203001
बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, 10 केंद्रों पर 10 पालियों में होगी परीक्षा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में पुलिस भर्ती परीक्षा आज 10 बजे से शुरू हो गई है। जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और परीक्षा 5 दिनों में 10 पालियों में आयोजित की जाएगी। डीएबी डिग्री कॉलेज से जिलाधिकारी और एसएसपी ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने परीक्षा की तैयारी पर संतोष जताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ के क्वारसी टावर पर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक चढ़कर नहीं उतर रहा
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग... नौकरी की मांग को लेकर बर्खास्त रोडवेज संविदा चालक आठवीं बार टावर पर चढ़ा युवक क्वारसी चौराहे के टावर पर चढ़ने के बाद नीचे नहीं उतर रहा राजू 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी टावर से नहीं उतरा राजू राजू ने परिवहन विभाग के आरएम पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप अगर मैं टावर पर मर जाऊं तो मेरी लाश को मेडिकल कॉलेज को दान दे देना.. राजू विधायक जयवीर सिंह और विधायक अनिल पाराशर मौके पर आकर नौकरी बहाली का आश्वासन मेरे को देते हैं तो मैं नीचे उतर आऊंगा... राजू पुलिस लगातार बर्खास्त रोडवेज संविदा कर्मी को नीचे उतरने का कर रही है प्रयास थाना क्वार्सी स्थित चौराहे पर लगे टावर पर चढ़ा है युवक0
0
Report
हरिद्वार में गले में अजगर डालकर घूमता युवक वायरल, वीडियो चर्चा में
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार गले में अजगर डालकर घूमता दिखा युवक हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास गले में अजगर डालकर घूमता दिखा युवक युवक के इस अंदाज को देखकर मौके पर लोगों की लगी भीड़ वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग की कार्रवाई पर भी नजर0
0
Report
विजयपुर गांव में गुलदार के हमले के बाद ग्रामीणों में भय, गश्ती बढ़ाने की मांग
Haldwani, Uttarakhand:विजयपुर गांव में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। देर शाम गुलदार ने गांव में 10 वर्षीय बच्चे अंश पर झपट्टा मार दिया। अंश ने किसी तरह गुलदार से बचकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की लगातार आवाजाही के चलते शाम के बाद घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। गुलदार के हमले की घटना के बाद विजयपुर गांव में ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी से बन टू बन
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी से बन टू बन0
0
Report
मिलाप दास बंजारे इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद की गुहार
Begun, Rajasthan:रायपुर एक्सक्लुसिव अंतरराष्ट्रीय पंथी कलाकार मिलाप दास बंजारे इलाज के अभाव में भटकने को मजबूर.. लंबे समय से भटक रहे इलाज के अभाव में Zee मीडिया से बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय कलाकार की आंखों से छलका आंसू.. पिछले साल ही डायबिटीज के चलते एक पैर गंवा चुके हैं मिलाप एम्स में इलाज के लिए भटकने को मजबूर.. रूस समेत कई देशों में दे चुके हैं प्रस्तुति राज्य अलंकरण समेत कई सम्मान से नवाजे जा चुके हैं.. मिलाप ने मुख्यमंत्री से मदद की लगाई गुहार..0
0
Report
जमुई में स्कूटी पर घूमते युवक-युवती से छेड़खानी का वीडियो वायरल, SIT जांच शुरू
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र में देर शाम स्कूटी से घूमने निकले युवक-युवती के साथ कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक-युवती स्कूटी से घूमने निकले थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोककर कथित तौर पर छेड़खानी की। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। दरअसल, मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए SIT का गठन किया गया है और टीम लगातार छानबीन कर रही है।0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh के गोलूवाला में भाजपा ने चेयरमैन महज़ एक मत से जीता
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोलूवाला में भाजपा का बना बोर्ड, भाजपा से ताराचंद बावरी बने चेयरमैन, कांग्रेस और भाजपा में रहा कड़ा मुकाबला, महज़ एक मत से जीते भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी, कांग्रेस को 12 तो भाजपा को 13 मत.0
0
Report
सिरोही नगर परिषद सभापति चयन में मतदान संपन्न, परिणाम आज घोषित होंगे
