203001
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया सविधान स्तम्भ मान की स्थापना कार्यक्रम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर: समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यालय पर संविधान स्तंभ स्थापित किया। बुलन्दशहर समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी इस प्रकार की स्थापना की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी वर्गों और समुदायों के हितों की रक्षा करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री घनश्याम मीना की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, निर्बाध बिजली, पेयजल, मेडिकल किट एवं एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध तथा परीक्षार्थियों की गहन जांच के निर्देश भी दिए। जनपद में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,696 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
अमेठी दौरे पर प्रतिभा शुक्ला ने की विकास समीक्षा, अधिकारियों ने जताया स्वागत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अपने एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला। महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री हैं प्रतिभा शुक्ला। अमेठी आगमन पर भाजपा पदाधिकारीयों व अधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ किया जोरदार स्वागत। प्रतिभा शुक्ला ने कोर कमेटी की बैठक में लिया हिस्सा। जनपदीय अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की लेकर की समीक्षा बैठक। विभागीय योजनाओं की प्रगति पर किया मंथन। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला रहा अलर्ट। वही मीडिया से बात करते हुए कहा आज प्रभारी के रूप में पहली बार आये है बहुत अच्छा लगा0
0
Report
Barabanki : सऊदी अरब में बाराबंकी का युवक लापताः मां ने सांसद से बेटे को वापस लाने की गुहार लगाई
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे की एक महिला ने अपने बेटे के सऊदी अरब में कथित तौर पर लापता होने के मामले में सांसद से हस्तक्षेप की मांग की है। महिला का कहना है कि उनके बेटे को सऊदी अरब की सीआईडी पुलिस पूछताछ के लिए ले गई थी, जिसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मोहल्ला नालापार दक्षिणी-1, फतेहपुर निवासी सिराजुल खातून पत्नी मोहम्मद युसूफ ने लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र इमामुद्दीन उर्फ इमाम लगभग तीन वर्ष पूर्व ड्राइवर के वर्क वीजा पर सऊदी अरब के मदीना क्षेत्र में रोजगार के लिए गया था। इमामुद्दीन वर्क वीजा की अवधि समाप्त होने पर तीन माह की छुट्टी पर भारत आया था। इसके बाद वह 17 अक्टूबर 2025 को दोबारा सऊदी अरब लौटकर काम करने लगा था। परिजनों के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह करीब चार बजे सऊदी अरब से फोन पर सूचना मिली कि इमामुद्दीन को वहां की सीआईडी पुलिस उसके कमरे से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। इस घटना के बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो सका है। परिवार ने सऊदी अरब में मौजूद परिचितों और युवक के कफील (नियोक्ता) से भी संपर्क किया, लेकिन लगभग 40 दिन बीत जाने के बाद भी इमामुद्दीन के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुत्र के बारे में कोई खबर न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। सिराजुल खातून ने सांसद से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से अपने पुत्र का पता लगाकर उसे सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि इस संबंध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, विदेश मंत्री और सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को भी पत्र भेजकर मदद की अपील की गई है। परिवार को उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर हस्तक्षेप से युवक की स्थिति का पता चल सकेगा और उसकी सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
हरदोई जल निगम स्टोर से रिकॉर्ड जलाने पर DM के मौके पर कार्रवाई, 6 पर FIR
