203001
बुलंदशहर में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, जागरूकता अभियान चलाया गया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:यूपी के बुलंदशहर में DM और SSP के आदेश पर सिकंदराबाद में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी की। यह विशेष अभियान अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाया गया, खासकर जीतगढ़ी गांव में, जो पूर्व में ज़हरीली शराब कांड के कारण सुर्खियों में रहा था। टीम ने ग्रामीणों को अवैध शराब न खरीदने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अवैध शराब की बिक्री की सूचना पुलिस और प्रशासन को दें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार सरकार ने TA-DA नियमों में बड़ा संशोधन लागू किया
Patna, Bihar:रजनीश पटना बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (TA) और दैनिक भत्ता (DA) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के साथ बिहार यात्रा-भत्ता (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2026 लागू हो गई है। अब सरकारी कार्य से विदेश जाने वाले कर्मचारियों को यात्रा भत्ता विदेश मंत्रालय की निर्धारित दरों के अनुसार मिलेगा। पुरानी व्यवस्था समाप्त कर केंद्र सरकार की दरों को लागू किया गया है। यात्रा के दौरान मुफ्त ठहरने या भोजन मिलने पर डीए में कटौती का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों को दैनिक भत्ते के दावे में राहत मिलेगी। पटना समेत चिन्हित शहरों में श्रेणी-1 अधिकारियों को वास्तविक टैक्सी खर्च की प्रतिपूर्ति जारी रहेगी। सरकारी वाहन के उपयोग पर ईंधन खर्च का भुगतान लॉग-बुक और वास्तविक खपत के आधार पर होगा। नई व्यवस्था से यात्रा भत्ता भुगतान प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी। सरकार का दावा है कि संशोधित नियमों से कर्मचारियों को अधिक व्यावहारिक और सुविधाजनक लाभ मिलेगा। बिहार सरकार ने सरकारी सेवकों के यात्रा भत्ता (TA) और दैनिक भत्ता (DA) से जुड़े नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है। वित्त विभाग की अधिसूचना के साथ बिहार यात्रा-भत्ता (द्वितीय संशोधन) नियमावली-2026 प्रभावी हो गई है। सरकार का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य यात्रा भत्ता भुगतान प्रणाली को अधिक पारदर्शी, व्यावहारिक और कर्मचारी हितैषी बनाना है। नई नियमावली के तहत सरकारी कार्य से विदेश यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अब यात्रा भत्ता विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार मिलेगा। पहले विदेश यात्रा के दौरान भुगतान बिहार सरकार की निर्धारित दरों के आधार पर किया जाता था, लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर केंद्र सरकार की दरें लागू कर दी गई हैं। इससे विदेश यात्रा करने वाले कर्मचारियों को अधिक यथार्थवादी और लाभकारी भुगतान मिलने की उम्मीद है। सरकार ने दैनिक भत्ता (DA) से जुड़ा एक पुराना प्रावधान भी समाप्त कर दिया है। पहले यदि किसी कर्मचारी को यात्रा के दौरान मुफ्त आवास मिलता था तो उसके डीए में 25 प्रतिशत कटौती होती थी। भोजन मिलने पर 50 प्रतिशत और दोनों सुविधाएं मिलने पर 75 प्रतिशत तक कटौती का नियम लागू था। संशोधित नियमावली में इस कटौती की व्यवस्था खत्म कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों को दावा करने में आसानी होगी और भुगतान प्रक्रिया भी सरल बनेगी। इसके अलावा टैक्सी और सरकारी वाहनों के उपयोग को लेकर भी नए प्रावधान लागू किए गए हैं। श्रेणी-1 के अधिकारियों को पटना सहित चिन्हित शहरों में वास्तविक टैक्सी किराए की प्रतिपूर्ति पहले की तरह मिलती रहेगी। वहीं सरकारी वाहन के उपयोग की स्थिति में ईंधन खर्च की प्रतिप Beyoncé प्रतिपूर्ति वास्तविक खपत और प्रमाणित लॉग-बुक के आधार पर की जाएगी। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से यात्रा भत्ता प्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और सुव्यवस्थित बनेगी।0
0
Report
पटना में राजद नेताओं की Z सुरक्षा फिर से बहाल, तेजस्वी की सुरक्षा नहीं बदली
