203403
बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज में रेड क्रॉस सोसाइटी का जादू का कार्यक्रम
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी के जनता इंटर कॉलेज में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जादू का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को जादू के माध्यम से देश सेवा और मित्रता की भावना से प्रेरित किया गया। बच्चों ने विभिन्न जादू के प्रदर्शन का आनंद लिया और समझा कि दूसरों की सेवा से मन को संतुष्टि मिलती है। इस आयोजन के दौरान बच्चों ने खूब मनोरंजन किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काकोरी में विशाल अजगर पकड़ा: वन विभाग ने सफल रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के काकोरी इलाके में निकला विशाल अजगर सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर टीम भेजी सांप पकड़ने वाले ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया काफी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया अजगर के पकड़े जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल खत्म हुआ स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली0
0
Report
अमरनाथ यात्रा ने 12 दिनों में तीन लाख का रिकॉर्ड पार किया
Aram Pora, Ganderbal, In a record, the annual Amarnath yatra crossed the three-lakh mark , the 12th day of the pilgrimage this year, Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha said. Sinha commended all the officials, service providers and volunteers, saying their dedication and hard work have made the holy pilgrimage smooth and memorable for every devotee of Baba Barfani. "Shri Amarnath Ji Yatra has set a historic new record, crossing the 3 lakh mark in just 12 days," Sinha said in a post on his personal handle on X. The yatra, which began on July 3, had crossed the two-lakh mark on July 10. It will culminate on August 28 on the occasion of Raksha Bandhan.0
0
Report
लखनऊ के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत. विभूतिखंड के नोवोटेल होटल में अचेत मिले वैज्ञानिक सुबह चेकआउट न करने पर पुलिस को दी सूचना पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा महराजगंज के सिसवा बाजार निवासी थे वैज्ञानिक. हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही0
0
Report
Advertisement
विधानसभा अमृत उत्सव आज: उद्घाटन ओम बिरला, उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि, पूर्व-विधायक समागम
Noida, Uttar Pradesh:विधानसभा का अमृत उत्सव आज वर्तमान और पूर्व विधायकों का होगा समागम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे उद्घाटन समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति पूर्व और वर्तमान विधायकों के पहुँचने का सिलसिला हुआ शुरू पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी रहेंगे मौजूद राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े पहुँचेंगे कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा थोड़ी देर बाद पहुँचेंगे विधानसभा0
0
Report
निम्बाहेड़ा के गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान और जांच शुरू
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में देर रात रीको इंडस्ट्री एरिया स्थित एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा प्लास्टिक स्क्रैप, गत्ता निर्माण की मशीनरी तथा कच्चा माल इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद निम्बाहेड़ा की दमकल के साथ जेके सीमेंट, वंडर सीमेंट और चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की दमकलें भी मौके पर पहुंचीं। पूरी रात चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सुबह तक आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। घटना में गोदाम को लाखों का नुकसान हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
एसी कोच में लिनेन चोरी पर रेलवे की सख्ती, CCTV और टीटीई से नकेल
Ranchi, Jharkhand:एसी कोच में सफर करने वाले कुछ यात्रियों की हरकत अब रेलवे के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। रांची रेल मंडल की ट्रेनों से हर ट्रिप के बाद बेडशीट, फेस टॉवल और कंबल गायब मिल रहे हैं। इन चोरियों से रेलवे को हर साल लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा लिनेन की चोरी बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में दर्ज की जा रही है। आखिर कौन हैं ये एसी वाले चोर और रेलवे इन्हें रोकने के लिए क्या कर रहा है? यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे हर सफर में बेडशीट, तकिए का कवर, फेस टॉवल और कंबल उपलब्ध कराता है, लेकिन यात्रा खत्म होते-होते इनमें से कई सामान गायब मिलते हैं। हर ट्रिप के बाद लिनेन की गिनती में कमी सामने आती है, जिससे रेलवे को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सीनियर डीसीएम के मुताबिक सबसे ज्यादा चोरी बिहार रूट पर चलने वाली ट्रेनों में हो रही है। कई बार जागरूकता अभियान चलाने और यात्रियों से रेलवे की संपत्ति सुरक्षित रखने की अपील के बावजूद चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। चोरी हुए लिनेन की भरपाई के लिए रेलवे को बार-बार नई खरीद करनी पड़ती है, जिसका सीधा असर रेलवे के खर्च पर पड़ता है। अब रेलवे इस समस्या से निपटने के लिए सख्ती की तैयारी में है। एसी कोचों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, टीटीई और कोच अटेंडेंट को विशेष निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी और अन्य तकनीकी उपायों का भी सहारा लिया जाएगा। रेलवे का कहना है कि यह सामान यात्रियों की सुविधा के लिए है, इसे घर ले जाना चोरी है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है. यात्रियों की छोटी-सी लापरवाही या जानबूझकर की गई चोरी रेलवे को हर साल लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा रही है। सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर कब तक लगाम लगेगी।0
0
Report
Advertisement
मानसून से उज्जैन में सांपों के निकलने के मामले बढ़े
Ujjain, Madhya Pradesh:बारिश शुरू होते ही उज्जैन में सांप निकलने की घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। स्नेक रेस्क्यू टीम के अनुसार रोज़ाना हर रेस्क्यू को 4 से 5 कॉल मिल रही हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक घर में बच्चों की टॉय कार के अंदर छिपा बेहद जहरीला रसल वाइपर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उज्जैन में मानसून की शुरुआत के साथ ही रिहायशी इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शहर की स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य गिरिराज ने बताया कि वर्तमान में रोज़ाना 4 से 5 स्नेक रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं। उज्जैन में करीब 8 से 10 स्नेक रेस्क्यूर सक्रिय हैं, जो अपने निजी काम के साथ शौक और सामाजिक सेवा के रूप में यह कार्य करते हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी के एक मकान से सूचना मिली कि घर के अंदर सांप दिखाई दिया है। टीम करीब 20 मिनट में मौके पर पहुंची। जांच करने पर बच्चों की टॉय कार के अंदर कपड़ों के नीचे छिपा हुआ रसल वाइपर मिला, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर आबादी से दूर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया। के अनुसार बारिश के मौसम में नई कॉलोनियों और निर्माणाधीन क्षेत्रों में सांप अधिक निकलते हैं। नानाखेड़ा, मुल्लापुरा, नागझिरी, आगर रोड, इंदौर रोड और शहर की सीमा से लगी नई कालोनियों से सबसे ज्यादा कॉल आती हैं। वहीं शहर के अंदर वाटर स्नेक और अन्य सामान्य प्रजातियां नालों व जल निकासी मार्गों के जरिए रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाती हैं। टीम सर्प मित्र महाकाल नगरी के राहूल मोकरीवाल नें बताया कि उज्जैन के आसपास नदियाँ, जल स्रोत और हरियाली अधिक होने के कारण सांपों का प्राकृतिक आवास भी बड़ी संख्या में मौजूद है। इसके अलावा तेजी से हो रहे निर्माण कार्य, सड़क विस्तार और पेड़ों की कटाई के कारण सांपों का बसेरा प्रभावित हो रहा है, जिससे वे रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने बताया कि रसल वाइपर देश के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में शामिल है। इसके अलावा कोबरा, कॉमन करैत और सॉ-स्केल्ड वाइपर भी अत्यंत विषैले होते हैं। ऐसे सांप दिखाई देने पर उन्हें पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उनका रेस्क्यू किया जा सके।0
0
Report
उज्जैन के सरकारी स्कूल में बाहरी युवकों के प्रवेश से सुरक्षा पर सवाल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। माधवनगर स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई एक घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि स्कूल के एक छात्र ने पहले शिक्षक के साथ मारपीट की और फिर अपने कुछ बाहरी साथियों को बुलाकर स्कूल परिसर में हंगामा कराया। बताया गया कि बाहरी युवक स्कूल की कक्षाओं तक पहुंच गए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर महिला शिक्षिकाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार और अपशब्द कहे गए। घटना के बाद स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र खत्री को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल में करीब 2000 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें 1000 से अधिक छात्राएं हैं, जबकि 48 महिला शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। ऐसे माहौल में इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है कि दोषیوں के खिलाफ क्या कदम उठाए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित माहौल मिल सके।0
0
Report
सीधी के संदीपनी कन्या विद्यालय में जर्जर भवन से छात्राओं की पढ़ाई खतरे में
