203001
बुलंदशहर में ट्रैक्टर विवाद में पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के बीबी नगर थाना से मात्र 700 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही CO स्याना और इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यह घटना बीबी नगर क्षेत्र के गांव खरकाली की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महासमुंद दशहरा: रावण वध के साथ रामायण मंचन ने शहर में उत्साह भरा
Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-महासमुंद शहर ने नया रावणभांठा में आज विजय दशमी पर्व पर दिशा नाट्य मंच ने रामायण वध का मंचन किया। जिसे देखने ने पूरे शहर नागरिक दशहरा मैदान पहुंचे दें। दिशा नाट्य मंच ने राम रावण युद्ध के अलावा, अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण और मेघनाथ युद्ध मंचन मनमोहक मंचन किया है। कार्यक्रम में दशहरा उत्सव समिति, मानस भवन एवं नगर पालिका ने दर्शकों ने दशहरा मैदान पर रावण वध उपरांत खूबसूरत आतिशबाजी भी की। रावण वध उपरांत दर्शकों ने एक दूसरे को सोन पत्र भेंट कर बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत की बधाई देकर एक दूसरे से गले मिले।0
0
Report
दिल्ली बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त; राजस्थान से नेताओं को जगह
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति। राजस्थान के दो नेताओं को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह। हिमांशु शर्मा को बनाया बीजेपी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री। देवव्रत सिंह राजावत बने राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष।0
0
Report
खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव: 60 फीट रावण दहन और सूर्पनखा नृत्य का समागम
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में दशहरा महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव के तहत रावण टीले पर हजारों दर्शकों की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महोत्सव का आगाज मुख्य बाजार में सूर्पनखा नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद भगवान के विभिन्न अवतारों की सजीव झांकियां नगर भ्रमण करते हुए रावण टीले पर पहुंचीं। आकर्षक वेशभूषा और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे और पूरा आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहा। रावण दहन के बाद मुख्य बाजार स्थित कबूत्तर चौक पर रातभर नृसिंह लीला का मंचन होगा। इसमें भगवान के 24 अवतारों की विभिन्न लीलाओं का प्रदर्शन नृत्य और सजीव मंचन के माध्यम से किया जाएगा। धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा दशहरा महोत्सव क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पाली में रावण दहन: भारी भीड़ के बीच राम-Lakshman-सीता की झांकी, अधिकारी मौजूद
Pali, Rajasthan:पाली शहर के रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासियों ने रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया तो वही भगवान राम लक्ष्मण एवं माता सीता के वेश में झांकी निकाली गई जो रामलीला मैदान पहुंची वहां रावण दहन को लेकर आतिशबाजी भी की गई इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी, पाली महापौर नमिता बुबकिया, पाली के भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा, विधायक भीमराज भाटी साथ ही कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे ।0
0
Report
Barmer Vijayadashmi: Echoes of Jaya Shri Ram as Ravana effigy burns
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व, रावण दहन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे बाड़मेर। शहर के आदर्श स्टेडियम में विजयादशमी का मुख्य आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। आयोजन में रावण दहन के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा。 कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गौतम जैन, जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और उत्तरलाई एयरफोर्स स्टेशन के स्टेशन मास्टर समित गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भगवान श्रीराम द्वारा रावण वध के प्रतीकात्मक मंचन और रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।0
0
Report