Sirohi, Rajasthan:सिरोही नगर परिषद सभापति पद के चुनाव के लिए नवीन भवन में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कांग्रेस के 23 पार्षदों के साथ एक निर्दलीय पार्षद सहित कुल 24 पार्षद मतदान केंद्र पहुंचे। वहीं भाजपा के 10 पार्षदों ने भी मतदान किया। लास्ट में एक निर्दलीय चेतना सगरवंशी पार्षद ने भी मतदान में हिस्सा लिया। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा और प्रत्येक पार्षद की पहचान जांच के बाद ही मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया। मतदान संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें सभापति पद के परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
CBI ने दिशा सालियान मौत मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू की
Purnia, Bihar:6 साल बाद दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिशा सालियान दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं और उनकी मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की भी मौत हुई थी। इसी वजह से दोनों मामलों को लेकर वर्षों से कई तरह के सवाल और चर्चाएं होती रहती है। स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की पहले की जांच को लेकर उनके परिवार और प्रशंसक की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब दिशा सालियान मामले में CBI की नई जांच शुरू होने के बाद सुशांत के परिवार और उनके चाहने वालों को उम्मीद है कि इस जांच से अगर कोई तथ्य सामने आता है तो उससे दोनों मामलों के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल दोनों मामलों के बीच किसी आपराधिक कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है। वर्ष 2021 में मुंबई पुलिस की जांच में दिशा सालियान की मौत में किसी तरह की आपराधिक साजिश या सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंध नहीं पाया गया था। अब सीबीआई पुराने रिकॉर्ड, फोरेंसिक और पोस्टमार्टम से जुड़े दस्तावेज, गवाहों के बयान और मामले की पहले हुई जांच की भी समीक्षा कर रही है। उधर, दिशा सालियान मामले में बम्बई हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या दिशा सालियान की मौत की नई जांच में ऐसे कोई तथ्य सामने आएंगे, जिनसे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े पुराने सवालों पर भी नई रोशनी पड़ेगी? इसका जवाब फिलहाल जांच पूरीhofer होने के बाद ही सामने आएगा।0
0
Report
Advertisement
बाढ़ राहत पर श्रवण कुमार का विपक्ष पर निशाना, संवेदना पर सवाल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा की तेजस्वी यादव को जानकारी होना चाहिए बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं, संवैधानिक पद पर है आज भी विरोधी दल के नेता के रूप में काम कर रहे हैं. लेकिन आपने देखा कि भारत सरकार बिहार में जो बाढ़ आई है, उसका सर्वेक्षण भारत सरकार के द्वारा भी कराया गया. हेलीकॉप्टर से भी हुआ और धरातल पर भी जाकर के भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान जी पूरा निरीक्षण किए, पूरा उसकी समीक्षा किया और जहां-जहां जो दिक्कत परेशानी है, उसका भी हल निकालेंगे तो आप समझ लीजिए कि भारत सरकार में कितनी संवेदना है और राज सरकार पूरी तरह से बाढ़ से बचाव के लिए, बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए, बाढ़ से में जो दिक्कत हुई, परेशानी हुई, उससे बचाव के लिए हर प्रकार का उपाय किया फिर भी अगर इनके मन में संतोष नहीं है, फिर भी ऐसे शब्दों का वह इस्तेमाल करते हैं, जिन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. हर व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए, मर्यादा का पालन भी करना चाहिए, असंसदीय और अमर्यादित शब्दों کا इस्तेमाल سے बचना चाहिए. अगर नहीं बचेंगे तो जो हार उनका हुआ है, इन्हीं कारणों से हुआ है और 25 सीट पर वह सिमट गए हैं. आगे आने वाले दिनों में और भी बिहार की जनता देख रही है, उनको और भी खामियाजा भुगतना पड़.0
0
Report
