icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटपूतली में DP ट्रांसफार्मर चोरी: ग्रामीणों ने कानून कड़ी कार्रवाई की मांग

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम कूजोता समीप ढाणी बीजावाल में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि ग्रामीणों और किसानों का जीना मुहाल हो गया है। जानकारी के अनुसार यहां एक वर्ष के भीतर दूसरी बार बिजली का ट्रांसफार्मर (डी.पी.) चोरी होने की घटना सामने आई है। चोरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीण और किसान भयभीत हैं। आरोप है कि चोरों द्वारा स्थानीय लोगों को डराया-धमकाया जाता है। जिसके चलते वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रात के समय किसानों को अपनी फसलों को आवारा व जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों में पहरा देना पड़ता है, लेकिन चोरों के डर के कारण किसान खेतों में जाने से भी कतराने लगे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर ढाणी के समस्त ग्रामीणों और किसानों ने चोरों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की माँग की है। सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है.
0
0
Report

जर्जर भवन का बरामदा गिरा, बारिश में घंटाली सरकारी विद्यालय में बड़ा हादसा टला

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के घंटाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर भवन के तीन कमरों के बरामदे अचानक भरभराकर गिर गए। राहत की बात यह रही कि घटना स्कूल की छुट्टी के बाद हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि यह हादसा स्कूल समय के दौरान होता, तो विद्यार्थियों और शिक्षकों की जान पर गंभीर खतरा मंडरा सकता था। जानकारी के अनुसार विद्यालय का यह भवन पहले से ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। इसके बावजूद भवन को न तो समय पर ध्वस्त किया गया और न ही इसके स्थान पर कोई सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की गई। लगातार बारिश के कारण भवन की स्थिति और कमजोर होती गई, जिसके चलते तीन कमरों के बरामदे एक साथ ढह गए। घटना के बाद विद्यालय परिसर में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित किया जा चुका था, तो उसे समय रहते हटाने या विद्यार्थियों को सुरक्षित भवन में स्थानांतरित करने की कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उनका कहना है कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्यालय के शेष जर्जर हिस्से का तत्काल तकनीकी निरीक्षण कराया जाए और यदि वह भी असुरक्षित है तो उसे तुरंत हटाया जाए। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए सुरक्षित वैकल्पिक कक्षों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की भी मांग की है। फिलहाल इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इसने एक बार फिर सरकारी विद्यालयों के जर्जर भवनों की अनदेखी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ में रफ्तार गैंग पर बड़ी कार्रवाई: 4 युवक डिटेन, 5 बाइक जब्त

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में सोशल मीडिया पर "रफ्तार गैंग" के नाम से ग्रुप बनाकर तेज रफ्तार में बाइक दौड़ाने और स्टंटबाजी कर आमजन में दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ सालमगढ़ पुलिस ने sख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाकर 4 युवकों को डिटेन किया है, जबकि उनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में की गई। सालमगढ़ थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक "रफ्तार गैंग" के नाम से सोशल मीडिया ग्रुप संचालित कर अन्य युवाओं को तेज रफ्तार में बाइक चलाने और स्टंट करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। गैंग के सदस्य सार्वजनिक सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाकर और खतरनाक स्टंट कर न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि राहगीरों और आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे थे। शिकायतों और निगरानी के आधार पर 29 जुलाई को कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को डिटेन किया गया तथा 5 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर स्टंटबाजी, लापरवाही से वाहन चलाना और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अपलोड कर युवाओं को गलत संदेश देना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक; 2027 तक पूर्णता लक्ष्य

Kota, Rajasthan:कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण को लेकर दिल्ली में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई परियोजना की व्यापक समीक्षा केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी रहे मौजूद 1 दिसंबर 2027 को हाड़ौती की धरती से पहली उड़ान का लक्ष्य किया निर्धारित नवंबर 2027 तक एयरपोर्ट निर्माण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा भी निर्धारित निर्माण कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा हो- ओम बिरला सभी संबंधित एजेंसी कीएनओसी एवं स्वीकृतियों के कार्य जल्द पूरे हो हर तीन माह में एयरपोर्ट निर्माण कार्य की प्रगति की होगी समीक्षा केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी बैठक के दौरान उपस्थित रहे इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता भी रहे उपस्थित
0
0
Report

राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी फिर तेज, डोटासरा-मालवीय के बयान ने हलचल मचा दी

