203001
बुलंदशहर में कोचिंग केंद्रों पर मारा गया छापा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे के बाद बुलंदशहर में भी सख्त कार्रवाई शुरू हुई। सिटी मजिस्ट्रेट और डीआईओएस ने कोचिंग केंद्रों पर छापेमारी की। डीएवी फ्लाईओवर के नीचे स्थित कैरियर एकेडमी और दस्तक कोचिंग सेंटर को सील किया गया। इस कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडला पुलिस ने अवैध शराब के भारी जखीरे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले में अवैध शराब के खिलाफ बिछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तवेरा वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद तवेरा वाहन में अवैध शराब बिछिया से मंडला लाई जा रही है, जिसके बाद एनएच-30 पर थाना बिछिया के सामने नाकाबंदी कर वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन से 50 पेटी बीयर, यानी करीब 600 लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 64 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस ने वाहन सहित कुल 9 लाख 64 हजार रुपए की संपत्ति जप्त कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. पूछताछ में शराब बिछिया की अंग्रेजी शराब दुकान से लाना सामने आया, जिसके बाद दुकान के गद्दीदार को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया. फिलहाल बिछिया थाना पुलिस आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
सीएम योगी और राज्यपाल की मुलाकात का लाइव विजुअल सामने
Noida, Uttar Pradesh:इस आईडी में जनभवन का विजुअल लाइव इंजेस्ट हो रहा है। इस आईडी में कई नेताओं का बाइट है। सीएम योगी और राज्यपाल का मिलने का विजुअल है。0
0
Report
उधम सिंह नगर में लाखों के आभूषण चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग– लाखों रुपए की लूट का खुलासा,तीन अभियुक्त गिरफ्तार स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– किच्छा के एक घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों किच्छा की आवास कालोनी के एक घर में कुछ अज्ञात चोर घुस आए थे, चोर घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चुराकर फरार हो गए थे।घटना के समय परिजन किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए हुए था। चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमوں ने रुद्रपुर,किच्छा,बहेड़ी,बरेली,रामपुर और सितारगंज के लगभग 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बीती रात चोरी की घटना के मुख्य अभियुक्त दीपक गुप्ता,अकील अहमद और दीपक रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अभियुक्तों ने चोरी के कुछ जेवरात शाहजहांपुर के सुनारों को बेचे गए थे।उन्होंने बताया कि मुख्य अभियुक्त दीपक गुप्ता के खिलाफ कई जनपदों में18 मुकदमे दर्ज है0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ का बागपत दौरा संभव, आश्रम में स्थापना दिवस कार्यक्रम
Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल बागपत दौरा संभावित है। मुख्यमंत्री भगवानपुर नागल गांव स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम पहुंच सकते हैं, जहां वे नवनाथ मूर्तियों के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एडीजी भानु भास्कर, आईजी मेरठ, डीएम और एसपी बागपत ने आश्रम पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। आश्रम परिसर में साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है। कल 11 बजे के लगभग मुख्यमंत्री के बागपत पहुंचने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। हेलीकॉप्टर से सीएम आश्रम पहुंचेंगे और पूजा पाठ में हिस्सा लेंगे। नागल भगवानपुर स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम के महंत योगी अर्जुन नाथ बताए जाते हैं जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ भाजपा 2028 के लिए बैठक में महिला आरक्षण व नक्सल विरोध प्रस्ताव पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से तेज कर दी है. इसी सिलसिले में 12 और 13 मई को पार्टी की अहम बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी. इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य और कार्यसमिति के सदस्य शामिल रहेंगे. 12 मई को पहली बैठक शाम 6 बजे से कोर ग्रुप की होगी, उसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. वहीं दूसरे दिन 13 मई को सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने कहा कि भाजपा अपनी आगामी रणनीति तैयार करने बैठक कर रही है. महत्वपूर्ण ये है कि कार्यसमिति बैठक के दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव भी पेश किए जाएंगे. इसमें भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के सफाए के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा. इसके साथ ही महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष के रवैये को लेकर निंदा करने वाला एक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा. BJP का कहना है कि विपक्ष लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. पार्टी आगामी चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा करेगी, साथ ही बूथ स्तर तक अपनी संगठनात्मक संरचना को मजबूत बनाने पर भी काम करेगी वहीं भाजपा की बैठक और निंदा प्रस्ताव के साथ ही राजनीतिक प्रस्ताव पास करने की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा है कि भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए ये सब काम कर रही है0
0
Report
शपथ लेने वाले मंत्री मंच पर पहुंचे, राजनीति में हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:शपथ लेने वाले मंत्री मंच पर पहुंचे0
