icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Muzaffarpur SKMCH में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के SKMCH में अपने बीमार पिता का इलाज करवा रही नाबालिग बच्ची को मोतिहारी से लेकर छतोनी के किराये के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था. मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने SKMCH ओपी में शिकायत दर्ज कराई, और पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पूर्वी चंपारण के केसरिया निवासी है और मोतिहारी के छतोनी थाना क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रहता था. 20 सितम्बर को पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल से बेटी के लापता होने व अगवा होने की शिकायत दी थी. कथित घटना के बाद मुजफ्फरपुर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने जनता से अनुरोध कर कहा कि अस्पताल या सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को अकेला न छोड़ें और ऐसे लोगों से सतर्क रहें.
0
0
Report

बगहा में मगरमच्छ हमले से किसान की मौत, इलाके में दहशत

Bagaha, Bihar:ANCHOR- बड़ी ख़बर बगहा से है जहाँ इन दिनों मगरमच्छों का आतंक जारी है। कभी रिहायशी इलाकों में तों कभी मुख्य सड़क पर मगरमच्छ निकलने का सिलसिला थमा नहीं की नदी किनारे गए किसान की मौत मगरमच्छ के हमले में हो गईं। दरअसल वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह गांव के समीप नदी में पानी छूने गए भीम बीन नामक किसान पर एकाएक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण भीम बीन की दर्दनाक मौत हो गई । बताया जा रहा है की मगरमच्छ के हमले की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक सेमरीडीह गांव निवासी भीम बीन अपने घर से कुछ दूरी पर खेत में शौच करने गए थे। शौच के बाद जब वे पास से गुजर रही सहायक नदी में पानी छूने पहुंचे तभी मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ नें हमले के बाद भीम बीन को नदी में खींच लिया। वहां से गुजर रहें कुछ लोगों ने उन्हें नदी की तरफ जाते देखा था। लिहाजा लोगों ने इसकी जानकारी मृतक के पोते सुग्रीव बीन और उनकी पत्नी को दी। जानकारी मिलते हीं परिजन नदी के आसपास उनकी तलाश में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद मगरमच्च को काबू में कर भीम बीन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मगरमच्छ के हमले की इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और मगरमच्छों से बचाव के लिए वन विभाग प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग किया है। बता दें की भारत में चंबल नदी के बाद नेपाल से निकलने वाली नारायणी गंडक नदी मगरमच्छ अधिवास का दूसरा बड़ा ठिकाना है यहीं वज़ह है की गंडक में हजारों की तादाद में मगरमच्छ हैं जो सहायक नहरों, नालों औऱ सहायक छोटी नदियों में पहुंच गए हैं यहां तक की कई बार ऐसे मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में देखें जा रहें हैं जिससे जान माल का खतरा बढ़ गया है हालांकि वन विभाग की ओर से सतर्कता की अपील की गईं है साथ हीं समय समय पर पीड़ितों को मुआवजा भी दिया जा रहा है लेकिन मुश्किलें हैं की कम होने का नाम नहीं लें रहीं हैं। ऐसे में अब ज़रूरत है की वन विभाग इस मामले में बचाव को लेकर कोई मुक़म्मल व्यवस्था करें । बाइट - मृत किसान के परिजन
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में गणेश विसर्जन भक्तों की आस्था के साथ शांतिपूर्ण सम्पन्न

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में आज ढोल ग्यारस के पावन अवसर पर गणपति बप्पा की विदाई की बेला आ गई है.. भक्ति और भावनाओं के संगम में डूबा पूरा शहर आज बेतवा तट की ओर उमड़ पड़ा है.. ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते भक्तों का हुजूम.. हर गली, हर मोहल्ले से निकलकर एक ही दिशा में बढ़ते कदम.. विदिशा शहर की झांकियों में विराजे गणपति बप्पा आज अपने भक्तों को भाव-विभोर विदाई दे रहे हैं.. बेतवा नदी स्थित जानकी कुंड पर आज सुबह से ही विसर्जन का सिलसिला जारी है. कई दिन बप्पा हमारे बीच रहे, अब भारी मन से विदाई... कोई परिवार सहित पहुंचा तो कोई मोहल्ले भर के साथ.. बैंड-बाजे और ढोल की गूंज के बीच गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा.. प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.. क्रेन और अन्य संसाधनों की मदद से मूर्तियों का विसर्जन सुव्यवस्थित तरीके से कराया जा रहा है.. नम आंखों से बप्पा को विदा करते श्रद्धालु.. चेहरे पर मिली-जुली भावनाएं.. एक तरफ बप्पा के जाने का दुख, तो दूसरी तरफ अगले बरस फिर आने की उम्मीद.. खुशी-खुशी भगवान श्री गणेश को जल में समाहित करते भक्त इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आस्था के आगे हर भावना बौनी है.. यह पूरा माहौल बता रहा है कि विदिशा की आस्था कितनी गहरी है.. कई दिनों तक जिन बप्पा ने हर घर में विराजमान होकर खुशियां बिखेरीं, आज उन्हीं को नम आंखों से, पूरे सम्मान और उल्लास के साथ विदाई दी जा रही है.. आस्था, भक्ति और भावनाओं के इस अनूठे संगम के साथ विदिशा में गणपति विसर्जन का सिलसिला जारी है.. नदी किनारे भगवान गणेश की मूर्ति की आरती पूजा कर विदाई श्रद्धा से श्रद्धालु दे रहे हैं...
0
0
Report

