पूजा की अनूठी परंपरा देखने को मिली। जिला मुख्यालय पर चटीकना मोहल्ला स्थित करीब 250 से 300 साल पुरानी धाबाई की हवेली में एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों ने मिलकर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक ही परिवार के 100 से अधिक सदस्य शामिल हुए।0
0
Report
सांगोद में भूसे के ढेर में आग, 7 बीघा चारा जलकर राख; दमकल काबू पाया
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग सांगोद…! पटाखे की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग, 7 बीघा का चारा जलकर राख, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू सांगोद के बपावर क्षेत्र के खड़िया गांव में बीती रात भूसे के ढेर में लगी आग。 आगजनी में करीब 7 बीघा खेत का चारा जलकर राख。 पटाखे की चिंगारी से आग लगने की जताई जा रही संभावना。 आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची。 ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर लगी स्प्रे मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया。 करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
