203001
बुलंदशहर में मतदाता सूची का प्रकाशन, नए मतदाताओं को जोड़ने का मौका
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर जिले में मतदाता सूची के गजट का प्रकाशन किया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर मिलेगा। DM सीपी सिंह ने युवा मतदाताओं से वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की अपील की। बुलंदशहर की सातों विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े 26 लाख से अधिक मतदाता हैं। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विकासनगर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, चार वाहन सीज, 16 चालान
Dehradun, Uttarakhand:मो मुज़म्मिल (विकासनगर) रिपोर्ट: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेस ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्यवाही के दौरान चार वाहनों को मौके पर ही सीज किया गया, जबकि 16 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का चेकिंग अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है।0
0
Report
फर्रुखाबाद के बंच केबलों में आग, घटिया इंस्टॉलेशन पर लोग गुस्से में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण singh गर्मी के बढ़ते प्रभाव के बीच बिजली के पोल और केबल अब खतरनाक साबित हो रहे हैं। फरूखाबाद जिले के राजन नगला—भोलेपुर से अभी-अभी ऐसी ही जहाँ देर रात एक बंच केबल में अचानक आग लग गई/ कल देर रात यहां एक बंच केबल में अचानक आग लग गई। हादसा तब और भी खतरनाक हो सकता था जब नीचे खड़ी एक कार के पास खेलने वाली बच्ची गुजर रही थी; किसी तरह वह सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोग बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाए। यहाँ के निवासियों का कहना है कि पिछले एक हफ्ते में यही चौथा मामला है—वहीं चार अलग-अलग जगहों पर बंच केबल में आग लगी है। बंच केबिल भारी-भरकम पावर के लिए बनाई गई थीं, लेकिन असल में उनकी गुणवत्ता घटिया है और पावर का सटीक संचार नहीं हो पा रहा। बिजली की लहरें तथा ओवरलोडिंग से केवल (बंच केबल) गर्म होकर आग पकड़ लेती है। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदारों ने मिलकर घटिया सामग्री तथा घटिया इंस्टालेशन का काम कराया है, जिससे लगातार जोखिम बढ़ा है.0
0
Report
विकासनगर में बकरी ईद पर पुलिस अलर्ट, चेकिंग तेज
Dehradun, Uttarakhand:मो मुजम्मिल ( विकासनगर ) आगे आ रही खबर के अनुसार आगामी बकरा ईद पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विकासनगर कोतवाली पुलिस अलर्ट मोड पर आ चुकी है... दिन-रात लगातार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है... दिन के समय सभी समुदाय के लोगों के साथ गोष्टी कर पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए... और शाम ढलते ही मुस्तैद हुई पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान को तेज कर दिया... प्रदेश की सीमाओं पर भी सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है... पुलिस रात के समय थाना क्षेत्र के भीतर गौकशी, पशु क्रूरता और पशु चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके पुराने आरोपियों के ठिकानों पर भी दबिश देकर आवश्यक सख्त हिदायत दे रही है... पुलिस का ये अभियान अभी लगातार जारी रहने वाला है...0
0
Report
Advertisement
नवादा में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू हमला, हालत गंभीर
Nawada, Bihar:नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घर से बाजार जाते समय छोटू कुमार नामक युवक को 4-5 अज्ञात लोगों ने घेरकर कई बार चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बतायाजाता है कि जब छोटू कुमार अपने घर से मार्केटिंग के लिए निकला था। रास्ते में अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर छोटू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छोटू के पिता उमाकांत कुमार ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक छोटी सी बात पर विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए यह सुनियोजित हमला किया था। उमाकांत कुमार के अनुसार, हमलावरों की नीयत हत्या की थी और यदि समय पर स्थानीय लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते तो उनके बेटे की जान जा सकती थी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर पुरानी दुश्मनी के चलते ऐसे हमले बढ़ रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। परिवार छोटू कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए न्याय की मांग कर रहा है। नवादा जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं एक बार फिर प्रशासन के लिए चुनौती बन गई हैं.0
