icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कांग्रेस नेता के घर गोलीकांड से रेत घाट विवाद फिर गरमाहट

Taga, Chhattisgarh:कांग्रेस नेता के घर गोलीकांड, रेत घाट विवाद का आरोप। एंकर : जांजगीर-चांपा जिले के करही गांव में कांग्रेस नेता के घर हुई फायरिंग अब बड़ा विवाद बनती जा रही है। आधी रात नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना को लेकर अब रेत घाट और व्यवसायिक विवाद का एंगल सामने आ रहा है, जिस जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बाइट : ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर चांपा वीओ : बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में सीमेंट-रेत व्यवसायी और कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई, वहीं छोटे बेटे आशुतोष कश्यप के हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट की नीयत से घर में घुसे थे और परिवार के अन्य सदस्यों को कमरों में बंद कर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वीओ : घटना को लेकर विधायक बालेश्वर साहू और ब्यास कश्यप ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि करही रेत घाट और व्यवसायिक विवाद को लेकर पहले भी प्रशासन को कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन पर्याप्त पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण इस तरह की वारदात हो गई।वहीं परिजनों का कहना है कि रेत घाट को लेकर गांव के कई लोगों से पुराना विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक के पिता ने भी इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। बाइट : बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर पिता ने फुट फूट कर रोते हुए घटना में जल्द कार्यवाही करने की मांग बाइट : सम्मेलाल कश्यप बाइट : आशुतोष कश्यप पीड़ित भाई वीओ : सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। सक्ती एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और कुछ संदेहियों को जल्द हिरासत में लेने की बात कही जा रही है।फिलहाल पूरे जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इससनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट : उमेश कश्यप एएसपी जांजगीर
0
0
Report
Advertisement

न्याय की लगा रहे गुहार, न्याय न मिलना बनेगा आत्म हत्या का कारण

Manoj KumarManoj KumarFollow1m ago
Nauder, Uttar Pradesh:न्याय नहीं मिला तो कर लेंगे आत्महत्या चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के पुरा कैथी के रहने वाले एक दम्पत्ति को लव मैरिज करना इतना महंगा पड़ा कि लड़के के मां बाप ने अब जमीन बेचकर अपने लड़कियों को देना शुरू कर दिया है । घर से निकालने के लिए अब स्थिति ये आ गयी है कि मां और बहन मिलकर अपने ही बेटे के ऊपर वस्त्र निकालकर आरोप लगाना शुरू कर दिया है । यहां तक कि मंगलवार को बेटे के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराया । इनके हिस्से की जमीन बेचने की धमकी पर दम्पत्ति आत्महत्या करने का फैसला ले लिया है । पूरा कैथी गांव के रहने वाले हरिकेश तिवारी पुत्र रामनन्दन तिवारी ने 14 जुलाई 2024 में प्राची से लव मैरिज किया । इस शादी से खुन्नस होकर परिजनों ने नाता तोड़ दिया । शादी के आठ दिन बाद दोनो दम्पति घर छोड़ दिल्ली चले गये जहां वे पूजा सामग्री की छोटी फैक्ट्री लगाकर रोजगार करने लगे । प्राची का आरोप है कि इधर बीच दिल्ली से सब सामान घर लाकर यही फैक्ट्री लगाने के व्यवस्था करने लगा । तब तक घर मे पुनः किचकिच शुरू हुआ । दो दिन पहले मां और बहन ने शरीर से वस्त्र उतारकर अपने ही बेटे पर छेड़खानी का आरोप लगाने लगे । बलुआ थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तांडव मचाया । धन्यबाद दूंगी बलुआ एसओ को जिन्होंने सूझबूझ से काम लिया । मेरे ससुर ने हमलोगों के हिस्से का पहले ही दो बीघा जमीन और मुंबई का मकान बेच दिया है । अब जिस घर मे रह रहे है उसे भी बेचने की तैयारी चल रही है। पांच में तीन लडकिया भ्रष्ट है । एक की तो शादी तीन लड़के से हो चुकी है उसके बाद भी चौथे से चक्कर चल रहा है । यही रहकर जमीन मकान बेचकर रुपया ऐंठ रही है । हमलोगों का हिस्सा भी बेच रहे है । दिमाग हमेशा टेंशन में रहता है । रातों की नींद हराम हो गयी है । यदि जल्द ही न्याय नही मिला तो दोनो लोग आत्महत्या कर लेंगे ।
0
0
Report