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई: जल निगम स्टोर में रिकॉर्ड जलाने का मामला, DM ने मौके पर पकड़ा; XEN, AE समेत 6 पर FIR, भाजपा नेता भी नामजद हरदोई में ‘हर घर नल से जल’ योजना से जुड़े सरकारी दस्तावेज और पानी जांच किट जलाने का बड़ा मामला सामने आया है। जेल रोड स्थित जल निगम (ग्रामीण) के स्टोर से धुआं उठता देख जिलाधिकारी अनुनय झा खुद मौके पर पहुंचे, जहां अंदर भारी मात्रा में सरकारी रिकॉर्ड, पानी की गुणवत्ता जांचने वाली किटें और अन्य अभिलेख जलाए जा रहे थे। इस घटना से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया कि मौके पर प्रभारी अधिशासी अभियंता (XEN) नवनीत सिंह, सहायक अभियंता (AE) अमित सिंह, दो चौकीदार मेवाराम और सालिगराम तथा भाजपा के सोशल मीडिया सहसंयोजक ऋतुराज त्रिपाठी भी मौजूद थे। डीएम के पहुंचने पर कई दस्तावेज और जांच किटें आधी जली हालत में बरामद हुईं। आरोप है कि बिना किसी सक्षम अनुमति के महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे थे। जिलाधिकारी के आदेश पर प्रभारी XEN नवनीत सिंह, AE अमित सिंह, चौकीदार मेवाराम व सालिगराम और भाजपा नेता ऋतुराज त्रिपाठी समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी पर सरकारी अभिलेख नष्ट करने, साक्ष्य मिटाने और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं। वहीं प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि यह पूरी कार्रवाई किसी बड़े घोटाले या अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेजों को नष्ट कर साक्ष्य मिटाने की साजिश हो सकती है। फिलहाल प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस पूरे प्रकरण की तहकीकात कर रही है।0
0
Report
सीएम ओमर अब्दुल्ला ने 6 लाभार्थियों को 1.12 करोड़ के चिट्ठे वितरित
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah today handed over disbursal letters to 6 beneficiaries worth ₹1.12 crore under Mission YUVA at Civil Secretariat, Srinagar. Under Mission YUVA, ₹209 crore has been disbursed in 3,367 cases during April and May, reaffirming Government’s focus on youth entrepreneurship and employment generation.0
0
Report
दहेज हत्या मामले में वांछित सास गिरफ्तार, कलान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Gangora, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर के कलान थाना क्षेत्र के भर्रामई गांव में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विवाहिता नीलम की मौत के मामले में वांछित चल रही उसकी सास भानवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर नीलम को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों के मुताबिक, प्रताड़ना से तंग आकर नीलम ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सास को उदियावारा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
संभल में दंगा प्रभावितों के पुनर्वास के साथ पाक-बांग्लादेश हिंदू शरणार्थियों का भी पुनर्वास
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल: संभल से पलायन कर गए दंगा प्रभावित हिंदू परिवारों के पुनर्वास के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों का भी पुनर्वास शुरू किया गया है. योगी के अफसरों ने 1978 के दंगा प्रभावित रस्तोगी परिवार को पुनर्वास के लिए भूमि का पट्टा देकर पलायन कर गए हिंदू परिवारों के पुनर्वास की शुरुआत की. अवैध कब्जों से मुक्त जमीन दंगा पीड़ितों और पाकिस्तान-बांग्लादेश के हिंदू विस्थापितों को आवंटित की जाएगी. सीएम योगी के निर्देश पर कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने संभल में जानकारी दी. बिजनौर में 2 हजार लोगों को पट्टे देकर मिशन डेमोग्राफी शुरू हो चुकी है. प्रशासन ने संभल से पलायन कर गए दंगा पीड़ित परिवारों से संभल लौटने की अपील की, पाक-बांग्लादेश के हिंदू शरणार्थियों से आवेदन मांगे गए. सीएम योगी की पहल पर महंत बाल योगी दीनानाथ और अन्य हिंदुवादियों ने खुशी जताई. संभल में दंगों से प्रभावित हिंदू परिवारों के पलायन से हिंदुओं की संख्या घटकर 15 प्रतिशत रह गई है.0
0
Report
1978 हिंसा के पीड़ित परिवार को 48 साल बाद जमीन पट्टा मिलने पर प्रशासन की नई पहल
