203001
खुर्जा में विधायक मीनाक्षी सिंह ने अधिकारियों को फटकारा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:खुर्जा में सावन के महीने में मंदिर के चबूतरे के ध्वस्तीकरण पर हंगामा हुआ। विधायक मीनाक्षी सिंह ने अधिकारियों को जनता के सामने जमकर फटकार लगाई और कहा कि अगर माफी नहीं मांगी तो जूते निकालकर सजा दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फर्जी निकाहनामा बनाकर बुजुर्ग विधवा को बदनाम करने का आरोप।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र की रहने वाली करीब 65 वर्षीय विधवा महिला ने एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर फर्जी निकाहनामा तैयार कराने, न्यायालय को गुमराह करने और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।प्रार्थना पत्र के मुताबिक, महिला मूल रूप से फतेहपुर थाना क्षेत्र के सरदाहेडी गांव की निवासी है और वर्तमान में देवबंद कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में रह रही है। उसके पति मोहम्मद इशहाक अहमद CRPF में दरोगा के पद पर तैनात थे, जिनका वर्ष 2018 में निधन हो गया था। महिला का दावा है कि उसकी सास जैतून के नाम ग्राम चौबारा, परगना हरोड़ा, तहसील बेहट में कृषि भूमि थी। सास की मृत्यु के बाद भूमि विरासत के आधार पर महिला और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम दर्ज हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आरिफ ने उक्त विरासत को चुनौती देते हुए तहसीलदार बेहट की अदालत में वाद दायर किया। वहां उसने महिला के संबंध में कथित तौर पर कहा कि वह परिवार की महिला नहीं है और उसने किसी अन्य व्यक्ति से निकाह कर लिया है महिला का आरोप है कि इसी मामले में आरोपी ने कथित रूप से फर्जी तरीके से उसका निकाहनामा तैयार कराया। प्रार्थना पत्र में निकाहनामे पर महिला और गवाहों के हस्ताक्षर भी फर्जी होने का दावा किया गया है। पीड़िता के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज के जरिए उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।महिला ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से वह मानसिक तनाव में है और उसे आरोपी से जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
अमिलिया में फूटा युवाओं का आक्रोश, पंचायत भवन के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण युवा।
Manpur, Madhya Pradesh:🔴 अमिलिया में फूटा युवाओं का आक्रोश, पंचायत भवन के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण युवा आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी -उमरिया। मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया में पंचायत के कामकाज को लेकर युवाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे से गांव के युवा पंचायत भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक जिले का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं नहीं सुनेगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने पर बैठे युवाओं ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि खेल मैदान के लिए आया पैसा खर्च हो चुका है, लेकिन जमीन पर खेल मैदान दिखाई नहीं देता। वहीं गांव की सड़क की हालत भी खराब बताई गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने पंचायत के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि कागजों में विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर कुछ और ही है। पंचायत भवन के आसपास बाउंड्री निर्माण के लिए भुगतान होने के बावजूद अभी तक बाउंड्री का निर्माण नहीं होने की बात भी युवाओं ने उठाई है। ⚠️ “अधिकारी आएं, हमारी बात सुनें, तभी हटेंगे” धरने पर बैठे युवाओं ने स्पष्ट कर दिया है कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायतों की जांच करें और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने लाएं। फिलहाल पंचायत भवन के सामने युवाओं का धरना जारी है और अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन कब मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनता है।0
0
Report
