icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा में मोहर्रम: नौवीं तिथि पर शांति से जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मोहर्रम की नौवीं तारीख़, जिसे शब-ए-आशूरा भी कहा जाता है, अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में शहर के अलग अलग इलाकों में ताज़ियों का दीदार, अलम और जुलूस निकाले गए। देर रात तक अज़ादारों और अकीदतमन्दों की भारी भीड़ देखने को मिली। कर्बला के मैदान में हक़ और इंसाफ़ के लिए अपनी और अपने परिवार की कुर्बानी देने वाले हज़रत इमाम हुसैन की शहादत की याद में आगरा शहर ग़म और अकीदत में डूबा नज़र आया। मोहर्रम की नौवीं तारीख़ पर शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने घरों से निकलकर ताज़ियों का दीदार किया और इमाम हुसैन को ख़िराज-ए-अकीदत पेश की। लोहामंडी, नई बस्ती, शाहगंज, ताजगंज, टेढ़ी बगिया समेत कई इलाकों में पारंपरिक जुलूस निकाले गए। जगह-जगह अलम बरामद हुए और अंजुमनों द्वारा नौहाख़्वानी व मातम किया गया। मोहर्रम के जुलूसों में शामिल लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद करते हुए इंसानियत, सब्र और कुर्बानी का पैग़ाम दिया। इस दौरान शहर में विभिन्न अखाड़ों ने भी अपने पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन किया। युवाओं ने लाठी, तलवार और अन्य पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जुलूस मार्गों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और देर रात तक धार्मिक गतिविधियां जारी रहीं। मोहर्रम के जुलूसों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने लगातार जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी बनाए रखी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की गई। मोहर्रम की नौवीं तारीख़ पर शहर में अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी जुलूसों का स्वागत किया और जगह-जगह शर्बत व पानी की सबीलें लगाईं। आगरा में मोहर्रम की नौवीं तारीख़ अकीदत, ग़म और एहतराम के माहौल में संपन्न हुई। हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए लोगों ने उनके बताए हुए सच, इंसाफ़ और इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया। पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।
0
0
Report
Advertisement

सीवान में बदमाशों ने युवक आदित्य तिवारी को गोली मारी, हालत गंभीर

ASAmit SinghJust now
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बदमाशों ने घर लौट रहे एक युवक को गोली मार घायल कर दिया है। आदित्य तिवारी नामक युवक के हाथ में गोली लगी है।जिसे सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।वहीं पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है।आपसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।गांव के ही कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा है।घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है।घायल युवक आदित्य तिवारी कौड़िया गांव का ही रहने वाला है।बताया जा रहा है कि युवक का गांव के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद चल रहा है।युवक जब अपने घर लौट रहा था तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।इस दौरान युवक के हाथ में गोली लग गई और युवक खून से लथपथ हो कर गिर पड़ा।वहीं फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायल युवक को पटना रेफर कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोली का खोखा बरामद कर लिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश करने में जुटी हुई है।
0
0
Report

डीडवाना में कर्मचारी जागृति यात्रा का जबरदस्त स्वागत, 25 सूत्री मांगों पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना – डीडवाना पहुंची 'कर्मचारी जागृति यात्रा' का हुआ जोरदार स्वागत. अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की यात्रा का 18वां दिन. लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता, जमकर की नारेबाजी. एंकर - अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) की प्रदेशव्यापी 'कर्मचारी जागृति यात्रा' के अठारहवें दिन डीडवाना में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर लंबित मांगों के लिए आवाज बुलंद की. यात्रा के यहां पहुंचने पर विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों कर्मचारियों ने इसका स्वागत किया. वीओ - सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. डीडवाना जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने चेतावनी दी कि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा. इस दौरान महासंघ ने सरकार के समक्ष 25 सूत्रीय मांग पत्र रखा. इसमें मुख्य रूप से आरजीएचएस के निजीकरण पर रोक लगाने, सरेंडर लीव का तत्काल भुगतान करने, 8, 16, 24 व 32 वर्ष पर चयनित वेतनमान का लाभ देने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, मंत्रालयिक कर्मचारियों की द्वितीय पदोन्नति पर ग्रेड पे 4200 करने, होमगार्ड को 12 महीने रोजगार और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 3 लाख रुपए ग्रेच्युटी देने की मांगें शामिल हैं。
0
0
Report