Noida, Uttar Pradesh:संभल, उत्तर प्रदेश: 1978 की हिंसा के पीड़ित रामशरण दास रस्तोगी के परिवार को 48 साल बाद ज़मीन का पट्टा आवंटित किए जाने पर, मंडलायुक्त (Divisional Commissioner) आंजनेय कुमार सिंह कहते हैं, "...यह एक भयानक दंगा था, जिसका ब्योरा कई लोगों ने बताया है। हाल ही में, पहली बार, पीड़ितों—खास तौर पर उस परिवार ने जिसे अब ज़मीन आवंटित की गई है—आगे आकर ज़िलाधिकारी (DM) के पास शिकायत दर्ज कराई; इससे पहले, कोई भी आगे नहीं आया था। उन्होंने घटनाओं का पूरा ब्योरा दिया, जिसकी बाद में जाँच की गई। उनकी पुरानी केस फ़ाइलें निकाली गईं—वे फ़ाइलें जो पहले अनुरोध पर सरकारी प्रशासन को भेजी गई थीं—और पूरी फ़ाइल राज्य के अधिकारियों को भेज दी गई... फ़िलहाल, केवल यही एक परिवार आगे आया है। हालाँकि, और भी प्रभावित लोग हैं, लेकिन जब तक वे आगे आकर औपचारिक रूप से अपने दावे दर्ज नहीं कराते, तब तक आगे की कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इंतज़ार कर रहे हैं, और हम जनता से भी अपील करते हैं: जो कोई भी यहाँ वापस आना चाहता है, वह अपने पूरे ब्योरे के साथ ज़िला प्रशासन से संपर्क करे, और हम उनकी मदद के लिए ज़रूरी कार्रवाई करेंगे..."0
0
Report
बसई सामंता में घायल अजगर जाल से मुक्त, वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Dholpur, Rajasthan:0406ZRJ_DHOL_PYTHON_R बसई सामंता में जाल में फंसा मिला अजगर, वन विभाग ने बचाकर केसर बाग जंगल में छोड़ा ग्रामीणों की सूचना पर हरिदास बाबा मंदिर मार्ग से रेस्क्यू किया गया घायल अजगर धौलपुर ग्राम पंचायत बसई सामंता में हरिदास बाबा मंदिर की सड़क पर एक अजगर जाल में फंसा हुआ मिला। अजगर घायल अवस्था में पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव के व्यक्ति उत्तम सिंह को दी। सूचना मिलते ही उत्तम सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग के कर्मचारी कृष्ण अवतार को अवगत कराया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाल काटकर अजगर को मुक्त कराया। इसके बाद अजगर को उपचार के उपरांत केसर बाग जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। *हरिदास बाबा मंदिर मार्ग पर फंसा था अजगर* ग्राम पंचायत बसई सामंता स्थित हरिदास बाबा मंदिर की सड़क पर ग्रामीणों ने एक अजगर को जाल में बुरी तरह फंसा हुआ देखा। जाल में उलझने के कारण अजगर घायल अवस्था में था और निकलने का प्रयास कर रहा था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गांव के व्यक्ति उत्तम सिंह को इसकी जानकारी दी। *वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू* उत्तम सिंह ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और वन विभाग के कर्मचारी कृष्ण अवतार को सूचना प्रदान की। सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के सदस्यों ने सावधानीपूर्वक जाल को काटा और अजगर को मुक्त कराया। *केसर बाग जंगल में छोड़ा गया* वन विभाग द्वारा अजगर का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसे केसर बाग जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जीव-जंतुओं को देखकर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय पर उनका संरक्षण किया जा सके0
0
Report
Advertisement
फायरिंग वायरल वीडियो के बाद फैजल खान के दो गार्ड पुलिस से पूछताछ में
Patna, Bihar:फायरिंग के वायरल वीडियो के बाद फैजल खान के दो गार्ड को पुलिस ने उठाया पुलिस दोनों गार्ड से कर रही है पूछताछ (वीडियो)0
0
Report
बेगूसराय: कटाव रोकथाम कार्य में मजदूरों पर हमला, चार घायल
Begusarai, Bihar:ताजा मामला बछवारा थाना क्षेत्र के चिरैयाटोंक पंचखूंटी गंगा घाट का है, जहां कटाव निरोधी कार्य में लगे मजदूरों पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया। अपराधियों ने मजदूरों के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर जमकर मारपीट की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि चिरैयाटोंक पंचखूंटी गंगा घाट पर कटाव निरोधी कार्य चल रहा था। इसी दौरान कई हथियारबंद अपराधी वहां पहुंचे और मजदूरों को निशाना बनाते हुए लूटपाट शुरू कर दी। मजदूरों के अनुसार अपराधियों ने उनसे मोबाइल समेत अन्य सामान छीन लिया।जब मजदूरों ने लूटपाट का विरोध किया तो अपराधियों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग भी की और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।इस घटना के बाद कटाव निरोधी कार्य में लगे मजदूरों के बीच भय और दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन बेखौफ अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर पाती है。0
0
Report
दिल्ली होटल आग में श्रुति बरनवाल की मौत, जैनामोड़ में मातम
