203001
बुलंदशहर में ओयो होटल पर पुलिस का छापा, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में नगर कोतवाली पुलिस ने ओयो होटल पर छापा मारा। होटल में पुलिस को तीन जोड़े संदिग्ध अवस्था में मिले और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने होटल स्टाफ को हिरासत में ले लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निर्माणाधीन सीढ़ी गिरने से मजदूर गंभीर घायल
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-हरपुर चौराहे स्थित श्रीमती प्रभावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार सुबह निर्माणाधीन सीढ़ी अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में सीढ़ी खोलने का काम कर रहा करीब 45 वर्षीय मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के जददूपिपरा निवासी बदरेआलम पुत्र जलूश के रूप में हुई है। बताया गया कि कॉलेज में करीब 13 दिन पहले नई सीढ़ी के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। बुधवार सुबह दो मजदूर निर्माणाधीन सीढ़ी को खोलने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीढ़ी का पूरा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और बदरेआलम मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने घायल मजदूर को हरपुर चौराहे स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक हादसे में मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और सावधानियों को लेकर भी सवाल खड़े करता है।0
0
Report
लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ले में बंदरों की करतूत का वीडियो वायरल दीवार गिरने से बची
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पुराने लखनऊ के कश्मीरी मोहल्ला में बंदरों का हंगामा बंदर की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल छत की कमजोर दीवार को बंदर ने पकड़कर तेज हिलाया बंदर के हिलाने से दीवार गिरते-गिरते बची कमजोर दीवार देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप युवक ने बंदर की करतूत का वीडियो बनाया वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर किया वायरल0
0
Report
महवा नगरपालिका चेयरमैन निर्विरोध: भाजपा के विनीत बंसल की विजय तय
Dausa, Rajasthan:दौसा महवा नगर पालिका चेयरमैन चुनाव प्रकरण भाजपा के अलावा किसी ने नहीं किया नामांकन ऐसे में भाजपाई ने खुशी में किया जमकर नृत्य बाड़बंदी में मौजूद पार्षदों के साथ विधायक भी थिरके राजेंद्र मीणा भी जमकर नाचे पार्षदों के साथ डॉ किरोड़ीलाल मीणा पर बने लोक गीत पर किया डांस वहीं फटाके ओर आतिशबाजी चलाकर किया खुशी का इजहार महवा में भाजपा के विनीत बंसल के निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित होना तय स्क्रुटनी और नाम वापसी के समय के बाद होगी विधिवत घोषणा लेकिन भाजपाइयों ने आज ही निर्विरोध निर्वाचित मानते किया खुशी का इजहार इस पूरी गणित में मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा की रही अहम भूमिका0
0
Report
Advertisement
नोएडा के सेक्टर-68 में हार्डवेयर दुकान चोरी, लाखों के माल पर हाथ साफ
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा—सेक्टर-68 गढ़ी गोल चक्कर के पास हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीती रात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी होने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानदार के मुताबिक, चोर दुकान से कई लाख रुपये का हार्डवेयर सामान चोरी कर ले गए हैं। हालांकि, चोरी हुए सामान की सही कीमत और अन्य नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। थाना फेस-3 क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।0
0
Report
दौसा नगर परिषद सभापति चुनाव: राधा जायसवाल BJP की बागी, मुकाबला रोचक
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव नामांकन प्रक्रिया ने रोचक किया मुकाबला कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को बनाया प्रत्याशी वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर को उतरा मैदान में वहीं भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती राधा जायसवाल ने भी किया नामांकन दाखिल राधा के बागी होने से रोचक हुआ मुकाबला राधा के पति राजकुमार जायसवाल दो बार रह चुके सभापति हालाँकि कांग्रेस इससे मान रही खुद की राह आसान लेकिन राधा ने कहा हारने के लिए नहीं जीत के लिए किया है नामांकन कांग्रेस के 24,भाजपा के 17 ओर निर्दलीय है 14 पार्षद अब नाम वापसी पर होगी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ क्या राधा मैदान में रहती है या फिर छोड़ेगी मैदान 55 पार्षदों की दौसा नगर परिषद में सभापति चुनाव को लेकर फिलहाल मुकाबला रोचक हो गया है कांग्रेस ने रेखा गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने भी कविता गुर्जर पर दाव खेला है लेकिन इसी बीच भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती पार्षद राधा जायसवाल ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल कर एक और जहां भाजपा की मुश्किल बढ़ा दी है तो वहीं कांग्रेस खेमे में खुशी दिखाई दे रही है राधा के नामांकन दाखिल करने से कांग्रेस अपनी जीत की राह आसान मानने लगी है राधा जायसवाल के पति राजकुमार जायसवाल पूर्व में दौसा नगर परिषद के दो बार सभापति रह चुके हैं ऐसे में माना जा रहा है राजकुमार ने पूरी रणनीति के साथ पत्नी राधा को सभापति के चुनाव मैदान में उतारा है हालांकि 18 सितंबर को नाम वापसी के बाद ही यह साफ होगा कि क्या राधा मैदान में डटी रहती है या फिर मैदान से हटेगी सूत्रों की माने तो पूर्व में भाजपा ने राधा जायसवाल को ही प्रत्याशी बनाना तय किया था लेकिन कुछ पार्षदों के विरोध के चलते कविता गुर्जर को प्रत्याशी बनाया गया सभापति चुनाव में पार्षदों के आंकड़े की बात करें तो कुल 55 पार्षद में से 24 पार्षद कांग्रेस के विजय हुए हैं तो वहीं भाजपा के 17 पार्षद हैं 14 पार्षद निर्दलीय हैं ऐसे में एक और जहां कांग्रेस ओर भाजपा निर्दलीयों पर निर्भर है वही राधा जायसवाल भी पति राजकुमार जायसवाल के साथ मिलकर अपनी जीत के लिए जोड़-तोड़ की गणित बिठाने में लगी हुई है राधा ने यह भी दावा किया है कि कोई भी लड़ाई हार के लिए नहीं जीत के लिए लड़ी जाती है ऐसे में राधा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त भी दिखाई दे रही है राधा के जीत के भरोसे पर कांग्रेस और भाजपा खेमे में भी क्रॉस वोटिंग को लेकर डर सताने लगा है शहर के लोगों में भी यह मुकाबला सुर्खियों में है और चर्चा है क्या राधा जायसवाल सभापति के जीत के आंकड़े को छू सकेगी अब यह भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है । बाइट कविता गुर्जर भाजपा सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट रेखा गुर्जर कांग्रेस सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा बाइट राधा जायसवाल भाजपा की बागी सभापति प्रत्याशी नगर परिषद दौसा0
0
Report
पटना: संविदा एएनएम का धरना, स्थायी नियुक्ति और समान वेतन की मांग
Patna, Bihar:पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जेडीयू प्रदेश कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया, जब प्रदर्शन कर रही संविदा कर्मी एएनएम की भीड़ अचानक वहां पहुंच गई。 एएनएम कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की मांग को लेकर जमकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर अड़ी रहीं और साफ कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगी。 प्रदर्शन कर रही एएनएम कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उन्हें स्थायी किया जाए और नियमित एएनएम कर्मियों के बराबर वेतन दिया जाए, एएनएम कर्मियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में 15 हजार रुपये के मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है। उनका कहना है कि वे भी स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें भी नियमित कर्मियों के समान वेतन और सेवा की सुरक्षा मिलनी चाहिए。 जेडीयू प्रदेश कार्यालय में एएनएम कर्मियों के पहुंचने और स्वास्थ्य मंत्री से मिलने की जिद के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया。 अब सवाल ये है कि सरकार इन संविदा एएनएम कर्मियों की मांगों पर क्या फैसला लेती है और क्या इन्हें स्थायी करने तथा वेतन बढ़ाने को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा?0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय का नया भवन और आईटीईपी शुरू किया
Patna, Bihar:नालंदा से शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम यानी आई.टी.ई.पी. की भी शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह के दौरान नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय की शिक्षा और शोध को समर्पित वार्षिक पत्रिका ‘नव चेतना’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय गांधी, मंत्री मोहम्मद जमा खान, सांसद कौशलेन्द्र कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि किसी समाज, राज्य या देश के विकास का वास्तविक पैमाना उसकी शिक्षा के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियां होती हैं। उन्होंने कहा कि विकसित और समृद्ध बिहार का रास्ता शिक्षित बिहार से होकर गुजरता है। नीतीश कुमार ने महाबोधि महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन को College के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आधुनिक और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा देगा।0
