icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CBN ने मंदसौर से जोधपुर ले जा रहे 451 किलो डोडा चूरा पकड़ा

Kota, Rajasthan:कोटा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। 10 अगस्त को मंदेसर-पोटला कलां से पोटला खुर्द मार्ग पर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 20 बोरों में भरा 451 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। सीबीएन के अनुसार गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो के जरिए मंदसौर क्षेत्र से डोडा चूरा जोधपुर ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने सीबीएन के सरकारी वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया गया। मामले की जांच जारी हैं।
0
0
Report

2.12 करोड़ के पंचायत भवन में घटिया सामग्री, पिलरों में दरार, जांच की मांग

Karauli, Rajasthan:पंचायत समिति श्रीमहावीरजी के नए कार्यालय भवन निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप सामने आने से निर्माण कार्य विवादों में आ गया है। भवन के कुछ पिलरों में दरारें दिखाई देने और निम्न गुणवत्ता की ईंटों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी भवन में यदि निर्माण के दौरान ही मानकों की अनदेखी होगी तो भविष्य में इसकी मजबूती और सुरक्षा पर भी असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि धुली हुई डस्ट की जगह मिट्टी की रेत का उपयोग किया जा रहा है, घटिया क्वालिटी की ईंट और सीमेंट का भी इस्तेमाल हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। उनका आरोप है कि निर्माण में मानक सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे पिलरों में दरारें दिख रही हैं। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति के विकास अधिकारी ज्ञानसिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि घटिया गुणवत्ता की ईंटों को हटाने के लिए संवेदक को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी और रिपोर्ट में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भवन करीब 2.12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है और भविष्य में पंचायत समिति का नया प्रशासनिक कार्यालय बनेगा। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर निर्माणधीन भवन की गुणवत्ता की जांच कराने, दोषी संवेदक व अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही क्वालिटी का ध्यान रखने के लिए संवेदक को निर्देश देने की भी मांग की है.
0
0
Report

हर घर तिरंगा: डूंगरपुर में दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- हर घर तिरंगा अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ शुभारम्भ एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर के लक्ष्मण मैदान स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी होल में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आगाज हुआ | जिला कलेक्टर देशल दान व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया | बॉडी- आजादी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ''हर घर तिरंगा'' अभियान को लेकर डूंगरपुर जिले में राष्ट्रभक्ति का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आमजन में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लक्ष्मण मैदान के श्यामा प्रसाद मुखर्जी हॉल में इस दो दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। उद्घाटन अवसर पर जिला कलेक्टर देशल दान और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बंशीलाल कटारा ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों और संदेशों का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को आकर्षक रूप से दर्शाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी और आम नागरिक इससे प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डूंगरपुर जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे राष्ट्र प्रेम के इस महाभियान में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश की एकता व अखंडता का संदेश दें। बाईट- बंशीलाल कटारा प्रदेश मंत्री भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर
0
0
Report
Advertisement

हर घर तिरंगा के संकल्प से जांगलू में देशभक्ति की गूंज

Bikaner, Rajasthan:हर घर तिरंगा अभियान के तहत जांगलू में गूंजा देशभक्ति का संदेश भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा गांव बच्चों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया हर घर तिरंगा फहराने का संकल्प तिरंगा यात्रा की तैयारियां भी तेज तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं… ये देश की आन, बान और शान है और इसी सम्मान का संदेश अब बीकानेर के गांव-गांव तक पहुंच रहा है स्वतंत्रता दिवस से पहले जांगलू में हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऐसा ही देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां पूरा गांव भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा बीजेपी जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला इस दौरान ग्रामीणों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय पर्व की महत्ता का संदेश दिया गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता अब गांव में तिरंगा यात्रा की तैयारियों में भी जुट गए हैं।
0
0
Report

उदयपुर के अशोक नगर मंदिर में चोरी: मूर्ति के चांदी के छत्तर और नकदी गायब

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के अशोक नगर स्थित श्मशान घाट के मशाणिया भैरू मंदिर में बीती रात बदमाशो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मूर्ति से करीब 15 चांदी के छत्तर और दान पात्र में रखे 50 हजार रुपए की नकदी चोरी कर फरार हो गए। मंदिर के सेवक जीत बत्रा ने बताया कि वह रात को करीब 1 बजे मंदिर से गए थे। सुबह जब पुजारी मंदिर में सेवा के लिए आए तो उन्होंने चैनल गेट टूटा हुए देखा। अंदर चांदी के छत्तर गायब थे और दानपात्र भी टूटा हुआ था। पुजारी की सूचना पर सभी सेवक और भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुवायना कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंदिर में सीसीटीवी के डीवीआर की पिन निकली हुई थी। जिससे कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया। संभावना है कि बदमाश चोरी की वारदात ko अंजाम देने से पहले ही पिन निकाल ली थी.
0
0
Report

