203001
गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के लिए पहुंची भारी भीड़, अनूपशहर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अनूपशहर व अहार क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। बुधवार से ही बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल पर एवं कच्चे घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाते नजर आए। अनूपशहर एवं अहार के गंगा घाटों पर शनिवार की देर रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। अनूपशहर तहसील क्षेत्र स्थित आश्रमों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने महात्मा- संतो को वस्त्र आदि चीज देकर आशीर्वाद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में 50 वर्षीय की मौत, शराब के सेवन के बाद मामला जांच के लिए पोस्टमार्टम
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, तीन वर्षों से लगातार देशी शराब का सेवन कर रहा था व्यक्ति. अचानक कल्लू वर्मा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे; डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत के कारणों का खुलासा करेगी. जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के चंदुर्रा गांव का मामला।0
0
Report
जालौन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज बाइक की ट्रक से टक्कर, युवक की मौत
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, अज्ञात बाइक सवार ने पीछे से ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा, उछलकर नाले में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, सुबह एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम को सड़क किनारे बाइक पड़ी मिलने पर हुआ संदेश, अधिकारियों के छानबीन करने पर नाले में पड़ा मिला बाइक सवार युवक का शव, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छिरिया सलेमपुर के पास का मामला。0
0
Report
जालौन के कोंच में रेलिंग नहीं, ई-रिक्शा गिरकर दो घायल; CCTV कैद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के कोंच नगर में मलंगा पुल बना हादसों का खतरा, दूध से भरा ई-रिक्शा पुल से नीचे गिरकर पलटा, लंबे समय से पुल पर नहीं लगी रेलिंग, अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ई-रिक्शा, हादसे में चालक समेत दो लोग घायल, पुल से ई-रिक्शा गिरने के हादसे की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कई सालों से रेलिंग लगवाने की उठ रही मांग, जिम्मेदारों की अनदेखी का आरोप, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सीएचसी के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
नहर में बाइक गिरने से युवक की मौत, शव रातभर पानी में रहा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में अनियंत्रित बाइक नहर में गिरने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद युवक का शव पूरी रात नहर में पड़ा रहा। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान करारी निवासी रामबली के रूप में हुई है। हादसा मंझनपुर थाना क्षेत्र के तन्नापर नहर पुलिया के पास हुआ है।0
0
Report
फर्जी हाईकोर्ट आदेश से 95 वेबसाइटें ब्लॉक कराने की कोशिश पकड़ी गई
Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद हाईकोर्ट के फर्जी आदेश से 95 वेबसाइटों को बंद कराने का प्रयास. जालसाजी की जानकारी के बाद हाईकोर्ट के ज्वॉइंट रजिस्ट्रार ने दर्ज कराई शिकायत. प्रयागराज के कैंट थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच. हाईकोर्ट के एक जस्टिस के नाम का इस्तेमाल कर तैयार किया गया था फर्जी आदेश. फर्जी आदेश में 95 वेबसाइटों को बंद करने का आदेश किया गया था पारित. इसी फर्जी आदेश से 95 वेबसाइटों को बंद कराने का जालसाजों ने किया था प्रयास. खुलासे के बाद मामले में हाईकोर्ट के ज्वाइंट रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात