203001
बुलंदशहर में डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद अस्पताल की OPD सेवाएं बंद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ दबंग युवक ने जमकर मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने अस्पताल में OPD सेवाएं बंद कर दी हैं। OPD बंद होने के कारण मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती तब तक OPD सेवाएं बंद रहेंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आजमगढ़ में घर के अंदर महिला की हत्या; बच्चे खून से लथपथ मां देखें
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में घर के अंदर महिला की बेरहमी से हत्या से कर दी गई, बच्चों ने मां को खून से लथपथ देखा, तो चीख-पुकार मच गई, आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल, आखिर अकबरी बानो की हत्या किसने की और हत्या के पीछे वजह क्या थी?0
0
Report
शाहजहांपुर में ट्रैक्टर पलटने से कांवड़ियों के घायल, दो की हालत गंभीर
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर वाली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा कावड़िया घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है जहां से दो कावड़ियों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की वजह ट्रैक्टर ट्राली का अनियंत्रित होकर पलट जाना बताया जा रहा है। घटना थाना पुवाया क्षेत्र के बाईपास ओवर ब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है कि कांवड़िये गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक कर कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदी बाईपास के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से आधा दर्जन से ज्यादा कांवड़िये घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से राहत और बचाया कार्य किया। इस दौरान काफी देर तक यातायात बाधित रहा।0
0
Report
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में 150 कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर काम बहिष्कार शुरू किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के मेडिकल कॉलेज में 150 कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। मैनपावर सप्लाई करने वाली एजेंसी 'बालाजी एंटरप्राइजेज' पर तीन महीने से वेतन का भुगतान न करने व कई कर्मचारियों को नियुक्ति होने के कई माह बाद भी नियुक्ति पत्र न देने का आरोप है। आज पीड़ित कर्मचारियों ने अचानक काम बंद कर दिया। जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद फर्म ने उनका बकाया मानदेय नहीं दिया, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने फर्म पर तय मानदेय से कम वेतन देने का भी आरोप लगाया। कर्मचारियों के अनुसार, लंबे समय से उनका ईएसआई और पीएफ भी खातों में जमा नहीं किया गया है। कई कर्मचारियों को काम करते हुए काफी समय हो गया है, लेकिन उन्हें अब तक जॉइनिंग लेटर नहीं मिला है। हंगामे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और नाराज कर्मियों से बातचीत की। प्राचार्य अमित कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि कॉलेज प्रशासन ने भुगतान के लिए फर्म से बिल मांगे थे, लेकिन एजेंसी ने अब तक बिल उपलब्ध नहीं कराए हैं। उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि तय शर्तों के अनुसार, बजट न होने की स्थिति में भी फर्म को अपने पास से कर्मचारियों को वेतन देना अनिवार्य होता है। प्राचार्य ने मामले में कड़ी कार्रवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।0
0
Report
Advertisement
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साट्ठा पर रेड कॉर्नर नोटिस, इंटरपोल भी तलाश में
Noida, Uttar Pradesh:संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साट्ठा के खिलाफ संभल पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है यानी अब इंटरपोल की भी टीम की तलाश में रहेगी और जल्दी उसे गिरफ्तार कर संभल लाया जाएगा अपने गुगों को हथियार पहुंचाना और उसके गुर्गो के द्वारा ही फायरिंग की गई थी संभल एसपी क बिश्नोई का तबादला बिजनौर जिले में हुआ है संभल एसपी का कहना है कि नए जिले में नई चुनौतियां होंगी लेकिन वहां जाने के बाद वह चीजों को देखेंगे और कोशिश करेंगे कि सरकार के भरोसे पर खड़ा उतरे इसके साथ उन्होंने बताया कि संभल में सीखने को बहुत कुछ मिला0
0
Report
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन वापस: इंदौर पर्यटन में नई उम्मीद
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - इंदौर और आसपास के पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है मानसून में पातालपानी और कालाकुंड की हसीन वादियों का दीदार कराने वाली हेरिटेज ट्रेन शनिवार से एक बार फिर पटरी पर लौटने जा रही है। लगभग साढ़े 9 किलोमीटर का यह सफर पहाड़ों, झरनों, घने जंगलों, सुरंगों और खूबसूरत घाटियों के बीच से होकर गुजरता है。 वीओ - इंदौर से पर्यटन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 22 अगस्त से दोबारा शुरू होने जा रही है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने ट्रेन संचालण की तैयारियां करली हैं। ट्रेन के कोच मरम्मत के बाद इंदौर पहुंचे और इसके बाद इन्हें पातालपानी-कालाकुंड ट्रैक पर स्थापित किया गया है。 अब ट्रेन के ट्रायल और ट्रैक की अंतिम जांच के बाद नियमित संचालन शुरू करने की तैयारी करली गई है। बारिश के मौसम में इस हेरिटेज ट्रेन का सफर अपने आप में बेहद खास होता है。 करीब साढ़े 9 किलोमीटर का यह ट्रैक पातालपानी से कालाकुंड तक जाता है। रास्ते में घने जंगल, पहाड़ियां, झरने, सुरंग और पुल यात्रियों को रोमांचित करते हैं। बारिश के दौरान आसपास की हरियाली और झरने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं。 पातालपानी-कालाकुंड रेलखंड करीब 155 साल पुराना बताया जाता है। इसी ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए यहां हेरिटेज ट्रेन का संचालन किया जाता है। इस बार ट्रेन को सप्ताह में तीन बार शुक्रवार शनिवार ओर रविवार को चलाया जाएगा बारिश के सुहाने मौसम में एक बार फिर पर्यटक ट्रेन की खिड़की से पातालपानी के झरने और कालाकुंड की हरी-भरी वादियों का दीदार कर सकेंगे。 बाइट - मुकेश कुमार पाण्डेय पीआरओ इंदौर रेलवे0
