203001
बुलंदशहर में मिठाई फैक्ट्री पर छापा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नरसैना क्षेत्र में एक मिठाई फैक्ट्री पर छापा मारा। टीम को गंदे वातावरण में बनती मिठाइयां मिलीं। बर्फी, रसगुल्ला, सोनपपड़ी और मिल्क केक सहित 6 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। बड़ी मात्रा में खराब मिल्क केक नष्ट किया गया। यह कार्रवाई मिलावटखोरों में हड़कंप का कारण बनी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा 09 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन मे,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एंव क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा ग्राम खड़ोबरा से अभियुक्त लालसिंह पुत्र घनश्याम उम्र करीब 46 वर्ष निवासी ग्राम खड़ोवरा थाना कोवताली जनपद ललितपुर को हिरासत पुलिस में लिया गया जिसके कब्जे से 2 अदद प्लास्टिक पिपियो में करीब 9 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0 1148/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है0
0
Report
जालौन में चल रहा मिट्टी का अवैध कारोबार,कृषि उपयोग में लाने वाले ट्रैक्टरों पर किया जा रहा व्यापारिक
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चल रहा मिट्टी का अवैध कारोबार, कृषि उपयोग में लाने वाले ट्रैक्टरों पर किया जा रहा व्यापारिक मिट्टी का परिवहन, खुलेआम सड़कों पर ओवरलोड मिट्टी लेकर फर्राटा भर रहे ट्रैक्टर, जालौन में एसडीएम व कोतवाली पुलिस की मिली भगत से जमकर चल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, रात होते ही बेघड़क काल बन कर सड़को पर दौड़ने लगते है मिट्टी से भरे टैक्टर जालौन की जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन बंगरा मार्ग का मामला।0
0
Report
ललितपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन जागृति" के तहत काउंसलिंग कर टूटते 02 परिवार का कराया गया पुनर्मिलन
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस की पहल "ऑपरेशन जागृति" के अंतर्गत पारिवारिक विवादों, वैवाहिक मतभेदों एवं टूटते परिवारों के मामलों का काउंसलिंग एवं आपसी समझौते के माध्यम से समाधान किए जाने के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त पति-पत्नी संबंधी विवादों के प्रकरणों में आज दिनांक 01 नवम्बर 2026 को गठित टीम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर में परामर्श एवं काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन जागृति टीम के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेदों से प्रभावित परिवारों की काउंसलिंग एवं समझाइश की गई। सकारात्मक संवाद एवं आपसी सहमति के आधार पर 02परिवार में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके उपरांत सभी परिवार खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। इस अवसर पर परिवारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर रिश्तों में पुनः आई मिठास एवं विश्वास का संदेश दिया। वहीं 04अन्य प्रकरणों में सुनवाई हेतु अग्रिम तिथि नियत की गई।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में चोरी के शक में किशोर को दी तालिबानी सजा, बेरहमी से पीटकर जमीन पर पटका
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक किशोर को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई। आरोप है कि किशोर को बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे रस्सी से बांधकर बंधक भी बना लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बाजार में चोरी की घटना हुई थी। इसी चोरी के शक में किशोर को पकड़कर उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर के पास से चोरी का कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ, तो आखिर किस आधार पर किशोर को सजा देने का अधिकार इन लोगों ने अपने हाथ में ले लिया? कानून व्यवस्था के बीच इस तरह की तालिबानी मानसिकता आखिर कब तक चलती रहेगी? घटना ने मानवता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
जालौन ब्लॉक में बारिश और तेज हवा से धान की फसल में भारी नुकसान, खेतों में बिछी फसल
Orai, Uttar Pradesh:स्लग - जालौन ब्लॉक में बारिश और तेज हवा से धान की फसल में भारी नुकसान, खेतों में बिछी फसल जालौन ब्लॉक क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज का असर खेतों में खड़ी धान की फसल पर देखने को मिल रहा है। बारिश और हवा के चलते कई किसानों की धान की फसल खेतों में गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है। किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत और लागत लगाकर धान की फसल तैयार की थी, लेकिन कटाई से पहले ही बारिश और हवा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गिरी धान की फसल को काटने और समेटने में भी काफी परेशानी हो सकती है। किसानों को डर है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो गिरी हुई फसल में नमी बढ़ने से धान की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इससे उपज और बिक्री दोनों पर असर पड़ने की आशंका है। किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से क्षेत्र में फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।0