जालसाजों के खिलाफ हुई एफआईआर. डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक 6 नवंबर को कैंट पुलिस ने 95 वेबसाइटों को बंद कराने के लिए हाईकोर्ट के फेक ऑडर को तैयार करने के संबंध में एक एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाईकोर्ट ने वेबसाइट बंद करने का ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया था. कोर्ट के नाम पर किसी ने जालसाजी करके वेबसाइट बंद करने फर्जी का आदेश जारी किया था. जिसने इसकी जानकारी एक न्यूज एजेंसी के जरिए मिलने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तथ्यों की जांच करते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. डीसीपी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, साइबर टीम को भी इस मामले की जांच में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद फर्जी आदेश बनाने के पीछे जो लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. प्रयागराज के कैंट थाने में दर्ज केस के मुताबिक 30 अक्टूबर 2026 को एक ईमेल के साथ हाईकोर्ट के एक फर्जी आदेश की कॉपी और उसकी सत्यता जांच के लिए आयी हुई थी. कथित आदेश की प्रति भेजी गई थी, जिसमें 95 वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था. फर्जी आदेश को लेकर हाईकोर्ट के अंदर खाने जांच पड़ताल शुरू हुई तो यह साफ हुआ कि जिस जस्टिस का नाम फर्जी आदेश में इस्तेमाल किया गया है, असल में उन्होंने ऐसा कोई आदेश पारित ही नहीं किया है. जिसके बाद हाईकोर्ट के ज्वॉइंट रजिस्ट्रार की तरफ से कैंट थाने में शिकायत की गई है और जालसाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाई करने को कहा गया है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है.0
0
Report
ओवैसी-आज़ाद गठबंधन पर नया मोड़, पूर्वांचल की यादव राजनीति गर्म
Noida, Uttar Pradesh:Ambedkarnagar (UP): OP Rajbhar (UP Minister) On The Alliance Between Asaduddin Owaisi And Chandrashekhar Azad/CM Yogi Adityanath Remarks हमने कल एक ट्वीट किया था कि पूर्वांचल में बगाव शुरू हो गई, 18% यादव भागी हो गए मामले पर उसका रिजल्ट संजयन त्रिपाठी गोरखपुर एमएलसी के चुनाव में दिखा। कि राजीव यादव के साथ यादव खड़ा हो गया, अखिलेश जी की बात को नहीं माना। संजयन त्रिपाठी दूसरे तीसरे नंबर पर चले गए और राजीव यादव दूसरे नंबर पर आ गए। पूरे पूर्वांचल में अब यादव यह कह रहा है कि हम चुनाव लड़ने की ताकत हमारे पास है, हम लड़ सकते हैं। अब हम अखिलेश जी की बात नहीं मानने वाले हैं, अब उनके इशारे पर हम काम नहीं करेंगे और वह प्रमाण गोरखपुर से ही शुरू हुआ है। आप देखिएगा विधानसभा चुनाव आते आते बड़े कैंडिडेट विभिन्न पार्टियों से और क्षेत्रीय पार्टियाँ हों चाहे राज्यीय दल हों और तमाम यादव चुनाव खुद लड़ेंगे और के चाचा को दंडवत करने का भी आपने अखिलेश अपने मित्र को संजन किया शिवपाल के आजम के मुलाकात पर जाईए उनसे मिल लें नहीं तो कहीं दोनों उनका चाचा आजम खान जी और शिवपाल जी कहीं मिलके दूसरा खेल ना बना दें। अखिलेश के पीडीए पर हम अगर अपनी भाषा में कहें तो अखिलेश जी एक्सप्रेसवे पर चढ़े और 20 किलोमीटर जाके उतर गए फोर लेन पर। फोर लेन पर 50 किलोमीटर जाके उतर गए सेकंड वो सिंगल सड़क पर। अब सिंगल सड़क पर छटपटा रहे हैं कि किधर जाएं किधर ना जाएं किधर ना जाएं किधर ना जाएं। तो इसी तरह वो बयान दे रहे हैं कि पीडीए किधर बनाएं किधर ना करें। इसी तरह का उनका पीडीए घूम रहा है।कहते हैं कि अब 95 हो गया है पीडीए अब तो पहले दर्शन उसके बाद आशीर्वाद अब पीडीए वो खत्म हो गया अब पी से पंडित पी से पिछड़ा डी से डिंपल डी से दलित ए से अग्रहरी ए से अल्पसंख्यक ए से अगड़ा सब बदलता जा रहा है। अखिलेश ने कहा था कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बाहरी हैं, कल योगी जी ने कहा कि अगर उत्तराखंड की लड़की ना होती तो आप सैफरी में बहीश चराते पर कहा अगर वह उत्तराखंड की लड़की नहीं होती तो शादी नहीं होती, शादी नहीं होती तो फिर यह कुंवारा बन के घूमते। कि ग्वालों का अपमान करना कृष्ण भगवान का अपमान करना। यह ना राम के हैं ना शंकर के हैं ना कृष्ण के। सौ चूहे खा करके बिल्ली चली है हज करने ये अखिलेश जी बारह बजे सो के उठते हैं तो अली अली चिल्लाते हैं। 