0
Report
आजमगढ़ के घर में महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपियों के बारे में अभी खुलासा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:आजमगढ़ में घर के अंदर महिला की बेरहमी से हत्या से कर दी गई...बच्चों ने मां को खून से लथपथ देखा... तो चीख-पुकार मच गई...आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे... और पुलिस को सूचना दी... लेकिन सबसे बड़ा सवाल...आखिर अकबरी बानो की हत्या किसने की...और हत्या के पीछे वजह क्या थी?0
0
Report
Advertisement
अदालत के आदेश के बाद कपूरथला-जालंधर मार्ग पर 60 मरले जमीन कब्जा हटाया गया
Kapurthala, Punjab:कपूरथला-जालंधर मार्ग पर मंसूरवाल के नजदीक 60 मरले जमीन से कब्जा हटाया अदालत के फैसले के बाद नगर निगम की कार्रवाई, कुम्हार समुदाय ने समय से पहले कार्रवाई के लगाए आरोप अदालत के फैसले के बाद निगम ने लिया कब्जा कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव मंसूरवाल के नजदीक नगर निगम की करीब 60 मरले जमीन से अवैध कब्जे को हटाने के लिए शुक्रवार को निगम की ओर से कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम ने जमीन पर अपना कब्जा ले लिया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर मामला माननीय अदालत में चल रहा था और फैसला नगर निगम के पक्ष में आने के बाद यह कार्रवाई की गई। दो दिन पहले भी पहुंची थी निगम की टीम नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि करीब दो दिन पहले भी निगम की टीम जमीन का कब्जा लेने पहुंची थी। उस समय वहां रह रहे कुम्हार समुदाय के लोगों ने अपना सामान समेटने के लिए दो दिन का समय मांगा था। लोगों ने कहा था कि वे मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं और जमीन पर उनका सामान पड़ा हुआ है, जिसे हटाने के लिए उन्हें समय चाहिए। सामान नहीं हटाया, इसलिए करनी पड़ी कार्रवाई : निगम निगम अधिकारियों के अनुसार, लोगों को सामान हटाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद सामान नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन का कब्जा अपने अधीन ले लिया। अधिकारियों ने कहा कि पूरी कार्रवाई अदालत के आदेशों के तहत की गई है। कुम्हार समुदाय बोला- सोमवार तक का दिया गया था समय वहीं, कार्रवाई से प्रभावित कुम्हार समुदाय के लोगों ने निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें सोमवार तक का समय दिया गया था, लेकिन उससे पहले ही निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई। इससे उन्हें अपना सामान हटाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका。 नोटिस और दस्तावेज नहीं मिलने का आरोप प्रभावित लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जमीन खाली करने या कार्रवाई के संबंध में कोई नोटिस अथवा अन्य दस्तावेज नहीं दिए गए। उनका कहना है कि यदि उन्हें पहले से स्पष्ट जानकारी दी जाती तो वे अपना सामान समय रहते हटा सकते थे। निगम और लोगों के दावों में अंतर मामले में नगर निगम जहां कार्रवाई को अदालत के फैसले के अनुसार बता रहा है, वहीं प्रभावित कुम्हार समुदाय का दावा है कि उन्हें तय समय से पहले हटाया गया और कोई नोटिस नहीं दिया गया। कार्रवाई के बाद 60 मरले जमीन का कब्जा नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है。0
0
Report
बंदरों के उत्पात से भोजपुर बाजार में भय, लोग घरों में रहने लगे
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:बंदरों के आतंक से सहमा सुंदरनगर का भोजपुर बाजार, घरों में रहना भी हुआ मुश्किल कपड़े सुखाने से लेकर बाहर निकलने तक पर संकट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ बंदरों का उत्पात संयुक्त व्यापार संगठन ने प्रशासन और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की उठाई मांग मंडी : एंकर : नगर परिषद सुंदरनगर के भोजपुर बाजार क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बंदरों के लगातार रिहायशी इलाकों में पहुंचने और उत्पात मचाने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थिति यह है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने से पहले भी सतर्क रहना पड़ रहा है। कई परिवार बंदरों के डर से घरों की छतों और खुले स्थानों पर कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार भोजपुर बाजार और इसके आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में बंदरों के झुंड आए दिन पहुंच रहे हैं। बंदर घरों की छतों, आंगन और दुकानों के आसपास घूमते हुए सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लेकर स्थानीय लोग अधिक चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि यदि बंदरों का कोई झुंड अचानक किसी व्यक्ति पर हमला कर दे तो गंभीर हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बंदरों की बढ़ती संख्या के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कई बार बंदर घरों और दुकानों के आसपास पहुंचकर खाने-पीने की वस्तुओं की तलाश करते हैं। ऐसे में लोगों को दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, बाजार क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों में भी बंदरों को लेकर भय बना हुआ है। एक युवक पर हुए बंदरों के हमले का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बंदरों का झुंड सरेआम युवक पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश महासचिव सुरेश कौशल उर्फ बब्बू पंसारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और वन विभाग से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है और यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी व्यक्ति के बंदर के हमले का शिकार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि भोजपुर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण करवाकर बंदरों की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। साथ ही, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके। वहीं, बंदरों के उत्पात से जुड़ी गतिविधियां मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं। फुटेज में बंदरों की आवाजाही और रिहायशी क्षेत्र में उनके उत्पात की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज का संज्ञान लेते हुए मामले की गंभीरता को समझने और जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बंदरों की समस्या केवल असुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुकी है। ऐसे में प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि भोजपुर बाजार के लोगों को बंदरों के आतंक से राहत मिल सके।0
0
Report
रोहतास के नए एसपी राज ने पदभार संभाल लिया; बेहतर पुलिसिंग का लक्ष्य
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला से है। जहां आज रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने वर्तमान एसपी रौशन कुमार से पद ग्रहण किया। भोजपुरी से स्थानांतरित होकर मिस्टर राज रोहतास जिला के नए एसपी बनाए गए हैं। आज पदभार ग्रहण करने से पहले उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद में वर्तमान एसपी रौशन कुमार ने अपना पदभार मिस्टर राज को सौंप दिया। पदभार ग्रहण करते हैं। नए एसपी ने बताया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग करना उनका उद्देश्य है। अपराध नियंत्रण तथा विधि व्यवस्था को बनाए रखने में सबका सहयोग लिया जाएगा। साथ ही आम जनमानस की पुलिस से संबंधित जो भी समस्याएं हैं उसका निराकरण होगा। उन्होंने बताया कि जिला में पहले से बेहतर पुलिसिंग हो रही है। उसे वह आगे बढ़ाएंगे तथा अपराध मुक्त और बेहतर विधि व्यवस्था वाले जिला के रूप में रोहतास को स्थापित करेंगे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं निकाय चुनाव: प्रशासन की पारदर्शी तैयारी और मतदान केंद्रों पर सुविधाएं
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ की बैठक जिले कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता की दी जानकारी निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध प्रत्याशियों को नियमानुसार चुनाव प्रचार में पूरा सहयोग देने की कही बात मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, जनरेटर और पानी की रहेगी व्यवस्था दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने-ले जाने की होगी विशेष व्यवस्था राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की घोषणा के बाद चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में جھुںझुनूं में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने नगरीय निकाय चुनाव के कार्यक्रम, निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी प्रत्याशियों को समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।कलेक्टर ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव कार्यक्रम और आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी गई है। प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सवालों और जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। उन्होंने प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अपील की कि वे नियमों की पालना करते हुए चुनाव प्रचार करें। प्रशासन की ओर से नियमानुसार चुनाव लड़ने और प्रचार करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा।उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।कलेक्टर ने बताया कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मतदान केंद्रों पर रैंप, पर्याप्त बिजली, जनरेटर और पेयजल की व्यवस्था रहेगी। मतदान केंद्रों तक आवागमन में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें घर से मतदान केंद्र तक लाने और मतदान के बाद वापस घर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आचार संहिता की पूर्ण पालना के साथ आमजन, प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को अनावश्यक परेशानी से बचाते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना है।0
0
Report
जमालपुर स्टेशन पर ड्रग्स डीलर गिरफ्तार, 2 लाख ब्राउन शुगर के साथ छापा
Munger, Bihar:जमालपुर स्टेशन बना नशा तस्करी का कॉरिडोर प्लेटफॉर्म पर 2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार मुंगेर: जमालपुर जमालपुर जंक्शन पर नशे के सौदागर सक्रिय हैं। शुक्रवार को सीआईबी टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर छापा मारकर एक तस्कर को 200 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दबोचा है。 गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगेर दिलावरपुर के मो. शादाब उर्फ गुलफार (21) के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर चेकिंग के दौरान वह संदिग्ध हालत में घूम रहा था। तलाशी में उसके पास से 2 लाख की ब्राउन शुगर मिली。 पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादाब भागलपुर से 13429 आनंद विहार एक्सप्रेस से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेर में सप्लाई करने जा रहा था。 सीआईबी अधिकारी एस के सुधा ने आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया है, जहां एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी गई है。0