सरदारशहर के उड्सर लोडेरा के पास पिकअप आग लगने से खाक, ड्राइवर सुरक्षित

Churu, Rajasthan:चूरू सरदारशहर के उड्सर लोडेरा गांव के पास चलती पिकअप गाड़ी के इंजन में लगी आग, पिकअप को साइड में खड़ा कर ड्राइवर उतरा सुरक्षित बाहर, अहमदाबाद से पिकअप में तार भरकर ले जाया जा रहा था भटिंडा, जब तक मौके पर दमकल पहुंची तब तक पिकअप जलकर खाक हो गई, पिकअप में भरा आधा सामान भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज गर्मी हो सकती है आग लगने की वजह सरदारशहर के तारानगर रोड स्थित उड्सर लोडेरा गांव के पास कल गुरुवार शाम करीब 4 बजे अहमदाबाद से तार भरकर भटिंडा जा रही एक पिकअप के इंजन में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ड्राइवर ने सूज बुझ दिखाते हुए पिकअप को सड़क किनारे खड़ा कर घटना की जानकारी पुलिस थाने में और अग्निशमन केंद्र को दी। दमकल जब तक मौके पर पहुंचती तब तक स्थानीय लोगों ने पिकअप में भरा तार खाली करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि जब तक दमकल मौके पर पहुंची पिकअप पूरी तरह से जलकर खाक हो गई और पिकअप में रखा आधा सामान भी जलकर राख हो गया। उसके बाद दमकल की सहायता से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। आज शुक्रवार को पिकअप ड्राइवर तारानगर के भनीण निवासी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिकअप ड्राइवर का कहना है कि आग किन कारणों से लगी यह पता नहीं चल पाया है। वहीं स्थानीय लोगों की माने तो क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी आग लगने की मुख्य वजह हो सकती है। क्योंकि वर्तमान में शाम 4 के करीब तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। वही पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

जामनेर में बाइक-ट्रैक्टर दुर्घटना: पति-पत्नी मौत, 1 वर्ष की बच्ची सुरक्षित

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,जामनेर, जळगावच्या जामनेर येथे महामार्गावर भीषण अपघाताता पती-पत्नी जागीच ठार, सुदैवाने चिमुकली सुखरूप 50 वर्षीय गोपाल वासुदेव खडके आणि 45 वर्षीय सोनाली गोपाल खडके असे अपघातात मयत पती-पत्नीचे नाव आहे जामनेरमधील महामार्गावर तोरणाळा स्मशानभूमीजवळ रात्री दुचाकीने ट्रॅक्टरला जोरदार धडक दिल्याने भीषण अपघात. भीषण अपघातात दुचाकी वरील दांपत्याचा जागीच मृत्यू मात्र नशीब बलवत्तर 1 वर्षाची चिमुकली सुखरूप बचावली घटनास्थळी पोलिसांनी पंचनामा करत मृतदेह पुढील कार्यवाहीसाठी रुग्णालयात हलवले, अपघात ग्रस्त वाहन रस्त्याच्या बाजूला केली..
0
0
Report
Advertisement

सातारा में इतिहास किताब से मराठा साम्राज्य का नक्शा हटाने के विरोध में मोर्चा

Satara, Maharashtra:सातारा -इयत्ता आठवीच्या इतिहासाच्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा विस्तार दर्शवणारा नकाशा हटवण्यात आला आहे. नॅशनल कौन्सिल ऑफ एज्युकेशनल रिसर्च अँड ट्रेनिंगच्या विरोधात साताऱ्यात छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या राजघराण्यातील व्यक्तींकडून आज हा निषेध मोर्चा काढण्यात आला होता. साताऱ्यातील शिवतीर्थावरून छत्रपती शिवाजी महाराजांच्या पुतळ्याला अभिवादन करून हा मोर्चा काढण्यात आला होता. या मोर्चात मोठ्या संख्येने शिवप्रेमी,संघटना उपस्थित होत्या. छत्रपती घराण्यातील वृषालीराजे भोसले यांच्या नेतृत्वाखाली हा मोर्चा काढण्यात आला होता याचा आढावा घेतला आमचे प्रतिनिधी तुषार तपासे यांनी
0
0
Report