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन सीधी जिले का संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आज भी व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। लगभग छह दशक पुरानी इस इमारत में पढ़ने वाली 1600 से अधिक छात्राएं हर दिन डर के साए में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश होते ही कक्षाओं की छतें टपकने लगती हैं, फर्श पर पानी भर जाता है और छात्राओं को अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ती है। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट... यह तस्वीरें सीधी जिले के संदीपनी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की हैं। बाहर से देखने पर यह एक सामान्य स्कूल नजर आता है, लेकिन भीतर का नजारा चिंता बढ़ा देता है। लगभग वर्ष 1966 में बने इस विद्यालय की इमारत अब जर्जर हो चुकी है। बरसात शुरू होते ही कई कक्षाओं की छत से पानी टपकने लगता है। छात्राओं की किताबें, कॉपियां और बैग भीग जाते हैं और पूरी कक्षा जलभराव में बदल जाती है। ऐसे हालात में पढ़ाई करना छात्राओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। छात्रा 10वी वैष्णवी वाजपेई छात्रा 10वी प्रिया अवधिया आदर्श कुमार गौतम विद्यालय में वर्तमान में 1630 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि भवन की क्षमता केवल 1200 छात्राओं की है। यानी करीब 430 छात्राएं अतिरिक्त हैं। जगह की कमी के कारण कई कक्षाओं में क्षमता से कहीं अधिक छात्राएं बैठती हैं। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। एक बेंच पर कई-कई छात्राओं को बैठना पड़ता है, जबकि कुछ छात्राएं मजबूरी में खड़ी होकर पढ़ाई करती हैं। इसका सीधा असर उनकी शिक्षा पर पड़ रहा है। प्राचार्य किशनलाल विश्वकर्मा विद्यालय की पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षिका आरती पांडे बताती हैं कि यह भवन अपनी निर्धारित आयु पूरी कर चुका है। वर्ष 2022-23 से लगातार जर्जर भवन को लेकर शासन को पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन जवाब यही मिलता है कि नया भवन निर्माणाधीन है। हालांकि निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका। उनका कहना है कि यदि कोई बड़ी दुर्घटना हो गई तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? इसी विद्यालय में मेरी मां भी पढ़ी है और मैं भी पड़ी हूं ये विद्यालय 1966 का है शिक्षिका आरती पांडे इधर जिला प्रशासन کا کہنا ہے کہ نئی सीएम राइज संदीपनी विद्यालय کی इमारत کا निर्माण جاری है, लेकिन काम की गति धीमी है। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल की स्थिति का निरीक्षण कराया जाएगा, आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी और अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर विकास मिश्रा बहरहाल विओ 05 एक ओर सरकार बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर सीधी का यह विद्यालय शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयान कर रहा है। सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते छात्राओं को सुरक्षित भवन उपलब्ध कराया जाएगा? फिलहाल 1600 से अधिक बेटियां हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा हासिल करने को मजबूर हैं।0
0
Report
Advertisement
बैतूल कोर्ट परिसर में सनकी युवक ने बाइक घुसकर उत्पात मचाया; जेल भेजा गया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सनकी युवक ने बाइक लेकर कोर्ट के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया था। आरोपी ने शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया,कर्मचारियों और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया और परिसर में अव्यवस्था फैलाई थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को ग्वालियर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बाइक लेकर सीधे न्यायालय परिसर में घुस गया और इस दौरान उसकी बाइक न्यायाधीश के वाहन से टकरा गई,जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। रोकने पर आरोपी ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इतना ही नहीं,न्यायालय परिसर स्थित मंदिर के दरवाजे का कांच तोड़ दिया और चेंबर में जबरन प्रवेश करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस बल और सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को काबू में कर न्यायालय परिसर के लॉकअप में रखा,जहां उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी झूमाझटकी की। आरोपी के परिजनों के अनुसार,वह वर्ष 2019 से मानसिक बीमारी से पीड़ित है और नागपुर में उसका इलाज चल रहा है। संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर ग्वालियर जेल भेजा गया है।0
0
Report
द्वारका के सेक्टर-18A में शव मिलने से हड़कंप; 38 वर्षीय अखिलेश मंडल की पहचान
Noida, Uttar Pradesh:12.07.2026 को द्वारका के सेक्टर-18A में कारगिल चौक के पास सड़क और नाले के बीच घास में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और देखा कि लगभग 35 साल के एक पुरुष का शव सड़-गल चुका था; शव पर टैटू बने थे और सिर पर चोट का निशान था। शव के पास से पहचान का कोई दस्तावेज़ नहीं मिला। हालात को देखते हुए, दिल्ली के द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 230/2026 U/S 103(1) BNS दर्ज की गई। दोषियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए द्वारका के ACP (ऑपरेशन्स) और ACP द्वारका, श्री सुभाष मलिक की देखरेख में दो टीमें तैनात की गईं। टीमों ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना वाली जगह के साथ-साथ आस-pাস के रास्तों के लगभग 500 CCTV फुटेज की जांच की। द्वारका नॉर्थ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी उपलब्ध कानूनी तरीकों से पहचान की प्रक्रिया शुरू की। बाद में मृतक की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 38 वर्षीय अखिलेश मंडल के तौर पर हुई: दिल्ली पुलिस0
