203001
बुलंदशहर में कार-बाइक टक्कर में एक की गई जान, एक गंभीर घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के बीवी नगर थाना क्षेत्र में आई.टी.आई. तिराहे पर एक वैगनआर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी कुलदीप (42) के रूप में हुई है। घायल युवक विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीवी नगर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटिहार में ड्यूटी पर जा रही अग्निशमन गाड़ी पोल से टकराई, दो बच्चे घायल
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग - वायरल वीडियो -- VO Story -- बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पोल से टकराई मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस की गाड़ी, दो बच्चे घायल छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस गाड़ी से हुई घटना बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के एक पोल से टकराई एक घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया एक बच्चा ख़तरे से बाहर स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर हंगामा होता रहा वरीय पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य लोग घटनास्थल पर छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस की एक गाड़ी सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के एक पोल से टकरा गई । इस हादसे में वाहन की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह जिला समादेष्टा गौतम कुमार ने टेलीफोनिक बताया कि मुफस्सिल थाना में थाना की टीम अपनी गाड़ी से निकलकर छठ घाट की ओर ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में अचानक दो बच्चे सड़क पार करते हुए गाड़ी के सामने आ गए। बच्चों को बचाने के लिए चालक ने गाड़ी को एक तरफ मोड़ा, लेकिन तभी बच्चे घबराकर वापस उसी दिशा में मुड़ गए जिधर से वे आ रहे थे। बच्चों को बचाने की कोशिश में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराया, इसके बावजूद दोनों बच्चे गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है और उसकी स्थिति बिल्कुल ठीक है। बच्चे को कुछ ज्यादा चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। दूसरे बच्चे को मामूली चोटें आई हैं और सामान्य है । -- वायरल वीडियो -- रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
सासाराम के दुर्गाकुंड घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। लोक आस्था के महा पर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठ व्रती अपने-अपने छठ घाट पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ छठ के गीत गूंज रहे हैं। परंपरागत गीत भी महिलाएं गा रही हैं, यह तस्वीर सासाराम के दुर्गाकुंड छठ घाट की है। जहां की तस्वीर आप देख सकते हैं। महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रही है। बता दे की जिला प्रशासन ने इस बार छठ पर वृहद पैमाने पर व्यवस्थाएं की है। सभी घाटों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जगह-जगह पुलिस फोर्स को लगाया गया है। सभी घाटों पर गोताखोर तैनात किए गए हैं। सभी तरह से निगरानी की जा रही है। वहीं विभिन्न घाटों पर अलग-अलग छठ पूजा समिति के लोग भी सक्रिय हैं।0
0
Report
गिरिडीह के छठ घाटों में श्रद्धा की अनूठी छटा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : लोक आस्था के महापर्व छठ पर गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शाम होते ही दोनों घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक तरीके से सजे सूप और डाला लेकर पहुंचे छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, शास्त्री नगर, अरगाघाट, मेट्रोस गली छठ घाट पर पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की ओर से की गई विशेष तैयारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। घाटों को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडालों से सजाया गया था। रोशनी से जगमगाते घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही थी। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा इलाका छठमय नजर आया। घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतियों की अटूट आस्था ने लोक संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। दोनों घाटों पर छठ महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
Advertisement
भागलपुर के गंगा घाटों पर संध्या अर्घ्य देकर छठ पूजा की परंपरा
Noida, Uttar Pradesh:भागलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा घाटों पर जा कर संध्या अर्घ दिया छठ वृत्तियों ने डूबते सूरज को नमन किया0
0
Report
गुमला में छठ महापर्व का भक्तिमय उफान, घाटों पर व्रती-समाज का सेवा-दान
Gumla, Jharkhand:गुमला में छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाटों पर दिखा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, सामाजिक संगठनों ने व्रतियों की सेवा कर बांटी पूजन सामग्री गुमला। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को गुमला जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रती माथे पर पूजा का डाला और टोकरी लेकर छठ घाटों पर पहुंचे। नारियल, फल-फूल और पूजन सामग्री से सजे घाटों पर चारों ओर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब, मत्स्य विभाग परिसर के वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, चेटर तालाब तथा नागफेनी स्थित कोयल नदी सहित विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर आस्था, उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। जिले के सिसई, भरनो, घाघरा, बिशुनपुर, चैनपुर, डुमरी, रायडीह, पालकोट, बसिया, कामडारा, जारी सहित विभिन्न प्रखंडों में भी छठ महापर्व की विशेष रौनक देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर भी बड़ी संख्या में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच दूध, जल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं。 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सोमवार को होगा महापर्व का समापन छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद महाप्रसाद वितरण और पारण के साथ चार दिवसीय कठिन तपस्या एवं आस्था का महापर्व विधिवत संपन्न हो जाएगा।0
