Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में 2023-24 से शुरू हुआ एमबीबीएस सत्र

Oct 15, 2024 01:51:28
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलंदशहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 2023-24 में एमबीबीएस सत्र शुरू कर दिया गया है। हालांकि, सितंबर 2022 में सत्र शुरू होना था, लेकिन आवश्यक निर्माण कार्यों में देरी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अब शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और वर्तमान सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Mar 24, 2026 13:03:43
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में अब सरकार का कामकाज तेजी से स्मार्ट होता जा रहा है... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के जरिए सुशासन को नई दिशा दी जा रही है... जयपुर में आयोजित एक अहम कार्यशाला में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि AI के उपयोग से सरकारी सेवाएं अब ज्यादा तेज, सटीक और पारदर्शी बन रही हैं... खास बात ये है कि शिकायत निवारण से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य तक, AI का असर साफ नजर आने लगा है... देखिए रिपोर्ट... VO-1-राजस्थान में अब राजकाज भी स्मार्ट हो रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए सरकार न सिर्फ फैसले तेज कर रही है, बल्कि आमजन तक सेवाएं भी ज्यादा सटीक और पारदर्शी तरीके से पहुंचा रही है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि एआई तकनीक अब प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बनती जा रही है। सचिवालय में आयोजित “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ गवर्नेंस में AI की भूमिका” विषय पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि AI के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज में जवाबदेही और पारदर्शिता दोनों मजबूत हुई हैं। अब सेवाएं ज्यादा तेज, सटीक और नागरिक-केंद्रित बन रही हैं। सीपीग्राम्स (CPGRAMS) और राजस्थान संपर्क पोर्टल जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एआई کا असर साफ दिख रहा है। शिकायतों का विश्लेषण अब तेजी और सटीकता से हो रहा है। इतना ही नहीं, फर्जी और बार-बार की जाने वाली अनावश्यक शिकायतों की पहचान भी आसान हो गई है, जिससे असली समस्याओं का समाधान तेजी से हो पा रहा है। VO-2- मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने टोंक जिले में चल रही “पढ़ाई विद AI” पहल की खास तौर पर सराहना की। इस प्लेटफॉर्म के जरिए 10वीं कक्षा के गणित के छात्रों को उनकी क्षमता के अनुसार अभ्यास, त्वरित समाधान और विस्तृत व्याख्या मिल रही है। फिलहाल 12 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इसका लाभ ले रहे हैं। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि मशीन लर्निंग और जनरेटिव एआई जैसे टूल्स अब ट्रैफिक मैनेजमेंट, शहरी विकास और स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव ला रहे हैं। सिलिकोसिस जैसी बीमारियों की पहचान आसान हुई है, वहीं “शिशु मापन एआई टूल” से आशा कार्यकर्ताओं को नवजातों की निगरानी में मदद मिल रही है।वाधवानी सेंटर के डीन कमल दास ने बताया कि डिजिटाइजेशन से आगे बढ़कर अब डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बढ़ना जरूरी है, जहां डेटा के सही उपयोग से सरकारी कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यशाला में वॉइस आधारित एआई (WISPR FLOW) (बोलकर काम करने वाला सिस्टम)टूल, यूजर-फ्रेंडली-आसान उपयोग वाला एआई प्लेटफॉर्म (LOVABLE ), खास जरूरत के लिए बनाए गए एआई टूल-मॉड्यूल (कस्टम AI टूल्स) और प्रेजेंटेशन और कंटेंट बनाने वाला एआई (GAMMA) जैसे एआई टूल्स के प्रैक्टिकल उदाहरण भी पेश किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और AI के उपयोग को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए। बहरहाल,राजस्थान में AI अब सिर्फ तकनीक नहीं, बल्कि सुशासन का नया इंजन बनता दिख रहा है। जहां सरकार की गति, पारदर्शिता और जनता तक पहुंच तीनों को एक साथ मजबूती मिल रही है। आने वाले समय में यही तकनीक सरकार और जनता के बीच दूरी को और कम करेगी, सेवाओं को ज्यादा तेज और भरोसेमंद बनाएगी और सुशासन को नई दिशा देगी.
