203001
बुलंदशहर में पुलिस ने लौटाए 19 खोए हुए मोबाइल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद में पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। सीओ पूर्णिमा सिंह और कोतवाल रवि रत्न सिंह के नेतृत्व में पुलिस की सर्विलांस टीम ने विभिन्न कारणों से खोए हुए 19 मोबाइल फोन बरामद किए। थाने में आयोजित एक कार्यक्रम में इन मोबाइल फोनों को उनके मालिकों को सौंपा गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस कार्य से पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नालंदा में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या
Pariaunna, Bihar:नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घरेलू विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने अपनी पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि घर के बंटवारे के बाद से ही मकान बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पत्नी पहले घर बनाने की बात कह रही थी, जबकि पति पहले मोटरसाइकिल खरीदने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर देर रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति मन्नू कुमार उर्फ लड्डू ने पत्नी कांति देवी को गोली मार दी। घटना के बाद मृतका के पैर की पांचों उंगलियों के नाखून गायब मिलने की बात भी सामने आई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि गोली मारने के बाद शव को घसीटा गया होगा। परिजनों ने बताया कि कांति देवी ने खुद ही गोली मार कर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कल्याण बीघा थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि मकान निर्माण को लेकर विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है。0
0
Report
पूर्व प्रमुख चमन पर शिक्षक की हत्या का आरोप, इलाके में तनाव और आगजनी
Motihari, Bihar:शिक्षक की पिट-पीटकर हत्या मामला, परिजनों ने पूर्व प्रमुख चमन पर लगाया आरोप; इलाके में भारी उपद्रव और आगजनी मोतिहारी में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की पिटाई कर हत्या करने का आरोप बंजरिया के पूर्व प्रमुख चमन पर लगा है। मामला बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा पूर्वी की है जहां शिक्षक शमशाद आलम की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पूर्व प्रमुख चमन के पेवर ब्लॉक प्लांट पर खड़ी जेसीबी सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी。 विवाद का मुख्य कारण: जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत करीब एक साल पहले मनरेगा योजना के तहत बनकट से सिसवा के बीच बन रही सड़क निर्माण के दौरान हुई थी। आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए शिक्षक शमशाद आलम के खेत से मिट्टी काटी गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद शिक्षक ने मनरेगा पीओ, बीडीओ, सीओ, डीडीसी, डीएम और एसपी सहित कई अधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी。 विभाग द्वारा जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि मनरेगा कार्यों में स्थानीय स्तर पर ही मिट्टी काटी जाती है । मनरेगा अधिकारी की तरफ से शिक्षक की खेत को समतल कराने का आश्वासन दिया गया था। पर शिकायतकर्ता शिक्षक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और लगातार कानूनी व प्रशासनिक दबाव बना रहे थे। जिसने बाद पूर्व प्रमुख ने भी शिक्षक शमशाद की कमजोरियों को खंगालना शुरू कर दिया था। आरोप है कि शिक्षक शमशाद का फर्जी दस्तावेज से नौकरी का मामला आया था सामने: विवाद बढ़ने के बाद पूर्व प्रमुख चमन द्वारा शिक्षक की नौकरी और दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच में पाया गया कि शिक्षक मूल रूप से चिरैया के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने शिशवा पूर्वी में कथित तौर पर फर्जी निवास प्रमाण पत्र और अभिभावक का नाम बदलकर नौकरी हासिल की थी। तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षक की नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा था। पीट-पीटकर हत्या का आरोप: बताया जा रहा है कि बनकट स्थित विद्यालय में परीक्षा ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक शमशाद आलम का रास्ते में चमन से मुलाकात हो गई और दोनों के आमने सामने होने पर फिर से विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि पूर्व प्रमुख चमन और उनके समर्थकों ने शिक्षक को पकड़कर पंचायत सरकार भवन में बंद कर दिया और जमकर पिटाई की。 