0
Report
नेपाल की भारी बारिश से बागमती उफान, सीतामढ़ी-शिवहर में बाढ़ की चेतावनी
Sitamarhi, Bihar:बागमती नदी अब लोगो को डराने लगी है। नेपाल के जलग्रहण वाले इलाके में हो रही भारी बरसात की वजह से बागमती नदी पूरे उफान पर है। नदी के जलस्तर कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसको लेकर एक बार फिर सीतामढ़ी और शिवहर जिले में बाढ़ की संभावना तेज हो गई है।0
0
Report
Advertisement
सुरक्षा मंत्री संजय सेठ ने झारखंड में आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:एंकर --वीओ -देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रजरप्पा मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां छिन्नमस्तिके देवी की विधिवत पूजा-आराधना कर मत्था टेका. साथ ही नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ मां छिन्नमस्तिके देवी की संध्या आरती में शामिल हुए. पूजा-आराधना के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मां छिन्नमस्तिके मंदिर पहुंचकर सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. संध्या आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला है. मां छिन्नमस्तिके के आशीर्वाद से 2047 तक दुनिया का सबसे सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही है. वर्तमान समय में कई देशों में उथल पुथल है. लेकिन भारत में अमन, चैन और शांति के साथ प्रगति है. भारत में पिछले छह माह में एक लाख 92 हजार करोड़ जीएसटी कलेक्शन है. प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ जो भी वादे करते है, उसे निभाते भी है. हमारा भारत देश युवाओं का देश है. हमारे देश के युवाओं और महिलाओं को राजनीति में आगे लाना चाह रही है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में सिर्फ 400 स्टार्टअप थे. लेकिन इन 12 सालों में दो लाख 36 हजार स्टार्टअप हुए. दुनिया के तीसरी बड़ी सैन्य शक्ति वाली देश हमारा भारत है. एक लाख 78 हजार करोड़ का बजट है, हमारे देश में डिफ़ेंस प्रोडक्शन भी काफी बढ़ा है. आज भारत में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश सकारात्मक ऊर्जा के साथ दौड़ रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है. योजनाओं का अनुशंसा, शिलान्यास और टेंडर होने के बावजूद बजट नहीं होने के कारण कार्य नहीं हो पा रहा है. धनबाद, जमशेदपुर, रांची जैसे बड़े शहरों में अपराध बढ़ रहा है. ऐसे स्थिति में निवेशक कैसे आयेंगे झारखंड. पूरे राज्य में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य की स्थिति चरमरा गयी है. सिल्ली, ईचागढ़ जैसे जगहों में 24 घंटे में 16 घंटे तक बिजली नहीं रहती है. हेमंत सोरेन की सरकार से झारखंड की जनता को निराशा हाथ लगी है. किसी भी क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है. राज्य सरकार ने किसानों से किए वादे को पूरा नहीं किया. हमारे केंद्र की महत्वपूर्ण योजना दुनिया की सबसे बड़ी बीमा आयुष्मान भारत से नौ करोड़ 32 लाख लोग इलाज करा लिये. उन्होंने कहा कि झारखंड के कानून व्यवस्था को पश्चिम बंगाल से सीखना चाहिए. वहां कैसे दो महीनों में ही आपद नियंत्रण हो गया. उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षकों, चिकित्सकों को कई माह से वेतन नहीं मिल पाया है.0
0
Report
गिरिडीह में देर रात कार जलकर राख, परिवार ने पानी डालकर आग बुझाई
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद बाजार निवासी मासूम सेठ की टाटा कार में देर रात आग लग गई. कार घर के सामने खड़ी थी. अचानक तेज आवाज और लपटें उठने से परिजनों की नींद टूट गई. परिजनों ने शोर सुनकर बाहर निकलकर देखा तो कार धू-धू कर जल रही थी. आनन-फानन में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब - तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई. घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़ित परिवार ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
विकासनगर पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है ... दोनों नशा तस्करों के पास तकरीबन 14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है... पुलिस ने चाय बागान रोड उदियाबाग से चेकिंग के दौरान अल्टो कार को रोककर चालक की तलाशी ली तो उसके पास अवैध स्मैक बरामद हुई... पुलिस ने 36 वर्षीय रामपुर कला निवासी वाहन चालक दिलशाद को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया... आरोपी के ऊपर पहले भी एनडीपीएस के दो मुकदमे दर्ज हैं... पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से स्मैक खरीद कर लाता है जिसे बेचकर वो अपने नशे की पूर्ति करता है... वही रात के समय चेकिंग के दौरान त्यागी फार्म हाउस के पास पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक दूसरे युवक को भी गिरफ्तार किया है... 29 वर्षीय शंकरपुर निवासी जावेद नाम के इस युवक के अपराधिक इतिहास को भी पुलिस खंगाल रही है... फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया...0
0
Report
Advertisement