डिंडौरी के शहपुरा में सेवा संकल्प यात्रा पहुंच, स्वास्थ्य-जल सुविधाओं के साथ पर्यावरण संदेश

Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। सेवा संकल्प यात्रा आज डिंडौरी के शहपुरा पहुंची। रयपुरा गांव में प्रशासन ने विशेष शिविर लगाकर यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, पेयजल समेत विभिन्न शासकीय सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, एसपी आशीष खरे समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का आज शहपुरा में रात्रि विश्राम होगा। बुधवार को यात्री शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और इसके बाद बरखेड़ा आश्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। यहाँ से यात्रा जबलपुर के कुंडम के लिए रवाना होगी।
0
0
Report
Advertisement

एमसीडी ने घर-घर सर्वे से 50,000 नए एडमिशन का लक्ष्य तय किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों की सूरत बदलने (कायाकल्प) और घटते दाखिलों को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। एमसीडी शिक्षा समिति के की अध्यक्षता में हुई बैठक में केवल एक महीने के भीतर 50,000 नए एडमिशन करने का लक्ष्य रखा गया है। एमसीडी स्कूलों के शिक्षक हर अपने नजदीकी इलाकों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और परिवारों को बच्चों का दाखिला नगर निगम के स्कूलों में कराने के लिए प्रेरित करेंगे, शिक्षकों के लिए खास ऑफर: जो शिक्षक इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाते हुए 75 या उससे अधिक नए एडमिशन करवाएंगे, उन्हें "नगर निगम शिक्षक पुरस्कार" (Nagar Nigam Shikshak Award) के लिए विचार किया जाएगा। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे "स्कूल चलो अभियान" को और ज्यादा तेज करें ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे
0
0
Report
Advertisement

दो दिन में उलटफेर, 13वें वोट से बना सत्ता का निर्णायक मोड़

Udaipur, Rajasthan:दो दिन, दो उलटफेर… 13वां वोट बना निर्णायक! एंकर: सलूंबर नगर परिषद में लगातार दो दिनों में सियासी समीकरण बदल गए। सभापति के बाद अब उपसभापति चुनाव में भी 13वां वोट निर्णायक साबित हुआ। सोमवार को सभापति चुनाव में कांग्रेस के नरेश कुमार जैन ने 13 वोट हासिल कर भाजपा के कैलाश गांधी को एक वोट से हराया। मंगलवार को उपसभापति चुनाव में शुरुआत में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस के शौकत अली ने नामांकन वापस लिया और कांग्रेस ने भाजपा के बागी निर्दलीय डॉ. लव व्यास को समर्थन दिया। इसके बाद मुकाबला भाजपा के अखिलेश बाहेती और निर्दलीय लव व्यास के बीच हुआ। मतदान में लव व्यास को 13 वोट, जबकि अखिलेश बाहेती को 12 वोट मिले। एक वोट से लव व्यास उपसभापति निर्वाचित हुए। नतीजे के बाद भाजपा नेताओं ने एक पार्षद पर पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के संकेत दिए। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि भाजपा ने लव व्यास को टिकट नहीं दिया था, कांग्रेस ने उनका समर्थन किया और वे जीत गए। नतीजे के बाद गांधी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और लव व्यास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी जलाया। 25 सदस्यीय नगर परिषद में दो दिन… दो चुनाव… और दोनों बार 13वां वोट बना सत्ता के समीकरण का निर्णायक मोड़।
0
0
Report

छह निकायों के उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा चार, कांग्रेस दो

Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले की सवाई माधोपुर व गंगापुरसिटी नगर परिषद में उपसभापति सहित बौंली ,खंडार , बामनवास व वजीरपुर नगर पालिका में उपकाध्यक्षो का चुनाव सम्पन्न हो गया , जिले की 6 निकायों में से कल हुवे सभापति व नगर पालिका अध्यक्षो की तरह ही आज भी चार में भाजपा व दो में कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष व उपसभापति निर्वाचित हुवे है । सवाई माधोपुर नगर परिषद में भाजपा की माया गोयल को 60 में से 40 मत मिले ,जबकि कॉंग्रेस के विनोद जैन को 16 मत मिले ,जबकि एक मत निरस्त हो गया ,वही तीन पार्षदों ने मतदान नही किया ,ऐसे में सवाई माधोपुर नगर परिषद से भाजपा की माया गोयल 24 मतों से उपसभापति पद का चुनाव जीत गई , सवाई माधोपुर नगर परिषद में सभापति और उपसभापति दोनों ही पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया । इसी तरह गंगापुरसिटी में कॉंग्रेस प्रत्याशी मुजाहिद खान को 60 में से 38 मत मिले ,जबकि भाजपा की चतरो देवी को 22 मत मिले ,ऐसे में गंगापुरसिटी नगर परिषद में कॉंग्रेस के मुजाहिद खान 16 मतों से उपसभापति का चुनाव जीत गये ,गंगापुरसिटी में सभापति ओर उपसभापति दोनों ही पदों पर कॉंग्रेस ने कब्जा जमा लिया । इसी तरह खंडार नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के द्वारका प्रसाद को 13 और कॉंग्रेस के अंतरसिंह को 12 मत मिले ,ऐसे में 25 सीटों वाली खंडार नगर पालिका में अध्यक्ष की तरह ही उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया ,वही वजीरपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी ऑस्कर खान उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुवे है ,वही बौंली नगर पालिका में भाजपा की दीपा मित्तल को 13 और कॉंग्रेस के अर्जुन लाल 12 मत मिले ,ऐसे में बौंली नगर पालिका में भी अध्यक्ष की तरह ही उपाध्यक्ष के पद पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की ओर दीपा मित्तल उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गई । वही बामनवास नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर कॉंग्रेस के श्यामलाल मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुवे है । जिले की 6 निकायों में हुवे उपाध्यक्षों एंव उपसभापति के चुनावों में 4 में भाजपा और दो में कॉंग्रेस का कब्जा हो गया ।
0
0
Report

बारां के देवरी में भोयल रोड की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Baran, Rajasthan:देवरी के भोयल रोड पर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान बारां देवरी कस्बे के भोयल रोड पर स्थित जानकीलाल जी राठौर बूढ़ा नोनेरा वालों की दुकान में आज शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान से अचानक धुआं उठता देखा गया और देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। आग लगने का कारण प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस अग्निकांड में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
0
0
Report
Advertisement

जटमासी-रूपवास सड़क निर्माण के लिए धरना, ब्लैकलिस्ट की मांग तेज

Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर जिले के जटमासी से रूपवास के बीच बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर उतर आया। बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रूपवास स्थित PWD कार्यालय पहुंचकर धरना शुरू कर दिया। विधायक और ग्रामीण करीब 7 घंटे से धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण सड़क का जल्द निर्माण शुरू कराने और काम नहीं करने वाली ठेका कंपनी कमल बिल्डर्स को ब्लैकलिस्ट करने की मांग कर रहे हैं। धरने के दौरान ग्रामीणों ने मौके पर ही भोजन बनाने की व्यवस्था शुरू कर दी। विधायक ऋतु बनावत भी ग्रामीणों के साथ बैठीं और खाना बनाने के लिए सब्जी काटती नजर आईं। इससे धरना स्थल पर ग्रामीणों का प्रदर्शन और भी चर्चा में आ गया। 17 किलोमीटर सड़क का टेंडर, काम शुरू नहीं हुआ स्थानीय निवासी पारस चौधरी ने बताया कि जटमासी से रूपवास की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। PWD विभाग ने सड़क निर्माण का टेंडर कमल बिल्डर्स को दिया था। करीब 11 करोड़ 44 हजार रुपए की लागत से सड़क का निर्माण 16 अगस्त 2025 से 15 जून 2026 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों का आरोप है कि टेंडर जारी होने के बावजूद ठेका कंपनी ने सड़क का काम शुरू नहीं किया। गड्ढों में फंस रहे वाहन, हादसों का खतरा ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मंगलवार को भी कुछ वाहन गड्ढों में फंस गए, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। SDM कार्यालय से PWD दफ्तर तक निकाली रैली सड़क की बदहाली से नाराज जटमासी गांव के ग्रामीण मंगलवार को रूपवास पहुंचे। यहां SDM कार्यालय से PWD कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली में बयाना विधायक डॉ. ऋतु बनावत भी शामिल हुईं। इसके बाद ग्रामीणों ने PWD कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि काम नहीं करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और दूसरी कंपनी को टेंडर देकर सड़क का निर्माण जल्द शुरू कराया जाए।
0
0
Report

ग्वालियर TMZ के लिए निवेश جذب: यादव- सिंधिया ने बेंगलुरु रोड शो किया

Noida, Uttar Pradesh:बेंगलुरु (कर्नाटक): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन (TMZ) में निवेश आकर्षित करने के लिए आयोजित 'इन्वेस्टर्स राउंड टेबल' में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और हमने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक रोड शो किया है। अनेक कंपनियों ने टेलीकॉम सेंटर में अपनी रूचि दिखाई है। हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में सभी कंपनिया हमारे साथ जुड़कर आगे बढ़ें ताकि भारत को एक सर्विस देश से हम एक प्रोडक्ट देश में बदल परिवर्तित कर पाए।' मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर टेलीकॉम सेक्टर में एक प्रोजेक्ट बनाया है। यह देश के टेलीकॉम सेक्टर का एक अलग प्रकार का मॉडल है। रोजगार की दृष्टि से यह टेलीकॉम सेंटर की एक नई लाइन बन रही है... आज राज्य में सभी प्रकार के निवेशकों का रुझान बढ़ा है।'
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top