12 बजे के बाद नहा धो के जब तिलक उलक लगाते हैं तब बजरंगबली याद आते हैं। दुविधा में दोनों गए न अलीए मिलेंगे न बजरंगबलीए मिलेंगे। इनके कृत्य को इनके लोग खुद उजागर करा रहे हैं। अभी आपने देखा कि। The Alliance Between Asaduddin Owaisi And Chandrashekhar Azad आज तिसरा मोर्चा तैयार हो रहा है यूथ में बहुत सही हो रहा है। वो समाजवादी पार्टी और बसपा के लिए वो जहर तैयार हो रहा है। जो इग्नोर किया समाजवादी पार्टी ने कि हम ओवैसी समझौता नहीं करेंगे, तो अब वो ओवैसी जी और धनशेखर जी दोनो मिलकर के अखिलेश जी का और बसपा का ऑपरेशन करेंगे पीडीए के जवाब में पीडीएम मोर्चा आज बनेगा। पी का मतलब पिछड़ा, डी का मतलब दलित और एम का मतलब मुसलमान उन्होंने बताया।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर: पटवारियों की हड़ताल से राजस्व व धान खरीद प्रभावित; 14 निलंबित, 133 नोटिस जारी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर पटवारियों के हड़ताल को लेकर हुई कार्यवाही 14 पटवारियों को किया गया निलंबित 3 पटवारियों को पहले ही किया जा चुका है निलंबित जिले के कुल 133 हड़ताली पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस नोटिस के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे थे हड़ताली पटवारी जिसके बाद अलग अलग विकासखण्डों से अनुविभागीय अधिकारी ने जारी किया निलंबन का आदेश लगातार पटवारियों के हड़ताल से राजस्व के साथ धान खरीदी का कार्य हो रहा है प्रभावित हड़ताली पटवारियों को अक्टूबर माह का नहीं दिया गया है वेतन साथ ही हड़ताल अवधि को माना जायेगा ब्रेक इन सर्वीस0
0
Report
ममेरे भाई ने 45 वर्षीय बहन की हत्या, जंगल में वारदात उजागर
Balrampur, Uttar Pradesh:ममेरे भाई ने की अपनी 45 वर्षीय बहन की हत्या बच्चों के आपसी विवाद के बाद आरोपी मृतिका से रखता था रंजिस घटना दिनांक को आरोपी पहले गांव में ही देशी शराब का सेवन किया फिर मृतिका को बुलाकर जंगल की तरफ ले गया था सुनसान जगह देखकर आरोपी ने मृतिका के सिर पर पत्थर से वार कर दिया जिसके बाद घटना स्थल पर ही मृतिका की मौत हो गई थी ग्रामीणों की सूचना पर मौक़े पर पुलिस पहुंची और घटना की विवेचना शुरू की जिसके बाद मृतिका का ममेरा भाई ही निकला कातिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है चांदो थाना क्षेत्र के चंचल चुआ गांव का मामला बाइट याकूब मेनन DSP0
0
Report
हापुड़ दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचों-बीच पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली पर सवार तीन लोग उसके नीचे दब गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। घटना की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं हादसे के कारण दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लेकर पहुंची सीबीआई, आज विशेष अदालत में होगी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर, छत्तीसगढ़। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर को गुरुवार को रायपुर ले आई है। आरोपी की रिमांड अवधि आज समाप्त होने के बाद जांच एजेंसी उसे लेकर राजधानी पहुंची है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सौरभ चंद्राकर को आज रायपुर स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां मामले की आगे की जांच को लेकर सुनवाई होगी। Mahadev Betting App Case: CBI Brings Accused Saurabh Chandrakar to Raipur After Remand Ends; To Be Produced Before Special Court Today0
0
Report
एलाऊ के ग्राम मंछना में खेत की मेड काटने को लेकर विवाद,बुजुर्ग से मारपीट