Bokaro Steel City, Jharkhand:दिल्ली के होटल में आग लगी घटना में झुलस कर जैनामोड़ की श्रुतिका बरनवाल उर्फ सुरभि का शव गुरुवार को दिल्ली से जैनामोड़ पहुंचा। मृतका पोस्ट ऑफिस गली स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन के समीप के रमेश कुमार बरनवाल की एकलौती पुत्री थी। जिसका पार्थिव शरीर लगभग sआधे ग्यारह वजे जैनामोड़ स्थित आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे परिवार व आसपास में मातम का माहौल छा गया। मृतका के माता-पिता, भाई एवं स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में परिवार को सांत्वना देते रहे। शव का अंतिम संस्कार के लिए चास श्मशानघाट ले जाया गया। मां से बात कर रही थी श्रुतिका और होटल में लग गई आग- बताया जाता है कि श्रुतिका बरनवाल टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के स्कूल ऑफ हैबिटेट स्टडीज के वाटर पॉलिसी एंड गवर्नेंस प्रोग्राम (2024-2026) की छात्रा थी। जो दक्षिणी दिल्ली के हाेजारानी स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी नामक एक होटल में ठहरी हुई थी। 3 जून की सुबह श्रुतिका अपनी मां से बात कर रही थी। इसी दौरान होटल में आग लग गई। इससे पहले की वो अपनी मां को कुछ बता पाती हरबड़ाहट में मोबाइल गिर गया। होटल के इस अग्नि कांड में श्रुतिका बुरी तरह झुलस गई। इस घटना में श्रुतिका का असामयिक निधन हो गया।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में तेज आंधी-बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित, पेड़ गिरे, वाहन क्षतिग्रस्त
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले मुख्यालय में गुरुवार को तेज आंधी और तेज वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया... आंधी-बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए, जिससे व्यापक बिजली कटौती हुई... शहर के बड़ी अलीगंज स्थित कॉलेज रोड के पास सड़क किनारे एक बरगद के पेड़ की डाली एलपीजी गैस सिलेंडर से लदे एक वाहन पर गिर गई...इस घटना में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया...मौके पर जुटे लोगों ने डाली हटाने का प्रयास करते देखे गए... वही मालपहाड़ी रोड के किनारे भी तेज आँधी से दर्जनों बिजली के खंभे उखड़ गए...इसके परिणाम स्वरूप पूरे शहर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई...तेज गर्जना और वर्षा के कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया...पिछले दो-तीन दिनों से पाकुड़ जिले में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे...बुधवार देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली थी...गुरुवार सुबह भी उमस जारी रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई, साथ ही बिजली भी चमकती रही...तेज वर्षा के कारण कई शहरी मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन गई...तेज आंधी से आम की फसल को सर्वाधिक नुकसान हुआ है...मौसम में आए इस बदलाव पर लोगों ने कहा कि वर्षा से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिजली गुल रहने से काफी परेशानी हो रही है...0
0
Report
संबलपुर में जून को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी होंगे मुख्य अतिथि
Sambalpur, Odisha:ଜୁନ ଛ ତାର୍ଖ ସମ୍ବଲପୁର ରେ ଆୟୋଜିତ ସର୍ବଭାରତୀୟ କବାଡି ପ୍ରତିଯୋଗିତା ରେ ଯୋଗଦେବେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ | ସୂଚନା ଦେଲେ ସମ୍ବଲପୁର ବିଧାୟକ ଜୟ ନାରାୟଣ ମିଶ୍ର |0
0
Report
चोरों ने नकदी सहित जेवरात पर किया हाथ साफ
Bbrasi, Uttar Pradesh:चोरो ने उड़ाये नकदी सहित लाखों के जेवरात चहनिया ।बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गाव में मंगलवार की देर रात चोरो ने शिवदास यादव के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रूपये के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पिड़ित ने बताया कि हमरा पूरा परिवार खाटू श्याम दर्शन के लिए गया था कि इसी का मौका पाकर चोरो ने मंगलवार की रात घर में घुसकर 20हजार नकदी, लगभग 500ग्राम चाॅदी के जेवरात व 250ग्राम सोने के जेवरात व रोजगार सेवक के महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर भी चोरो ने हाथ साफ कर दिया। बुद्धवार को वापस आते ही घर में बिखरा सामान देख प्रार्थी हतप्रभ हो गया और पीआरवी 112को सूचना दी मौके पर पहुची पीआरबी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। वही पिड़ित ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दे दी है। अब देखना है कि क्या पुलिस चोरो तक पहुच पाती है या फिर का पिड़ित हाथ मलता ही रह जायेगा।0
0
Report
Advertisement
