icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सिरसागंज के विधायक सर्वेश यादव का शिक्षक दिवस पर बंद स्कूलों के विरोध का अनोखा प्रदर्शन

Firozabad, Uttar Pradesh:विधायक का अनोखा विरोध यूपी के फिरोजाबाद में शिक्षक दिवस पर एक खबर सामने आई है यहां समाजवादी पार्टी के सिरसागंज से विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ वर्तमान सरकार द्वारा बंद कराए गए प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर अनोखे अंदाज में शिक्षक दिवस मनाया। सिरसागंज से सपा विधायक सर्वेश यादव ने बंद पड़े स्कूलों का निरीक्षण किया और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए सपा विधायक ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण इलाकों के प्राथमिक विद्यालयों को बंद करना सीधी तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। विधायक सर्वेश यादव ने कहा कि इन सरकारी स्कूलों में मुख्य रूप से एससी, बीसी और गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते थे; अब स्कूल बंद होने से बच्चों के सामने शिक्षा का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मजबूरन कई बच्चे प्राइवेट स्कूलों की महंगी फीस भरने को विवश हैं तो कई पढ़ाई छोड़कर घर बैठने पर मजबूर हैं।
0
0
Report

पीलीभीत में 71 लाख लागत की सड़क निर्माण में धांधली के आरोप

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत शहर में डूडा विभाग द्वारा 71 लख रुपए से बनाई जा रही सड़क सड़क में धांधली के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है इस सड़क को कंप्यूटराइज मिक्सर मशीन या प्लांट में तैयार मसाले से बनाना था लेकिन ठेकेदार सादी मिक्सर मशीन से मैन्युअल तरीके से सड़क का निर्माण कर सरकारी धन के दुरुपयोग कर रहा है। क्योंकि मैनुअल तरीके से सड़क बनाने में कम पैसा खर्च होता है जबकि प्लांट में बने मसाले से बनाने में अधिक पैसा खर्च होता है आरोप है कि ठेकेदार पैसों के लालच में सड़क की गुणवत्ता से खिलवाड़ कर रहा है। शिकायत के बाद उप जिला अधिकारी न्यायिक पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जेई को भेजा गया था और उन्होंने भी निरीक्षण किया है ठेकेदार से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अगर गलत काम हुआ तो कार्रवाई होगी साथ ही कहा कि अब सड़क निर्माण के समय के जेई को मौके पर रहने के निर्देश दिए हैं ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता में कमी न आने पाए। वहीं एसडीएम ने बताया कि स्थानीय लोगों से भी कहा है कि अगर सड़क खराब बनाई जाए तो वह तत्काल उनके नंबर पर कॉल करके सूचना दें
0
0
Report

राष्ट्रपति द्वारा BHU के प्रोफेसर आशुतोष मोहन को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath@mYogiAdityanath ma. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के Institute of Management Studies के विद्यार्थियों को अपना मार्गदर्शन प्रदान कर रहे प्रोफेसर आशुतोष मोहन जी को उल्लेखनीय कार्यों हेतु 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर समस्त प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक बधाई। आपने अपनी 25 वर्षों की अध्यापन यात्रा में मैनेजमेंट शिक्षा एवं शोध में उत्कृष्ट योगदान दिया है। 50 से अधिक प्रकाशित आपके शोध-पत्र छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु लिए अनंत मंगलकामनाएं
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपति ने गाजियाबाद की डॉ. रेनू त्रिपाठी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया

Noida, Uttar Pradesh:Ma. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा आज नई दिल्ली में गाजियाबाद स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, विजयनगर की डॉ. रेनू त्रिपाठी जी को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। अपने अथक परिश्रम और प्रतिबद्धता से 60 गांव के ड्रॉपआउट एवं स्कूल से बाहर बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए STEM शिक्षा, अटल टिंकरिंग लैब्स एवं कम लागत वाली शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों में नवाचार और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने का आपका प्रयास अनुकरणीय है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका यह उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
0
0
Report
Advertisement

बलिया के डॉ. इफ्तिखार खान को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 मिला

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath myogiadityanath "मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी" द्वारा आज नई दिल्ली में जनपद बलिया के जगदीशपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बलिया के सम्मानित शिक्षक डॉ. इफ्तिखार खान जी को 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026' से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। उसने निःशुल्क रविवार कला कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा दिया। साथ ही, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता को नई दिशा प्रदान दी। शिक्षा के क्षेत्र में आपके उल्लेखनीय योगदान प्रदेश के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आपको उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
0
0
Report

युवती के साथ छेड़छाड़: रायसेन के बेगमगंज में 27 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार

Raisen, Madhya Pradesh:एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने बताया कि दीनदयाल कॉलोनी के पटवा भवन में अटलबिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय से संबद्ध एक कम्प्यूटर सेंटर पर पिछले 3 साल से एक 23 वर्षीय युवती कम्प्यूटर टीचर्स के रूप में पढ़ाने आती है। सेंटर की चाबी उसी के पास होने से आज सुबह करीब 9 बजे वह सेंटर खोलने आई और जैसे ही ताला खोलकर गैलरी के अंदर घुसी वैसे ही तत्काल 27 वर्षीय आरोपित आकाश कुशवाहा भी पीछे से अंदर घुस गया और छेड़छाड़ की। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़ित शिक्षिका एवं गवाहों के बयान लिए पंचनामा बनाया और आरोपित आकाश कुशवाहा के विरुद्ध छेड़छाड़ का मारपीट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर हिरासत में ले लिया इसके पूर्व भी उस पर 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
0
0
Report
Advertisement

तालेड़ा की फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर आक्रोश

Noida, Uttar Pradesh:तालेड़ा के साथेली में फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश बूंदी बूंदी। तालेड़ा उपखंड के साथेली गांव स्थित एक फैक्ट्री में काम करते समय छपावदा गांव निवासी मजदूर रमेश बैरवा करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कोटा लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया。 मृतक के शव का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। परिजन पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि मृतक के चार बच्चे हैं, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा वन क्षेत्रों में बाघ दिखा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की एडवायरी

Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है。 वन परिक्षेत्र दंतेवाड़ा के कुम्हारास, गंजेनार, मसेनार, चंदेनार, रेंगानार, मुरकी के जंगलों में बाघ का विचरण देखा गया है。 इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल और आसपास के वन क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, मवेशियों को खुले में चराने से बचने और रात के समय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने, पीछा करने या भीड़ जुटाने से साफ तौर पर बचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाघ या किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है。 बाघ के फुटप्रिंट के निशान के फोटो。 वन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति की फ़ोटो。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top