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी बरकरार! \n\nबाप पार्टी के कई कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल \n\nपीसीसी दफ्तर आने से पहले अशोक गहलोत के आवास पर गए ये कार्यकर्ता\n\nकांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने दिया इस पर बड़ा बयान\n\nबोले 'कोई किसी के पास जाए मुझे फर्क नहीं पड़ता\n\n'मैं तो कांग्रेस के कार्यकर्ता का स्वागत करता हूं'\n\nये तो मालवीय को सोचना चाहिए कि इनको क्या करना है क्या नहीं करना\nकोई व्यक्ति अपनी ब्रांडिंग के लिए काम करता है वो उनको मुबारक हो\nमैं किसी की ब्रांडिंग के लिए काम नहीं करता\nमैं तो सिर्फ कांग्रेस के लिए काम करता हूं\n\nवही महेंद्र जीत मालवीय बोले-'पहले से तय था कि पहले गहलोत से मिलेंगे फिर डोटासरा से\nराजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। बाप पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं की जॉइनिंग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीय के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। डोटासरा ने बिना नाम लिए व्यक्तिवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे रवैये ने पहले भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है, जबकि मालवीय ने इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए किसी विवाद से इनकार किया।\n\n\nदरअसल, महेंद्रजीत सिंह मालवीय करीब 300 बाप पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पहुंचे। यहां गहलोत ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसके बाद यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया, क्योंकि कांग्रेस में परंपरागत रूप से नई जॉइनिंग प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में कराई जाती रही है।\n\n\nइस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी व्यक्ति से बड़ी होती है। उन्होंने कहा कि मालवीय को यह देखना चाहिए था कि कांग्रेस संगठन बड़ा है या कोई नेता। डोटासरा ने कहा कि वह संगठन चलाते हैं और यदि मालवीय बाद में कार्यकर्ताओं को लेकर पीसीसी भी आएंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा, लेकिन उन्हें पहले पार्टी कार्यालय आना चाहिए था।डोटासरा ने व्यक्तिवाद पर हमला बोलते हुए कहा कि इसी सोच की वजह से महेंद्रजीत मालवीय पिछला चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि मालवीय उनसे वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन आज उनके पीछे खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि व्यक्तिवाद के कारण मालवीय चुनाव हारेंगे और ऐसा ही हुआ। हालांकि बाद में डोटासरा ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि अशोक गहलोत के यहां केवल कार्यकर्ताओं का स्वागत हुआ था।\n\nबाइट - गोविन्द सिंह डोटासरा, पीसीसी चीफ \n\n\nवहीं महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने विवाद को तूल देने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह बाप पार्टी के कार्यकर्ताओं को लेकर सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने गए थे, जहां गहलोत ने सभी का स्वागत करते हुए कांग्रेस का दुपट्टा पहनाया। पीसीसी में जॉइनिंग नहीं कराने के सवाल पर मालवीय ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी की परंपरा पीसीसी में जॉइनिंग की रही है, तब भी उन्होंने कहा कि इसे मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।\n\nबाईट - महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कांग्रेस नेता \n\n\nडोटासरा और मालवीय के इन बयानों ने राजस्थान कांग्रेस के भीतर संगठन बनाम नेतृत्व और व्यक्तिवाद की बहस को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। विपक्ष भी अब इस घटनाक्रम को कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से जोड़कर देख रहा है।
0
0
Report
Advertisement

खरगोन: दोपहिया चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार, 51 बाइक जप्त

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -खरगोन जिले के सनावद थाना पुलिस ने दोपहिया चोर गिरोह को पकड़ा। एसपी रविंद्र वर्मा के निर्देशन में सनावद पुलिस टीम ने की बड़ी कार्यवाही गिरोह जो बड़े पैमाने पर दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। एसपी रविंद्र वर्मा खुलासा ने सनावद थाने पर खुलासा करते हुए बताया आरोपियों के कब्जे से 50 लाख मूल्य की 51 दोपहिया वाहन जप्त की गई है। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 शातिर चोरों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। इन लोगों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है आरोपी गाड़ी के खराब लॉक को पहचान कर दोपहिया चोर करते थे अधिकांश यह लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वारदातों को करते थे ।खास बात यह थी कि यह लोग वाहन मालिक पूरी निगरानी रखते हुए जैसे वाहन मालिक वाहन को भीड़ वाले इलाकों में रखते यह लोग वाहन को लेकर फरार हो जाते थे।आरोपियों की निशानदेही पर जिला खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, महू एवं हरदा से चोरी गई बाइक पुलिस में जप्त की है। खरगोन जिले की 34, इंदौर की 06, बड़वानी की 03, धार की 01, खंडवा की 04 एवं बुरहानपुर के 03 दोपहिया वाहन जप्त की गई है । पुलिस तीनों शातिर चोरों का न्यायालय से रिमांड लेकर सख्ती से पूछताछ करेगी ओर भी चोरियों में इनके हाथ होने की पुलिस को शंका है। एक बड़े रैकेट के रूप में गिरोह के लोग काम कर रहे है। इनके तार किन लोगों से जुड़े है पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है。
0
0
Report

विदिशा के सिरोंज वन परिक्षेत्र में नर काला हिरण कुएं से सुरक्षित बाहर निकला

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के सिरोंज वन परिक्षेत्र में एक काला हिरण कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर हिरण को बाहर निकाला। घटना सिरोंज वन परिक्षेत्र की देवपुर बीट के रत्नबर्री गांव की है। खेत में काम कर रहे किसान ने कुएं में गिरे काले हिरण की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की टीम, वाइल্ডलाइफ रेस्क्यू परवेज़ खान और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद नर काला हिरण को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद हिरण को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