जसपुर में कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में पुतला फूंका

Jaspur, Uttarakhand:पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जसपुर में फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता केश चौक पहुंचे। यहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका और कार्रवाई का विरोध जताया। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने बताया कि नैनीताल पुलिस कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहती है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की रैली के दौरान पुलिस ने रैली में जाने वाली तमाम बसों को रोकने का काम किया और जो कार्यकर्ता जा रहे थे उनके रास्ते में व्यवधान डाला।
0
0
Report
Advertisement

Bareilly में चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर पेट्रोल से आत्मदाह का प्रयास किया

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के कैंट के मानपुर चिकिट्टिया निवासी चार महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि उनके 200 गज के प्लाट पर पड़ोसी ने कब्जा किया हुआ है। मगर न तो पुलिस उनकी मदद कर रही और न ही प्रशासन जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। महिलाओं के मुताबिक उसके जेठ ने उनके प्लाट पर निर्माण कार्य कर रहा है। परिवार की चार महिलाएं पहुंचीं तो वहां कैंट थाने के हल्का प्रभारी राकेश दरोगा भी मौजूद थे। महिलाओं ने काम रोकने की बात कही तो उनके साथ मारपीट कर उन्हें प्लाट से भगा दिया गया। इस मामले को लेकर कई बार पुलिस अधिकारियों के अलावा जिलाधिकारी और सदर एसडीएम से भी शिकायत की गई। मगर, समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कमलेश कुमारी, मुन्नी देवी और बहन रोशनी व विमलेश अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचीं। आरोप है कि चारों महिलाओं ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने महिलाओं के हाथ में पेट्रोल की बोतल देखी तो उसे छीन लिया। महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है。
0
0
Report

मेवात के नूह में कुरान और तिरंगा के साथ वतनपरस्ती की मिसाल

Shadipur, Haryana:कुरान की तालीम और तिरंगे की शान यही हमारा हिंदुस्तान एक हाथ में कुरान एक हाथ में तिरंगा यही पहचान है हिंदुस्तान के मदरसों की। हरियाणा के मेवात में नूह जिले के अंदर आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो वतन परस्ती वतन से मुहब्बत की जीती जगती मिसाल है जो मदरसों को आतंकवाद का अड्डा कहते हैं उनको ये तस्वीरें खास तौर पर देखनी चाहिए 15 August स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेवात के नूह जिले में आज मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चे और बच्चियाँ ने एक हाथ में कुरान और एक हाथ में तिरंगा लेकर पैदल एक रैली निकाली पसमांदा विकास फाउंडेशन के तहत निकली गई इस रैली में सैकड़ों की तादाद में मस्जिदों के इमाम मौलाना और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

अरवल में भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने देशभक्ति का जलवा दिखाया

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा ANC स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरवल जिला मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि, सत्ताधारी दल के नेता और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों के देशभक्ति के नारों से पूरा जिला मुख्यालय गूंज उठा। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्तिमय बना रहा। तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने युवाओं और बच्चों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने की अपील भी की।
0
0
Report

कोल्हापूर गोकुळ दूध संघ निवडणुकीत 193 संस्थांना मतदानाचा अधिकार; राजकीय समीकरणे बदलण्याची शक्यता