0
Report
सासाराम में बीएससी नर्सिंग छात्रों का हंगामा; कॉलेज में शिक्षकों की कमी के आरोप
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के घटिकन में स्थित शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान के बीएससी नर्सिंग की छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि 2024-2026 सत्र की आंतरिक परीक्षा में भारी संख्या में छात्रों के फेल हो जाने से यह लोग नाराज हो गए तथा कालेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना है कि कॉलेज में क्वालिफाइड शिक्षक नहीं है, तथा नियमित रूप से कक्षाएं भी संचालित नहीं होती है। ऐसे में बेहतर पढ़ाई नहीं होने के कारण परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाए तथा ज्यादातर छात्र-छात्राएं फेल हो गई हैं। जिससे उन लोगों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए है। हंगामा कर रहे छात्रों का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच किया जाए। जब शैक्षणिक कार्यों ढील हुई है तो परीक्षा परिणाम में भी इसका ध्यान रखते हुए छात्र छात्राओं को उत्तीर्ण किया जाए। इनके हंगामा को देखते हुए संस्थान के प्रबंधन द्वारा पुलिस को भी बुला लिया गया। शेरशाह मेडिकल रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान का ये मामला है।0
0
Report
Advertisement
रोहतास में एयरपोर्ट: भू अर्जन तेज, CM के निर्देश से उम्मीद बढ़ी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां रोहतास जिला को भी जल्द ही एयरपोर्ट मिलने का सपना साकार हो सकता है। सरकार के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इसकी रूपरेखा बनाना शुरू कर दी है। ऐसे में एयरपोर्ट के लिए भू अर्जन विभाग जमीन की तलाश तेज कर दी है। सासाराम तथा चेनारी के इलाके में भू अर्जन विभाग के अधिकारी जमीन की तलाश में लगे हैं। बता दे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने रोहतास तथा कैमूर जिला के किसी जगह पर एयरपोर्ट बनाए जाने की बात कही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की आस लगी। लेकिन अब रोहतास जिला प्रशासन ने इसकी कवायत भी तेज कर दी है। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने बताया कि भू अर्जन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह जमीन की तलाश करें। इसी के लिए चेनारी के इलाके में जमीन भी देखी जा रही है। डीएम ने बताया कि अभी फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से बताना संभव नहीं है। लेकिन सरकार के निर्देश के अनुसार एयरपोर्ट के लिए जमीन को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।0
0
Report
धनबाद में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्रों को ठगी से बचाव के उपाय बताए गए
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद पुलिस प्रशासन साइबर अपराध को लेकर गम्भीर हो गई है। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के लिये जागरूक करने में जुट गई है। बरोरा थाना क्षेत्र स्थित संस्कार ज्ञान पीठ आवासीय विद्यालय में पुलिस पाठशाला के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। कतरास सर्किल इंस्पेक्टर एम.डी. रुस्तम और बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने और सतर्क रहने के उपाय बताए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने पुलिस अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करने और दीप प्रज्वलन के साथ की। वही थाना प्रभारी अभय कुमार ने कहा कि एसएसपी के निर्देश पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों को ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही अनजान कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध मैसेज से सावधान रहने को बताया गया। उपयोग में नहीं आने वाले सिम कार्ड बंद कराने और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल रोकने की भी जानकारी दी। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करें。0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में आलू-प्याज व्यवसायी से लूट: 3 लाख रुपये लूटे, अपराधी फरार
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुज़फ्फरपुर में आलू प्याज व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट करते हुए तीन लाख अठारह हजार रुपये छीन लिए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप की है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गईं और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पीड़ित सूर्योषांत साह देवरिया के धरफरी गांव के निवासी हैं और फिलहाल ब्रह्मपुरा के चांदनी चौक स्थित किराये के मकान में रहते हैं। घटना की शिकायत ब्रह्मपुरा थाना को शुक्रवार को दी गई। उनके अनुसार वे बाजार समिति स्थित दुकान से अपने सहयोगी के साथ बिक्री का पैसा लेकर अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे; चांदनी चौक ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही तीन बाइक से आए बदमाशों ने घेर कर लूट कर फरार हो गए। पुलिस जल्द ही मामले की आगे की कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