Patna, Bihar:रजनीश पटना पटना से बड़ी खबर आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z श्रेणी की सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है दोनों नेताओं को बुलेटप्रूफ वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करा दी गई है। हाल ही में सुरक्षा समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया था सुरक्षा घटाए जाने के विरोध में दोनों नेताओं ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी थी आरजेडी ने इसे विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने वाला फैसला बताया था अब राज्य सरकार ने दोनों की Z कैटेगरी सुरक्षा दोबारा बहाल कर दी है तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में पहले की तरह कोई बदलाव नहीं किया गया है सुरक्षा बहाली के बाद बिहार की सियासत में इस फैसले की चर्चा तेज हो गई है0
0
Report
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाने के थानाध्यक्ष की लाठीचार्ज का वीडियो वायरल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एक युवक की लाठी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना महिला हाजत के सामने की है। वीडियो में युवक जोर-जोर से चिल्लाता सुनाई दे रहा है। वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी मो. सोहैल के रूप में हुई है। उसके नाना मो. युनुस ने बताया कि सोहैल छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता था। कभी किसी दुकान से मिठाई तो कभी किसी के घर से सामान उठा लेता था, जिससे पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मिठाई चोरी के आरोप में लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जब वे थाना पहुंचे तो थानाध्यक्ष से खुद ही उसे डांट-फटकार लगाने और थोड़ी सख्ती करने की बात कही थी। मो. युनुस ने कहा कि थाना से लौटने के बाद सोहैल के व्यवहार में सुधार आया है। उन्होंने बताया कि उसकी हरकतों से परेशान होकर उसके पिता भी कुछ महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। सोहैल इससे पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बाइट : मो.यूनुस, पीड़ित युवक के नाना0
0
Report
Advertisement
9 आईपीएस अधिकारियों के देर रात तबादले: शाजापुर और शहडोल के SP बदले गए
Bhopal, Madhya Pradesh:9 आईपीएस अधिकारियों के देर रात तबादले....शाजापुर और शहडोल SP बदले गए प्रियंका शुक्ला शाजापुर एसपी और संजयकुमार अग्रवाल शहडोल एसपी होंगे हरिनारायण चारी मिश्रा IG प्रशासन PHQ....रुचि वर्धन IG भोपाल ग्रामीण....चंद्रशेखर सोलंकी IG नर्मदापुरम....मिथलेश कुमार शुक्ला IG सागर.... सिमाला प्रसाद DIG खरगोन रेंज...यशपाल सिंह राजपूत एसपी रेल...राम जी श्रीवास्तव AIG पुलिस अकादमी भौरी....0
0
Report
टीकाराम जूली: रिफाइनरी के खर्च दोगुने, कांग्रेस-भाजपा के दावों में घमासान
Jaipur, Rajasthan:रिफायनरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कामो का कोई श्रेय लेना सीखे तो मोदी जी से सीखिए। जिस काम की शुरुआत यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी, उस प्रोजेक्ट की उस समय लागत लगभग ₹39,000 करोड़ थी। हमारे समय में इस पूरी रिफाइनरी का लगभग 80 से 85 प्रतिशत काम कांग्रेस ने किया है श्रेय लेने के लिए शिलान्यास भी दो बार कर चुके हैं और अब ऊपर वाले की मेहरबानी से उद्घाटन भी दो बार करने जा रहे हैं। एक बार उद्घाटन तय हुआ था, लेकिन उसमें आग लग गई थी। जब आग लगी, तो उसमें क्या कमी थी, क्या किसी अधिकारी या कर्मचारी की गलती थी या कोई तकनीकी कमी थी, वह बात आज तक सामने नहीं आई है।उस समय बड़ी रैली कर रहे थे, लेकिन अबकी बार भीड़ नहीं जुट रही है, इसलिए रैली भी नहीं कर रहे हैं।एक प्रकार से जो लागत ₹39,000 करोड़ थी, उसे ₹90,000 करोड़ से ज्यादा तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यह राजस्थान की जनता के खून-पसीने का पैसा था। मैं समझता हूं कि इन लोगों ने खर्च को लगभग दोगुना कर दिया है।रिफाइनरी राजस्थान की लाइफलाइन है। इससे लाखों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। राज्य को भी वित्तीय रूप से बहुत बड़ा फायदा होगा। देर आए, दुरुस्त आए, लेकिन इन लोगों की वजह से तकरीबन छह साल देरी से यह रिफाइनरी शुरू हो रही है। नहीं तो यह रिफाइनरी आज से बहुत पहले ही शुरू हो जाती और राजस्थान की जो हालत आज है, वो नहीं होती। इससे राजस्थान को काफी बड़ा फायदा मिलता।0
0
Report
डूंगरपुर में तेज बारिश से शहर पानी-पानी, बिजली गुल