Kolhapur, Maharashtra:Kolhapur जिल्हा दूध उत्पादक संघ, अर्थात गोकुळ दूध संघाच्या निवडणुकीच्या पार्श्वभूमीवर मुंबई उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर सर्किट बेंचने मोठा निर्णय दिला. गोकुळच्या अवसायनात काढण्यात आलेल्या 193 दूध संस्थांना मतदानाचा अधिकार देण्याचा निर्णय न्यायालयाने घेतला. सहाय्यक निबंधक, दुग्ध विभाग यांनी जिल्ह्यातील तब्बल 644 दूध संस्थांना अवसायनात काढण्याचे आदेश दिले होते. या निर्णयाविरोधात त्यापैकी 193 दूध संस्थांनी न्यायालयात धाव घेतली होती. या याचिकांवर सुनावणी करताना न्यायालयाने संबंधित संस्थांना मतदानासाठी पात्र ठरवले. न्यायालयाच्या निर्णयानंतर मतदानाचा अधिकार मिळालेल्या दूध संस्थांच्या सदस्यांनी गोकुळच्या कार्यालयाबाहेर फटाक्यांची आतषबाजी करत आनंदोत्सव साजरा केला. या निर्णयामुळे गोकुळच्या आगामी निवडणुकीतील राजकीय समीकरणांवरही परिणाम होण्याची शक्यता आहे. गोकुळचे सत्ताधारी नेते मंत्री हसन मुश्रीफ आणि आमदार सतेज पाटील यांच्या गटाला या निर्णयाचा राजकीय फायदा होण्याची शक्यता आहे. 193 संस्थांना मतदानाचा अधिकार मिळाल्याने निवडणुकीतील मतांची संख्या आणि समीकरणे बदलणार.
0
0
Report

गणपतिपुळे मंदिर में दीप अमावस्या पर दिव्य आरास, भक्तों की भीड़

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. गणपतीपुळ्यात दीप अमावस्येनिमित्त दिव्यांची नयनरम्य आरास; बाप्पाचे रूप तेजोमय!.. आज दीप अमावस्येचे औचित्य साधून प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र श्री क्षेत्र गणपतीपुळे येथे गणपती बाप्पाच्या चरणी दिव्यांची विशेष आणि नयनरम्य आरास करण्यात आली आहे.. पारंपरिक समया आणि शेकडो पणत्यांच्या लखलखाटाने श्रींचे गाभारा व मंदिर परिसर उजळून निघाला आहे.. अमावस्येच्या सायंकाळी करण्यात आलेली ही तेजोमय आरास पाहण्यासाठी आणि बाप्पाचे दर्शन घेण्यासाठी भाविकांनी मंदिरात मोठी गर्दी केली होती.. दिव्यांच्या या दिव्य प्रकाशात गणपतीपुळ्यातील संपूर्ण वातावरण भक्तिमय आणि प्रसन्न झाले आहे..
0
0
Report
Advertisement

आंवला-रामनगर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर, 23 कांवड़िये घायल; अज्ञात व्यक्ति की मौत

Lalit KumarLalit KumarFollow7m ago
Devchara, Uttar Pradesh:आंवला। आंवला-रामनगर मार्ग पर रसूलपुर मोड़ के पास मंगलवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की टक्कर में 23 कांवड़िये घायल हो गए, जबकि टेंपो में सवार एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टेंपो चालक भी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार रामनगर क्षेत्र के गांव किटोना से तीन अगस्त को कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। लौटने के बाद कांवड़ियों ने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव किटोना वापस जा रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे टेंपो से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार 23 कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। टेंपो चालक रवि निवासी खनगांवां श्याम को निजी अस्पताल भेजा गया। टेंपो में सवार अज्ञात व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक कांवड़िया नहीं था। शव को मोर्चरी भेजकर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना पर सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय, इंस्पेक्टर आंवला बीनू सिंह और रामनगर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।
0
0
Report

रत्नागिरी में Gatari उत्सव के लिए चिकन-मटन सेंटर पर जबरदस्त भीड़, दामों में उछाल

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी.. रत्नागिरीत 'गटारी'साठी चिकन-मटन सेंटरवर खवय्यांची तुफान गर्दी; बोकडांची मागणी वाढली.. अँकर रत्नागिरीत आज आषाढ महिन्यातील शेवटचा दिवस म्हणजेच 'गटारी'निमित्त खवय्यांनी मटन आणि चिकन खरेदीसाठी सकाळपासूनच दुकानांबाहेर लांबच लांब रांगा लावल्या आहेत.. उद्यापासून पवित्र श्रावण महिना सुरू होत असल्याने,मांसाहारावर ताव मारण्यासाठी नागरिकांची मोठी धावपळ पाहायला मिळत आहे.. बाजारपेठेत सध्या मटणाचा दर ९०० रुपये प्रति किलो,तर चिकन २६० ते ३२० रुपये प्रति किलोने विकले जात आहे.. वाढती मागणी लक्षात घेता व्यापाऱ्यांनी २५ ते ३० अतिरिक्त बोकड मागवले असून,आज दिवसभरात मोठी आर्थिक उलाढाल होण्याची शक्यता आहे..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top