0
Report
भीलवाड़ा महापौर चुनाव: भाजपा को 45 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस हारी
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा महापौर चुनाव, भाजपा से जसवंत कँवर ने भरा नामांकन कांग्रेस ने नहीं उतरा कोई प्रत्याशी निर्गलीय संतोष कँवर ने भरा नामांकन महापौर के लिए भाजपा से जसवंत कँवर और निर्दलीय संतोष कँवर मे मुकाबला भाजपा को मिली 70 मे से 45 सीट जीतकर आई बहुमत, कांग्रेस को 10 सीट मिली, निर्दलीय 15 सीट मिली थी, नामांकन दाखिल करते समय सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा रहे मौजूद0
0
Report
उन्नाव सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजनों का भारी हंगामा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिजन आक्रोशित। अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्ष की फैक्ट्री कर्मी की मौत। हादसे में गंभीर घायल को जिला अस्पताल में कराया गया था भर्ती। जिला अस्पताल से कानपुर कर दिया गया था रेफर। फैक्ट्री गेट पर परिजनों ने किया हंगामा पुलिस ने समझाया। पुलिस परिजनों को समझा बुझा कर कराया शांत। दahi थाना क्षेत्र के एक स्लॉटर हॉउस का मामला।0
0
Report
Advertisement
उत्तरचंडीपुर के राहत शिविर में राहत नहीं मिलने पर असहाय लोग डिंगी नाव से पहुँचते हैं
Malda, West Bengal:উত্তরচন্ডীপুরে গিরিধারী টোলায় আশ্রয় শিবিরে এই ত্রাণ শিবিরে নিয়ে যাওয়া হচ্ছিল। আশ্রয় শিবিরে ত্রাণ পাবেন না। তাই ত্রাণের নৌকা আসার খবর পেতেই জীবনের ঝুঁকি নিয়ে ডিঙি নৌকা করে দূর্গতরা ছুটে আসে।0
0
Report
बिना हेलमेट और तीन सवारी पर पुलिस की सख्ती, दर्जनों वाहनों का चालान
Basahia Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में परतावल चौकी की पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। परतावल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में परतावल चौराहा और परतावल बाजार में चले अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलने वाले, संदिग्ध वाहनों तथा बाइक पर तीन से अधिक सवारी बैठाकर चलने वालों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दर्जनों वाहनों को रोककर उनके कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। अभियान में एसआई शुभम चौबे,का0 कविन्द्र , राजकुमार सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने की हिदायत दी। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
कुलागढ़ पुल खुलने की उम्मीद तेज, मौसम बड़ी बाधा बन रहा
Pithoragarh, Uttarakhand:कुलागढ़ पुल: कल शाम तक खुलेने की संभावना BRO ने झोंकी पूरी ताकत, 20 मीटर पुल बनाने का काम बाकी; मौसम बनी सबसे बड़ी चुनौती आदि कैलाश यात्रियों को ट्रांसमेंट से कराया जा रहा आर-पार, करीब 100 यात्रियों को ऑफलाइन परमिट धारचूला। 12 सितंबर की रात आपदा की भेंट चढ़े कुलागढ़ पुल को दोबारा यातायात के लिए खोलने की जद्दोजहद तेज हो गई है। पुल निर्माण में BRO की टीम दिन-रात जुटी हुई है। वर्तमान में करीब 20 मीटर का हिस्सा निर्माणाधीन बताया जा रहा है। BRO की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है, लेकिन रात में मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण रात आठ बजे के बाद निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अब सबकी नजरें कल शाम पर टिकी हैं। प्रशासन का दबाव—जल्द बहाल हो आवागमन कुलागढ़ पुल को जल्द तैयार करने को लेकर प्रशासन लगातार BRO के साथ समन्वय कर रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि पुल जल्द से जल्द तैयार हो, ताकि आदि कैलाश यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों, वाहनों और गंभीर मरीजों का आवागमन सामान्य हो सके। प्रशासन के अनुसार पुल को कल शाम तक सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि मौसम और निर्माण की परिस्थितियों के चलते यदि कार्य पूरा नहीं हुआ तो एक दिन और लग सकता है। करीब 100 आदि कैलाश यात्रियों को मिला ऑफलाइन परमिट पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद यात्रा व्यवस्था को पूरी तरह रोकने के बजाय प्रशासन ने आज करीब 100 आदि कैलाश यात्रियों को ऑफलाइन परमिट जारी किए। यात्रियों को कुलागढ़ में ट्रांसमेंट के जरिए पैदल एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचाया गया। इसके बाद दूसरी ओर से वाहनों के माध्यम से यात्रियों को आदि कैलाश के लिए रवाना किया गया। एनडीआरएफ बनी यात्रियों की सहारा कुलागढ़ में एनडीआरएफ की टीम लगातार मुस्तैद है। टीम यात्रियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित तरीके से पैदल आर-पार कराने में जुटी हुई है। आज एक व्यक्ति का शव भी कुलागढ़ के रास्ते दूसरी ओर ले जाया गया। एनडीआरएफ जवानों ने शव को अपने कंधों पर उठाकर सुरक्षित रूप से दूसरी तरफ पहुंचाया। 