आरपीएफ ने 1,294 मीटर कॉपर वायर चोरी का पूरा माल बरामद कर मिसाल बना दी
Jodhpur, Rajasthan:3.74 लाख रुपए का 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद -कबाड़ी के प्रयागराज स्थित गोदाम तक पहुंची आरपीएफ जोधपुर। रेलवे सुरक्षा बल ने आधुनिक तकनीक और सटीक जांच के जरिए बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के कॉपर वायर की शत-प्रतिशत बरामदगी कर मिसाल पेश की है। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से जांच टीम प्रयागराज तक पहुंची। मामले में आठ आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 अगस्त 2026 की रात बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़े ओएचई टावर वैगन से 1,294 मीटर कैटेनरी कॉपर वायर चोरी हुआ था। आरपीएफ पोस्ट भगत की कोठी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार व टीम को निर्देश के बाद पर्यवेक्षण में टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 70 कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध पिकअप की पहचान के बाद टोल प्लाजा के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड से उसकी आवाजाही का पता लगाया गया। टीम 19 अगस्त को प्रयागराज के करछना क्षेत्र स्थित देवरी खुर्द गांव पहुंची और यूपी 70 पीटी 6664 नंबर की पिकअप जब्त की。 जुड़ी कड़ी से कड़ी,आठ आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान 23 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक,मनोज,शिवम पटेल,शुभम पटेल और नीरज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया। इनके सुराग पर 28 अगस्त को राजकुमार पटेल,राहुल कुमार पटेल और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रवि पटेल बासनी स्टेशन पर निजी कंपनी के अधीन टावर वैगन के रखरखाव कार्य से जुड़ा था। आरोप है कि उसने यार्ड में उपलब्ध कॉपर वायर की जानकारी देकर चोरी की योजना बनाने में मदद की。 कबाड़ी के गोदाम से मिला पूरा माल जांच के दौरान टीम को चोरी का वायर प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में कबाड़ी रामदत्त मिश्रा को बेचे जाने का पता चला। आरपीएफ ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 18 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक और राजकुमार पटेल से वायर खरीदना स्वीकार किया। उसके गोदाम से चोरी हुआ पूरा 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद कर लिया गया। कबाड़ी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इधर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने आरपीफ की कार्यकुशलता की प्रशंसा की है。 जांच टीम की भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक मदनलाल भाटी,उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह,सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर लाल,हेड कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल भंवरलाल खोजा व ललित कुमार की अहम भूमिका रही जिन्होंने कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले का खुलासा कर रेल संपत्ति बचाई।0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बजरंग दल पदाधिकारी की पिटाई! दरोगा पर लाठी, लात और थप्पड़
Banki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिसकर्मी पर बजरंग दल के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के दौरान उप निरीक्षक बीके शर्मा ने बजरंग दल के जिला कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख अखिलेश राजपूत के साथ लाठी, लात और थप्पड़ों से मारपीट की। अखिलेश के मना करने के बावजूद दरोगा नहीं रुके। बताया गया कि मौके पर मौजूद कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन इसके बावजूद मारपीट जारी रही। घटना के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वीडियो विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अखिल, जिला अध्यक्ष रामनाथ मौर्य, प्रांत कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख ब्रह्म प्रकाश दीक्षित, जिला सह मंत्री वीरेंद्र कुमार और जिला विशेष संपर्क प्रमुख तुलसीराम चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को भेजकर जानकारी दी। देवा के प्रखंड संयोजक हिमांशु और विश्व हिंदू परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने भी वीडियो पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल के पदाधिकारियों के अनुसार, थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय तक दरोगा को लाइन हाजिर नहीं किया गया तो दोपहर एक बजे बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में दशहरा उत्साह: 75 फुट रावण दहन और शोभायात्रा