0
Report
Advertisement
अजमेर के भिनाय में हाई वोल्टेज ड्रामा: 8 घंटे बाद युवक टंकी से नीचे
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के भिनाय कस्बे में चले हाई वोल्टेज ड्रामा का आखिर समझाइश से पटाक्षेप हो गया. भिनाय कस्बे के बड़ली गांव में अवैध अतिक्रमण के विरोध में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक आखिरकार करीब 8 घंटे बाद नीचे उतर गया. ग्रामीणों के लगातार विरोध और मौके पर बढ़ते तनाव के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक से बातचीत की. प्रशासन की ओर से 14 तारीख तक अवैध अतिक्रमण हटाने का आश्वासन मिलने के बाद युवक टंकी से नीचे उतरने पर राजी हुआ. युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।0
0
Report
रांची में वर्षा से मौसम खुशनुमा, येलो अलर्ट के बीच बादल गरज के साथ
Ranchi, Jharkhand:रांची और आसपास के क्षेत्र में हुई वर्षा ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मई के महीने में अमूमन तेज सूरज की तपिश देखी जाती है लेकिन रांची सहित राज्य भर का मौसम खुशनुमा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ही मौसम बदला हुआ है पहले आसमान में काले बादल छाए उसके बाद तेज बारिश हुई और तेज बारिश के दौरान ओलावृष्टि ने मौसम को और खुशनुमा बना दिया। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 15 में तक राज्य के सभी जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जाएगा दिन में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी जबकि दोपहर बाद कई जिलों में आकाश में बादल छाएंगे गर्जन वज्रपात तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।0
0
Report
द्वारका में दादा देव मंदिर मार्ग का नाम स्वर्गीय रामकरण सोलंकी के नाम पर
Delhi, Delhi:रिपोर्ट — चरणसिंह सहरावत लोकेशन — द्वारका स्टोरी :-- पालम के दादा देव मंदिर में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द्वारका मोड़ से दादा देव मंदिर की ओर जाने वाली सड़क का नामकरण स्वर्गीय चौधरी रामकरण सोलंकी के नाम पर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और सांसद कमलजीत सहरावत सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही देश के कई राज्यों से समाज और संगठन के प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिल्ली में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप दिल्ली को आधुनिक, स्वच्छ और विकसित राजधानी बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने स्वर्गीय चौधरी रामकरण सोलंकी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा होते हैं और उनके नाम पर सड़क का नामकरण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। बाइट -- चौಧरी सुरेंद्र सोलंकी ( प्रधान पालम 360 खाप ) स्पीच -- रेखा गुप्ता ( मुख्यमंत्री ) बाइट -- सतीश सहरावत ( स्थानीय निवासी )0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी-धारूहेड़ा में शांतिपूर्ण मतदान; प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा प्रबंधन किया
Rewari, Haryana:रेवाड़ी और धारूहेड़ा में मतदान जारी: डीसी अभिषेक मीणा और एसपी हमेंद्र मीणा ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा.... मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डीसी अभिषेक मीणा की अपील: 'भयमुक्त होकर करें मतदान' उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिले में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण चल रहा है। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा पुलिस बल से लेकर पोलिंग स्टाफ तक की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त हैं। रेवाड़ी की जनता बिना किसी डर या दबाव के घरों से बाहर निकले और अपने वोट की ताकत का इस्तेमाल करे। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। कानून व्यवस्था को लेकर जिले के पुलिस कप्तान हमेंद्र मीणा ने बताया कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार रेवाड़ी और धारूहेड़ा में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक को रोकने के लिए विशेष पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं। अभी तक जिले में कहीं से भी कानून व्यवस्था बिगड़ने या किसी अप्रिय घटना की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।0
0
Report
पंचकूला पोलिंग बूथ पर ड्यूटी इंचार्ज और युवक के बीच बहस, मतदान जारी
Panchkula, Haryana:पंचकूला में चुनाव के दौरान पुलिस के साथ युवक की कहासुनी.. पंचकूला सेक्टर-17 स्थित सरकारी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर मतदान के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब ड्यूटी पर तैनात इंचार्ज और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। जानकारी के अनुसार, युवक अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचा था। इसी दौरान स्कूटी को लेकर विवाद शुरू हो गया। ड्यूटी इंचार्ज द्वारा स्कूटी हटाने को कहा गया, जिस पर दोनों के बीच बहस बढ़ गई और मामला कहासुनी तक पहुंच गया। विवाद के दौरान मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। युवक, जिसकी पहचान प्यारे लाल के रूप में हुई है, इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-17 का निवासी बताया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए बूथ पर तनाव का माहौल बन गया, हालांकि बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और मतदान प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही।0
0
Report
Nimbahera में सेन क्रिकेट लीग के उत्साहपूर्ण दूसरे दिन