गंगरार के राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर से बच्चों की सुरक्षा जागरूकता बढ़ी
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के आजोलिया का खेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति गंगरार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू परिहार ने छात्र-छात्राओं को अजनबियों से सावधान रहने और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी अजनबी पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए और संदिग्ध स्थिति में तुरंत किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताना चाहिए। शिविर में बाल अपहरण, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी और बाल विवाह से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय स्टाफ और पीएलवी सहित अन्य ने सहयोग किया।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में वोट बनवाने को लेकर BLO- BLA-2 में कहासुनी, वीडियो वायरल
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में वोट बनवाने को लेकर विवाद, BLO और BLA-2 के बीच कहासुनी का VIDEO वायरल जींद गुलशन चावला नरवाना के आर्य कन्या महाविद्यालय स्थित बूथ नंबर 142 पर वोट बनवाने को लेकर रविवार को उस समय हंगामा हो गया, जब BLA-2 जोगिंदर सैनी और महिला BLO के बीच कहासुनी हो गई। जोगिंदर सैनी के अनुसार, वह मोहल्ले के एक व्यक्ति का वोट बनवाने के लिए बूथ पर पहुंचे थे। रिकॉर्ड को लेकर बातचीत के दौरान मामला बिगड़ गया। जोगिंदर सैनी ने आरोप लगाया कि उनके साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और विवाद बढ़ने पर महिला BLO ने चप्पल हाथ में निकालकर मारने का प्रयास किया। वहीं, वायरल वीडियो में महिला BLO हाथ में चप्पल लिए दिखाई दे रही हैं और जोगिंदर सैनी को शिकायत करने की बात कहती नजर आ रही हैं। मामले के बाद जोगिंदर सैनी ने पूरे घटनाक्रम की जांच करवाकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है。 अब सवाल यह है कि मतदाता का काम करवाने पहुंचे व्यक्ति और चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के बीच विवाद आखिर इतना क्यों बढ़ा? क्या सरकारी ड्यूटी के दौरान इस तरह का व्यवहार उचित है? हालांकि, वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है。0
0
Report
रक्षा मंत्री ने MSMEs को प्रोत्साहन, यूपी में डिफेन्स इकोसिस्टम विकसित होगा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में उद्यमियों के संगठन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 35 में जनरल बॉडी बैठक का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ देश के विभिन्न राज्यों से उद्यमी शामिल हुए। इस दौरान उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए एमएसएमई अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एमएसएमई शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्धियां पहुंच रहे हैं, ग्लोबल सप्लाई में काफी बदलाव हो रहे हैं,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत US,यूके ,ओमान, स्विट्जरलैंड महत्वपूर्ण देशों और यूरोपियन यूनियन जैसे महत्वपूर्ण ग्लोबल पार्टी ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं ,एमएसएमई विकास के लिए केवल टेक्नोलॉजी ही पर्याप्त नहीं है क्वालिटी और स्किल भी चाहिए, डिफेंस सेक्टर में क्वालिटी बहुत महत्वपूर्ण होती है,डिफेंस सेक्टर में भी एमएसएमई का बहुत मजबूत बेस है,2000 करोड़ की लागत से लखनऊ में डिफेन्स लैब स्थापित होने जा रही है, उत्तर प्रदेश अब केवल बड़ा बाजार नहीं है बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस इकोसिस्टम का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है.0
0
Report
अंबागढ़ चौकी में वन विभाग के बीट गार्ड पर हमला, लाठी से घायल
अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी काटने से मना करने पर एक व्यक्ति ने बीट गार्ड पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में बीट गार्ड के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल बीट गार्ड को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी लाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंच गया और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर वन विभाग और स्थानीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विजुअल बाइट घायल बीट गार्ड सहयोगी चौकीदार0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में बारिश, रायपुर में तापमान 30°C के आसपास