0
Report
धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा; भेजा गया रिमांड
Saiki, Bihar:धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में भारी भ्रष्टाचार। एंकर/ बिना धान आवक के फर्जी तरीके से ऑनलाइन एंट्री कर रकम गबन करने वाले समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. नाम आरोपी 1. बंशीधर पटेल ग्राम कटंगपाली 'अ'. प्रार्थी सहायक खाद्य अधिकारी बरमकेला विद्यानंद पटेल थाना उपस्थित आकर लिखित दर्ज कराया कि धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245 में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल के द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 का धान खरीदी दिनांक 15.11.2025 से 06.02.2026 तक खरीदा गया है. उक्त उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में गंभीर अनियमितता पाए जाने से जिला कलेक्टर सारंगढ़ द्वारा जॉच टीम गठित किया गया था जिसमें कोमल प्रसाद साहू तहसीलदार सरिया, विद्यानंद पटेल सहायक खाद्य अधिकारी सारंगढ़/बरमकेला, अजय सिंह सिदार सहकारी निरीक्षक बरमकेला/सारंगढ़, लक्षेश्वर टंडन संग्रहण केन्द्र प्रभारी बरमकेला को जॉच हेतु आदेशित किया गया था जिनके द्वारा दिनांक 20.04.2026 को धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें 3140.80 क्विंटल धान मूल्य-97,36,480/- रुपए एवं नया जूट बारदाने 2045 नग कीमती 1,75,931.35/- रुपए की कमी होना पाया गया. उक्त संबंध में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को पूछताछ करने पर धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में किसानों के नाम से 3140.80 क्विंंटल धान धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में बिना आवक के फर्जी तरीके से टोकन कटाकर तौल कराकर कंप्यूटर सिस्टम में बॉयोमैट्रिक डिवाइस एवं IRIS स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन धान खरीदी एंट्री कर समिति एवं शासन का 99,12,411.35/- रुपए का किसानों से मिली भ्ाटकर गबन किया गया है. विवेचना के दौरान समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल से किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में लाए तौल पर्ची एवं बॉयोमैटिक OTP मोबाईल को एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल से 02 नग कंप्यूटर सिस्टम एवं बॉयोमैट्रिक डिवाइस, IRIS स्कैनर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है तथा विवेचना के दौरान उक्त उपार्जन केन्द्र के दस्तावेजों/पंजी को सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल से जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से आरोपी समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में किन्नर की हत्या: तुगलपुर के मकान की दूसरी मंज़िल पर शव
Greater Noida, Uttar Pradesh:यू0 के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र अंतर्गत तुगलपुर गांव में रविवार देर शाम एक किन्नर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संधिकत परिस्थितियों में एक मकान की दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं ऐसे में हत्या की आशंका जताई जा रही है बताया जा रहा है की चांदनी का शव तुगलपुर गांव में सलीम नाम के व्यक्ति के मकान की दूसरी मंजिल पर मिला कमरे की स्थिति और चोटो के निशान को देखते हुए पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और मौके से कई अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की चांदनी के साथ आखिर कमरे में दूसरा व्यक्ति कौन था जिसने इस वारदात को अंजाम दिया। बाइट संतोष कुमार एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि आज शाम डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एक किन्नर का शव कमरे में लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रखी है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सके साथ ही मृतक की कॉल डिटेल और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था।0
0
Report
Advertisement
नौतपा से छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, 9 दिन सूरज की सीधी धूप
