icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Bareilly की रावण गली: 200 वर्षों से पुतलों का निर्माण

Bareilly, Uttar Pradesh:सत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक के विजयदशमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है और आज प्रतीकात्मक रूप से जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया जाता है मान्यता है कि रावण के पुतले का दहन झूठ पर सत्य की विजय का प्रतीक है आपको सुनकर हैरानी होगी कि बरेली में रावण के नाम पर एक पूरी गली बसी हुई है यह रावण की गली दूर-दूर तक मशहूर भी है क्योंकि इस गली में 200 वर्षों से रावण के पुतले बनाने का काम किया जा रहा है दर्जन वर्ष अधिक परिवार इस पुतले को बनाने का काम करते हैं कई परिवार तो ऐसे हैं जिनकी पांचवीं पीढ़ी तक इस पुतले को बनाने का काम कर रही है इतना ही नहीं बरेली के बने हुए रावण के पुतले पूरे प्रदेश में एक अलग मुकाम हासिल किए हुए हैं इतना ही नहीं उत्तराखंड के भी कई जिलों में जब विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है तो पुतला बरेली से ही मंगवाए जाते हैं रावण की गली में पूरे साल भर पुतले बनाने का काम किया जाता है जिसको लेकर रावण की गली को दूर-दूर तक मशहूर है
0
0
Report

फल विक्रेता की मौत का खुला राज, फर्श पर गिरने की बात निकली झूठी, पोस्टमार्टम में मिली गोली

RavindraRavindraFollow2m ago
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:फल विक्रेता की मौत का खुला राज, फर्श पर गिरने की बात निकली झूठी, पोस्टमार्टम में मिली गोली हमीरपुर जिले में फल विक्रेता की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने फर्श पर गिरने से चोट लगने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है। खुलासे के बाद आक्रोशित परिजनों ने कालपी चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामला 16 अक्टूबर का है। कालपी चौराहा पर फल बेचने वाले 40 वर्षीय राजकुमार निषाद को परिजन घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लाए और फर्श पर गिरने से चोट लगना बताया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया, जहां 18 अक्टूबर को मौत हो गई। सीटी स्कैन में मेटैलिक सब्सटेंस मिलने पर पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें बुलेट की पुष्टि हुई। इस दौरान परिजनों या अस्पताल ने पुलिस को गोली लगने की कोई सूचना नहीं दी थी। मौत का राज खुलने के बाद परिजनों ने कालपी चौराहा में शव रखकर जाम लगा‌ दिया है। जाम के दौरान चौराहे के दोनों और लोगों की भीड़ लग गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मृतक के परिजनों को समझने में लगे हैं । परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

थानांभवन में चोरी और विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस अपराधियो को पकड़ने में विफल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली ..... शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में रात के समय अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चोरी के दौरान विरोध करने पर जानलेवा हमला करने की घटना को अंजाम दिया।वहीं पीड़ितों के सोते समय महिला के कान से कुंडल खींचने पर उसका कान तक फाड़ दिया। और उसके देवर योगेश को रॉड मारकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस अब मामले की जाच पड़ताल में जुट गई है। ..... आपको बता दे कि थाना भवन थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने में जहां पुलिस सफल है वहीं देर रात थाना भवन थाना क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में चोरी करने के दौरान हुई जग में कान के कुंडल खींचने के दौरान एक महिला का कान फाड़ दिया तो वहीं आरोपियों द्वारा पीड़ित महिला के घर के लोगों के साथ भी लोहे की रोड से सिर पर जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया है।जहा गांव रसीदगढ़ निवासी संजय ने बताया कि रात में उनकी पत्नी खुशी घर में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने सोते समय खुशी के कान से कुंडल खींचने शुरू कर दिए। अचानक आंख खुलने पर महिला को घटना का पता चला तो उसने विरोध किया। इसके बाद परिवार के लोगों और बदमाशों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि कुंडल खींचने से खुशी का कान फट गया। वहीं, बदमाशों का विरोध करने पर महिला के देवर योगेश पर रॉड से जान लेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटा रही है। वही पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report

सेंट्रल जेल में 9वें दिन लक्ष्मण मूर्छा से अहिरावण वध तक का मंचन, कैदियों को मिला जीवन का ज्ञान