Raipur, Chhattisgarh:आज छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश का अलर्ट, पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान. रायपुर में भी होगी बारिश, अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान0
0
Report
जालंधर से भरी हुंकार: पंजाब में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शुरू
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर सतीश पूनियां ने पंजाब में भरी हुंकार जालंधर से किया विजय संकल्प अभियान का आगाज़ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूनियां बोले गुरुओं और पुरखों के आशीर्वाद से जीतेगी भाजपा कार्यकर्ताओं का परिश्रम और पराक्रम की पराकाष्ठा pंजाब की जनता का भरोसा जीतने में होगी सफल समृद्ध,शिक्षित,विकसित,नशामुक्त पंजाब के लिए युवा,महिला,किसान और हर वर्ग जितायेगा भाजपा को0
0
Report
हनुमानगढ़ निकाय चुनाव: नामांकन रद्द पर कांग्रेस का हंगामा, धरना और बहस
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: निकाय चुनाव में नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हंगामा, दो प्रत्याशियों के पर्चे रद्द होने पर कांग्रेस का हंगामा, एसडीएम पर दबाव में नामांकन रद्द करने का आरोप, एसडीएम कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, एसडीएम से तीखी बहस के बाद बढ़ा विवाद, कांग्रेस नेताओं का सवाल—प्रत्याशियों को सुनवाई का मौका क्यों नहीं दिया?, अश्विनी पारीक, बेबी जैन, रोहित जावा सहित नेता धरने पर बैठे, नामांकन विवाद के बाद कांग्रेस का टकराव0
0
Report
Advertisement
यमुना में मोटरबोट डूबने से सेना के चार जवान फंसे, एक लापता
Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा-हिमाचल सीमा पर यमुना नदी में बड़ा हादसा, बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान उस वक़्त सेना की मोटर बोट डूब गई ज़ब है डेंजर जोन की तरफ चली गई. मोटर बोट डूबने के बाद सेना के चार जवान नदी में फंसे, तीन जवान करीब 600 मीटर तैरकर सुरक्षित बाहर निकले।सेना का एक जवान यमुना नदी के तेज बहाव में लापता, तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू। हादसे की सूचना मिलते ही हरियाणा और यूपी पुलिस मौके पर पहुंची, प्रशासन ने NDRF टीम को भी बुलाया। यमुना में लापता जवान की तलाश जारी, देर शाम तक सेना की ओर से हादसे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। संबंधित पुलिस ने भी जानकारी देने से किया मना, कहा कि देश की सुरक्षा से जुडा मामला.0
0
Report
चतरा कोर्ट से JLKM विधायक जयराम महतो के लिए जमानत, समर्थकों में उत्साह
Ansar Nagar, Jharkhand:डुमरी विधायक जयराम महतो को चतरा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 2023 के मामले में जमानत मिली है। जमानत मिलने के बाद न्यायालय परिसर के बाहर मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। दरअसल, 27 अगस्त 2023 को चतरा के बाबा घाट मैदान में 'बदलाव संकल्प महासभा' का आयोजन किया गया था। इसमें जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। प्रशासन से अनुमति लिए बिना कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में जयराम महतो समेत 52 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी मामले में मंगलवार को जयराम महतो ने चतरा न्यायालय में सरेंडर कर जमानत ली। उनके साथ सूचित महतो, प्रेमलाल महतो और अमरू महतो को भी जमानत मिली है। मौके पर जेएलकेएम जिलाध्यक्ष कैलाश महतो समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
भिवंडी के पर्यावरण-आधारित गणेश देखावे महंगाई से प्रभावित, 30% लागत बढ़ी
