203001
बुलंदशहर में एसबीआई मिनी बैंक संचालक ने 700-800 ग्राहकों के खातों से की धोखाधड़ी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के किसौली गांव में एसबीआई मिनी बैंक संचालक प्रमोद कुमार शर्मा ने 700-800 ग्राहकों के बैंक खातों से पैसे निकालकर धोखाधड़ी की और जमीन और घर बेचकर पत्नी-बच्चों के साथ फरार हो गया। पीड़ित ग्रामीणों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर-सीकर में भीषण गर्मी, अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर,कस्बे एवं क्षेत्र में गत दिनों से चल रही भंयकर गर्मी के दौर की वजह से आमजन को भीषण गर्मी से राहत नही मिल रही है। कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज अधिकतम तापमान 44.0डिग्री दर्ज किया गया है। कस्बे में सूर्यदेव की प्रचण्ड किरणों के ताप की वजह से उमस और गर्म हवाओं की वजह से आमजन प्रभावित हो रहा है। सोमवार सुबह भगवान सूर्यदेव अपने रुद्र रुप के साथ प्रकट होते ही धूप खिलने के साथ ही गर्मी के तेवर तख्त और तीखें होने से तपन की वजह से झुलसाने वाली गर्मी का आभास होने लगा और लोग घरों से बाहर आने से कतराने लगे। दिन भर गर्म हवाओं से लोगों को निजात नही मिल सकी। भीषण गर्मी के चलते दोपहर को सडको पर सन्नाटा सा पसरा हुआ था वही बाजारो मे भी लोगो की आवाजाही कम नजर आयी। कृषि अनुसंधान केन्द्र पर आज अधिकतम तापमान 44.0डिग्री दर्ज किया गया है।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में गेहूं खरीद से रिकॉर्ड उठान, ठेकेदारों पर भारी जुर्माना
Kurukshetra, Haryana:जिला कुरुक्षेत्र में खरीद एजेंसियों ने अब तक खरीदी 509538 मीट्रिक टन गेहूं, पूरे जिले में 62% उठान, 316886 MT गेहूं का उठान कार्य किया पूरा, उठान कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर लगाया भारी जुर्माना. कुरुक्षेत्र:- DFSC नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के खरीद केन्द्रों व मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य खाद्य आपूर्ति, हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउस एजेंसी द्वारा शुरू कर दिया गया है। इन तीनों एजेंसियों ने अब तक 509538 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सीजन में गेहूं का 2585 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 316886 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है। यानी कि पूरे जिले में 62% उठान का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में गेहूं की खरीद का कार्य 25 अनाज मंडिया में किया गया है। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की तरफ गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों ने उठान के कार्य में लापरवाही भर्ती है उस पर विभाग की तरफ से जुर्माना भी लगाया गया है। लाडवा अनाज मंडी में ठेकेदार पर 339500 रुपए, पिपला अनाज मंडी में 14500, शाहाबाद अनाज मंडी में 12500, इस्माइलाबाद अनाज मंडी में 77000 रुपए और पिहोवा अनाज मंडी में 291500 का जुर्माना ठेकेदार पर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अब उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है。0
0
Report
डंपिंग स्टेशन हटाने की मांग पर किसानों का आंदोलन, 1 मई तक समाधान
Hansi, Haryana:सुनो सरकार सैनीपुरा के पास बनाए गए डंपिंग स्टेशन के विरोध में किसानों और ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन के साथ धरना शुरू कर दिया है। सैनीपुरा जग्गा बाड़ा समेत कई गांवों के लोग परेशान हो रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से बने इस डापिंग स्टेशन में कूड़ा-कर्कट को नहीं डालने देंगे। तीन दिनों से कूड़े के भरे टिप्पर खड़े है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। हालात बिगड़ने पर एसडीएम राजेश खोथ मौके पर पहुंचे और किसानों से काफी देर बातचीत की। प्रशासन की ओर से किसानों को 1 मई तक का समय दिया गया है, ताकि इस समस्या का समाधान निकाला जा सके। वही इन तस्वीरों में आप साफ देख सकते है कि तीन दिनों से कूड़े से भरे टिप्पर खड़े है। सैनीपुरा के पास बने डंपिंग स्टेशन के विरोध में किसानों और ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।