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगा नौतपा, बढ़ेगी भीषण गर्मी 2 जून तक प्रदेशभर में तेज गर्मी और लू का असर रहने की आशंका 9 दिनों तक सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ेंगी, बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने लू चलने और पारा चढ़ने का जताया अनुमान प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने के संकेत दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह गर्मी के बीच लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की अपील नौतपा के दौरान स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका, सावधानी जरूरी0
0
Report
पति-पत्नी छत से गिरे, दोनों अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच शुरू
Farrukhabad, Uttar Pradesh:घटना: पति-पत्नी छत से गिरे — दोनों अस्पताल में घायल युवक का नाम रजत, पुत्र शैलेश, उम्र 22 वर्ष, निवासी खैरबंदी नगला वजीर बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार रजत और रोशनी की शादी लगभग तीन महीने पहले हुई थी और विवाह के बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहते थे। आज का झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों छत से नीचे गिर गए। परिजन और चाचा सनी ने दोनों को तुरंत उठाकर डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती किया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों की स्थिति बताई जा रही है। कादरी गेट थाना पुलिस ने बताया है कि घटना की जांच शुरू कर दी गयी है और परिजनों के बयान लिये जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। फर्रुखाबाद से यह दर्दनाक घटना घरेलू झगड़ों के गंभीर परिणामों की याद दिलाती है। हम आपको जैसे ही और जानकारी मिलती है तुरंत अपडेट देंगे। फिलहाल रजत और रोशनी दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
आजाद हिन्द फौज के संस्थापक रास बिहारी बोस की जयंती पर देशभक्ति की श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 'आजाद हिन्द फौज' के संगठनकर्ता रास बिहारी बोस की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी राष्ट्रभक्ति और संघर्षपूर्ण विरासत प्रत्येक भारतीय को देश के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा प्रदान करती है।0
0
Report
Advertisement
ईद-उल-अजहा से पहले लखनऊ के बकरा बाजारों में भीड़ बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): ईद-उल-अजहा से पहले शहर के बकरा बाजारों में बकरीद की त्योहारी भीड़ / लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, राजस्थान के खरीदार बकरों की सेहत, वजन और नस्ल की जांच कर रहे हैं / व्यापारियों ने बताया कि भीड़ बढ़ रही है, परिवार के सदस्य जानवरों को चुनने में घंटों बिता रहे हैं / अधिकारी सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित कर रहे हैं बाइट बकरे के विक्रेताओं और खरीददारों की0
0
Report
हापुड - 31 लाख का भैंसा बना पशु बाजार में आकर्षण का केंद्र।
Gulaothi, Uttar Pradesh:यूपी: बकरीद से पहले हापुड़ का पशु बाजार सज चुका है। लेकिन इस बार बाजार में एक ऐसा भैंसा पहुंचा है। जिसकी कीमत और शौक दोनों लोगों को हैरान कर रहे हैं। दावा है कि इस भैंसे की कीमत 31 लाख रुपये है… और इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।हापुड़ के असौड़ा स्थित पशु बाजार में बकरीद को लेकर पशुओं की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। बाजार में बकरे और भैंसों की भरमार है। लेकिन 31 लाख रुपये का एक भैंसा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।व्यापारी के मुताबिक… इस भैंसे के शौक भी किसी वीआईपी से कम नहीं हैं… दावा है कि भैंसे को रोजाना एक किलो घी खिलाया जाता है। ड्राईफ्रूट दिए जाते हैं। और रोज करीब दो घंटे तक उसकी मसाज की जाती है।व्यापारी का कहना है कि पशु बाजार में इस भैंसे की 21 लाख रुपये तक की बोली लग चुकी है… लेकिन अभी तक सौदा तय नहीं हुआ है। भैंसे की ऊंची कीमत और खानपान को लेकर बाजार में खूब चर्चा हो रही है।बकरीद से पहले हापुड़ के पशु बाजार में यह खास भैंसा लोगों की जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।अब देखना होगा कि आखिर इस ‘VIP भैंसे’ का सौदा कितने में तय होता है।0
0
Report
मेरठ में खुले सीवर में घोड़ा गिरा, क्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। 100 फूटा रोड स्थित अक्सा मस्जिद के पास एक घोड़ा खुले सीवर में गिर गया। घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना तब हुई जब एक घोड़ा चालक तांगा लेकर 100 फूटा रोड से गुजर रहा था। चौराहे पर खुले पड़े सीवर के गटर में घोड़े का पैर फंस गया, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीवर में जा गिरा। घोड़े के गिरते ही मौके पर हड़कंप मच गया घटना का वीडियो वायरल हो रहा है0