धनौरा गौशाला में व्यापारी ग्राम प्रधान ने सैकड़ो कुंतल भूसा किया दान

JAYDEV SINGHJAYDEV SINGHFollow3m ago
Dhanaura, Uttar Pradesh:भूसा दान अभियान: गोशाला के लिए आगे आये व्यापारी व ग्राम प्रधान, सैकड़ो किवंटल भूसा जुटा मंडी धनौरा: गौशालाओ में भूसा दान अभियान में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता मनु अग्रवाल और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 36 किवंटल भूसा दान किया। इसके अलावा उपजिलाधिकारी शैलेश दुबे ने गौशाला में गोवंश को गर्मी में लू से बचाव के लिए तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए। गुरुवार को चुचेला कला स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी मनु अग्रवाल ने व उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल ने 36 किवंटल भूसा दान दिया। इसके अलावा अभियान में ग्रामीण इलाके के जनप्रतिनिधी भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे है। ग्राम फूलपुर बिज़लपुर के प्रधान सतीश कुमार ने भी 50 किवंटल भूसा दान कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में जिम से लौट रहे दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला: 10-15 लोगों ने घेरकर पीटा, VIDEO

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow4m ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के सादाबाद गेट क्षेत्र में गुरुवार शाम जिम से लौट रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 23 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7 बजे हुई, जब आवास विकास कॉलोनी, आगरा रोड हाथरस निवासी अभी कुमार चौधरी अपने साथी कान्हा वर्मा के साथ एस एस फिटनेस जिम चामड गेट से घर लौट रहे थे। सादाबाद गेट स्थित अरोरा मोबाइल शॉप मौहल्ला कर के पास पहुंचते ही 10-15 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों को जबरन उनके वाहन से उतारकर उन पर हमला कर दिया। और जमकर लाठी डंडों से पीटा। हमले के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर दोनों युवकों को बचाया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना में घायल दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में एसएसआई उमेश चंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शिकायत पत्र मिल गया है। और घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया हैं, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

उन्नाव: गैस सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप, एक मंजिला मकान ढहा, मां-बेटा गंभीर

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट थाना क्षेत्र के बिंदानगर चौकी अंतर्गत ठाकुर खेड़ा में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा एक मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान का गेट और घरेलू सामान करीब 50 मीटर दूर जा गिरा। मकान में रहने वाले कमल जायसवाल अपनी पत्नी अंजना जायसवाल और 5 वर्षीय बेटे कृष्ण के साथ मौजूद थे। धमाके के बाद तीनों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने साहस दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। मकान के एक हिस्से को बल्लियों के सहारे रोककर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल निजी वाहन से शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए पहले उर्सला अस्पताल और फिर लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया। पत्नी अंजना और पुत्र कृष्ण की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार गौड़, एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के दृष्टिगत एक ओर झुके क्षतिग्रस्त मकान को जेसीबी से गिरवा दिया गया। पुलिस व प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
0
0
Report

मौलाना का बयान,महिलाओं को मस्जिद में आने पर नहीं लगाया गया प्रतिबंध

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली:- आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किए गए बयान में कहा कि इस्लाम धर्म ने मुस्लिम महिलाओं के मस्जिद में प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस्लामी इतिहास में जाकर देखें तो पैग़म्बरे इस्लाम के जमाने में महिलाएं मस्जिदों में जाती थी, पुरुषो की तरह जमात में खड़ी होकर नमाज पड़ती थी। जब सहाबा ( पैग़म्बरे इस्लाम के साथी) को कुछ मस्जिदो से शिकायतें आने लगी, उन शिकायतों की बुनियाद पर खलीफा( मुस्लिम नेत्रतव करने वाले) ने एहतियात के तौर पर महिलाओं को मस्जिद में आने से रोक दिया , ये कहा गया कि महिलाएं घर पर ही नमाज पढे, उनको जीतना सवाब(पुनः )मस्जिद में आने पर मिलता है, उतना की सवाब(पुनः )घर पर नमाज पढ़ने में मिलेगा। फिर महिलाएं मस्जिद में जमात के साथ नमाज पढ़ने से रुक गई। बाद में खलीफा के आदेश को उलमा ने भी बाकी रखा, ये आदेश एहतियात के तौर पर है, पाबंदी नहीं लगाई गई। मौलाना बरेलवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जिस व्यक्ति ने जनहित याचिका दायर की है, उसको इस्लाम के बारे में बहुत सारी गलतफहमियां है। मैं इस्लाम का नजरिया स्पष्ट कर देना चहता हूं कि इस्लाम ने कभी भी महिलाओं को मस्जिद में आने जाने और नमाज पढ़ने के लिए नहीं रोका है। जो लोग इस मुद्दे को उछालकर मुस्लिम महिलाओं को वरगलाना व भयकाना चाहते हैं, वो नाकाम हो जाएगों। महिलाएं अपने हितों को खूब जानती है और इस्लाम के नजरिए से वाकीफ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top