0
Report
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर ने हरी झण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना
Lalitpur, Uttar Pradesh:जनपद ललितपुर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “यातायात माह नवम्बर–2026” का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, ललितपुर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी तवारक हुसैन, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन एवं यातायात प्रभारी आलोक कुमार तिवारी सहित यातायात पुलिसकर्मियों एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
जालौन में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने शुरू की तैयारियां,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने शुरू की तैयारियां, कालपी के होटल में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर अध्यक्षों और महासचिवों के साथ हुई अहम चर्चा, कालपी के प्रभारी प्रत्याशी वीरपाल सिंह चौहान को मजबूत करने की रणनीति पर हुआ मंथन, दिवाली से पहले आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी हुआ आयोजित, लालाराम अहिरवार ने कहा- 2027 के चुनाव की तैयारियां 2022 से अलग स्तर पर चल रही हैं, उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में बसपा प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला होगा, बैठक में पूर्व मंत्री जगदीश प्रजापति, पूर्व मंत्री चैन सुख भारती, जिलाध्यक्ष बृजेश जाटव समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद, कालपी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक।0
0
Report
हिस्ट्रीशीटर के घर में तोड़फोड़-महिला से मारपीट: तीन गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:Kota हिस्ट्रीशीटर के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिला से मारपीट का मामला, दादाबाड़ी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों की गिरफ्तारी बाद पुलिस ने करवाई मौके की तस्दीक, घटना में प्रयुक्त वाहन को भी किया जप्त, बाजार में पैदल ले जाकर मौका ए वारदात की कार्रवाई तस्दीक, थाने से घटनास्थल तक निकाला आरोपियों का पैदल जुलूस,0
0
Report
चितलवाना में फ्लैग मार्च, शांति और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस की अपील
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क,चितलवाना थान के ग्रामीण क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च चितलवाना थाना पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाधिकारी भंवरलाल बड़ियासर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चितलवाना, सिवाड़ा, मेघावा, केरिया एवं अगड़ावा गांव में फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही आमजन को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि चुनाव के दौरान यदि कहीं भी कोई संदिग्ध या गलत गतिविधि नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।गौरतलब है कि पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण में 3 एवं 5 नवंबर को मतदान होना है चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में मेगा शिविर: 400+ लाभार्थी को सरकारी योजनाओं का लाभ
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में लगा योजनाओं का महाकुंभ! एक छत के नीचे पहुंचे न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी, 400 से अधिक लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ सहारनपुर आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और न्याय को हर व्यक्ति तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से आज सहारनपुर के पाइनवुड स्कूल में वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने एक मंच पर पहुंचकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का शुभारंभ जिला जज मनोज कुमार राय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव आशुतोष तिवारी ने किया। इस अवसर पर पाइनवुड स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को कानून, अधिकारों और विधिक जागरूकता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों और आम नागरिकों की मौजूदगी रही। हाल पूरी तरह भरा नजर आया।मेगा शिविर में स्वास्थ्य, ग्राम विकास, सामाजिक कल्याण और अन्य जनकल्याणकारी विभागों की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया गया। जिला जज मनोज कुमार राय ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके अलावा जरूरतमंदों को विभिन्न उपकरण भी प्रदान किए गए।