शाहजहांपुर में मोहर्रम जुलूस: पुलिस की कड़ी सुरक्षा, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में मोहर्रम के अवसर पर निकाले जाने वाले प्रमुख जुलूस को लेकर शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जुलूस से एक दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहर्रम जुलूस की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जुलूस शाम से शुरू होकर पूरी रात विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अपने निर्धारित स्थान पर संपन्न होगा। इसे शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कैंट थाना क्षेत्र, अजीजगंज बाजार और अशफाक नगर सहित जुलूस के प्रमुख मार्गों पर पैदल फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन ने आमजन से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में गैस रिसाव, अफरा-तफरी के बाद स्थिति नियंत्रण में

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिला अस्पताल परिसर स्थित ऑक्सीजन प्लांट में गुरुवार शाम गैस टैंकर से ऑक्सीजन भराई के दौरान अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे अस्पताल में मौजूद मरीजों, उनके परिजनों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई, हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। तेज आवाज के साथ बड़ी मात्रा में गैस निकलने लगी, जिससे कुछ समय के लिए गंभीर स्थिति बन गई। दहशत में आए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि ऑक्सीजन टैंकर से प्लांट में गैस लिफ्टिंग की प्रक्रिया चल रही थी, तभी तकनीकी कारणों से रिसाव शुरू हो गया। टैंकर चालक ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय किए, जिससे कुछ ही देर में रिसाव पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या गंभीर नुकसान नहीं हुआ।
0
0
Report

बहरेच के खेत में सियार ने युवक पर हमला, जान बची, इलाज जारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. खेत में काम कर रहे युवक पर सियार का हमला, संघर्ष कर बचाई जान, अस्पताल में चल रहा इलाज. खबर बहराइच से है, जहां थाना रामगांव क्षेत्र के चौबे पुरवा गांव में खेत में काम कर रहे पिंटू नाम के युवक पर अचानक सियार ने हमला कर दिया. युवक ने हिम्मत दिखाते हुए सियार से संघर्ष किया और किसी तरह अपनी जान बचाई. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक चौबे पुरवा निवासी युवक पिंटू खेत में काम कर रहा था. तभी झाड़ियों से निकलकर सियार ने उस पर हमला बोल दिया. अचानक हुए हमले से युवक घबरा गया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाते हुए सियार से भिड़ गया. युवक का शोर सुनकर आसपास काम कर रहे किसान और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े. ग्रामीणों को आता देख हमलावर सियार जंगल की तरफ भाग गया. हमले में युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. परिजन घायल युवक को तुरंत सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है
0
0
Report

खाटू मोड़ पर भक्तों पर हमला, कैंपर युवकों ने पिकअप में तोड़फोड़ और अभद्रता

Sikar, Rajasthan:खाटू मोड़ पर श्याम भक्तों से मारपीट, कैंपर सवार युवकों ने पिकअप में तोड़फोड़, महिला श्रद्धालुओं से अभद्रता का आरोप, सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंचने पर लोगों में रोष एंकर सीकर जिले के रींगस में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार नांगल कोजू से श्रद्धालु एक पिकअप वाहन में सवार होकर बाबा श्याम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रींगस के खाटू मोड़ पर कैंपर में सवार कुछ युवकों ने अचानक पिकअप को रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पहले श्रद्धालुओं के साथ कहासुनी की और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कैंपर सवार युवकों ने पिकअप वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। वाहन में सवार महिला श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के भी आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे श्रद्धालुओं और आसपास मौजूद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। पीड़ित श्रद्धालुओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस की देरी से पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में 10 वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से हड़कम्प, हत्या की आशंका

Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में एक के बाद एक हत्या की वारदातें तेजी से सामने आ रही है,अब मुहाना इलाके में गुरुवार शाम को एक 10 साल के बच्चे का शव मिला। बच्चे का सिर धड़ से अलग था। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए।शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचानना मुश्किल था। परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला था। बच्चा 14 जून से लापता था, जिसका शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मॉर्च्यूरी भिजवाया। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुरुवार शाम को करीब 4 बजे पुलिस क़ो सूचना मिली कि 2 खेतों के बीच से गुजर रही सड़क के पास से तेज बदबू आ रही है। स्थानीय लोगों ने वहां किसी का शव होने की आशंका जताई।सूचना के बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो तेज बदबू आ रही थी। टीम ने शुरुआती तौर पर खेतों के दोनों तरफ शव की तलाश की, लेकिन खेतों में कुछ नहीं मिला। इसके बाद सड़क के बीच से गुजर रहे नाले में उतरकर सर्च किया, तो वहां बच्चे का सड़ी-गली हालत में शव पड़ा था।
0
0
Report

जैसलमेर के दरगाह के अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट में याचिका, 29 जून को सुनवाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। भारत-पाक सीमा से जुड़े जिलों में कथित अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई के बीच जैसलमेर जिले के रामगढ़ स्थित पीर मोहम्मद शाह जिलानी दरगाह समिति ने राजस्थान हाईकोर्ट की शरण ली है। हाईकोर्ट की अवकाशकालीन बेंच के जस्टिस बलजिंदरसिंह संधू ने राज्य सरकार को जवाब पेश करने का समय देते हुए सुनवाई 29 जून को सुनवाई रखी। साथ ही याचिकाकर्ताओं को संबंधित नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता भी दी है। मामला जैसलमेर जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित करीब 200 वर्ष पुरानी पीर मोहम्मद शाह जिलानी दरगाह से जुड़ा है। याचिका में कहा गया कि दरगाह लंबे समय से अस्तित्व में है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। दरगाह पर प्रतिवर्ष उर्स का आयोजन भी किया जाता है, जिसके लिए स्थानीय जिला प्रशासन पिछले कई वर्षों से अनुमति देता रहा है। दरगाह के निकट कब्रिस्तान होने के कारण संबंधित ग्राम पंचायत ने 30 अक्टूबर 2021 को प्रस्ताव पारित कर दरगाह के पक्ष में तीन बीघा भूमि आवंटन की अनुशंसा भी की थी, जो अभी लंबित बताई गई है। याचिका के अनुसार जून 2026 में सीमा क्षेत्रों में अवैध निर्माण हटाने को लेकर केंद्र स्तर पर घोषणा के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुईं। इसी क्रम में दरगाह परिसर पर 17 जून को एक नोटिस चस्पा किया गया, जो 12 जून 2026 का जारी बताया गया। नोटिस में कारण बताओ सूचना देकर ढांचे को हटाने की कार्रवाई का उल्लेख किया गया तथा सुनवाई की तिथि 22 जून निर्धारित की गई। दरगाह समिति ने हाईकोर्ट याचिका पेश करते हुए दावा किया कि नोटिस जारी करने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2024 में संरचनाओं के ध्वस्तीकरण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं अपनाई गई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता उपस्थित हुए और जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता हरीश पुरोहित को याचिका की प्रति राज्य पक्ष को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा मामले को 29 जून को सूचीबद्ध किया।
0
0
Report

