203001
बुलंदशहर में बाग में रखवाली कर रहे लोगों पर हमला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बीबीनगर थाना क्षेत्र के इकलाडी गांव में बाग में रखवाली कर रहे लोगों पर दबंगों ने बेरहमी से हमला किया। मारपीट के दौरान तीन व्यापारियों को बंधक बनाकर लूटपाट का भी आरोप है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राज्य में 100 करोड़ से अधिक लागत की केंद्र-राज्य प्रायोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
Noida, Uttar Pradesh:लोकसेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में राज्य में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं सहित केंद्र प्रायोजित एवं राज्य योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में और अधिक गति एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।0
0
Report
हरियाणा कैबिनेट बैठक शुरू, मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लगेगी
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कैबिनेट की बैठक जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट की बैठक हरियाणा सचिवालय स्थित सीएमओ के कमेटी रूम में हो रही है बैठक विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख में कई फैसलों पर लगेगी मुहर0
0
Report
तेजस्वी यादव: बिहार सरकार छात्रों के केस वापस लेने का तुरंत पालन करे
Noida, Uttar Pradesh:पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह सरकार की जिम्मेदारी है। जब भारत सरकार ने प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है, समझौता कर लिया कि (छात्रों पर दर्ज)सारे केस वापस लिए जाएंगे, तो बिहार सरकार को भी इसका ध्यान रखना चाहिए। कल हमारे दबाव में उन्होंने चिट्ठी जारी की है और इस चिट्ठी का तत्काल प्रभाव से पालन होना चाहिए..."0
0
Report
Advertisement
कोटा के मुक्तिधाम से अस्थियां फिर गायब, तंत्र-मंत्र के शक के बीच आक्रोश
Kota, Rajasthan:कोटा शहर के सुभाष नगर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद अस्थियां गायब होने का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी 59 वर्षीय राजेन्द्र जैन का 26 जुलाई को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उसी दिन दोपहर करीब 1 बजे उनका अंतिम संस्कार सुभाष नगर मुक्तिधाम में किया गया। मृतक के बेटे राहुल जैन ने बताया कि मंगलवार को परिवार तीये की रस्म निभाने के लिए मुक्तिधाम पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। परिजनों के अनुसार, चिता स्थल पर कुछ काले कपड़े पड़े हुए थे और ऐसे निशान दिखाई दिए, जिससे किसी प्रकार के तंत्र-मन्त्र या पूजा-पाठ किए जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं मृतक के पैरों की ओर की कुछ अस्थियां भी गायब मिलीं। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय निर्वतमान पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी मुक्तिधाम से 5 से 6 बार अस्थियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक मामले में स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था, लेकिन इसके बावजूद ऐसी घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। सोनू धाकड़ ने लोगों से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। साथ ही प्रशासन से मांग की कि मुक्तिधामों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, नियमित निगरानी रखी जाए और सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वहीं सूचना पर पहुंचे महावीर नगर थाना के एएसआई रामहेत ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना के अनुसार कोई व्यक्ति अस्थियां और हड्डियां उठाकर ले गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मुक्तिधाम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अस्थियां किसने और किस उद्देश्य से हटाईं।0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों को प्रभावित किया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain Lashes Parts Of National Capital / Visuals From Prithviraj Road0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के घायलों की बेहतर देखभाल और सुरक्षित वापसी के निर्देश दिए
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Lieutenant Governor Manoj Sinha Said" Today, visited SKIMS, Srinagar, to inquire about the health and well-being of pilgrims of Shri Amarnath Ji Yatra, who were injured in the unfortunate road accident in Ganiwan, Ganderbal. By the grace of the Baba Amarnath, all 39 Yatris admitted this morning are currently in stable condition and responding well to treatment. I have directed the hospital administration to provide the highest standard of medical care to the injured. The senior officials have been instructed to ensure that all necessary assistance and personal care are extended to the pilgrims, and that arrangements for their safe return to their hometowns are prioritized upon their recovery.0
0
Report
Advertisement
गोपालपुरा में अनुपयोगी कपड़ों से रोजगार और महिला सशक्तिकरण