0
Report
धनबाद में छठ महापर्व पर छतों पर कृत्रिम घाट बनाकर अर्घ्य दे रहे श्रद्धालु
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर पूरे धनबाद में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। तलाव घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई छठव्रती अपने घरों की छत पर ही कृत्रिम घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। धनबाद के बरटांड़ स्थित सूर्य बिहार कॉलोनी निवासी सोनी सिंह अपने घर की छत पर कृत्रिम घाट बनाकर छठ महापर्व मना रही हैं। सोनी सिंह पिछले 25 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ निर्जला छठ व्रत करती आ रही हैं। उनकी आस्था और परंपरा को देखकर उनका बेटा भी पिछले दो वर्षों से तीन दिनों का निर्जला व्रत कर रहा है। खास बात यह है कि मां और बेटा दोनों एक साथ छठ का कठिन निर्जला व्रत करते हैं और छत पर बने कृत्रिम घाट में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सोनी सिंह का कहना है कि छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और पारिवारिक परंपरा का प्रतीक है। मां को देखकर बेटे का भी इस परंपरा से जुड़ना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।0
0
Report
Advertisement
गोपालगंज में छठ महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
Gopalganj, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम सर मनाया जा रहा है आज महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गोपालगंज में 3 सौ से ज्यादा घाट बनाये गए हैं जहाँ छठ महापर्व मनाया जा रहा है कल उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर 4 दिवसीय महापर्व का समापन होगा महापर्व को लेकर चारो और भक्तिमय माहौल है गोपालगंज के वीएम फील्ड में हजारों की संख्या में छठ व्रती शामिल हुए तो वही मीरगंज नगर परिषद के प्रज्ञा घाट कर छठ की छटा देखने लायक थी लगभग 10 हजार की संख्या में लोग शामिल हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटो पर टेंट व लाइट की व्यवस्था की है वही मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया गया है0
0
Report
पटना: छठ पूजा पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के दौरान अपने आवास पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को नमन करते हुए समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने छठव्रत्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मईया सभी बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।0
0
Report
संकेतक बोर्ड नहीं, सांगोद-जोलपा सड़क पर वाहन चालक परेशान; मंत्री ने निर्देश दिए
Kota, Rajasthan:सांगोद (कोटा) जी मीडिया की खबर का हुआ असर, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जानी समस्या,मोईकलां से जोलपा संपर्क सड़क पर संकेतक बोर्ड नहीं होने से वाहन चालक थे परेशान,ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के कोटा कार्यालय से भी XEN दिनेश नागर PWD सांगोद को बताई गई समस्या, दो दिन के अंदर मेगा हाइवे पर जोलपा गांव को दर्शाते साइन बोर्ड लगाने की कही बात, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पहल पर करीब 6 माह पूर्व सवा 5 करोड़ की लागत से बना था मोईकलां-जोलपा रोड़。0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में धूमधाम से मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। शाम लगभग 3 बजे से ही पूजन करने वाली महिलाएं अपने परिवार के साथ गंगा घाट पहुंचने लगी थी। शाम के समय पूजन के बाद महिलाएं गंगा में अर्घ्य देने के लिए खड़ी हो गई। जैसे ही सूर्य अस्त हुए महिलाओं ने अर्जित दिया और छठ मैया की जय जयकार की। पूर्वांचल विकास समिति द्वारा शहर के पांचाल घाट पर छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन बीते कई वर्षों से किया जा रहा है। इस बार भी छठ पूजा कार्यक्रम का आयोजन यहां हो रहा है। रविवार को यहां सुबह से ही तैयारी का दौर चला था आयोजन स्थल को पूरी तरह से सजाया गया था। लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। शाम 3:00 बजे महिलाएं अपने परिवार के साथ यहां पहुंचना शुरू हो गई थी जहां गंगा में स्नान के बाद उन्होंने अपनी अपनी बेदी पर बैठकर विधि विधान से पूजा की। इस दौरान परिवार की सुख समृद्धि को लेकर छठ मैया से प्रार्थना की गई। महिलाओं के अलावा पुरुषों ने भी व्रत रखा हुआ था। लगभग शाम 5: 22 मिनट पर जैसे ही सूर्य अस्ताचल की ओर चले तभी महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर आर्ग देना शुरू किया। करीब 70 परिवारों ने यहां विधि विधान से पूजा की।0
0
Report
बारमेर में छठ पूजा का उत्साह, बिहारी परिवारों के बीच परंपरा से जुड़ाव
Barmer, Rajasthan:पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले में रविवार को छठ पूजा का उत्साह देखने को मिला। उत्तर भारतीय परंपरा और लोक आस्था के इस महापर्व पर बाड़मेर में रह रहे बिहारी परिवारों ने जसदेर धाम स्थित तालाब पर पहुंचकर विधि-विधानों से पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने छठी मैया और भगवान सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की। बाड़मेर में सेना, निजी कंपनियों और विभिन्न संस्थानों में बड़ी संख्या में उत्तर भारत के लोग कार्यरत हैं। इनमें बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े परिवार भी शामिल हैं। रोजगार के सिलसिले में अपनी जन्मभूमि से दूर रह रहे इन परिवारों के लिए छठ पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मिट्टी से जुड़ने का अवसर भी है। आज कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक सूप और दउरा में ठेकुआ, फल, गन्ना और पूजन सामग्री सजाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ के पारंपरिक गीतों और पूजा-अर्चना से जसदेर धाम का माहौल भक्तिमय हो गया। छठ पूजा चार दिवसीय महापर्व है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को ऊषा अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होता है。0