पिटाई के बाद शिक्षक के लापता होने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने को सूचना दी। पुलिस ने खोजबीन के बाद शिक्षक को जीतपुर-जनेरवा मार्ग के पास से गंभीर अवस्था में बरामद किया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई。 इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात: शिक्षक की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। शिक्षक के शव को सदर अस्पताल चौक पर रखकर परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम और एसडीपीओ ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म करवाया है आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी का भरोसा दिया । हालांकि सुबह तक ना तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी थी और ना ही थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोई आवेदन दिया गया है।0
0
Report
डूंगरपुर में आधी रात से भारी बरसात, आसपुर में 8 इंच रिकॉर्ड
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले में आधी रात से बरसात चल रही है. आसपुर और सोन कमला आम्बा बांध क्षेत्र में 8 इंच बरसात दर्ज की गई. रातभर झमाझम बारिश से जलभराव हुआ, सड़कों पर पानी नदी जैसा बहा. मारगिया डेम पर डेढ़ इंच पानी चादर की तरह बिछ रहा. जिले के तालाबों में पानी की आवक बढ़ी. मौसम विभाग ने शुक्रवार को डूंगरपुर में Yellow alert जारी किया है; दिनभर भारी बरसात की उम्मीद. आसपुर क्षेत्र में छह घंटे में 8 इंच बरसात रिकॉर्ड की गई है; आसपुर और सोमकमला आम्बा बांध क्षेत्र में 8-8 इंच बरसात हुई है. गणेशपुर में 5 इंच, डूंगरपुर शहर में सवा 4 इंच, देव्ल, वेंजा में 90 मिमी, कनबा में 87 मिमी, सागवाड़ा में 74 मिमी, धंबोला में 42 मिमी, गलियाकोट में 51 मिमी, निठाउवा और साबला में 90 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के लालजीवाला में गंगा में डूबी 14 वर्षीय किशोरी, SDRF-जल पुलिस तलाश में
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार के लालजीवाला में गणपति विसर्जन के दौरान 14 वर्षीय किशोरी बड़ी गंगा में डूबी, हादसे के बाद मचा हड़कंप। डोईवाला निवासी प्रीति गणपति विसर्जन के लिए लालजीवाला पहुंची थी, इसी दौरान गंगा में डूबने की सूचना। घटना की जानकारी मिलते ही जल पुलिस और SDRF को तत्काल सूचना दी गई। किशोरी की तलाश में जल पुलिस ने गंगा में सर्चिंग और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम किशोरी की तलाश में जुटी, अभियान लगातार जारी।0
0
Report
सीतापुर में मोटरसाइकिल सवार ने महिला को टक्कर दी, घायल; मारपीट के बाद रोड जाम
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। सड़क पार कर रही महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर। महिला घायल। टक्कर के बाद हुयी मारपीट। मारपीट के बाद रोड पर जाम स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर आरोप, 200 छात्रों हॉस्टल में बंद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए बुधवार रात में करीब 200 छात्रों ने अपने आपको हॉस्टल के कमरों में बंद करके हंगामा करते हुए खाना खाने से भी इन्कार कर दिया था। छात्रों यानि कि (जेन अल्फा) के हंगामे का बड़ा असर हुआ है। जिला प्रशासन ने विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुशवाहा को छुट्टी पर भेज दिया और उप प्रधानाचार्य पीपी पांडेय को प्रधानाचार्य का प्रभार सौंप दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जांच कमेटी बना दी है। विद्यालय का निरीक्षण करके कमेटी उसकी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेगी। छात्रों के हॉस्टल में बंद होने की सूचना पर ल एड्मिनistrेशन उपस्थित हुए थे उन्होंने छात्रों से बातचीत की ओर प्रधानाचार्य पर लगाए गए आरोपों की जांच कर कार्रवाई आश्वासन दिया था, इसके बाद छात्र हॉस्टल के बाहर आए और विरोध प्रदर्शन खत्म कर दिया था। हंगामे के बाद छात्रों के समर्थन में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन विद्यालय पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं।0
0
Report
Advertisement
पलवल में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन वाहन गांव-गांव स्वास्थ्य संदेश पहुंचेंगे