धरने पर बैठे किसानों ने आरोप लगाया कि डंपिंग स्टेशन की वजह से गांव के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। तेज हवा के साथ कूड़ा उड़कर सीधे खेतों में पहुंच रहा है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उत्पादन प्रभावित हो रहा है। आए दिन यहां आग लगी रहती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) का फैसला भी किसानों के पक्ष में आया है। चारदीवारी या अन्य गंदगी की सही व्यवस्था न होने के कारण NGT ने नगर परिषद पर 66 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। किसान नेता धर्मपाल बडाला का कहना है कि यह डंपिंग स्टेशन अवैध रूप से बना हुआ है। कूड़े से उठने वाली बदबू और गंदगी के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है, वहीं बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि डंपिंग स्टेशन को यहां से हटाया जाए या फिर उचित व्यवस्था की जाए ताकि कूड़ा इधर-उधर न फैले। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। किसानों ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे यहां शहर का कूड़ा-कर्कट नहीं डालने देंगे। संदीप चहल ग्रामीण का कहना है कि यहां तीन दिनों से कूड़े से भरे टिप्पर वहीं खड़े हैं। जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी हालत में कूड़े के टिप्परों को यहां खाली नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि डंपिंग स्टेशन को यहां से हटाया जाए या कूड़ा प्रबंधन की ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे गांव और खेती को नुकसान न पहुंचे। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि किसानों को यहां वास्तव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की गंभीरता को देखते हुए डंपिंग स्टेशन को एक महीने के अंदर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन इतने 1 मई तक इस मुद्दे का कोई न कोई समाधान निकालने की बात भी कही。0
0
Report
Advertisement
जहांगीरपुरी में TPDDL कर्मचारियों की लापरवाही से युवक करंट से झुलसा
Delhi, Delhi:बिजली की फैली तारो से लगा करंट युवक के दोनों हाथ बुरी तरह झुलसे TPDDL के कर्मचारियों की बताई लापरवाही युवक को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर द्वारा इलाज कर घर भेज दिया गया, घटना की सूचना टाटा पॉवर को दी गई जिन्होंने तुरंत पहुंच कर जांच करने का आश्वासन स्थानीय कोहिनूर दिया है।0
0
Report
टोंक (राजस्थान) में भाजपा अध्यक्ष नितिन नाबिन ने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:TONK (RAJASTHAN): BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NABIN ALONG WITH RAJASTHAN CM BHAJANLAL SHARMA INAUGURATE NEWLY BUILT DISTRICT PARTY OFFICE NITIN NABIN SPEECH0
0
Report
आमेर महल का सुख निवास बिना एसी प्राकृतिक ठंडक का मिसाल
Jaipur, Rajasthan:आमेर महल का सुख निवास प्राकृतिक तकनीकी एसी का कमाल है। महल का शाही निवास प्राचीन भारतीय वास्तुकला और इंजीनियरिंग की अद्भुत मिसाल है। सुख निवास अपनी अनोखी बनावट और प्राचीन तकनीक के कारण पर्यटक आकर्षण का केंद्र बना रहता है; करीब 400–500 साल पुराना यह कक्ष आधुनिक एयर कंडीशनिंग के बिना ही गर्मी में ठंडा रहता है। राजसी परिसर में पानी का विशाल टैंक बना है जिसे मावठा सरोवर से रोजाना भरा जाता है। महल के भीतर पानी की पतली धाराओं को पश्चिम की तरफ से प्रवाहित किया जाता है ताकि पश्चिम हवा के गुजरने पर वह ठंडी हो कर पूरे कक्ष में फैल जाए। संगमरमर की दीवारें, चंदन के दरवाजे और संकरी खिड़कियां इस ठंडक को लंबे समय तक बनाए रखते हैं। सुख निवास आज भी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण है और बिना बिजली के प्राकृतिक संसाधनों से ठंडक प्रदान करता है। महल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत है और 방문कों को राजसी जीवनशैली को करीब से देखने का मौका मिलता है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा अस्पताल में किशोरी के असामान्य व्यवहार से हड़कंप, वीडियो वायरल
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा उपजिला अस्पताल में भर्ती एक किशोरी के असामान्य व्यवहार से अचानक हड़कंप मच गया। किशोरी ने इलाज के दौरान अजीब और असामान्य हरकतें शुरू कर दीं, जिससे वार्ड में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी का व्यवहार अचानक बदल गया और वह असंतुलित तरीके से प्रतिक्रिया देने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला मानसिक या चिकित्सकीय कारणों से जुड़ा हो सकता है, फिलहाल किशोरी का उपचार जारी है और अस्पताल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.0
0
Report
टोल कर्मियों की गुंडागर्दी पर भड़की किसान यूनियन भानू, घंटों फ्री कराया टोल, मैनेजर ने मांगी माफी