Churu, Rajasthan:चूरू। सुजानगढ़। अनुपयोगी कपड़ों का सदुपयोग और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से सुजानगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में प्रशासक सविता राठी द्वारा अनोखा नवाचार किया गया है। पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे इस नवाचार के तहत उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, विकास अधिकारी गणेश जाखड़, श्रृंखला ऑर्गनाइजेशन की फाउंडर अस्मिता शर्मा एवं प्रिंसिपल प्रीति कोठारी द्वारा लीरी शोरूम का उद्घाटन किया गया है। इस रीसाइक्लिंग योजना के तहत घरों से एकत्र किए गए नए एवं कम पहने हुए कपड़ों को मामूली दरों पर गांव की महिलाओं द्वारा बेचा जाएगा। इसके अलावा महिलाएँ पुराने कपड़ों से पर्स, बैग, थैले, फाइल और पाउच जैसी कई उपयोगी वस्तुएँ बनाकर खुद बेचेगी। प्रशासक सविता राठी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत की महिलाओं द्वारा संचालित इस केंद्र में भविष्य में मशीनें लगाई जाएगी, जिनसे अनुपयोगी कपड़ों से धागा और दरियां तैयार की जाएगी। इस पहल से जहां एक ओर गांव की महिलाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और कचरा प्रबंधन के माध्यम से गांव को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। प्रशासक सविता राठी ने कहा कि यह प्रकल्प गांव में चलाए जा रहे 'शून्य कचरा अभियान' के तहत शुरू किया गया है।0
0
Report
आदिवासी कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए तैयारी: संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर मंथन
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कांग्रेस ने निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां की शुरू पीसीसी मुख्यालय में राजस्थान आदिवासी कांग्रेस की बैठक शुरू बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य और जिलाध्यक्ष शामिल प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित पदाधिकारी मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद संगठन विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर होगा मंथन आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा, बैठक में आज चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, राहुल गांधी ने हमेशा आदिवासियों की आवाज उठाने का काम किया बैठक में आदिवासी इलाकों में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी बीजेपी की सरकार आदिवासी इलाकों पर ध्यान नहीं दे रही है0
0
Report
करौली में पीएम आवास योजना: पात्रता जाँच और लाभ विवाद, नियुक्ति पर सवाल
Karauli, Rajasthan:करौली नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लाभार्थियों के चयन को लेकर सवाल खड़े हो गए है। आरोप हैं कि पात्रता मानकों की अनदेखी कर कुछ प्रभावशाली लोगों, नगर परिषद कर्मचारियों के रिश्तेदारों और ठेकेदारों से जुड़े व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया। मामले को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। योजना के तहत जारी लाभार्थियों की सूची को लेकर स्थानीय स्तर पर कई शिकायतें सामने आई हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ ऐसे लोगों के नाम भी सूची में शामिल किए गए, जिनके परिवार पहले से पक्के और बहुमंजिला मकानों में रह रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ मामलों में एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्यों को भी योजना का लाभ मिलने की बात कही जा रही है। वही कुछ को मकानों में विभिन्न सुविधाओं के बाद भी योजना में पात्र माना गया है। नगरपालिका परिषद के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार अब तक कुल 496 लाभार्थियों को पहली किस्त जारी की गई। इनमें से 485 को दूसरी, 431 को तीसरी और 359 लाभार्थियों को चौथी किस्त का भुगतान किया जा चुका है। निर्माण प्रगति की बात करें तो 407 मकानों का निर्माण पूर्ण बताया गया है। वहीं 412 मकान लिंटल स्तर या उससे ऊपर तक पहुंच चुके हैं और 449 मकानों में फिनिशिंग स्तर तक कार्य होने का दावा किया गया है। हालांकि करीब 47 मकानों की प्रगति और पात्रता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक स्तर पर पूरे प्रकरण की जांच की संभावना जताई जा रही है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि अपात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिला है तो चयन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने कहा कि उन्हें भी इस संबंध में शिकायतें प्राप्त हुई हैं। यदि जांच में यह सामने आता है कि नियमों के विपरीत किसी अपात्र व्यक्ति या अधिकारियों-कर्मचारियों के रिश्तेदारों को योजना का लाभ दिया गया है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को ही मिलना चाहिए और किसी भी पात्र व्यक्ति का अधिकार प्रभावित नहीं होना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
गुरुपूर्णिमा पर झालावाड़ के बालाजी मंदिर में विशाल भंडारे, 30 हजार भक्तों की उम्मीद
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ ये गुरुपूर्णिमा के अवसर पर झालावाड़ के श्री राडी के बालाजी मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बाद में प्रसादी वितरण भी होगा जिसमें करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है。 इसी को लेकर महावीर सेवादल के अध्यक्ष संजय जैन ताऊ व सेवादल के समस्त कार्यकर्ताओं ने आज विधिवत पूजा पाठ कर गुरुपूर्णिमा पर आयोजित विशाल भंडारे के आयोजन का भट्टी पूजन कर शुभारंभ किया। महावीर सेवादल अध्यक्ष ने बताया कि कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव के तहत राड़ी के बालाजी महाराज का दुग्ध अभिषेक कर चोला चढ़ा कर विशेष श्रृंगार किया जायेगा. उसके बाद महाआरती होगी और छप्पन भोग लगाकर झांकी के दर्शन होंगे। उसके बाद दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा जो देर शाम तक जारी रहेगा। इस अवसर पर सेवादल के बंटी खंडेलवाल, जीतेन्द्र टेलर, चन्द्रमोहन धाभाई, राहुल नाथ पटवा, वीरेन्द्र सोगरिया, मनु पाठक, राजू रेगर, घाँसी मेहर, दिलीप देवड़ा, जोधराज नागर, केशव शर्मा, रोहित मित्तल, संजय खंडेलवाल, पूनम सुमन, लक्की टेलर, आदि मौजूद रहे।0