Palwal, Haryana:सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल जिले में गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं का संदेश लेकर निकलेंगे तीन सहायता वाहन पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। केएमपी मार्ग के नजदीक आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री श्री गौरव गौतम ने शिरकत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने तीन सहायता वाहनों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन आगामी एक महीने तक पूरे पलवल जिले में गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहे और उसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। इसी संकल्प को धरातल पर पहुंचाने के लिए इन सहायता वाहनों को जिले के विभिन्न गांवों में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वास्थ्य और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री ने जिस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसमें जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पलवल के उपायुक्त, अतिरिक्त उपायुक्त, जिला भाजपा अध्यक्ष सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। मंत्री ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम केवल प्रधानमंत्री के जन्मदिन का आयोजन नहीं, बल्कि सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने जिले के लोगों से स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ की रानी की छतरी दीपों से जगमगाई
Faridabad, Haryana:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ विधानसभा में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित 1857 के बाद पहली बार बल्लभगढ़ मे ऐतिहासिक रानी की छतरी पर जलाए गए 11 हजार दीपक, सजावटी रोशनी से जगमगाया ऐतिहासिक स्थल नगर निगम प्रशासन द्वारा रानी की छतरी को सजाने का किया गया सुंदर कार्य बल्लभगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक रानी की छतरी पर आज विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। लगभग 170 वर्षों के बाद रानी की छतरी हजारों दीपों से जगमगाई।। यहां लगभग 11 हजार दीपक जलाए गए तथा सजावटी लाइटों से पूरे परिसर को रोशन किया गया。 कार्यक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से रानी की छतरी पर तैयारियां चल रही थी। नगर निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था。 करीब 3 करोड़ रुपये से किया जा ऐतिहासिक स्थल का सौंदर्यीकरण, विधायक पं. मूलचंद शर्मा के प्रयासों से ऐतिहासिक रानी की छतरी के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्य करवाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये की राशि से इसके जीर्णोद्धार का कार्य करवाया था। इसके बाद लगभग 1 करोड़ रुपये की राशि से अन्य विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को भी मंजूरी दिलाई गई। बताया जाता है कि वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह ने अपनी पत्नी के लिए रानी की छतरी का निर्माण करवाया था। ऐतिहासिक मान्यता के अनुसार रानी इसी परिसर में बने कुंड में स्नान करती थीं। राजा नाहर सिंह के शहीद होने के बाद जब रानी ने बल्लभगढ़ को छोड़ा था उसके बाद से यह ऐतिहासिक स्थल लंबे समय तक वीरान रहा。 बता दें कि वर्ष 2014 में भाजपा से बल्लभगढ़ से विधायक बनने के बाद मूलचंद शर्मा ने इस ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण का अभियान शुरू किया। उनके प्रयासों से रानी की छतरी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया गया। जबकि शहर में शहीद राजा नाहर सिंह की दो दो प्रतिमाएं लगवाने का कार्य किया। ‘सेवा ही संकल्प’ के साथ स्वच्छता अभियान से हुई दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बल्लभगढ़ में ‘सेवा ही संकल्प’ के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का भी आयोजन किया गया। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने अंबेडकर चौक से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं。0
0
Report
फरीदाबाद में करोड़ों की कोकीन केस: अफ्रीकी मूल तीन तस्कर गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद मे वो फ्लैट जिसमें ₹15 करोड़ की कोकीन मिली,3 साल डबल किराया देकर रहे अफ्रीकी तस्कर; दिल्ली नंबर की स्कूटी पर होती थी सप्लाई दिल्ली बॉर्डर से सटे फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार-लकड़पुर में चार मंजिला इमारत। बाहर से आम रिहायशी बिल्डिंग जैसी दिखने वाली इस इमारत में 10 फ्लैट हैं। सभी में अफ्रीकन मूल के लोग डबल किराया देकर रह रहे हैं। किसी को अंदाजा नहीं था कि यहां फ्लैट में करोड़ों की ड्रग्स का ठिकाना बना हुआ है。 