जयपुर के जेडीए जोन-12 के विंदायका में सीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जेडीए जोन-12 के विंदायका में भूतावाली में निर्माणाधीन सीसी सड़क में भारी भ्रस्टाचार स्पष्ट नजर आ रहा हैं। सड़क निर्माण में तकनीकी स्वीकृति की अनदेखी और गुणवत्ता से समझौता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा हैं। सड़क निर्माणकर्ता हरदयाल कंस्ट्रक्शन कंपनी और संबंधित सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंताओं विजय जैसेमरा की चुप्पी मिलीभगत को स्पष्ट कर रही है,,, सड़क निर्माण में भारी मुनाफे के चक्कर में हरदयाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में जोन अभियंताओं ने सारे नियम कायदे ताक में रख दिए हैं,,, तकनीकी स्वीकृति के अनुसार नई सीसी सड़क बनाने से पहले मौके पर मौजूद पुरानी सीसी सड़क को हटाया जाना था। इसके बाद पीसीसी और सीसी की निर्धारित परतों के साथ करीब 14 इंच मोटी सड़क का निर्माण किया जाना था। लेकिन मौके पर पुरानी सड़क को हटाए बिना ही उसके ऊपर सीसी की परत बिछाई जा रही है,,, बड़ी बात यह है कि टेक्निकल सैंक्शन में पुरानी सड़क को डिस्मेंटल करने का भी बड़ा अमाउंट फिक्स किया गया है तो उसके बाद नई सड़क बनी है लेकिन मोटे मुनाफे के चक्कर में निर्माण करता कंपनी बाद घर मेल कर रही है और इस मिली भगत में स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं जोन अभियंता शामिल देखिए यह रिपोर्ट.....0
0
Report
कपासन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, मतदान जारी
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान प्रक्रिया जारी है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की सरोज बारेगामा और कांग्रेस की उर्मिला मोदी के बीच सीधा मुकाबला है। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा, जबकि दोपहर 2 बजे के बाद मतगणना शुरू होगी। भाजपा के सभी 10 पार्षद बस में सवार होकर नगर पालिका पहुंचे और मतदान किया। वहीं कांग्रेस के 4 पार्षद भी वोट डाल चुके हैं। एक निर्दलीय पार्षद को भाजपा प्रभारी गब्बर सिंह अahiर अपनी गाड़ी से लेकर मतदान केंद्र पहुंचे। अब तक कुल 15 पार्षद मतदान कर चुके हैं। कांग्रेस के 9 और एक निर्दलीय पार्षद का मतदान बाकी है। सुरक्षा को लेकर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात है।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव: कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर के साथ पुलिस की बहस पर हंगामा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_सूरतगढ़ में निकाय अध्यक्ष पद के मतदान के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया, जब कांग्रेस विधायक डूंगरराम गेदर और पुलिस के बीच विवाद हो गया। मामला वार्ड 42 की कांग्रेस पार्षद रेखा धुआ को मतदान केंद्र में प्रवेश से रोकने को लेकर शुरू हुआ। दरअसल, पार्षद रेखा धुआ कुछ अन्य पार्षदों के साथ नगरपालिका कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि सिटी सीआई कलावती चौधरी ने उन्हें रोक दिया, जबकि अन्य पार्षदों को अंदर जाने दिया गया। इस पर विधायक गेदर और पार्षद महेंद्र गोदारा ने पुलिस से रोकने का कारण पूछा। सीआई ने परिवारजनों की शिकायत का हवाला दिया, लेकिन मौके पर मौजूद पार्षद के पुत्र ने शिकायत से इनकार किया। इसके बाद विधायक गेदर और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। विवाद के दौरान डीएसपी पारसमल भी मौजूद रहे। विधायक ने पुलिस पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। वहीं बैरिकेडिंग के बाहर मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने नारेबाजी कर पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताई।0
0
Report
NH-30 पर देर रात दर्दनाक हादसा: स्कूटी सवार रमूवर मरकाम की मौत
Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई, थाना भानपुरी से 1 किलोमीटर दूरी पर ग्राम तारागांव और भानपुरी के बीचों बीच रोड में खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी जा भिड़ी, जिसकी वजह से घटना स्थल पर ही स्कूटी सवार रमूवर मरकाम 45 वर्ष की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार मृतक केशकाल से नवा खाई त्यौहार बनाकर अपने घर बस्तर ब्लॉक के ग्राम चपका लौट था, मृतक प्राथमिक शाला चपका नदी पारा में शिक्षक के पदस्थ था ।0
0
Report
भजन संध्या के बाद दुर्घटना: 6 महिलाएं घायल, चालक की पिटाई के बाद अस्पताल
Mandsaur, Madhya Pradesh:पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम सुपरा में भजन संध्या से लौट रही महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, 6 महिलाओं के घायल होने की सूचना बीती रात का मामला, घटनाक्रम के बाद लोगों ने चालक की पिटाई घटनााक्रम के बाद थाना प्रभारी विक्रम मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को पिपलिया मंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां प्रारम्भिक उपचार के बाद उन्हें मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया।2 महिलाओं के पैर में हुआ फ्रेक्चर,0
0
Report
Advertisement