Noida, Uttar Pradesh:डूंगरपुर - शहर में झमाझम बारिशकरीब डेढ़ घंटा जमकर हुई बारिश पुराने शहर में दरिया बनी सड़के इधर बारिश के चलते पूरे शहर की बिजली हुई गुल पिछले डेढ़ घंटे से अंधेरे में डूबा है शहर अभी भी चल रहा हल्की बारिश का दौर0
0
Report
Advertisement
पुलिस की लापरवाही के बीच ग्राम प्रधान पति सहित 3 घायल; अलीनगर में जानलेवा हमला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी-शिकायतों के बाद भी नहीं चेती पुलिस, ग्राम प्रधान पति पर जानलेवा हमला रानीगंज कस्बे से दुकान बंद कर घर जा रहे पिछूती महिला ग्रामप्रधान पति समेत 3 लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, घात लगाए बैठे आधा दर्जन दबंगों ने पिछूती ग्राम प्रधानपति समेत 2 लोगों पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से किया हमला, हमले में महिला ग्राम प्रधानपति समेत दो लोग गंम्भीर रुप से हुए घायल, शोर गुल की आवाज सुन पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल प्रधानपति व दो अन्य लोगो को इलाज के लिए पहुंचाया ट्रामा सेंटर, जहां डॉक्टरों ने एक हालत को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर से जिला अस्पताल किया रेफर, वही सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, घायल ग्राम प्रधान पति ने पुलिस पर लगाया गंम्भीर आरोप, आरोप है की पुलिस से लगातार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस दबंग युवक के खिलाफ नहीं की कोई ठोस कार्यवाही, राजनिति का हवाला देते हुए पुलिस ने मामले को दबाए रखा, पुलिस के लापरवाही के चलते आज हमारे ऊपर हुआ है हमला, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर के पास का है मामला0
0
Report
गोरखपुर में 5 साल के मासूम की हत्या; किरायेदार गिरफ्तार, सीसीटीवी से सच उजागर
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के सहजनवा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर से फुल्की खाने निकला पांच साल का मासूम अंशुमान सिंह अगले दिन मृत मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर परिवार के ही किरायेदार को हिरासत में लिया है और उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव खंडहर से बरामद किया गया। आखिर मासूम की हत्या क्यों की गई? पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है। घोरखपुर के सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 पिपरा में उस वक्त मातम पसर गया, जब गुरुवार शाम से लापता पांच वर्षीय अंशुमान सिंह का शव शुक्रवार को वार्ड नंबर-10 स्थित एक खंडहर से बरामद हुआ। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे अंशुमान अपनी दादी से पैसे लेकर फुल्की खाने के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सहजनवा थाने में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी गीडा के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। पूरी रात पुलिस ने नगर क्षेत्र, के अलावें रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। साथ ही रास्तों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। जांच के दौरान ही बेहद चौंकाने वाली एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगी जिसमें एक युवक के साथ मासूम जाते हुए दिखाई दिया। बस उसी सुराग के आधार पर पुलिस ने किराएदार कल्पेश राय, निवासी संत कबीर नगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी बच्चे के परिवार के मकान में ही किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड नंबर-10 स्थित एक खंडहर से मासूम का शव बरामद किया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। स्थानीय लोगों का दावा है कि बच्चे के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस मासूम बच्चे की हत्या के पीछे की असली वजह क्या हो सकती है? इन सभी तथ्यों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह क्या थी, क्या इसमें कोई और भी शामिल है, या फिर वारदात का कोई दूसरा एंगल है—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गहन जांच कर रही है। पूरे इलाके में इस निर्मम हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सभी जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