0
Report
Advertisement
दमोह में टीम उम्मीद से स्वच्छता की नई रफ्तार: गंदे शहर के इम्तिहान से बदला तस्वीर
Damoh, Madhya Pradesh:स्वच्छता के लिए टीम उम्मीद की उम्मीद देश में नम्बर वन बने दमोह.. आम से लेकर खास तक लगाए है टीम उम्मीद से उम्मीद... दमोह जिले में अब तस्वीर बदल रही है, लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे है और इस सब में खास भूमिका निभा रही है युवाओं की एक टीम जिसमें आम से लेकर खास तक सहयोग कर रहा है और लोगों की यही रुचि उम्मीद की किरण जगा रही है और इसके पीछे है टीम उम्मीद.. क्या है पूरी कहानी देखिए इस रिपोर्ट में.. ऐतिहासिक सांस्कृतिक पुरातात्विक क्षेत्र में खास पहचान बनाने वाले MP के दमोह जिले में कुछ सालों पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हिलाकर रख दिया और लोग इसे शहर पर कलंक मानने लगे, मसला ही कुछ ऐसा था जब देश भर के स्वच्छता सर्वेक्षण में दमोह शहर सबसे आखिरी पायदान पर आया और देश का सबसे गंदा शहर घोषित हुआ। इस कलंक को मिटाना आसान नहीं था क्योंकि शहर भर में बेशुमार गंदगी का आलम था और दशकों की गंदगी खत्म करना आसान नहीं था। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को दमोह के लोगों ने माना और स्वच्छता को लेकर जागरूकता आई। सरकारी प्रयास लगातार जारी हैं और इसका परिणाम ये आया कि साल दर साल सरकार की रैंकिंग में दमोह सुधार की तरफ बढ़ रहा है। पीएम मोदी और तमाम लोगों का मानना है कि बिना आम आवाम के किसी भी शहर को साफ स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता लिहाजा एक साथ कोशिश मतलब सरकार और जनता के मिले जुले प्रयासों से ही ये बड़ा काम संभव है। दमोह की अलग अलग संस्थाओं ने इस दिशा में काम किया और फिर एक युवाओं की संस्था उम्मीद का जन्म हुआ, इस उम्मीद नाम की टीम इस उम्मीद के साथ मैदान में आई की वो तो काम करेगी ही लेकिन जनता की भागीदारी भी बढ़ेगी और समय बदलेगा। करीब दर्जन भर युवाओं की टोली से शुरू हुई टीम उम्मीद आज अच्छे खासे स्वच्छता मित्रों के साथ मैदान में जुटी है। टीम उम्मीद के युवा हफ्ते में एक दिन रविवार को श्रमदान करते है और किसी न किसी एक स्थल को साफ स्वच्छ बनाने का काम करते है। इनमें वो तमाम जगह है जिनसे लोगों के साथ सफाई का भी सरोकार है। टीम उम्मीद बनाने के पीछे की असल मुहिम शहर की पहाड़ियों थी, जो गंदगी के आलम से गुजर रही थी, जिले के तत्कालीन कलेक्टर सुधीर कोचर की पहल पर इन युवाओं में पहाड़ियों पर सफाई अभियान शुरू किया और अब तक सात पहाड़ियों को साफ करने के साथ प्लास्टिक मुक्त कर चुके है। टीम उम्मीद के सदस्य हरीश पटेल बताते है कि पहाड़ियों पर प्लास्टिक के अलावा नशे के सामान और कई आपत्तिजनक चीजें बड़ी तादात में मिली जो चिंताजनक है, पहाड़िया साफ हुई है लेकिन अभी भी जब टीम के सदस्य इनका निरीक्षण करने जाते है तो कहीं कहीं कचरा जरूर मिल रहा है। चौराहों के सुधार और सुरक्षा के लिए भी टीम ने डेली मानीटरिंग व्यवस्था बनाई है और हर दिन चौराहों को चेक करते है और थोड़ी बहुत गंदगी को भी साफ कर रहे हैं। साफ स्वच्छ हवा और वातावरण पर सबका हक है और इसमें अहम किरदार पार्कों का होता है, दमोह में भी नगर पालिका ने पार्क बनाए है कई पार्क दशकों पुराने है, इन में हर दिन बड़ी संख्या में लोग जाते है, सुबह शाम यहां के पार्क महिलाओं बच्चों और बुजुर्गो से भरे रहते है, ये पार्क भी टीम उम्मीद की लिस्ट में थे और इस टीम के कुछ युवाओं ने इन पार्कों को संभाल रखा है। ये युवा पार्को में जाकर लोगों से गंदगी न फैलाने का आग्रह करते है, जागरूक करते है और पार्क आने वाले लोगों को ही यहां की सफाई करने प्रेरित करते है। दमोह पुरानी बसाहट वाला शहर है, नगर पालिका की जल आपूर्ति के अलावा दशकों से शहर की बड़ी वाटर बाडी यहां के तालाब माने जाते है और बड़ी आबादी इन तालाबों पर आश्रित भी है। खूबसूरत तालाब भी कहीं न कहीं अपनी खूबसूरती खोते चले गए और शहर के कई तालाबों का अस्तित्व ही मिट गया , तालाब मैदान हुए और फिर उन पर इमारते खड़ी हो गई लेकिन इतने के बाद भी शहर में तालाबों की कमी नहीं और आज भी ये तालाब यहाँ की पहचान बने हुए है, आम आदमी का इन तालाबों से सरोकार होने के बाद भी इन में गंदगी का अंबार है, टीम उम्मीद ने इन तालाबों को भी संवारने की दिशा में मुहिम शुरू की और तालाबों में स्वच्छता