15-16 सितंबर की रात दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम अचानक यहां पहुंची। टीम ने R-1 फ्लैट में किचन से लेकर बाथरूम, बेड, सोफा, अलमारी और बैग तक खंगाल डाले। अलमारी और सूटकेस में छिपाकर रखी कोकीन और अन्य ड्रग्स मिली, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 15 करोड़ रुपए आंकी गई。 आखिर अफ्रीकी मूल के नागरिक तीन साल तक इस इलाके में रहकर ड्रग्स का धंधा कैसे चलाते रहे और लोकल पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? इमारत के 10 फ्लैट, सभी में अफ्रीकन किराएदार जिस इलाके में यह बिल्डिंग है, वो वैसे तो फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल एरिया में आता है, लेकिन कुछ मीटर की दूरी पर दिल्ली की सीमा शुरू हो जाती है। गुरुग्राम के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी है। जिस इमारत में रेड हुई उसके सभी 10 फ्लैट में नाइजीरिया और दूसरे अफ्रीकी देशों के लोग किराए पर रह रहे थे。 इस इलाके में सामान्य तौर पर एक फ्लैट का किराया करीब 15 से 20 हजार रुपए है, जबकि इस बिल्डिंग में करीब 40 हजार रुपए तक किराया लिया जा रहा था। रेड के बाद पुलिस ने बाकी फ्लैट्स में रहने वाले लोगों के दस्तावेज भी जांचे। इनमें से 10 अन्य अफ्रीकी नागरिक मिले। उनके दस्तावेजों की जांच के लिए कागजात फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) भेजे गए हैं。 अंधेरा होते ही स्कूटी से निकलते थे आसपास के लोगों ने बताया कि यह इमारत सरजीत नाम के व्यक्ति है। जो अभी फरार है और पुलिस को उसकी तलाश है। इस बिल्डिंग में रहने वाले ये विदेशी मूल के लोग दिन के समय सामान्य तरीके से रहते थे। सप्लाई के लिए रात का समय चुनते थे। इसके लिए दिल्ली नंबर की स्कूटी का इस्तेमाल किया जाता था。 पुलिस को आशंका है कि ड्रग्स दिल्ली के रास्ते फरीदाबाद तक पहुंच रही थी। इसके बाद इसे छोटे पैकेट में बांटकर दिल्ली और गुरुग्राम समेत NCR के दूसरे इलाकों में भेजा जाता था। हालांकि ड्रग्स की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है。 1-2 ग्राम की पुड़िया, ताकि शक न हो पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्रग्स को बड़ी खेप में सीधे सप्लाई करने के बजाय 1-2 ग्राम के छोटे पैकेट तैयार करते थे। इससे सप्लाई के दौरान किसी को शक होने की संभावना कम रहती थी। सूरजकुंड का यह इलाका इस काम के लिए सुविधाजनक था। यहां से दिल्ली की सीमा कुछ ही दूरी पर है। गुरुग्राम जाने के लिए भी कनेक्टिविटी आसान है। पुलिस इसी कनेक्शन को ड्रग नेटवर्क की जांच में अहम मान रही है。 अलमारी-सूटकेस में छिपाकर रखी थी ड्रग्स जिस R-1 फ्लैट में रेड हुई, उसमें सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस ने यहां रेड के दौरान एक-एक सामान को अच्छे से खंगाला। बाथरूम, बेड, सोफा, अलमारी और बैग तक देखे। इस दौरान 2.337 किलो कोकीन, 26 ग्राम एम्फेटामाइन, 1.378 किलो संदिग्ध व्हाइट पाउडर और 50 हजार रुपए कैश मिला。 ड्रग्स को गत्ते के कार्टन और सूटकेस में पैकेट बनाकर रखा गया था। कमरे में छोटे-छोटे पैकेट और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला। पुलिस के मुताबिक इन पैकेटों को आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार बाजार में एक किलो कोकीन की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए तक मानी जाती है。 तीन आरोपी, 2018 में भारत आए थे पुलिस के मुताबिक ड्रग नेटवर्क चलाने वाले आरोपियों की पहचान नाइजीरिया के इफियानी इमैनुएल, बेल जॉन उर्फ एनुडुन इमैनुएल और कैमरून के अमोस ओवी के तौर पर हुई है। ACP अमन यादव के मुताबिक तीनों वर्ष 2018 में भारत आए थे। अलग-अलग जगह रहने के बाद करीब तीन साल पहले फरीदाबाद पहुंचे। पुलिस का कहना है कि यहीं से वे छोटे पैकेट बनाकर NCR में ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे。 पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास फिलहाल भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है。 अब नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स कहां से आती थी, किन लोगों तक पहुंचाई जाती थी और अब तक कितनी खेप बाजार में खपाई जा चुकी है। साथ ही दूसरे देशों से ड्रग्स की सप्लाई और नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है。 पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक बिल्डिंग में रहने वाले अन्य विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की जाँच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दस्तावेज वैध नहीं पाए जाने पर नियमानुसार डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जा सकती है.0
0
Report