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में दशहरा पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अहंकार के प्रतीक रावण के पुतलों का दहन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान पर 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़े। दहन से पहले हुई आतिशबाजी से आसमान सतरंगी नजर आया। जिले में दशहरा स्थलों पर मेलों का आयोजन भी हुआ। जिले के दशहरा मैदान पर रावण दहन से पहले करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा आसमान रंग-बिरंगा हो गया। इसके बाद केशवराय मंदिर के पुजारी पंडित हरि शुक्ल ने रावण के छोटे पुतले को अग्नि दिखाई। आग पकड़ते ही 75 फीट का विशाल पुतला धू-धू कर जलने लगा और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर राख हो गया। रावण दहन देखने के लिए दशहरा मैदान पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। जैसे ही रावण का पुतला जलकर नीचे गिरा, मौजूद लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर उत्साह जताया। दहन के बाद जब लोग वापस लौटने लगे तो वाहनों की भीड़ के कारण कॉलेज रोड पर जाम की स्थिति बन गई। इससे पहले शाम को केशवराय मंदिर से भगवान की सवारी शोभायात्रा के रूप में निकाली गई, जो रावण को ध्वस्त करने के लिए दशहरा मैदान पहुंची। यह सवारी केशवराय मंदिर से शुरू होकर धान मंडी, सूरजपोल चौराहा, गोपालगंज, लोहार गली और झंडा गली होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। मंदिर के प्रमुख पुजारी हरि के सान्निध्य में निकली इस सवारी में राम झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दशहरा मैदान पर भगवान केशवराय की पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दशहरे पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं और आतिशबाजी भी हुई। दशहरा स्थलों पर लगे मेलों में भी लोगों की अच्छी भीड़ रही।0
0
Report
Kotputli में दशहरे का 51 फीट रावण दहन, अच्छाई की जीत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली में विजयादशमी उत्सव असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक था। राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में दशहरा महोत्सव में 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। हजारों लोग मैदान में उमड़े और दशहरा उत्सव के साक्षी बने। महोत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने आयोजन को धार्मिक रंग और उत्सवी माहौल प्रदान किया। शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग खेल मैदान में एकत्रित हुए। 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले के दहन दशहरा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा। रावण दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में खासा उत्साह रहा और मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों की मौजूदगी के कारण आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।0
0
Report
Advertisement
दौसा में विजयदशमी: 55 फीट रावण पुतले का दहन, भव्य झांकी के साथ जुलूस
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व जिला मुख्यालय पर नगर परिषद की ओर से आयोजन रामायण के पात्रों की निकाली गई जीवंत झांकी वहीं रावण के टीले पर हुआ रावण के पुतले का दहन जहां जमकर चलाई गई आतिशबाजी बड़ी तादाद में शहर के लोग पहुंचे कार्यक्रम में दौसा जिले में विजयदशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिला मुख्यालय पर नगर परिषद् के भव्य आयोजन किया गया जिसमें रामायण के पात्रों की जीवंत झांकी निकाली गई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रावण के टीले पर पहुंची जहां राम–रावण के संवाद के साथ युद्ध हुआ और उसके बाद रावण के 55 फीट के पुतले का दहन किया गया तो वही जमकर विजय पर्व के चलते आतिशबाजी भी चलाई गई आतिशबाजी से आकाश रंग बिरंगा दिखाई दिया आयोजन में सभापति रेखा गुर्जर, आयुक्त हंसा मीणा, एसडीएम संजू मीणा सहित बड़ी तादाद में शहर के लोग, पार्षद, पुलिसकर्मी मौजूद रहे0