जिला जज मनोज कुमार राय ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी नीतियों को वास्तविक रूप से आम जनता तक पहुंचाना है। जनपद के लोगों को यह जानकारी मिलनी चाहिए कि सरकार की किन योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकता है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं, जो लोगों की समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कर उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने आमजन से अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने और शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में इस वृहद मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार, राज्य सरकार और न्याय विभाग की सभी प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर के लिए एक दिन पहले तक करीब 400 लाभार्थियों की सूची तैयार हो चुकी थी। इन सभी पात्र लाभार्थियों को शिविर में योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। वहीं नए आवेदन करने वाले लोगों को भी चिह्नित कर उनके प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस मेगा कैंप का उद्देश्य आमजन को न्याय सुलभ कराने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवश्यक उपकरण भी वितरित किए गए हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए भी विशेष कैंप लगाए गए हैं बाईट:-जिला जज मनोज कुमार राय बाईट:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष तिवारी बाईट;- विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा0
0
Report
मंदसौर में 21 लाख के मादक पदार्थ की खेप के साथ 2 गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने 21 लाख रुपए की नशीले पदार्थ की खेप पकड़ी है. 21 लाख के अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व अफीम की तस्करी करने वाले 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर व 01 नवंबर 2026 की मध्य रात्रि को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम व अफीम की तस्करी करने आने वाला है. कोर्ट रोड शिवना नदी मंदसौर के पास एक व्यक्ति आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम समीर शेख पते रईस शेख बताया. तलाशी में उसके पास से अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम 01 किलोग्राम (20 लाख) व अफीम 500 ग्राम (1 लाख) जप्त किया गया. आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/18, 22, 29 पंजीकृत किया गया. प्रारम्भिक पूछताछ में शाहरुख नाम के व्यक्ति से अवैध मादक पदार्थ लाकर देना पाया गया. गिरफ्तार शुदा दोनों को अभिरक्षा में लिया गया. प्रकरण में अनुसंधान जारी है. आरोपी- 1 समीर शेख, 28, गोपालपुरा थाना नारायणगढ़ मंदसौर; 2 शाहरुख, 27, नुरी कॉलोनी मनासा, नीमच. जप्त पदार्थ- अल्प्राजोलम 01 किलोग्राम (20 लाख), अफीम 500 ग्राम (1 लाख); कुल जप्त रकम 21 लाख.0
0
Report
खरगोन में 25 करोड़ के नवग्रह लोक निर्माण का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने 25 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले नवग्रह लोक स्थल पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों को देखा। सबसे पहले 300 वर्ष प्राचीन मंदिर में नवग्रह एवं मां बगलामुखी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शनि देव ,राहु एवं केतु मूर्ति पर तेल चढ़ाया। उसके बाद सरकार द्वारा इस प्राचीन मंदिर को 25 करोड़ की लागत से नवग्रह लोक के रूप में भव्य निर्माण कार्यों को देखा। मंत्री श्री सारंग ने घाट स्थल , मंदिर सभा मंडप , कारीडोर , नवग्रह के स्थान आदि के साथ नवग्रह लोक की ड्राइंग को देखा। इस दौरान नवग्रह लोक में सभी आध्यात्मिक पहलू का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। विश्व के मानचित्र पर खरगोन शहर अंकित हो इस तरह इस नवग्रह लोक को बनाया जाए। फिलहाल की स्थिति में नवग्रह लोक का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण होकर कार्य प्रगति पर है। मंदिर प्रशासन के साथ साथ जिला प्रशासन और विधायक बालकृष्ण पाटीदार की मौजूदगी में कमियों को दूर करते हुए भव्य निर्माण के निर्देश दिए। सरकार द्वारा सिंहस्थ दृष्टिगत रखते हुए नवग्रह लोक का निर्माण पूर्ण हो जाने की मंशा से कार्य का अवलोकन कर कार्य में तेजी के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार महेश्वर विधायक राजकुमार मेव , बड़वाह विधायक सचिन बिरला ,कलेक्टर गुरुप्रसाद एवं निर्माण इकाई साथ मौजूद थे。0
0
Report
Advertisement
एनसीबी ने मोहाली-चंडीगढ़ क्षेत्र में ड्रग माफिया की संपत्तियां 20 करोड़ से अधिक फ्रीज