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। सत्ता और रसूख के नशे में चूर टोल कर्मियों ने एक बार फिर अपनी औकात दिखाई है, लेकिन इस बार उनका पाला गलत लोगों से पड़ गया। खुटार स्थित हिटोटा टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी के साथ बदतमीजी करना टोल प्रबंधन को बेहद भारी पड़ा। आक्रोशित किसानों ने न सिर्फ टोल पर धावा बोला, बल्कि घंटों तक बैरियर हटाकर उसे टोल-फ्री कर दिया। बीते दिनों पूरनपुर निवासी और भाकियू भानू के तहसील मीडिया प्रभारी सबलू खान अपने निजी कार्य से शाहजहांपुर से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह हिटोटा टोल प्लाजा पर पहुंचे, वहां मौजूद टोल मैनेजर और अन्य कर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपमानजनक व्यवहार किया। पत्रकार और किसान नेता के साथ हुई इस बदसलूकी की खबर आग की तरह फैली। संगठन के पदाधिकारी के अपमान की सूचना मिलते ही भाकियू भानू ने कड़ा रुख अख्तियार किया।शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष महेंद्र, पीलीभीत के जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी और मंडल अध्यक्ष लालू मिश्रा व जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में किसान दलबल के साथ टोल प्लाजा पर धमक पड़े।किसानों के उग्र तेवर देख टोल कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। यूनियन ने तत्काल टोल बंद करा दिया और कई घंटों तक वाहनों को बिना टैक्स दिए फ्री में निकाला गया। हंगामे की सूचना मिलते ही खुटार थाना अध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसानों को समझाने और शांत कराने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। उनका साफ कहना था कि जब तक बदतमीजी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।मामले को बिगड़ता देख और किसानों के भारी दबाव के चलते आखिरकार टोल मैनेजर को झुकना पड़ा। यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामने टोल मैनेजर ने अपने और अपने स्टाफ के व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।इसके बाद ही किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया और टोल की व्यवस्था सुचारू हो सकी।0
0
Report
सीहोर में गाय के चमड़े से भरे ट्रक पकड़ा गया, फैक्ट्री की जांच शुरू
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब गाय के चमड़े से भरा एक ट्रक पकड़ाया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक कोलकाता से सीहोर आ रहा था और कांकरखेड़ा स्थित अल्फा प्रोटीन फैक्ट्री में चमड़ा लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और ट्रक को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के लोगों ने आरोप लगाते हुए फैक्ट्री को तत्काल बंद करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री में चमड़े से पाउडर प्रोटीन तैयार किया जाता है। इछावर तहसीलदार गजेंद्र सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जब्त चमड़े के सैंपल लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई और निर्णय लिया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर: डीजे विवाद के बाद हत्या, शव पानी टंकी के आगे मिला
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - डीजे पर हुए झगड़े के कारण कर दी हत्या - 22 वर्षीय सुबोध की पानी टंकी के आगे खेत में मिली लाश - बीती रात शादी में डीजे पर हुआ था विवाद - सुबह पानी टंकी के आगे खेत में मृत मिला सुबोध - घर वाले उसी झगड़े के कारण हत्या की जता रहे आशंका - पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी - चौराखास थाना क्षेत्र के सरैया महंथ पट्टी गांव का मामला0
0
Report
45 डिग्री पर श्रीगंगानगर: गौशालाओं में कूलर से पशुओं को मिली राहत
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश में पड़ रही पीछे गर्मी के बीच जनजीवन हाल बेहाल है। सरहदी जिले श्री गंगानगर में तापमान करीब 45 डिग्री तक पंहुच गया है। ऐसे में सड़के सूनसान नजर आ रही है तो वहीं पशु पक्षी भी भीषण गर्मी के चलते बेहाल है ऐसे में अब पड़ रही गर्मी से बचाव के लिए जिले की कई गौशाला में समिति द्वारा कूलरों की व्यवस्था तक भी की गई है ताकि गर्मी से पशुओ को राहत मिल सके0
0
Report
कर्णप्रयाग ब्लाक में ग्राम प्रधानों की बैठक, मनरेगा भुगतान पर चिंता हल होने का दावा