Advertisement
दक्षिणपूर्व रेलवे को मिला पहला रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वाहन, रांची मंडल में राहत तेज
Ranchi, Jharkhand:दक्षिणपूर्व रेलवे में पहला रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वाहन रांची रेलमंडल को मिला। रांची रेलमंडल के किसी इलाके में रेल हादसा हो तो इसके लिए रेलवे ने राहत पहुंचाने के लिए विशेष पहल की है। घटनास्थल तक क्यूआरटी टीम को रेलमार्ग से पहुंचने में विलंब न हो, इसके लिए सड़क मार्ग से भी कम समय में पहुंचने के लिए रांची रेलमंडल को रोड मोबाइल रिस्टोरेशन वैन उपलब्ध करवा दी गई है। यह रोड मोबाइल आर्ट वैन सड़क मार्ग से रेलवे के दुर्घटनाग्रस्त इलाकों में आपातकालीन स्थिति में पहुंचकर रिलीफ कार्य करेगी, ताकि जल्द से जल्द रेलमार्ग में बाधित आवागमन सामान्य हो और शारीरिक और संपत्ति नुकसान कम समय में राहत मिलने के कारण कम हो सके। रिस्टोरेशन वैन रांची रेल मंडल के यार्ड में पहुँच चुकी है और पूरी तरह से ऑपरेशन के लिए तैयार है0
0
Report
मेघालय SIR: नाम हटाने पर 15 दिनों में पहली अपील, 30 दिनों में दूसरी अपील
Noida, Uttar Pradesh:एसआईआर में नाम हटाए जाने पर 30 दिन के भीतर कर सकते हैं दूसरी अपील: डॉ. बी.डी.आर. तिवारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मेघालय शिलांग, 17 सितंबर 2026: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने की स्थिति में मतदाताओं को अपील का अधिकार प्राप्त है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत संबंधित मतदाता जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील करने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भी दूसरी अपील कर सकते हैं। मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने शिलांग में उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची में नामों के सत्यापन और अपील की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। डॉ. तिवारी के अनुसार, निर्वाचन सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जाती है। किसी मतदाता का नाम हटाने से पहले संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा नोटिस जारी किया जाता है और संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने तथा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि ERO के आदेश के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिनों के भीतर पहली अपील की जा सकती है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के समक्ष 30 दिनों के भीतर दूसरी अपील का प्रावधान है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल नोटिस जारी होने का अर्थ यह नहीं है कि मतदाता का नाम स्वतः मतदाता सूची से हटा दिया गया है। संबंधित मतदाता सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकता है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे और अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल न हो। अपील संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी: ERO के आदेश के विरुद्ध जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिनों में अपील。 इसके बाद CEO के समक्ष 30 दिनों के भीतर दूसरी अपील。 नोटिस मिलने पर निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर।0
0
Report
प्रेमजाल से युवती से पैसे मांगने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:चक्रधरनगर पुलिस ने 24 वर्षीय विवाहिता युवती को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाकर रायपुर और रायगढ़ में अपने कब्जे में रखने तथा फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर ₹50 हजार मांगने के मामले में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर युवती को सकुशल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर को युवती की मां ने चक्रधरनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 24 वर्षीय बेटी 3 सितंबर से लापता है। मामले में अपराध क्रमांक 451/2026, धारा 140(3) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को युवती के संबंध में तकनीकी जानकारी मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 16 सितंबर को पुलिस टीम ने अटल विहार, कोतरारोड़ स्थित एक मकान में दबिश दी। यहां युवती अजरूदीन अली उर्फ अज्जू (20), निवासी मौदहापारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ के कब्जे में मिली। महिला पुलिस अधिकारी ने युवती का बयान दर्ज किया। युवती के मुताबिक, 1 