20 सितंबर से सुचारू यात्रा की तैयारी प्रशासन ने 20 सितंबर से आदि कैलाश यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की तैयारी की है। इसी तारीख से ऑनलाइन परमिट जारी किए जाने की भी जानकारी दी गई है।0
0
Report
Advertisement
हुड्डा ने गुरुग्राम की बदहाली पर भाजपा पर तीखा हमला
Rewari, Haryana:बावल में गरजे सांसद दीपेंद्र हुड्डा; भाजपा की अंतर्कलह और गुरुग्राम की बदहाली पर साधा तीखा निशाना.... कांग्रेस पर सवाल उठाने वाली भाजपा पहले अपना घर देखे', गुरुग्राम के मंच पर दिखी फूट पर हुड्डा का तंज... साइबर सिटी को भाजपा ने बना दिया जाम सिटी', गुरुग्राम में जलभराव और अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार को घेरा.... संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने बावल पहुंचे दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश.... केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को खुली चुनौती; बोले- 'कांग्रेस और भाजपा के 10-10 साल के विकास कार्यों की करें तुलना.... कांग्रेस राज में आई मेट्रो और बड़ी कंपनियां, भाजपा ने गुरुग्राम को दिया ट्रैफिक जाम और जलभराव का दर्द...0
0
Report
धुलकोट पावर स्टेशन के स्टोर में आग, दमकल ने घंटों बाद पाया नियंत्रण
Ambala, Haryana:एंकर अंबाला शहर के धुलकोट पावर स्टेशन के स्टोर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 3 से 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के अनुसार, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। अधिकारियों के मुताबिक, अगर आग पास में रखे ट्रांसफॉर्मरों तक पहुंच जाती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी और काफी नुकसान होने की आशंका थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।0
0
Report
फरीदाबाद में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत समापन, प्रतिमा विसर्जन
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद- तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का विधिवत समापन, गणपति प्रतिमा का किया विसर्जन एंकर- कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का आज विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थापित गणपति की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए। विपुल गोयल ने गणपति बप्पा से फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने महोत्सव में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और उत्साह से तीन दिवसीय कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भी इसी तरह भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विपुल गोयल ने बताया कि इस बार आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, हरियाणा के राज्यपाल, प्रदेश के कई मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से लगातार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष फरीदाबाद ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से श्रद्धालु गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए कार्यक्रम में पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। विपुल गोयल ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों से घरों में दीप जलाने और उनकी लंबी उम्र की कामना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को योगदान देना चाहिए, स्पीच- विपुल गोयल ( केबिनेट मंत्री हरियाणा Government ) विसर्जन कार्यक्रम में राज्य मंत्री राजेश नगर भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल ने 11 साल पहले इस आयोजन की शुरुआत की थी, जो लगातार भव्य रूप ले रहा है। उन्होंने गणपति बप्पा से विपुल गोयल और सभी श्रद्धालुओं पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की। स्पीच- राजेश नागर ( राज्य मंत्री हरियाण सरकार )0
0
Report
Advertisement