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। केन्द्रीय कारागार वाराणसी में चल रही रामलीला के नौवें दिन लक्ष्मण मूर्छा से लेकर अहिरावण वध तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण के मूर्छा समाप्त होने की खबर जब रावण को मिलती है, तो वह अपने भाई कुम्भकरण को जगाने के बाद सारी बात बताता है और राम से युद्ध करने के लिए भेज देता है। युद्ध में राम उसका संहार कर देते हैं। यह सुनकर रावण मेघनाद को युद्ध भूमि में भेजता है, जिसे लक्ष्मण मार डालते हैं। तब रावण अपने पुत्र अहिरावण का आह्वाहन करता है। अहिरावण विभीषण का भेष पकड़कर राम-लक्ष्मण को पाताल पुरी ले जाता है, जहाँ हनुमान पहुँचकर अहिरावण को मार कर राम-लक्ष्मण को वापस लाते हैं और अपने पुत्र मकरध्वज को पाताललोक का राजा बना देते हैं। कल अंतिम दिन होगा रावण वध कल दसवें यानी अन्तिम दिन की रामलीला में शक्ति पूजन, रावण वध, एवं भरत मिलाप तथा रामराज्याभिषेक के लीला का मंचन किया जायेगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक का संदेश वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा दिल्ली से आये आचार्य मधुर दास महाराज को मंच पर आमंत्रित किया गया। आचार्य मधुर दास ने बन्दियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, ग्रंथ केवल देखने, सुनने, पढ़ने या रखने के लिए नहीं है। इसे अपने आचरण में उतारने के लिए है। हर व्यक्ति के अन्दर रावण, कुम्भकरण होता है, जिसे मारकर हमें राम के जैसा आचरण अपनाने की आवश्यकता है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधीक्षक महोदय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, हम हर साल रावण के पुतले का दहन करते हैं, जबकि हमे अपने अन्दर के रावण को मारना चाहिए। इस अवसर पर चिकित्साधिकारी अभिषेक सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप खरे आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
0
0
Report

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा

PBParveen BehlFollow5m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:लोकेशन नोएडा तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार साल के मासूम को कुचला, दर्दनाक मौत के बाद गांव में हंगामा नोएडा के बरौला गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन मौजूद हैं और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बाइट: पीड़ित पिता
0
0
Report
Advertisement

हापुड -पत्रकार नसीम हत्याकांड मामला, आटा म‍िल मालिक सहित 3 गिरफ्तार

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow8m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:

हापुड़: देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पत्रकार नसीम हत्याकांड में शामिल आटा मील मालिक सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कल दिनांक 18.10.2026 को मृतक नसीम अपने सहयोगियों के साथ जरौठी रोड स्थित आटा मील पर विज्ञापन लेने के लिए गए थे। जहाँ आटा मील मालिक और उसके लोगों ने एक राय होकर नसीम व उसके साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए पत्रकार नसीम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

0
0
Report

Mathura से योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ेंगे? VHP की चौंकाने वाली मांग

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: VHP ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान 'अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा' पर कहा, "ये तो बहुत अच्छी बात है। दरी उन्होंने बहुत समय बिछा ली। अब वो नेता बनना चाहते हैं। सपने देखने का अधिकार इस संसार में सबको है, तो वो अगर देख रहे हैं, तो उनको भी देखना चाहिए, लेकिन जिसका जो काम है, वो तो करना ही पड़ेगा।"मथुरा, उत्तर प्रदेश: VHP ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव पर कहा, "हम कह रहे हैं कि चंद्रशेखर भी लड़ें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां से लड़ें। ऐसी हमारी अपेक्षा है कि इस बार मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ें, क्योंकि अगली लड़ाई मथुरा के नाम से ही होनी है..."
0
0
Report

NCR में मोबाइल और चेन स्नैचिंग गिरोह गिरफ्तार, पांच सदस्य हिरासत में

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, यूपी: क्राइम ब्रांच ने एनसीआर में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह पिछले तीन महीनों से सक्रिय था और गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली व हापुड़ में करीब 15 मोबाइल और सात चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुका था। आरोपियों के पास से सोने की चेन, सोने की गिट्टी, सात मोबाइल मदरबोर्ड, पांच बिना मदरबॉर्ड के मोबाइल, तमंचा, कारतूस और चोरी की दो बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस अब लूटे गए मोबाइल के पुर्जे बेचने और चोरी की चेन खगाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: DCP बलवंत चौधरी ने कहा, "आज कमिश्नरेट गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच और थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए NCR में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम रवि कुमार शर्मा, अर्पित त्यागी, गोलू उर्फ आशुतोष, विशाल उर्फ पुत्र मनवीर और देव शर्मा पुत्र अशोक कुमार हैं। ये सभी नंदग्राम थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों ने पिछले तीन महीनों से इस तरह की वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था..."रीदने वालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