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 24, 2026 13:03:03
Patna, Bihar:पटना गांधी मैदान थाना की पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ गांधी मैदान थाना समेत पटना के कई थानों में पहले से मामले दर्ज हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीते साल दिसंबर और इस साल जनवरी में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। तकनीकी जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में मिली। इसके बाद गांधी मैदान थाना की टीम तुरंत वहां पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि राहुल “वाशिंग एक्सप्रेस लांड्री” की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर पटना के कई लोगों से ठगी कर चुका है। वह लोगों को झूठा झांसा देकर मोटी रकम ऐंठता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को किया जाएगा।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Mar 24, 2026 13:02:48
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मंगलवार को दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए गए. प्रतापगढ़ जिले का परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत रहा. जिले के 14 हजार 204 विद्यार्थियों में से 12 हजार 36 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. इनमें 7 हजार 317 बालक थे, जिनमें से 5 हजार 707 उत्तीर्ण हुए; उनका परिणाम 87 प्रतिशत रहा. जबकि 6 हजार 887 बालिकाओं में से 6 हजार 332 बालिकाएं उत्तीर्ण हुईं. इस प्रकार यह प्रतिशत 89 प्रतिशत रहा. अरनोद की निजी विद्यालय की छात्रा हिमांशी मकवाना ने 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं, वहीं जुड़वा बहन हिनल मकवाना ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए. अरनोद नगर की जुड़वां बहनों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 10वीं में kiर्तिमान रचा. हिमांशी ने 98.17 और हिनल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इनके पिता समरथ मकवाना और माता सोनिया नाई दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौडिय़ा के बालक आशीष मेघवाल ने 10वीं बोर्ड में 92.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. उप प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मीणा व राजू खान पठान ने बताया कि इस मौके पर बालक, पिता का विद्यालय में सम्मान किया गया. प्रतापगढ़ जिले में इस वर्ष टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की है. जिले के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर अपना और अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. अरिहंत विद्यापीठ, धरियावद की लक्षिता मीणा ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल किए. बीवीएम, झांसड़ी की माही परिहार और Harish आंजना स्कूल, छोटीसादड़ी की पल्क तंबोली ने 94.67 प्रतिशत अंक हासिल किए. मेवाड़ पब्लिक स्कूल, दलोट की हर्षिता पाटीदार ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि राउमावि लुहारिया की इशिवा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 24, 2026 13:02:31
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा: दसवीं बोर्ड परीक्षा में दौसा की बेटी नंदिता विजय ने बाजी मारते हुए 600 में से 595 अंक यानी 99.17 प्रतिशत हासिल कर राजस्थान टॉप किया. प्रदेश में चौथा स्थान नंदिता को मिला. नंदिता प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती थी. पिता रामेश्वर विजय निजी कंपनी में नौकरी करते हैं, मां चेतना गुप्ता संस्कृत की टीचर हैं. अब नंदिता जेईई की तैयारी करना चाहती है. नंदिता की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है. नंदिता ने कहा कि वह स्कूल में मन से पढ़ती थी और घर आकर रीविजन करती थी; मोबाइल कम चलाती थी. उन्होंने स्कूल के अध्यापकों को और माता-पिता का सपोर्ट बताया. नंदिता ने कहा उसने बिना कोचिंग के इतनी सफलता पाई; मन से पढ़ाई करें तो किसी ट्यूशन की जरूरत नहीं.
0
comment0
Report
BPBHUPESH PRATAP
Mar 24, 2026 13:02:16
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, रैली स्थल, पार्किंग, जनसामान्य, वीआईपी एवं वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पार्किंग स्थलों, एंट्री व एग्जिट पॉइंट्स और प्रमुख मार्गों पर आवश्यक साइनेज, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा। इसका उद्देश्य कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Mar 24, 2026 13:01:56
Patna, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकबार फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए है नीतीश कुमार को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया यह चौथी बार है जब नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाली है इससे पहले वे पहली बार वर्ष 2016 में अध्यक्ष बने थे इसके बाद 2018 में दोबारा इस पद पर आसीन हुए वर्ष 2020 में पार्टी ने आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था, लेकिन 2021 में उन्हें हटाकर राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई आगे 2023 में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव के तहत नीतीश कुमार ने तीसरी बार अध्यक्ष पद संभाला और अब वे चौथी बार इस पद पर काबिज हुए हैं नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति के केंद्रीय चेहरा रहे हैं। वे वर्ष 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं और राज्य की राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है अब राज्यसभा सदस्य हो गए हैं और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे उनके पार्टी के लोग विचार रहे थे कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के बने रहे; जेडयू प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि बिहार की जनता का JDU और पूरे देश में जो साथी हैं, सभी लोग अपनी आस्था और विश्वास नीतीश कुमार जी में जताते हैं और उन पर भरोसा करते हैं। उन लोगों को विश्वास और भरोसा है कि जनता दल यूनाइटेड और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में। और इसी का नतीजा है कि अब पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नीतीश कुमार जी दिखाई पड़ेंगे। RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा नीतीश कुमार जी जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं। यह जनता दल यू का अंदरूनी मामला है। लेकिन नीतीश कुमार जी को अपनी पार्टी को उन लोगों से बचाना होगा जो कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी के विचारों में और भूजा पार्टी के माध्यम से जो नीतियां बना रहे हैं और जिस तरह से नीतीश जी को नेपथ्य में ले जाने की राजनीति चल रही