जयपुर सांगानेर में पारिवारिक विवाद के कारण बेटे ने पिता से मारपीट, वीडियो वायरल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर शहर के सांगानेर थाना क्षेत्र के चंदलाई में पारिवारिक विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में बुजुर्ग की सांगानेर थाने में शिकायत के बाद मारपीट करने वाले बेटे क़ो सांगानेर थाना पुलिस ने हवालात में बंद भी किया था हालांकि फिर उसकी जमानत हो गई।अब असल में पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति का या गृह क्लेश का ये अब तक साफ़ नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत करने वाले कलयुगी बेटे की जमकर आलोचना हो रही है。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के रिसेटलमेंट घोटाले में हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाये रखने का दिया आदेश

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राज्य सरकार की ओर से विभिन्न तहसीलों में चल रहे रिसेटलमेंट कार्य के बीच झंवर तहसील में कृषि भूमि के रकबे में कथित गड़बड़ी का मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है। किसानों की शिकायत है कि रिसेटलमेंट प्रक्रिया के दौरान कई खातेदारों की भूमि का रकबा कम कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों में रकबा बढ़ा दिया गया। इसके खिलाफ ग्रामीणों ने आपत्तियां दर्ज करवाईं, लेकिन उन पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया। मामले में तखत सिंह सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता हरिसिंह राजपुरोहित ने कोर्ट को बताया कि राजस्व अधिकारियों ने रिसेटलमेंट प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी सार्वजनिक नहीं की। न तो तहसील स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया और न ही अखबारों में इसकी सूचना प्रकाशित की गई। साथ ही खातेदारों को व्यक्तिगत नोटिस भी जारी नहीं किए गए तथा दर्ज आपत्तियों पर विचार नहीं किया गया। याचिका में वर्ष 2018 एवं 2021 की अधिसूचनाओं के उल्लंघन का भी उल्लेख किया गया। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की अवकाशकालीन एकलपीठ ने अंतरिम राहत देते हुए राजस्व रिकॉर्ड की यथास्थिति बनाए रखने के आदेश जारी किए तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
0
0
Report

राजस्थान हाई कोर्ट ने गोडु ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार मामले में नोटिस जारी, जवाब मांगा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर जिले की ग्राम पंचायत गोडु में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में जनहित याचिका दायर कर पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के नाम पर सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। न्यायाधीश डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी और डॉ. नुपुर भाटी की खंडपीठ में याचिकाकर्ता अर्जुनराम की ओर से अधिवक्ता श्याम पालीवाल ने कोर्ट को बताया कि ग्राम पंचायत गोडु के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना निर्माण कार्य कराए सरकारी धन निकाला जा रहा है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि पंचायत प्रशासन में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। याचिका के अनुसार वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत क्षेत्र में निवास नहीं करती हैं तथा पंचायत का संचालन उनके परिजनों द्वारा किया जा रहा है। इसे नियमों के विपरीत बताते हुए मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की गई। कोर्ट ने उपस्थित प्रतिवादी को नोटिस स्वीकार करने के निर्देश दिए, जबकि अन्य प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब पेश करने के लिए वापसी योग्य नोटिस जारी किए हैं。
0
0
Report

मोहर्रम में ताजिया रख कर अकीदत पेश की

Kanpur, Uttar Pradesh:Unnao : कर्बला में शहीद हजरत इमाम हुसैन (अ०स०) की शहादत की याद में मोहर्रम की 9 तारीख को इमाम चौक आदि जगहों पर ताजिया रख्खे गए। गंगाघाट नगर लभगग एक दर्जन मोहल्लों में ताजिया रख्खी जाती है। मनोहर नगर पंचायती इमाम चौक पर रख्खे ताजिये पर लोग दूर दराज से दुआ करने आते है। मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम मोहल्ले में ताजिया रखते हैं जिसमें सभी धर्म के लोग अपनी मन्नत मुरादों को मानते है। मन्नत मुराद पूरी होने पर छोटी ताजिया, शीरनी, मिठाई, शर्बत, नजर के लिए पेश करते है। जगह-जगह कुरान ख्वानी, शहादत नामा, और कर्बला के वाकया का जिक्र पूरी रात इबादत का दौर चलता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top