icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM सम्राट चौधरी ने मां सीता महिला विश्वविद्यालय पर विचार-विमर्श के निर्देश दिए

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना *बिहार में आज प्रोफेसरों के प्रदर्शन के बाद CM सम्राट का बड़ा निर्देश जारी* आज बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेजों में पढ़ाने वाले प्रोफेसरों,टीचर्स ने किया था प्रदर्शन बिहार के मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय टाइगर को दिया निर्देश मुख्यमंत्री सचिवालय ने फेसबुक पोस्ट से दी जानकारी,माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर जी को निर्देश दिया है कि बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय के संबंध में सभी संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर उनके सुझावों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि वर्तमान में चल रही बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ बैठक और विचार-विमर्श की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। सभी संबंधित पक्षों के विचारों एवं सुझावों पर विचार करने के बाद ही इस संबंध में आगे निर्णय लिया जाएगा।
0
0
Report

परिहारपुर में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दंडाधिकारी ने जेसीबी से अभियान चलाया

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बीड़ी रणपाल पंचायत के परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अनुमंडल पदाधिकारी पंकज कुमार घोष के निर्देश पर दंडाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, परिहारपुर वार्ड संख्या-10 में जागेश्वर मुखिया के पुत्र शिवनंदन मुखिया द्वारा करीब 17.575 डिसमिल जमीन पर फूसनुमा एवं चदरे का घर बनाकर अतिक्रमण किए जाने की बात सामने आई थी। बताया जाता है कि संबंधित परिवार करीब 15- 20 वर्षों से उक्त घर में सपरिवार रह रहा था। पंचायत की ओर से इस जमीन पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत विवाह भवन निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया था। बताया जा रहा है कि जमीन से संबंधित मामला वर्षों से न्यायालय में चल रहा था। सरकारी आदेश के आलोक में अनुमंडल कार्यालय, उदाकिशुनगंज के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रभारी अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी ओमप्रकाश राजपूत, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अतुल कुमार तथा बिहारीगंज थानाध्यक्ष लवकुश कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार, बादशाह तिवारी, संजय कुमार एवं आशीष भारती सहित करीब दो दर्जन पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मी तैनात थे। वहीं, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर शिवनंदन मुखिया की मां चंद्रिका देवी ने आपत्ति जताई। उन्होंने दावा किया कि संबंधित जमीन उनकी निजी संपत्ति है, जिसे उन्होंने चानो मुखिया से खरीदा था। चंद्रिका देवी के अनुसार, जमीन से संबंधित टाइटल मुकदमा न्यायालय में लंबित है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला था। हालांकि प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहले भी प्रयास किया गया था । लेकिन शिवनंदन मुखिया द्वारा सात दिन की मोहलत मांगी गई थी और कहा था कि वह स्वयं से जगह को खाली कर देंगे बावजूद इसके खाली नहीं होने पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई। बाइट : ओमप्रकाश राजपूत,अंचलाधिकारी सह वरीय दंडाधिकारी
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी से आशा बहुओं ने मांगना पूरी होने पर लखनऊ करने की दी चेतावनी।

Pavan Kumar DixitPavan Kumar DixitFollow11m ago
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर लखनऊ कूच की चेतावनी लखीमपुर-खीरी, उत्तर प्रदेश। लखीमपुर-खीरी के बिलौबी मैदान में शनिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपकर सरकार से जल्द समाधान की मांग की। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे लखनऊ स्थित ईको गार्डन पहुंचकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की अपील की। अब देखना होगा कि सरकार उनकी मांगों पर क्या कदम उठाती है।
0
0
Report
Advertisement

गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला: केजरीवाल-समर्थकों को माफी की मांग

New Delhi, Delhi:गुरु घर की पवित्रता पर सियासी हमला कतई बर्दाश्त नहीं!\n\nयह पवित्र परिसर गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब जी का है, गुरबाणी, सेवा, अरदास और सिख मर्यादा का पावन स्थान। लेकिन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल के लोग गुरु घर के पवित्र आंगन को अपने राजनीतिक प्रदर्शन और नारेबाजी का मंच बना रहे हैं और केजरीवाल जी इस कृत्य को सही ठहराने में लगे हैं।\n\nराजनीति की भी एक सीमा और मर्यादा होती है। गुरु घर किसी राजनीतिक दल का अखाड़ा नहीं है। सत्ता की भूख में गुरु घर की मर्यादा और संगत की आस्था को चोट पहुँचाना न केवल निंदनीय है, बल्कि पूरी सिख संगत की भावनाओं का अपमान है।\n\nकेजरीवाल जी और इस कृत्य का समर्थन करने वाले तमाम नेताओं को सिख समाज और संगत से तत्काल बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।\n\nसियासत कहीं और कीजिए, गुरु घर की पवित्रता और मर्यादा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा।\n\nगुरु की मर्यादा सर्वोपरि है!
0
0
Report
Advertisement