Karnaprayag, Uttarakhand:ग्राम प्रधानों को ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में होने वाली समस्याओं को लेकर कर्णप्रयाग ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने आज ब्लाक सभागार में अधिकारियों संग एक बैठक की, बैठक में ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यो को करने में आ रही समस्याओं को गिनाया । ग्राम प्रधानों ने कहा कि अधिकारियो के साथ हुई बैठक में कई समस्याओं का समाधान हो चुका है । बीओ 1 / चमोली ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खण्डूडी के नेतृत्व में कर्णप्रयाग ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने आज खण्ड विकास अधिकारी और ब्लाक स्तरीय कर्मचारियों के संग बैठक की, बैठक में ग्राम प्रधानों ने कहा कि मनरेगा के कार्यो को हुए बहुत समय हो गया है लेकिन अभी तक पैसा नही मिलने के कारण दिक्कतें हो रही है । ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश खण्डूडी ने कहा कि अधिकरियों संग हुई बैठक में अधिकांश समस्याओं का निराकरण हो गया है । बाईट / उमेश खण्डूडी जिलाध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ चमोली0
0
Report
Advertisement
खोड़ा में 6 लव जेहाद केस: नाबालिग बचाई, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नोट हटाकर: खोड़ा थाना क्षेत्र के आज़ाद विहार, पानीपत से लाकर हिंदू लड़की को पुलिस ने बरामद किया गया। हरियाणा से आई लड़की को अपने साथ ले जाते समय भगाने वाले दो मुस्लिम भाइयों को गिरफ्तार किया गया। दोनों भाइयों का संबंध पानीपत से है और वे नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर लाए थे। केस स्टडी 1: 26 अप्रैल 2026 को. केस स्टडी 2: 16 फरवरी 2026 को खोड़ा इलाके से Suhail नाम के लड़कों को पकड़ा गया जिससे Monika नाम की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर लाया गया। केस स्टडी 3: तारीख 15 दिसम्बर 2025 को गुनगुन नाम की नाबालिग लड़की को लव जेहाद के जाल में फंसाया गया, वह खोड़ा की ही रहने वाली थी; हर लड़के के साथ दोस्ती कराई गई और आधार कार्ड के नाम-उम्र बदलवाने के प्रयास पर हिंदू रक्षा दल ने हसन को पकड़वाया। केस स्टडी 4: 5 अक्टूबर 2025 को मोहम्मद फुरकान नाम के लड़के ने नाबालिग मुस्कान को फंसाया; घर में हिंदू देवताओं की तस्वीरें दिखीं; दोस्ती के बहाने बुलाकर बचाया गया। केस स्टडी 5: 17 अगस्त 2025 को हाशिम मंसूरी खोड़ा में किराए पर रहा करता था; पूजा नाम की नाबालिग से मुलाकात के बाद उसे बहला-फुसला कर पकड़वाया गया; हिंदू रक्षा दल द्वारा गिरफ्तारी हुई। सभी केस स्टडी एक क्रम में दिए गए हैं। वीडियो/फाइलों के बारे में विवरण: पहली केस स्टडी के वीडियो: ग्रीन वॉल; दूसरी केस स्टडी: cream शर्ट वाले व्यक्ति के साथ वीडियो; तीसरी केस स्टडी: काला वीडियो; चौथी केस स्टडी: लिखित टेक्स्ट वाला वीडियो; पांचवी केस स्टडी: बैंगनी ड्रेस में लड़की दिखती वीडियो।0
0
Report
फेसबुक दोस्ती से इंजीनियर को 26 लाख का धोखा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. फेसबुकची मैत्री पडली महागात.. गुहागरच्या अभियंत्याला २६ लाखांचा गंडा! अँकर.. फेसबुकवर झालेली ओळख एका अभियंत्याला तब्बल २६ लाख ७६ हजार रुपयांना पडली आहे.. गुंतवणुकीवर जादा परताव्याचे आमिष दाखवून ही फसवणूक करण्यात आली आहे... फेसबुकवर 'आदिती शर्मा' नावाच्या प्रोफाईलवरून फ्रेंड रिक्वेस्ट पाठवून आधी विश्वास संपादन केला आणि नंतर 'गुरुसिटी क्रिप्टो करन्सी'मध्ये गुंतवणुकीचे आमिष दाखवले.. फिर्यादी विनयकुमार सिन्हा यांनी टप्प्याटप्प्याने २६ लाख ७६ हजार १४७ रुपये गुंतवले होते.. पैसे परत न मिळाल्याने फसवणूक झाल्याचे लक्षात येताच गुहागर पोलीस ठाण्यात 'आदिती शर्मा' आणि 'अंकित शर्मा' यांच्या विरोधात गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.. सोशल मीडियावर अनोळखी व्यक्तींनी दिलेल्या गुंतवणुकीच्या सल्ल्याला बळी पडू नका,असे आवाहन प्रशासनाकडून करण्यात येत आहे..0
0
Report
अलीगढ़ के नौगवां अर्जुन गांव में पुलिस पर हमला, 18 गिरफ्तार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र के नौगवां अर्जुन गांव में पुलिस टीम पर हमला के बाद पसरा सन्नाटा, दबिश देने गई पुलिस टीम पर किया था हमला. गांव में पुलिस फोर्स मौजूद, पुलिस गांव में गश्त कर रही है. पुलिस गांव में लगे CCTV के द्वार अपने साथ ले गई. पुलिस ने फरार अभियुक्त मेहदी सहित 18 लोगों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं. पुलिस टीम पर हमले में 38 ज्ञात व 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाए, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस से बदसलूकी और मारपीट की. पुलिस के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया है. थाना रोरावर इलाके के गांव नौगवां अर्जुन की मामला.0
0
Report
Advertisement