कैलास मानसरोवर मार्ग पर भारी भूस्खलन, तीर्थयात्रा मार्ग पूरी तरह बंद

Pithoragarh, Uttarakhand:कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर पहाड़ी दरकी, बोल्डरों की बारिशधारचूला कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तिनतोला के पास अचानक पहाड़ी दरकने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। पहाड़ी से लगातार भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर गिर रहा है, जिसके चलते यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तिनतोला के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने शुरू हुए और देखते ही देखते सड़क पर मलबा फैल गया। पहाड़ी से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण मार्ग को खोलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से यात्रा मार्ग के दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए हैं। यात्रियों और वाहन चालकों को सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। लगातार दरक रही पहाड़ी के चलते मौके पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में सड़क खोलने का काम भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। प्रशासन और सड़क निर्माण एजेंसियों की ओर से मार्ग को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

बांकीपुर उपचुनाव: तेजस्वी यादव ने भाजपा की हार और राजद की जीत का दावा किया

Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतदान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा की हार और राजद की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि राजद सुबह से ही मतदान प्रक्रिया पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी वार्डों व बूथों से पार्टी का संपर्क बना हुआ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार तय है। उनके अनुसार राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को हर समाज और हर धर्म के लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर सीट पर राजद बड़ी जीत दर्ज करेगी।
0
0
Report
Advertisement

रीवा के फ्लाईओवर पर युवक ने आत्महत्या की कोशिश, बची उसकी जान

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब समान तिराहे के पास शराब दुकान के सामने बने फ्लाईओवर पर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह रही कि दोपहर के समय इस व्यस्त मार्ग से लगातार लोग आते-जाते रहे, लेकिन किसी ने युवक को रोकने या समझाने का प्रयास नहीं किया। गनीमत रही कि जैसे ही युवक ने गले में फंदा डालकर फ्लाईओवर से छलांग लगाई, फंदा खुल गया और वह नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान सेमरिया के हनुमानगढ़ निवासी मनसुख लाल साकेत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक दिन पहले ही मुंबई से रीवा लौटा था। उसने बैंक से तीन हजार रुपये निकाले, इसके बाद शराब पी और नशे की हालत में यह आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पत्नी ममता साकेत के अनुसार उसका पति शक करने की प्रवृत्ति का है और घटना से पहले उसने उसके साथ मारपीट भी की थी। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

छतरपुर में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने दबोचा

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को लवकुशनगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को 21 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है, मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरा से शुरू हुआ। यहां हनुमत सिंह की बाइक चोरी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। मुखबिर और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने 4 अंतरराज्यीय चोरों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं, देवी सिंह यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, अस्सू उर्फ शिवराज यादव निवासी ग्राम भैरा लवकुशनगर, रवि शंकर नागर निवासी ग्राम देवी खेड़ा लवकुशनगर, गोविंद यादव निवासी ग्राम नाद थाना राजनगर, आरोपियों के पास से अपाचे, पैशन, एचएफ डीलक्स, सीडी डीलक्स, स्प्लेंडर, प्लेटिना, सीडी डॉन सहित विभिन्न कंपनियों की कुल 21 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने बताया कि ये बाइकें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों से चोरी की गई थीं। पुलिस अन्य आरोपी बबलू यादव की तलाश कर रही है। चोरी की गई बाइकों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क किया जा रहा है।
0
0
Report

विदिशा में 5 मिनट की बारिश से जलभराव, नगरपालिका की निकासी फिर फेल

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा में महज कुछ मिनटों की बारिश ने नगरपालिका के दावों और सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। थोड़ी ही देर की बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों तक में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। नालियाँ चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महज 5 मिनट की बारिश के बाद आप तस्वीरें देखिए! मैं इस समय मौजूद हूँ विदिशा की मुख्य सड़क पर, और अभी सिर्फ बीते 5 मिनट ही बारिश हुई थी और बारिश के बाद के हालात देखिए... सड़कें पूरी तरह पानी से डूब चुकी हैं, लगभग दो-दो फीट पानी भरा हुआ है। किसी तरह की कोई जल निकासी की यहाँ पर व्यवस्था नहीं है। लोग अपने घरों से पानी निकालने के कोशिश कर रहे हैं, घरों में पानी भरा गया है। लोगों के जो क्षेत्र हैं, वे पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। लगातार जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यह सिर्फ एक सड़क पर नहीं, लगभग 50% शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं, क्योंकि नालियाँ पूरी तरह चोक हैं और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बारिश होती है, लोगों की दुकानों और घरों में पानी भरता है, लेकिन जब तक स्थिति बहुत खराब नहीं होती, तब तक नगरपालिका या नगर निगम की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार इस समस्या की शिकायत नगरपालिका से करते आ रहे हैं, लेकिन हर साल बारिश में उन्हें इसी तरह जलभराव और गंदगी का सामना करना पड़ता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर कब तक संज्ञान लेता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top