Begun, Rajasthan:Nimbahæda, Chittaurgarh - Chittaurgarh jille ke Nimbahäda mein Sen Samaj dvaara aayojit char divasi Swa-jaati Sen Cricket Premier League ka aayojan Dashhara Maidan mein utsaah ke saath jari hai. Pratiyogita ke doosre din kheliye gaye muqabalo mein Nimbahëda Gramin aur Gadoľa team ne shandar pradarshan karte hue jeet darj ki. Pahle muqāble mein Nimbahëda Gramin ne 18 run se jeet haasil ki, jismein Lalit Sen ne shandar 77 run banaye. Wahin doosre muqāble mein Gadoľa team ne Raṇikheṛa ko aasani se haraaya. Karyakrom mein mukhya atithi Bharat Chouhan aur Gopal Rathod rahe. Badi sankhya mein samajjan aur khel premi maujood rahe.0
0
Report
Advertisement
रेवाड़ी नगर निकाय चुनाव: दिग्गजों ने परिवार सहित किया मतदान, सुरक्षा सख्त
Rewari, Haryana:रेवाड़ी निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, दिग्गजों ने किया सपरिवार मतदान... कैप्टन ने लगाया पुलिस पर आरोप... सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पुलिस मुस्तैद.. रेवाड़ी। रेवाड़ी में नगर निकाय चुनाव को लेकर आज सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोग सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।राजनीतिक गलियारों के बड़े चेहरों ने आज सुबह-सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने मॉडल टाउन स्थित मतदान केंद्र पर सपरिवार पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद कैप्टन यादव अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए।मतदान के बीच पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि: "प्रशासन जानबूझकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहा है। मतदान से महज एक दिन पहले पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों से उठाया है, जो लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है।" भाजपा विधायक लक्ष्मण यादव ने भी सेक्टर चार स्थित मतदान केंद्र पर परिवार सहित मतदान किया और विकास के नाम पर वोट की अपील की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने भी केंद्र पहुंचकर मतदान किया और लोगों से घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए रेवाड़ी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। फर्जी वोटिंग और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्यूटी पर तैनात डीएसपी ने मीडिया को बताया कि पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रमुख नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने शहर की सरकार चुनने के लिए 'पहले मतदान, फिर जलपान' के संकल्प को पूरा करें। बाइट कैप्टन अजय सिंह यादव, पूर्व मंत्री बाइट लक्ष्मण यादव, विधायक रेवाड़ी bाइट डॉ वंदना पोपली, बीजेपी जिलाध्यक्ष बाइट चिरंजीव राव, पूर्व विधायक रेवाड़ी बाइट सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी रेवाड़ी0
0
Report
पटना में उच्च-स्तरीय बैठक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था के निर्देश दिए
Patna, Bihar:Patna लोक सेवक आवास पर हाई-लेवल मीटिंग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी मीटिंग में बिहार के मुख्य सचिव,बिहार के DGP के साथ-साथ कई अधिकारी मौजूद थे मुख्यमंत्री सचिवालय के भी सभी बड़ी अधिकारी मौजूद रहे बिहार के वर्तमान कानून व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मीटिंग में चर्चा चल रही है मुख्यमंत्री ने बिहार के डीजीपी और मुख्य सचिव को आदेश भी दिया है कि बिहार में कानून व्यवस्था सही तरीके से बनी रहे..0
0
Report
फेसबुक प्रेमी से जुड़े मामले में रीना किरार ने प्रेमी की हत्या की
Raisen, Madhya Pradesh:पति द्वारा छोड़ी गई एक महिला रीना किरार ने फेसबुक पर राजस्थान के एक नए प्रेमी वीरू जाट से दोस्ती की. महिला से पहले से प्रेम कर रहे दूसरे प्रेमी अरुण पटेल को पता चला तो उसने नाराजगी जताई और फिर प्लान बनाकर भीलवाड़ा राजस्थान के प्रेमी वीरू जाट को रीना किरार ने उसके नरसिंहपुर जिले के साईखेड़ा स्थित घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर लाश रायसेन जिले के बाड़ी के पास टेडिया पुल के नीचे फेंक दी ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला रीना किरार उसके प्रेमी अरुण पटेल और उसका साथी हरणाम किरार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपिया रीना किरार ने बताया कि उसका पति उसको छोड़ चुका है और उसका प्रेम संबंध पूर्व में अरुण पटेल नामक व्यक्ति से था परंतु हाल ही में उसकी जान पहचान वीरू जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नामक व्यक्ति से हो गई थी और उसका आरोपिया के घर आना जाना भी शुरू हो गया था. इस बात को लेकर के अरुण पटेल वीरू जाट से रंजिश रखने लगा गया था. चूंकि अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसीलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की और रीना के साथ वीरू को रास्ते से हटाने के पूरा षड्यंत्र रचा। घटना दिनांक 29/4/26 को रीना ने वीरू को राजस्थान से अपने साई खेड़ा के घर पर मिलने बुलाया, घर के अंदर आरोपीगण पहले से ही मौजूद थे. जैसे ही वीरू अंदर आया सभी ने साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया. फिर साई खेड़ा से लाकर के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया. उसके बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर एवं उज्जैन में लगातार स्थान बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया. पूछताछ के दौरान आरोपीगणों ने हत्या करना स्वीकार किया.0
0
Report
Advertisement