है, उससे उनको बचना होगा और उसके लिए उनको गंभीरता दिखानी होगी। आप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन नीतियां कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी की चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के अनुसार नीतीश जी को भी चलाने का प्रयास किया जा रहा है, इससे जो जनता दल यू के अंदर समाजवादी विचारधारा के लोग हैं, उनमें बेचैनी है। उस बेचैनी को उनको समझना चाहिए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा नीतीश कुमार जी को बधाई दूँ या विदाई दूँ, मुझे नहीं कम से कम बिहार को भी ये बात समझ में नहीं आ रहा। नीतीश जी आदतन बिहार को घिरनी लगा कर रखे हैं। जनता उनको 5 साल के लिए चुनती है और वो बीच में 3 सरकारें बनाते हैं। अगर बेटा के लिए वो मुख्यमंत्री के पद त्याग सकते हैं या उनका पद छीना जा सकता है, तो बेटा के लिए अध्यक्ष पद क्यों नहीं त्यागा? नीतीश जी आदतन जनता को और सरकार को परेशान करने वाले एक व्यक्ति बन कर रह गए हैं
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 13:01:32
Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारियों का प्रदर्शन: वास्तविक वेतन पर पेंशन की मांग को लेकर EPFO कार्यालय पर धरना अलवर में राजस्थान रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। अग्रसेन सर्किल स्थित कार्यालय पर जुटे कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव गंगाराम शर्मा और हरिओम चुग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2022 के फैसले में कर्मचारियों को वास्तविक वेतन के आधार पर उच्च पेंशन देने का स्पष्ट निर्देश है। इसके बावजूद पिछले कई वर्षों से सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईपीएफओ और केंद्र government की अनदेखी के चलते कर्मचारियों को आज भी केवल 1000 से 2000 रुपये तक की मामूली पेंशन मिल रही है, जो बढ़ती महंगाई में जीवनयापन के लिए पर्याप्त नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि उनके वेतन से नियमित कटौती होने के बावजूद उन्हें उचित पेंशन नहीं दी जा रही, जिससे वे आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करते हुए संबंधित कार्यालयों का घेराव करेंगे。
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Mar 24, 2026 13:01:00
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 24, 2026 13:00:42
Alwar, Rajasthan:सोहनपुर में पानी का संकट: बिजली बिल बकाया होने पर ट्यूबवेल कनेक्शन कटे, ग्रामीणों में हाहाकार अलवर जिले की मालाखेड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांदीपुर में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ट्यूबवेलों के बिजली बिल जमा नहीं होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन काट दिए हैं। इसका सीधा असर बांदीपुर और सोहनपुर गांव पर पड़ा है, जहां 2000 से अधिक की आबादी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है। सोहनपुर गांव में ट्यूबवेल बंद होने से हालात बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिनकी कीमत करीब 500 रुपये प्रति टैंकर बताई जा रही है। पानी की कमी के चलते पशु-पक्षी भी परेशान हो रहे हैं। गांव के तेज सिंह, शमशु खान, अंगद सिंह, मातृ खान, योगेश कुमार, सौदान सिंह, भूप सिंह, बंटी और वकील सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत को कई बार बिजली बिल जमा कराने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में मालाखेड़ा के सहायक अभियंता तनिष्क कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बांदीपुर में जल जीवन मिशन के तहत चार ट्यूबवेलों पर 4 लाख 54 हजार 50 रुपये बकाया हैं, जबकि सरपंच के नाम से जुड़े छह ट्यूबवेलों पर 82 हजार 854 रुपये बकाया हैं। इस तरह कुल 10 ट्यूबवेलों पर 5 लाख 36 हजार 904 रुपये का बकाया होने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है, ताकि गांव में पानी की आपूर्ति फिर से शुरू हो सके।
0
comment0
Report
Pankaj Kumar SrivastavaPankaj Kumar Srivastava
Mar 24, 2026 12:54:18
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा बरगामा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पति न केवल उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, बल्कि अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। ​पीड़िता उपासना यादव ने थाना प्रभारी को दिए पत्र में बताया कि उनका विवाह सुनील कुमार यादव (निवासी ग्राम जाजपुर गोवा, फर्रुखाबाद) के साथ हुआ था। वर्तमान में दोनों के बीच फतेहगढ़ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है। आरोप है कि सुनील यादव आए दिन फोन पर उपासना और उसकी मासूम बच्ची को जान से मारने की धमकी देता है। ​ ​पीड़िता के अनुसार, सुनील के पास उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो हैं, जिनका डर दिखाकर वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। वह केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और अपनी राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। ​ ​22 मार्च 2026 की सुबह करीब 5 बजे, आरोपी सुनील यादव पीड़िता के मायके (डम्बरपुरवा बरगामा) पहुंच गया। वहां उसने उपासना, उसकी बेटी अन्सी और उसके चाचाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल करके अपनी जान बचाई। कन्नौज से एक घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पति पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डम्बरपुरवा की रहने वाली उपासना यादव ने अपने पति सुनील कुमार पर मारपीट और उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।पीड़िता का कहना है कि उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है और कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका । महिला का आरोप है कि वह लंबे समय से इस प्रताड़ना को सह रही थी, लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई का भरोसा दिया है। *बाइट (पीड़िता - उपासना यादव):*
628
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 24, 2026 12:53:45
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलोदा में आज तनावपूर्ण माहौल के बीच बंद और प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और बाजार पूरी तरह बंद रहे। यह प्रदर्शन परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में किया गया। चार दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने श्याम बिहारी पर चाकू से हमला किया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसी के चलते समर्थकों ने आज पिपलोदा बंद का आह्वान किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में अब भी नाराजगी बनी हुई है。
530
comment0
Report
Advertisement
Back to top