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के ग्राम मंछना निवासी एक व्यक्ति ने खेत की मेड़ काटने के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित घनश्यामपाल सिंह पुत्र मूल सिंह का आरोप है कि जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी ने उनके खेत की मेड़ काट दी थी। जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो विपक्षी पक्ष के प्रिंस पुत्र ओमकार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें गांव में न रहने देने की भी धमकी दी है। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत थाना एलाऊ में भी की गई, लेकिन आरोप है कि वहां से अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
*आग लगने से मकान में रखा लाखों का सामान स्वाहा*
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। शॉर्ट सर्किट से दो मंजिले मकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। पीडित ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के गांव जनकौरा निवासी चंद्रभान पुत्र जैसराज के दो मंजिले मकान में अचानक आग लग गई। इस दौरान 50 हजार नकदी,अनाज, कपड़े, संदूक, अलमारी, डबल बेड, सोफा तथा घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। पीड़ित चंद्रभान के मुताबिक मंगलवार देर शाम को घर की महिलाएं अपने काम में व्यस्त थीं। इस दौरान अचानक किसी चीज की आहट हुई। उन्होंने मकान से बाहर निकल कर देखा तो आग की लपटें उठ रही थी। हल्ला गुहार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद बेकाबू आग पर काबू पाया जा सका। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल संदीप ने बताया, कि घटना की जानकारी मिली है। रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में पुरानी रंजिश ने मेडिकल छात्र की अगवा कर पिटाई, पुलिस जांच शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्कूल की एक छोटी सी बात का बदला कोई सालों बाद इस तरह ले सकता है, यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बिलासपुर में पुराने सहपाठियों की रंजिश ने ऐसी खौफनाक शक्ल ले ली कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र को मिलने के बहाने बुलाया गया और फिर कार में अगवा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। करीब एक घंटे तक छात्र को चलती कार में पीटा गया और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया। आखिर स्कूल की ऐसी कौन सी बात थी, जिसे लेकर सालों बाद यह खूनी रंजिश सामने आई? पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में चौथे सेमेस्टर का छात्र अरिहंत दीक्षित दिवाली की छुट्टियों में अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान उसके पुराने स्कूली साथियों ने उसे मिलने के बहाने नूतन चौक बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे जबरन कार में बैठा लिया गया और कोनी क्षेत्र की सुनसान सड़कों पर ले जाकर करीब एक घंटे तक लात-घूंसों से उसकी पिटाई की गई। इस पूरी घटना के पीछे स्कूल के दिनों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, डीएवी स्कूल में पढ़ाई के दौरान कुछ सहपाठियों ने अरिहंत की टोपी खींच दी थी, जिसकी शिकायत उसने शिक्षक से कर दी थी। इसी बात पर शिक्षक की फटकार से नाराज सहपाठियों ने कथित तौर पर सालों बाद इस वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के बाद आरोपी छात्र को नूतन चौक के पास छोड़कर फरार हो गए। घायल छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने रितिक मिश्रा, सिद्धि विनायक सोनकर और आदित्य सरकार के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।स्कूली दिनों की मामूली कहासुनी से शुरू हुई रंजिश का इस तरह हिंसक वारदात में बदल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। एक मेडिकल छात्र, जो अपने भविष्य की पढ़ाई में जुटा है, उसे पुराने परिचितों ने कथित तौर पर मिलने के बहाने बुलाकर अगवा किया और सुनसान रास्तों पर पीटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। अब पुलिस की कार्रवाई और जांच में इस पूरी वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।0