0
Report
सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने जिला अस्पताल बौराडी निरीक्षण किया, रिसाव-स्वच्छता पर निर्देश
New Tehri, Uttarakhand:सी डी ओ वरुणा अग्रवाल ने जिला अस्पताल बौराडी का निरीक्षण किया और बारिश के चलते बिल्डिंग में हो रहे रिसाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वही सी डी ओ ने वार्डो में जाकर भी निरीक्षण किया, वार्ड में भर्ती मरीजों द्वारा सी डी ओ से टॉयलेट में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायत भी की गई जिस पर सी डी ओ ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए साथ ही अपने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए। सी डी ओ ने कहा पुरानी बिल्डिंग होनेके चलते कई कमी देखी जा रही है जिसकी मेंटेनेंस कराई जाएगी और अन्यूज़ जगह को यूज़ करने के साथ ही बिल्डिंग को मोडिफाई कराने की प्लानिंग की जाएगी।0
0
Report
संभल में बरसात के दौरान छत गिरी: 5 दबे, 1 बच्चा मृत, 4 घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । बरसात से बचाव के लिए मकान की जर्जर छत की मरम्मत के लिए मिट्टी डालने के दौरान मकान की छत गिरी । 10 साल के बच्चे समेत 5 लोग छत के मलबे में दबे ..बच्चे की मौके पर मौत 4 की हालत गंभीर । चारो गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया । थाना कैला देवी क्षेत्र के चंदन कटी मौजा गांव का हादसा ।0
0
Report
Advertisement
देहरादून: सीएम धामी ने स्वच्छ गतिशीलता योजना के अनुदान वितरण का शुभारम्भ किया
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति के अंतर्गत पात्र वाहन स्वामियों को अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम में सीएम धामी हुए शामिल0
0
Report
यमुनोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन, हनुमान चट्टी के पास मार्ग बंद
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी के पास भूस्खलन मार्ग बंद। उत्तरकाशी जनपद में कल देर शाम से लगातार बारिश होने का सिलसिला जारी है वही यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी से बड़ा भूस्खलन होने से मार्ग दो-तीन स्थानों पर बंद है हम तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मिट्टी गिर रही है वही मार्ग बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं दूसरी तरफ गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नेताला और चडेथी ल के पास भूस्खलन से बंद हुआ है。0
0
Report
प्यार विवाह पर समाज की चिंता बढ़ी, गुजरात के नियम प्रस्ताव ने खींचा विवाद
Ujjain, Madhya Pradesh:परिजनों ने कहा- "आज से बेटी हमारे लिए मृत समान", समाज ने प्रेम विवाह पर जताई चिंता, गुजरात के प्रस्तावित नियमों का भी किया उल्लेख खाचरौद। उज्जैन जिले के खाचरौद नगर में प्रेम विवाह के बाद एक भावुक और चर्चा का विषय बना घटनाक्रम सामने आया। नरसिंह मंदिर क्षेत्र में परिजनों और समाज के लोगों ने एक युवती की तस्वीर रखकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया और गोरनी कार्यक्रम आयोजित किया। परिजनों का कहना है कि युवती ने प्रेम विवाह कर लिया, जिससे परिवार आहत है। उनका दावा है कि उन्होंने बेटी को कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने परिवार की बात नहीं मानी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने में युवती ने अपने माता-पिता और brother-बहनों को पहचानने से भी इनकार कर दिया। इसी के बाद परिवार ने उसे अपने लिए "मृत समान" मानते हुए यह प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान परिवार के सदस्य भावुक हो गए। उनका कहना था कि उन्होंने बेटी का पालन-पोषण बड़े प्यार और संघर्ष से किया, लेकिन प्रेम विवाह के बाद परिवार और बेटी के रिश्ते पूरी तरह टूट गए। मौके पर मौजूद समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता लाना है, ताकि युवा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने माता-पिता और परिवार की भावनाओं का भी ध्यान रखें। उन्होंने इसे समाज के हित में उठाया गया कदम बताया। इस दौरान कुछ समाजजनों ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि प्रेम विवाह के मामलों में विवाह पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने जैसी व्यवस्था पर विचार किया जाए। उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने विवाह पंजीकरण नियमों में संशोधन का एक प्रस्ताव रखा है। प्रस्ताव में प्रेम विवाह या भागकर किए गए विवाह के पंजीकरण से पहले माता-पिता को सूचना देने, उनके आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करने तथा विवाह प्रमाण-पत्र जारी करने से पहले 30 दिन की आपत्ति अवधि रखने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। हालांकि, यह व्यवस्था फिलहाल केवल प्रस्तावित है और मध्यप्रदेश में वर्तमान में ऐसा कोई कानून लागू नहीं है।0
0
Report
Advertisement