Thane, Maharashtra:भिवंडीत पर्यावरणपूरक देखाव्यांना महागाईचा फटका - 30% दरवाढ... गणेशोत्सवाची लगबग सुरू झाली आहे. भिवंडीतही सार्वजनिक गणेशोत्सवासाठी पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्याचे काम युद्धपातळीवर सुरू आहे. मात्र यंदा या देखावे तयार करणाऱ्या कलाकारांनाही महागाईचा मोठा फटका बसत आहे. VO:- गणरायाचे आगमन काही दिवसांवर येऊन ठेपले आहे. त्यामुळे भिवंडीसह सर्वत्र गणेशोत्सवासाठी लागणारे पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्याची लगबग सुरू झाली आहे. मात्र यंदा वाढत्या महागाईमुळे देखावे तयार करण्याच्या खर्चात तब्बल 30 टक्क्यांनी वाढ झाली आहे. मजुरांची कमतरता, रंगाच्या वाढलेल्या किमती, देखाव्यासाठी लागणाऱ्या साहित्याचे वाढलेले दर, आणि पेट्रोल-डिझेलच्या दरवाढीचा फटका या सर्वांवर मात करत कलाकार मोठ्या उत्साहाने पर्यावरणपूरक देखावे तयार करण्यात व्यस्त आहेत. भिवंडीतील जितू कलाकेंद्र हे पर्यावरणपूरक देखाव्यांसाठी प्रसिद्ध आहे. येथून तयार होणारे देखावे महाराष्ट्रातील बारामती, नाशिक, अहमदनगर, संगमनेर, मुंबई, ठाणे, कल्याण आदी ठिकाणच्या सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळांसाठी पाठवले जातात. सध्या येथे देखावे तयार करण्याचे काम लगबगीने सुरू असल्याचे चित्र आहे.0
0
Report
Advertisement
गजरौला के श्री राम मंदिर में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत पुराण शुरू
Gajraula, Uttar Pradesh:मंगलवार की शाम हाईवे किनारे स्थित श्री राम मंदिर में जुबिलेंट इन्ग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड विनोद झा ने अपनी पत्नी रंजना झा के संग पूजा अर्चना की। काशी से आए पुरोहितों के साथ ही श्री राम मंदिर के पुजारी पंडित मोहन मिश्रा एवं गोविंद पांडे ने मंत्रोच्चारण कराए। इस मौके पर आचार्य सीताराम पांडेय, जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, सुनील ए सिंह, वीरेंद्र सिंह नेगी, जेबीएफ के कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव, दिलीप पांडेय आदि भी मौजूद रहे।0
0
Report
ईद के अवसर पर बुर्के में तलवारबाजी: मौफ़्ती अबुल कलाम के बयान पर बवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:- बुर्के में तलवार बाजी सड़क पर शरीयत के खिलाफ शहर मुफ़्ती अबुल कलाम अपने बयान पर अड़े ज़ी मीडिया से बात करते हुये कहा की ईद-उलमिलादुन्नबी के मौके पर सड़क पर बुर्के में महिलाओ की तलवारबाजी कतई ठीक नही... - शरीयत को बचाना हमारा काम है हम वही कर रहे है.. - मुस्लिम महिलाओं के मुफ़्ती की शिकायत राज्य महिला आयोग में करने पर मुफ़्ती की चुप्पी... - मुस्लिम युवक ने शहर मुफ़्ती के समर्थन में उतरा कहा सडक पर तलबार बाजी को लेकर मुफ़्ती ने सही कहा है...मुस्लिमो का एक धड़ा इसमे राजनीति कर रहा है...0
0
Report
ED की 8 घंटे की जांच: चेतन बोर्घरिया के घर से दस्तावेज बरामद, गठरियाँ ले गई टीम
Dhamtari, Chhattisgarh:ED की 8 घंटे की जांच, कागजों की गठरी लेकर निकली टीम एंकर धमतरी शहर के अमलतास पुरम कॉलोनी में मंगलवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ED की करीब 8 सदस्यीय टीम दो गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व OSD रहे चेतन बोरघरिया के निवास पर पहुंची। टीम के पहुंचते ही घर के भीतर हलचल तेज हो गई और आसपास कार्रवाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगने लगे। बताया जा रहा है चेतन बोरघरिया का नाम CG-PSC भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों के संदर्भ में सामने आया है और इसी बीच उनके घर पर ED की कार्रवाई ने मामले को लेकर चर्चाओं को और गरमा दिया। टीम ने करीब 8 घंटे तक घर के भीतर दस्तावेजों और दूसरे रिकॉर्ड की पड़ताल की और शाम करीब 6:30 बजे वहां से बाहर निकली। खास बात यह रही कि टीम अपने साथ कागजों से बंधी कुछ गठरियाँ भी लेकर गई। हालांकि इन दस्तावेजों में क्या मिला, क्या-क्या रिकॉर्ड जब्त किए गए और ED की इस कार्रवाई के पीछे जांच की कौन-सी कड़ी जुड़ी है, इसका आधिकारिक खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आठ घंटे की इस कार्रवाई में ED के हाथ आखिर क्या लगा और अपने साथ ले जाई गई कागजों की गठरी में कौन-सा राज छिपा है। फिलहाल निगाहें आधिकारिक खुलासे पर टिकी हैं0
0
Report
Advertisement