0
Report
रानीवाड़ा-भीनमाल सड़क हादसे में दो कारों की भिड़ंत, दो घायल
Jalore, Rajasthan:जालोर। रानीवाड़ा-भीनमाल सड़क मार्ग पर दो कारों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सारस्वत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से तुरंत रानीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
वैशाली के अक्षयवट में विजयदशमी पर 65 फीट रावण दहन, 20 हजार दर्शक
Hajipur, Bihar:विजयदशमी के अवसर पर वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में भव्य रावण दहन किया गया।शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम में स्थानीय भाजपा विधायक अवधेश सिंह ने 65 फिट ऊंचे रावण का दहन किया जिसे देखने के लिए लगभग 20 हजार लोग मौजूद रहे।वहीं बता दे कि 55 फिट के मेघनाथ और 50 फिट के कुंभकर्ण का पुतला भी बनाया गया था।रावण दहन के दौरान सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे और एसएसपी शुभांक मिश्रा और एसडीपीओ सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।इस मौके पर भाजपा विधायक के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे।रावण वध के बाद झांकी भी निकाली गई जिसमें बच्चों ने राम सीता और लक्ष्मण का वेष धारण किया था।बता दे कि हर साल शहर के अक्षयवट राय स्टेडियम में रावण वध का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दराज से भी बड़ी संख्या में लोग भाग लेने पहुंचते है。0
0
Report
Advertisement
रितु बराला मामले पर गृह राज्य मंत्री का बयान
Noida, Uttar Pradesh:रितु बराला मामले पर गृह राज्य मंत्री0
0
Report
मयनागुड़ी के रबिउल इस्लाम ने दिव्यांगों के साथ दुर्गापूजा में मुस्कान बिखेरी
Jalpaiguri, West Bengal:মানুষ মানুষের জন্য! বিশেষভাবে সক্ষমদের মুখে হাসি ফোটাতে মানবিক উদ্যোগ ময়নাগুড়ির রবিউলের। মানুষ মানুষের জন্য। উৎসবের আনন্দ শুধু নিজের মধ্যে সীমাবদ্ধ না রেখে সকলের সঙ্গে ভাগ করে নেওয়ার এক অনন্য নজির গড়লেন ময়নাগুড়ির সমাজসেবী রবিউল ইসলাম। বিশেষভাবে সক্ষম ব্যক্তিদের মুখে হাসি ফোটাতে তাঁদের নিয়ে জলপাইগুড়ির বিভিন্ন দুর্গাপুজোর মণ্ডপ পরিক্রমার আয়োজন করল ময়নাগুড়ির স্বামী বিবেকানন্দ হ্যান্ডিক্যাপড ওয়েলফেয়ার অ্যাসোসিয়েশন। পুজোর আনন্দ থেকে যাতে কেউ বঞ্চিত না হন, সেই ভাবনা থেকেই এই মানবিক উদ্যোগ। ময়নাগুড়িতে একটি অনুষ্ঠানের মধ্য দিয়ে শুরু হয় বিশেষ এই কর্মসূচি। প্রথমে বিশেষভাবে সক্ষম ব্যক্তিদের হাতে তুলে দেওয়া হয় গাছের চারা। সংবর্ধনা জানানো হয় আমন্ত্রিত অতিথিদেরও। এরপর সকলের জন্য আয়োজন করা হয় মধ্যাহ্নভোজের। মাংস-ভাত খাওয়ানোর পর বাসে করে বিশেষভাবে সক্ষম ব্যক্তিদের নিয়ে যাওয়া হয় জলপাইগুড়িতে। শহরের বিভিন্ন দুর্গাপুজোর মণ্ডপ ঘুরিয়ে দেখানো হয় তাঁদের। রঙিন আলোকসজ্জা, সুসজ্জিত মণ্ডপ আর প্রতিমা দর্শনের আনন্দে মেতে ওঠেন সকলে। পুজো পরিক্রমায় অংশ নিতে পেরে খুশি বিশেষভাবে সক্ষম ব্যক্তিরাও। এই উদ্যোগে সহযোগিতার হাত বাড়িয়ে दें জলপাইগুড়ির জেলা পুলিশ সুপার, ময়নাগুড়ির বিডিও, থানার আইসি-সহ অনেকেই। সংগঠনের সাধারণ সম্পাদক তথা সমাজসেবী রবিউল ইসলাম জানান, ধর্ম-বর্ণ নির্বিশেষে সকলের মধ্যে উৎসবের আনন্দ ছড়িয়ে দেওয়াই তাঁদের মূল উদ্দেশ্য। বিশেষভাবে সক্ষম ব্যক্তিরাও যাতে অন্যদের মতো পুজোর আনন্দ উপভোগ করতে পারেন, সেই লক্ষ্যেই এই আয়োজন। গোটা কর্মসূচি সফল করতে গুরুত্বপূর্ণ ভূমিকা পালন করেন সংগঠনের স্বেচ্ছাসেবিকা স্বপ্না সরকার। উৎসব মানেই শুধু নিজের আনন্দ নয়, অন্যের মুখেও হাসি ফোটানো। আর সেই বার্তাই আরও একবার তুলে ধরলেন ময়নাগুড়ির রবিউল ইসলাম। ধর্মের বেড়াজাল পেরিয়ে মানবিকতার এই নজির যেন মনে করিয়ে দিল, সবার উপরে মানুষ সত্য, তাহার উপরে নাই।0
0
Report
दायूं के गांधी मैदान रामलीला में रावण-दहन और मेघनाद युद्ध की धूम
Noida, Uttar Pradesh:दायूं, यूपी: विजयादशमी के अवसर पर गांधी ग्राउंड में आयोजित रामलीला मेले में रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले कलाकारों ने राम-रावण युद्ध, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, वानर सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध तथा लंका दहन का मंचन किया। सबसे पहले लक्ष्मण ने मेघनाद के पुतले का दहन किया, इसके बाद भगवान राम ने रावण के पुतले को आग लगाई। आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