उधम सिंह नगर जसपुर में तीन हमलावर गिरफ्तार, लाठी डण्डों से हमला वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – तीन हमलावर गिरफ्तार स्थान– उधम सिंह नगर घटना पिछले दिन की है , जब मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद वली मोटर साइकिल से अपने घर वापिस आ रहे थे कि अचानक कुछ लोगों ने दोनों युवकों पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान एक हमलावर ने मोहसिन को कार से कुचल दिया। इस हमले के कारण दोनों युवक घायल हो गए। हमले की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने फैज़ान, मोहम्मद शोएब और फेज़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों के तलाश में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर: शराब घोटाले के आरोपी अजय लोहिया को हाईकोर्ट से जमानत मिली
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी अजय लोहिया को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायमूर्ति एके प्रसाद की एकलपीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका स्वीकार कर ली। यह मामला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) की संयुक्त जांच से जुड़ा है। जांच एजेंसी इस मामले में अब तक 12 लोगों को आरोपी बना चुकी है और रायपुर स्थित विशेष एसीबी अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है।जांच एजेंसी के अनुसार, गुड़गांव निवासी अजय लोहिया पर मेन पावर सप्लाई एजेंसी के माध्यम से करोड़ों रुपये के हेरफेर और वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप है। इसी मामले में उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी।हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने अजय लोहिया को जमानत देने का आदेश जारी किया। हालांकि इस बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच ACB/EOW द्वारा जारी है और प्रकरण में अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी न्यायालय में लंबित है।0
0
Report
खरमसेड़ा कुएं गैस हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत, गांव में शोक
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के खरमसेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार, एक बैल कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए तीन ग्रामीण एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से तीनों की दम घुटने से मौत हो गई। हादसे के दौरान एक अन्य ग्रामीण भी कुएं में उतरा, जो जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा कि इस हादसे में कृष्ण कुमार यादव 28 वर्ष, वीरेंद्र यादव 47 वर्ष और राहुल यादव उम्र 34 वर्ष की मौत हुई है।0
0
Report
बदायूं में 25 हजार इनामी बदमाश से पुलिस मुठभेड़, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग जहर खुरानी की घटनाये करने वाले 25000 के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ कार सवार बदमाश को लगी गोली पैर मे गोली लगने से बदमाश घायल कई मुकद्दमो मे थी पुलिस को आरोपी की तलाश दातागंज कोतवाली के बेला डांडी मे हुई मुठभेड़ घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल मे कराया गया भर्ती0
0
Report
Advertisement
हरदोई में पंखा लगाते समय करंट, दंपति की मौत; पत्नी भी चपेट में आई
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में पंखा लगाते समय करंट से दंपति की मौत हो गई. हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि गांव निवासी 60 वर्षीय राममोहन घर के अंदर पंखा लगा रहे थे। इसी दरम्यान अचानक पंखे में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगते ही राममोहन वहीं गिर पड़े और तड़पने लगे। पति को करंट की चपेट में देख उनकी 58 वर्षीय पत्नी सरस्वती उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़ीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय घर में और कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि दंपति घर में अकेले रहते थे। उनके बेटा गुड्डे और सुडे कानपुर की एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, जबकि उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कुछ देर बाद जब आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो दोनों को मृत अवस्था में पड़ा देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एक साथ पति-पत्नी की मौत से पूरे सहजनपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