0
Report
पुरानी तहसील रिकॉर्ड रूम में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे
Tonk, Rajasthan:पुरानी तहसील के रिकॉर्ड रूम में फिर लगी आग, मचा हड़कंप पुरानी तहसील कार्यालय में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई, रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा, दमकलकर्मियों ने मौके पर आग पर काबू पाया, कस्बा पटवारी वीरेंद्र गुर्जर सहित कई कर्मचारी मौके पर रहे मौजूद, पुरानी तहसील में बार-बार आग लगने की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल0
0
Report
मुंगेर में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या, बच्चियों के सामने आत्मसमर्पण
Munger, Bihar:रेल कर्मी ने अपने दो छोटी बच्ची के सामने पत्नी की हत्या। हत्या के बाद आरोपित पति बच्ची लेकर पहुंचा थाने किया सिलेंडर। पुलिस ने घटना स्थल से चाक़ू, वायर और लोहे का सिलवट किया बरामद। मुंगेर जिले में एक बड़ी घटना सामने आयी जंहा बीती देर रात एक महिला की हत्या उसके सनकी पति ने कर दी है, मामला तब सामने आया जब आरोपित पति ने आदर्श थाना जमालपुर पहुँचकर पुलिस को बताया की उसने पत्नी की हत्या कर दी है। वही व्यक्ति की बात सुनकर पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो कमरे का गेट खोला तो महिला का शरीर पूरी तरह से खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। वही पुलिस ने देखा की आरोपी पति ने अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दिया और गले पर चाकू के निशान है और बॉडी के पास लोहे के सिलवट और वायर (तार) मौजूद है। वही इस घटना के बाद पुलिस ने मृतिका के परिजनों को सूचना दी जिसके बाद आज मृतिका के भाई और माँ सही अन्य परिजन मुंगेर सदर अस्तपताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतिका के भाई शुभम ने बताया की बीती देर रात पुलिस ने जानकारी दी की आपकी बहन की हत्या कर दी गयी है, हत्या आपके जीजा ने बेरहमी से कर दी है और वह पुलिस हिरासत में है। जिसके बाद आज हम लोग सुबह मुंगेर पहुंचे। शुभम ने बताया की दो दिन पूर्व बहन से बात हुई थी लेकिन उसने कुछ ऐसी बात नहीं बताई थी। उन्होंने कहा की पांच से हमारी बहन पूजा देवी के साथ हमारे जीजा दशरथ मंडल, उसका भाई गौतम मंडल और दूर के रिश्ते में रहने वाली बहन नीलम देवी द्वारा यातना दिया जा रहा था, उन्होंने कहा कुछ माह पूर्ब जीजा और बहन द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट की गयी थी, इसी मामले को लेकर मुंगेर पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने बताया की शादी के बाद से देहज को लेकर लगातार जीजा बहन को प्रताड़ित और मारपीट करता रहता था, उन्होंने बताया की दो माह पूर्ब दशरथ मंडल ने वीआरएस ले लिया था क्योकि उसे शक था की हमारी बहन उसकी सार सम्पत्ति ले लेगी। भाई ने बताया की बहन नीलम देवी नहीं चाहती थी की मेरी बहन का घर बसे। वही मृतिका के ममेरा भाई ने बताया की जब हमें जानकारी मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल पर जमालपुर थाना की पुलिस और ASL की टीम पहुंची हुई और साक्ष्य को एकत्र कर रही थी, उन्होंने बताया की पांच सालो से पति -पत्नी के बीच विवाद चल रहा था वही एक माह पूर्ब बहन के पिता की मौत के बाद दोनों के बीच रिश्ता सुधर गया था और सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन बीती रात जीजा ने बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। जामालपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। वही मृतिका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकिकर दर्ज कर आरोपित पति को जेल भेजा जायेगा।0
0
Report
Advertisement