0
Report
दमोह में एक दिन दो जगह बिरसा मुंडा प्रतिमा का अनावरण
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में एक दिन में दो जगहों पर स्थापित हुई भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाएं.. दमोह जिले के लिये ऐतिहासिक दिन रहा जब एक ही दिन में जिले की दो अलग अलग विधानसभाओं में उनकी प्रतिमाओं का अनावरण हुआ, जिले में पहली प्रतिमा इमलिया घाट में और दूसरी जबेरा विधानसभा क्षेत्र के महादेव घाट पर लगाई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश सरकार के मंत्री गण धमेंद्र सिंह लोधी और लखन पटेल के साथ दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी पूर्व मंत्री जयंत मलैया सहित जिले के विधायक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दोनों स्थानों पर प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री कुलस्ते में बिरसा मुंडा की जन्मस्थली का जिक्र करते पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया कि उन्होंने पीएम बनने के बाद बिरसा मुंडा की जन्मस्थली को दुनिया के मानस पटल पर लाने का काम किया। वहीं मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने अपने जीवन के बेहद महत्वपूर्ण दिन को बताते हुए आज के दिन को ऐतिहासिक बताया। दमोह सांसद राहुल लोधी ने बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेते हुए कहा कि आज के युग में राजनीति में काम करने वाले लोगों को ये याद रखना चाहिए कि उनके न रहने के बाद भी लोग उन्हें कैसे याद करें।0
0
Report
Advertisement
कटनी में छठ महापर्व: नदी घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य, उत्साह चरम पर
Katni, Madhya Pradesh:छपरवाह घाट पर हजारों महिलाओं ने की छठ पूजा एंकर कटनी, लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ महापर्व के तीसरे दिन आज रविवार की व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों ने नदी घाटों पर डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया। चार दिवसीय महापर्व के चौथे दिन कल सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर उपनगरीय क्षेत्र एनकेजे, छपरवाह, आयुध निर्माणी, रोशन नगर, बजरंग कालोनी, गायत्री नगर और एसकेपी कालोनी में खासी रौनक रही। सुबह से ही घरों में पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थी। व्रती और परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक प्रसाद तैयार करने के साथ बांस के सूप और दउरा में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाई और शाम को घाटों पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। महापर्व का समापन सोमवार 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने और पारण के साथ होगा।0
0
Report
जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती: टंट्या मामा वंशजों का सम्मान
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - जनजातीय गौरव दिवस पर उत्साह के साथ मनी भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती । पीजी कॉलेज में टंट्या मामा की पांचवीं पीढ़ी के वंशजों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया। साथ पूर्व कृषिमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक बालकृष्ण पाटीदार एवं कलेक्टर श्रीगुरू प्रसाद ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। इस अवसर पर श्री पाटीदार ने संबोधित करते हुए बताया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान और जनजातीय वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है ।उनकी मजबूती के लिए काम किया गया उनके क्रांतिकारी जननायकों को याद किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद ने युवाओं से विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने का आह्वान किया।0
0
Report
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर चार दिवसीय छठ महापर्व की रौनक, सूर्य को अर्घ्य
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में शामिल छठ पूजा की रौनक नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर भी देखने को मिली। चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हुई, जिसका समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा। रविवार शाम छठ पूजा के तीसरे दिन विशेष पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा के सेठानी घाट पहुंचे। यहां व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नर्मदा तट पर गन्ने से आकर्षक मंडप बनाए और उन्हें दीपों से सजाया। साथ ही विभिन्न प्रकार के फल और पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। छठ पूजा को विशेष रूप से उत्तर भारत का प्रमुख लोकपर्व माना जाता है। इस पर्व में श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की आराधना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना करते हैं। वीओ – खरना के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार शाम नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा के सेठानी घाट पहुंचे। यहां व्रती महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर सूर्य देव की आराधना की। घाट पर गन्ने से मंडप बनाकर उन्हें दीपों से सजाया गया। वहीं, फल, ठेकुआ और अन्य पारंपरिक प्रसाद अर्पित कर छठी मैया की पूजा की गई। श्रेष्ठ महापर्व के अंतिम दिन सोमवार सुबह श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय पूजा का समापन होगा और व्रती महिलाएं सूर्य देव की आराधना के बाद अपना व्रत खोलेंगी। श्रद्धालुओं के अनुसार, छठ पूजा का उल्लेख प्राचीन वैदिक परंपराओं में भी मिलता है। यह पर्व आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। बाइट (A1)– जोधा सिंह (व्रती महिला) बाइट (A2)– रामेश्वर सिंह (श्रद्धालु) बाइट (A3)– व्रती महिला बाइट (A4)– व्रती महिला0
0
Report
Advertisement