6 फीट लंबे सांप घर में घुसा; रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ दिया
Dholpur, Rajasthan:मोठीयापुरा में घर में घुसा करीब 6 फीट लंबा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू सरमथुरा (धौलपुर): सरमथुरा क्षेत्र के मोठीयापुरा गांव में एक घर में करीब 6 फीट लंबा सांप घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। सांप को देखते ही घर में मौजूद महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और वे घबराकर बाहर की ओर भागीं। शोर-शराबा सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घर के अंदर सांप इधर-उधर रेंग रहा था, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया। बच्चों और बुजुर्गों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इस दौरान ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय दिया। सांप को मारने की बजाय उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरमथुरा वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और लोगों को पीछे हटाया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद सांप को एक प्लास्टिक जार में बंद कर गांव से दूर घने जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। सरमथुरा के रेंजर देवेंद्र चौधरी ने बताया कि मानसून के दौरान बारिश का पानी बिलों में भर जाने से सांप अक्सर सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने की कोशिश करें। तुरंत वन विभाग या स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने समय पर पहुंचने और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम का आभार जताया और उनकी सराहना की।0
0
Report
फुलत मदरसे में धर्मांतरण के आरोप: योगी सरकार ने जांच के दायरे में किया मामला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मदरसे में धर्मांतरण की साजिश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित फुलत गाँव में एक बार फिर से धर्मांतरण के मामले में चर्चा तेज हो गई है। यहाँ योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर इस गाँव के दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदू युवक-युवतियों का लगातार इस मदरसे में धर्मांतरण कराया जा रहा है। स्वामी जी की वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई, और मदरसे परिसर में घंटों जांच पड़ताल हुई। योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा से इस मामले की गंभीर जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो सामाजिक और असामाजिक कार्यों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई होगी। फुलत गाँव के मदरसे के संचालक मौलाना कलीम सिद्दीकी को कुछ साल पहले धर्मांतरण के एक बड़े रैकेट के आरोप में एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद से ही यह मदरसा चर्चा में बना रहा। स्वामी यशवीर जी महाराज ने वीडियो में कहा कि यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और अत्यंत गंभीर विषय है। फूलत मदरसा कस्बा खतौली के पास स्थित उलूम रहीमिया मदरसा है, जहाँ संचालक मौलाना हीफरजू रहमान अंसारी और उनका पुत्र मौलाना जुबेर अंसारी बताए जाते हैं। हिंदुओं के धर्मांतरण की शिकायतों में कहा गया है कि बाहर से हिंदुओं की लड़कियाँ लाकर धर्मांतरण कराया गया और विवाह कर दिए गए। आरोपों में कई नामों का उल्लेख है और जमीन-जमाया व फंडिंग की जांच की मांग भी की गई है ताकि प्रशासन सभी तथ्यों को स्पष्ट कर सके। सरकारी जांच के साथ- साथ हिंदू समाज की विभिन्न प्रतिक्रियाओं पर भी विचार किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा दी जाने वाली शिक्षा और समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है। यह मामला विभिन्न जिलों में फैलने की चर्चा भी बन चुका है, और मदरसे के आसपास की जमीन तथा कुएँ के मामले पर भी सवाल उठ रहे हैं। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सतर्क प्रशासनिक कार्रवाई को सुनिश्चित करना है ताकि सत्य उजागर हो सके और धर्मांतरण जैसे विनाशकारी गतिविधियों से समाज सुरक्षित रहे।0
0
Report
Advertisement