अभियान चला रही है। उम्मीद के साथ खड़ी हुई टीम उम्मीद का स्वरूप मतलब सदस्य संख्या सीमित ही है लेकिन देखा जाए तो तादात असीमित है। इस टीम को जिला प्रशासन और नगर पालिका ने सहयोग दिया तो इनके स्वच्छता अभियान में सरकारी मुलाजिमों से लेकर स्कूल कालेज के विद्यार्थी समाजसेवी संगठनों से जुड़े लोग और राजनैतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी अभियान का हिस्सा बनते है, प्रायः हर रविवार को किसी न किसी संस्था के लोग इस टीम के साथ सफाई अभियान चलाते है। और इस टीम को आशा है कि ये क्रम जारी रहेगा और लोग जुड़ते जाएंगे शहर को साफ बनाते जाएंगें। शासन प्रशासन की व्यवस्था की बात करें तो सफाई का जिम्मा नगर पालिका का है और सरकार की ये इकाई इस दिशा में काम भी कर रही है लेकिन जब आम जनता का साथ इसमें जुड़ जाए तो सफर आसान जरूर हो जाता है। दमोह नगर पालिका टीम उम्मीद के हर अभियान में हिस्सा लेती है, संसाधन मुहैया कराने के साथ ही टीम की शिकायतों पर कार्यवाही भी करती है। सीएमओ की माने तो टीम ने शुरुआती दौर में लोगों की मानसिकता बदली है और जागरूकता लाने के अच्छे परिमाम भी आए है लेकिन अभी मंजिल बहुत दूर है लिहाजा कोशिश जारी रखनी होगी। दमोह सांसद राहुल सिंह भी मानते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर देश की जनता से जो उम्मीद की थी दमोह की टीम उम्मीद उसी सोच उसी उम्मीद का परिणाम है जिसने सोच बदली और लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हो रहे हैं। सांसद लोधी मानते है कि ऐसे प्रयास छोटे भले हों लेकिन एक दिन बड़े जरूर होते है। धीरे धीरे चल रहे एक मिशन को कामयाब बनाने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है और जब समवेत प्रयास होंगे तो सफलता हर हाल में मिलेगी दमोह के इन युवाओं की कोशिश लोगों को प्रेरणा जरूर बनेगी लोग समझेंगे कि सफाई सिर्फ प्रशासनिक जवाबदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है और शायद इसी उम्मीद को पूरा करने का सपना टीम उम्मीद देख रही है.0
0
Report
कानपुर: बाइक टकराने के विवाद में पिता-पुत्र की चाकू से हत्या, दूसरा बेटा घायल
Noida, Uttar Pradesh:बाइक टकराने के मामूली विवाद में पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दूसरा बेटा गंभीर कानपुर –मार्बल की दुकान से लौट रहे परिवार पर बीच सड़क हमला –गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को दबोचा, दो फरार कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार रात को बाइक टकराने के मामूली विवाद में तीन दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिसमें पिता और उनके एक बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है। यह वारदात नौबस्ता के वृंदावन गेस्ट हाउस के पास एक शराब ठेके के सामने उस वक्त हुई जब कोयलानगर निवासी मार्बल कारीगर शिवनारायण तिवारी अपने दो बेटों शिवम और सत्यम के साथ काम से घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने मामूली कहासुनी के बाद पहले उन्हें हेलमेट से पीटा और फिर चाकू से गोद डाला। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों में से एक को स्थानीय जनता ने घेरकर कर मौके पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो अन्य आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत पास के प्राइवेट अस्पताल और फिर वहां से हैलट अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने शिवनारायण और शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल सत्यम का इलाज चल रहा है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में नवविवाहिता की मौत, कंटेनर से टक्कर—कार सवार घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई। शादी के महज 4 महीने बाद ही खुशियां मातम में बदल गईं। कन्टेनर चालक फरार। मामला फर्रुखाबाद का है, जहां एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव गौसैय्या निवासी संध्या, पत्नी सुखबीर, उम्र 28 वर्ष, की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुरास कन्हैया के पास यह हादसा हुआ। संध्या अपने शिक्षक और अन्य लोगों के साथ मोहम्मदाबाद स्थित वाटर पार्क से वापस फर्रुखाबाद लौट रही थी। वे लोग मारुति सुजुकी डिजायर कार से आ रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संध्या ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद संध्या को एंबुलेंस की मदद से डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दी गई।0
0
Report
Advertisement