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:पंजाब और चंडीगढ़ क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने अब तक की बड़ी आर्थिक कार्रवाई की है। ड्रग माफिया की करोड़ों रुपये की संपत्तियों पर शिकंजा कसते हुए एनसीबी ने 20 करोड़ 10 लाख रुपये की 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है。 एनसीबी की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ी 25 अचल संपत्तियों को फ्रीज किया है। इनकी कुल कीमत करीब 20 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। फ्रीज की गई संपत्तियों में औद्योगिक प्लॉट, दुकानें, कमर्शियल यूनिट और आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जो मुख्य रूप से मोहाली के गिल्को इंडस्ट्रियल पार्क, सिटी सेंटर-3, सिटी सेंटर वॉक और अन्य इलाकों में स्थित हैं。 दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने 30 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 68F(2) के तहत इस कार्रवाई को मंजूरी दी। अब इन संपत्तियों की बिक्री, ट्रांसफर या किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा。 एनसीबी की वित्तीय जांच में खुलासा हुआ कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से कमाई गई रकम को अलग-अलग फर्मों के बैंक खातों के जरिए घुमाकर आरोपियों और उनके परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। जांच में इन संपत्तियों के लिए आय का कोई वैध स्रोत सामने नहीं आया。 इस पूरे नेटवर्क का खुलासा फरवरी 2025 में अमृतसर में 5 हजार ट्रामाडोल टैबलेट बरामद होने के बाद हुआ था। जांच आगे बढ़ी तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से जुड़े फर्जी फार्मा नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ。 अब तक की कार्रवाई में 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एनसीबी ने करीब 34 लाख साइकोट्रॉपिक गोलियां, 10 लाख 57 हजार कोडीन सिरप की बोतलें, 50 हजार ट्रामाडोल एम्पुल, 5 हजार मिडाजोलम शीशियां और 2200 किलो से ज्यादा साइकोट्रॉपिक पाउडर व कच्चा माल बरामद किया है। जांच में इस नेटवर्क के तार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित सात राज्यों तक जुड़े मिले हैं。 एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीली दवाओं की तस्करी की जानकारी मिले तो राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।0
0
Report
दमोह जिला न्यायालय का आलीशान नया भवन, पेपरलेस कोर्ट का आज से आगाज
Damoh, Madhya Pradesh:अब आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा जिला न्यायालय, हाईकोर्ट जस्टिस ने कहा जल्दी ही पेपर लेस होगा कोर्ट का कामकाज..एंकर/ दमोह को मिली बड़ी सौगात के तहत अब जिला न्यायालय आलीशान नई बिल्डिंग में लगेगा और खास सुविधाएं भी इस इमारत में मिलेंगी। 28 करोड़ 46 लाख की लागत से तैयार हुई इस नई कोर्ट बिल्डिंग का उद्घाटन एमपी हाईकोर्ट के जज जस्टिस विशाल धगट ने किया। जिला न्यायालय के न्यायाधीशों कलेक्टर सहित जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जस्टिज विशाल धगट ने लोकार्पण करते हुए कहा कि कल से नई इमारत में लगने वाले कोर्ट में वो तमाम सुविधाएं न्यायधीशों और वकीलों को मिलेंगी जो सुलभ न्याय देने अच्छे वातावरण में काम करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि दमोह की पुरानी कोर्ट बिल्डिंग हेरिटेज बिल्डिंग है और इसे सहेज कर रखना भी हम सब का दायित्व है। जस्टिस विशाल धगट ने कहा कि जल्दी ही जिला न्यायालय पेपर लेस बनेगा और वकीलों को फाइल लेकर नहीं आना पड़ेगा और वकील साहिबान अच्छे से बहस कर सकेंगे।बाइट/ जस्टिस विशाल धगट ( जज एमपी हाईकोर्ट जबलपुर)0
0
Report
इटावा सफारी पार्क में लाया जा रहा बब्बर शेर युवराज
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा सफारी पार्क से वन्य जीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजगीर जू सफारी से अर्द्ध वयस्क शेर युवराज अब इटावा सफारी पार्क का हिस्सा बनने जा रहा है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मिली अनुमति के तहत इटावा सफारी की टीम 31 अक्टूबर को राजगीर पहुंची थी। वन्य जीव चिकित्सक डॉ. रॉबिन सिंह यादव, कीपर अजय सिंह और राजगीर सफारी की दस सदस्यीय टीम युवराज को लेकर इटावा के लिए रवाना हो चुकी है और आज रात तक उसके सफारी पहुंचने की उम्मीद है। युवराज के बदले इटावा सफारी से शेर नीक और चार काला हिरन राजगीर भेजे जाएंगे। युवराज के आने से इटावा सफारी में जन्मी दूसरी पीढ़ी की शेरनियों के साथ प्रजनन की संभावना बढ़ेगी, जिससे तीसरी पीढ़ी के शेरों के जन्म का रास्ता साफ होगा। वहीं वर्ष 2016 में इटावा सफारी में जन्मे शेर शिम्बा को भी रोहतक जू से लाई गई शेरनी सुधा के साथ रखा गया है। इधर त्योहारों के चलते सफारी में पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। आज 1200 से ज्यादा पर्यटकों ने इटावा सफारी का भ्रमण किया।0
0
Report
Advertisement