सितंबर को वह अपनी सहेली के साथ सावित्री नगर स्थित मीना बाजार गई थी, जहां उसकी मुलाकात अज्जू से हुई। दोनों के बीच मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ और बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे रायपुर चलने और होटल में रुकने के लिए दबाव बनाया। युवती के अनुसार, रायपुर में आरोपी ने उसे एक होटल में रुकवाया और कथित तौर पर बाहर जाने नहीं दिया। इसके बाद 13 सितंबर को वह किसी तरह ट्रेन से रायगढ़ पहुंची, लेकिन आरोपी ने रेलवे स्टेशन से उसे अपने साथ ले जाकर एक होटल में रखा। वहां से घर जाने की जिद करने पर उसे ऑटो से अटल विहार स्थित मकान ले जाया गया। आरोपी ने मकान में युवती को रोककर मीना बाजार में खींचे गए फोटो और उसके साथ रहने की बात को लेकर बदनाम करने की धमकी दी। साथ ही उसने कथित तौर पर कहा कि युवती पर ₹50 हजार से अधिक खर्च हो चुके हैं और ₹50 हजार दिए बिना उसे जाने नहीं दिया जाएगा। इसी दौरान पुलिस ने मकान में दबिश देकर युवती को सकुशल दस्तयाब किया और आरोपी अजरूदीन अली उर्फ अज्जू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 16 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के मोबाइल की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से भगदड़, बड़ी दुर्घटना टल गई
Kota, Rajasthan:कोटा जंक्शन पर शॉर्ट सर्किट से मची भगदड़, सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी प्लेटफॉर्म-1 के विद्युत पैनल में धमाके के साथ उठीं आग की लपटें, बिजली बंद कर पाया गया काबू कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुरुवार रात बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फुट ओवर ब्रिज के नीचे लगे विद्युत पैनल में अचानक जोरदार शॉर्ट सर्किट हो गया। तेज धमाकों के साथ उठीं आग की लपटों, चिंगारियों और धुएं को देखकर पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे के वक्त गनीमत यह रही कि मौके पर कोई यात्री मौजूद नहीं था। पैनल के समीप बने विभागों के दफ्तरों के कर्मचारी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं, फुट ओवर ब्रिज से नीचे आ रहे यात्रियों को अन्य लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए ऊपर ही रोक लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काफी देर तक स्टेशन पर धमाके होते रहे और चिंगारियां निकलती रहीं। आखिरकार मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद करने के बाद ही स्थिति पर काबू पाया जा सका।0
0
Report
इनरवा पुलिस ने 138 लीटर देशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां इनरवा थाना पुलिस ने 138 लीटर देशी शराब बरामद किया है साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है तीन बाइक भी police ने जप्त किया है police को गुप्त सूचना मिली थी तीन बाइक पर सवार चार शराब कारोबारी भारी मात्रा में देशी शराब की खेप गांव में पहुंचाने वाले है पुलिस ने जाल बिछा इनरवा पिंडारी के ईदगाह के पास तीनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया कारोबारियों के पास 138 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है पुलिस चारों कारोबारियों से पूछताछ में जुट गई है0
0
Report
जेडीयू ने विधायकों के लिए दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया; नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे
Patna, Bihar:आज जेडीयू की ओर से पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगा। इसका उद्देश्य विधानसभा और विधान परिषद में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की विधायी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री व जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। इस दौरान प्रश्नोत्तर के लिए अलग सत्र भी आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और विधान पार्षदों की मौजूदगी रहेगी। सुबह 10:00 से सभी विधायक और विधान परिषदों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा तो वही 11:00 बजे इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होगी । ओरिएंटेशन कार्यक्रम में पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च संस्था के विशेषज्ञ जनप्रतिनिधियों को सदन की कार्यप्रणाली, विधायी जिम्मेदारियों, नीति और कानून निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे साथ ही राज्यहित और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक और तथ्यपरक चर्चा को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