अंबिकापुर में शराब के नशे में बेसुध दो दुर्ग पुलिसकर्मी, एएसआई की रायफल लावारिस

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुर्ग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है यहां दुर्ग पुलिस के दो जवान शराब के नशे में सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़े मिले सबसे गंभीर बात यह रही कि उनके पास एएसआई की सर्विस रायफल लावारिस हालत में पड़ी थी स्थानीय लोगों ने जब दोनों पुलिसकर्मियों को इस हालत में देखा तो उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है दरअसल मामला अंबिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान एएआई जीवन प्रकाश एक्का और कॉन्स्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी के रूप में हुई है वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि 17 अक्टूबर को दोनों को दुर्ग से एक बंदी को अंबिकापुर सेंट्रल जेल शिफ्ट करने और पेशी के बाद उसे वापस जेल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी 18 अक्टूबर को बंदी को जेल में दाखिल कराने के बाद दोनों दुर्ग लौटने के लिए प्रतीक्षा बस स्टैंड पहुंचे शाम करीब 5:40 बजे दोनों बस स्टैंड के बाहर एक ठेले के पास नशे की हालत में बेसुध पड़े मिले वहीं एएसआई की इंसास रायफल उनके पास लावारिस पड़ी थी सूचना मिलने पर अंबिकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और रायफल को अपने कब्जे में लिया सरगुजा एसएसपी राजेश अग्रवाल ने तत्काल दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल को घटना की जानकारी दी मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग एसएसपी ने एएसआई जीवन प्रकाश एक्का और कॉन्स्टेबल ऋषिकांत त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र अटैच कर दिया है रक्षित निरीक्षक को जांच सौंपी गई है और पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं.
0
0
Report

बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से रेलवे गैंगमैन की मौत, मलारना डूंगर में शोक

Sawai Madhopur, Rajasthan:मालारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मकसूदनपुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए जा रहा गैंगमैन बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुखराम गुर्जर पुत्र कमल गुर्जर निमोदा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। रास्ते में मकसूदनपुरा गांव के पास बारिश होने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गैंगमैन को मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5,000 लीटर नष्ट

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई धौलपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धौलपुर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में थाना सदर पुलिस ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम आदर्श नगर में अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में पंचायत चुनाव को लेकर विशेष अभियानचलाया जा रहा है। अभियान के तहत वृत्ताधिकारी प्रदीप नेहरा के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी अमित कुमार ने मय जाब्ता के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने ग्राम आदर्श नगर के बीहड़ क्षेत्र में छिपाकर रखी गई करीब 5000 लीटर हथकढ़ वॉश को मौके पर ही नष्ट किया। साथ ही अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाने के लिए लगाई गई 15 भट्टियों को तोड़कर ध्वस्त किया गया। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया और शराब माफिया जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है
0
0
Report

नागौर के भंवाल मंदिर में ढाई प्याला शराब: आस्था की अजीब परंपरा उजागर

Nagaur, Rajasthan:भारत के कोने-कोने में आस्था के कई ऐसे अनोखे रूप देखने को मिलते हैं जो हमें हैरान भी करते हैं और हमारी प्राचीन परंपराओं से रूबरू भी कराते हैं। ऐसा ही एक स्थान राजस्थान के नागौर जिले की मेड़ता तहसील में भंवाल माता मंदिर के रूप में विख्यात है जहां ढाई प्याला शराब का भोग लगाकर श्रद्धालु मां की आराधना करते हैं। इस अनोखी परंपरा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग यहां खिंचे चले आते हैं। नागौर जिले की मेड़ता तहसील के भंवाल गांव स्थित मां ब्रह्माणी और काली का यह मंदिर भंवाल माता मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। मंदिर के गर्भ ग्रह में दो देवीयां विराजमान है दाएं ओर ब्राह्मणी माता जिन्हें मीठे प्रसाद का भोग लगता है तो बायीं ओर काली माता जिन्हें प्रसाद के रूप में ढाई प्याला शराब अर्पित की जाती है। इस मंदिर में पुजारी द्वारा चांदी के प्याले में मदिरा भरकर मां काली के समक्ष रख आंखें बंद कर प्रार्थना की जाती है और चमत्कारी रूप से प्याले में रखी मदिरा कम हो जाती है यह प्रक्रिया तीन बार दोहराई जाती है तीसरी बार आधा प्याला बचत जिसे भेरू जी को चढ़ाया जाता है। स्थानीय मान्यताओं के आधार पर बताया जाता है कि लगभग 800 वर्ष पूर्व इस मंदिर की स्थापना डाकुओं द्वारा की गई थी तभी से यह परंपरा चली आ रही है। भले ही भारत 21 वीं सदी में प्रवेश कर गया है मगर इस तरह की परंपराएं ना केवल लोगों को अचरज में डालतीं है बल्कि यह हमारी आस्था और लोक मान्यताओं से जुड़े ऐसे स्थान हमारे संस्कृति के अलग ही रंग भी दिखाते हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top