निशांत कुमार ने मां श्यामा माई दर्शन कर आशीर्वाद लिया, NDA के पक्ष में मतदान

Darbhanga, Bihar:मां श्यामा माई के दरबार अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, पूजा-अर्चना कर मांगा आशीर्वाद, कार्यकर्ता ने चांदी का मुकुट देकर किया सम्मानित, NDA प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा और जीत का दावा किया । दरभंगा दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अचानक मिथिला के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ता नजारे आलम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में निशांत कुमार ने कहा कि वे मां का आशीर्वाद लेने आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के लिए स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से घनश्याम राय के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
0
0
Report

नवरात्रि से पहले गरबा का जज़्बा चरम पर, महिलाएं पूरी तैयारी में

Kondagaon, Chhattisgarh:नवरात्रि की शुरुआत से पहले गरबा का रंग चढ़ने लगा है. मां दुर्गा की आराधना और गरबा की धुन पर झूमने के लिए महिलाएं पूरी तरह तैयार हैं. उत्साह ऐसा कि रात के 10 बजने के बाद भी गरबा की प्रैक्टिस जारी है. देखें, नवरात्रि से पहले उत्सव की ये शानदार तस्वीरें. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह नवरात्रि के आगमन को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है. रात के 10 बज चुके हैं, लेकिन गरबा का जुनून कम होने का नाम नहीं ले रहा. महिलाएं पारंपरिक गरबा की धुन पर जमकर थिरक रही हैं, तो कोई कल होने वाले गरबा आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है. खास बात यह है कि महिलाएं गरबा की पूरी वेशभूषा में नजर आ रही हैं. रंग-बिरंगे परिधान, ताल से ताल मिलाते कदम और चेहरे पर उत्साह—हर तरफ नवरत्रि के स्वागत की रौनक दिखाई दे रही है. कल होने वाले गरबा आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है. अब सभी को इंतजार है उस पल का, जब गरबा के रंग, संगीत और भक्ति के संग नवरात्रि का उत्सव पूरे शबाब पर होगा. फिलहाल, नवरात्रि शुरू होने से पहले ही गरबा का उत्साह अपने चरम पर है. रात के 10 बजे भी जारी यह तैयारी बता रही है कि कल गरबा के मंच पर भक्ति, परंपरा और उत्साह का शानदार संगम देखने को मिलने वाला है.
0
0
Report

चंदौली में ट्रैक्टर- बाइक भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली - ट्रैक्टर चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत - हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर - एक ही बाइक पर सवार होकर बाजार से लौट रहे थे तीनों युवक - मृतकों की पहचान अशोक राजभर (20) और नथुनी (25) के रूप में हुई - घायल जीतू (25) को जिला अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया - हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर किया प्रदर्शन - पुलिस मौके पर मौजूद, भारी हंगामा - उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीण - सैयदराजा थाना क्षेत्र के कोनिया गांव की घटना
0
0
Report
Advertisement

डोंगरगढ़ में नवरात्रि सुरक्षा: 1100 से अधिक जवान तैनात, पदयात्रियों को मिलेंगे रेडियम स्टिकर

Rajnandgaon, Chhattisgarh:Tight Security at Dongargarh for Navratri: Over 1,100 Cops Deployed, Radium Stickers for Pilgrims डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शारदीय नवरात्रि मेले के लिए राजनांदगांव पुलिस ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में 1100 से अधिक जवान, 30 राजपत्रित अधिकारी और 50 निरीक्षक तैनात किए गए हैं। मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और तीन प्रमुख मार्गों पर विशेष यातायात व भीड़ प्रबंधन योजना लागू की गई है। पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध है। रात में चलने वाले पदयात्रियों की सड़क सुरक्षा के लिए 20,000 रेडियम स्टिकर बांटे जा रहे हैं।
0
0
Report

झांसी में हुआ अखिल भारतीय दंगल, 30 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, निरहुआ रहे मुख्य अतिथि

ASAbdul SattarFollow35m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोठ कस्बे के किला मैदान पर अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों के 30 से ज्यादा पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और अपनी गायकी से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं किला मैदान पर बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दंगल में 30 से ज्यादा नामी पहलवानों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के दांव-पेंच देखकर दर्शकों में जोश भर गया और पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ मौजूद रहे। उन्होंने पहलवानों का हौसला बढ़ाया और अपनी गायकी से लोगों का जमकर मनोरंजन भी किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक और गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक खेल कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह दंगल आयोजित किया गया है।
0
0
Report

टोंक में DST टीम ने सरकारी दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी; अकबर खान गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक डीएसटी टीम की धमाकेदार बड़ी कार्यवाही, नशीली दवाईया सहित सरकारी दवाईयों की बड़ी खेप पकड़ी, सआदत अस्पताल के नर्सिंग अधिकारी अकबर खान को डीएसटी टीम ने सरकारी दवाईया निजी क्लिनिक पर बेचते रंगे हाथों पकडा, पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर की कार्यवाही, डीएसटी इंचार्ज ओमप्रकाश चौधरी ने की कार्यवाही, गिरफ्तार आरोपी अकबर खान बिना पर्ची के बेच रहा था नशे की कई प्रतिबंधित दवाईयां, कोतवाली थाना क्षेत्र के कालीपलटन में कार्रवाई, कार्रवाई से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर लगी थी लोगों की भारी भीड़, कोतवाली थाना पुलिस भी मौके मौजूद...आगे की कार्यवाही जारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top