मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर किया कावड़ियों का स्वागत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एक वीडियो ने राजनीति करने वालों को जवाब देते हुए एक अनूठी मिसाल पेश की है। इस वीडियो में बड़े-बड़े दाढ़ी वाले मुस्लिम लोग कावड़ यात्रियों पर फूल बरसा रहे हैं। यह दृश्य विभिन्न संस्कृतियों के समावेश से बने अखंड भारत की महानता को दर्शाता है, जहां हर जाति और धर्म के लोग इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। बुगरासी नहर चौकी पर मुस्लिम समाज द्वारा कावड़ यात्रियों का स्वागत करना इस बात का प्रमाण है कि भारतीय समाज में एकता और भाईचारा जीवित है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
