203001
बुलंदशहर में गहने चोरी का लाइव CCTV फुटेज सामने आया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:UP के बुलंदशहर पुलिस ने मोदीनगर की एक महिला चोर और उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किए गए सोने के कुंडलों का पैकेट भी बरामद किया। चार दिन पहले, महिला ने ग्राहक बनकर एक बुजुर्ग सर्राफा व्यापारी की दुकान से कुंडलों का पैकेट चोरी किया था और फरार हो गई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौलासर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पर प्रशासन की स्पष्टीकरण कार्यशाला
Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के मौलासर में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से मौलासर पंचायत समिति सभागार में प्रबोधन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर लाखन सिंह ने की। कार्यशाला के दौरान संभावित प्रत्याशियों को नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और पंचायत चुनाव से संबंधित नियमों की विस्तार से जानकारी देने पर जोर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नियुक्त विशेषज्ञों ने नामांकन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को समझाया और प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान किया। प्रशासन का उद्देश्य चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन प्रक्रिया के संबंध में सही और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करवाना है, ताकि नामांकन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर वाटर कैनन, कई घायल; नियमितकरण की मांग तेज
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में गेस्ट टीचरों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई शिक्षक घायल, नियमित करने की मांग को लेकर CM आवास का घेराव करने पहुंचे, प्रदर्शनकारी शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते थे。 कुरुक्षेत्र:- कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे गेस्ट टीचरों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई गेस्ट टीचर घायल भी हुए है। गेस्ट टीचर पिछले 111 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं。 प्रदेशभर से गेस्ट टीचर आज शनिवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे और सबसे पहले लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने रोष मार्च निकाला और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना चाहते थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। स्थिति के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया。 गेस्ट टीचरों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पिछले 111 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर उनका धरना लगातार जारी है。 गेस्ट टीचरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को कुरुक्षेत्र में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिली। वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।0
0
Report
IMPHAL MANIPUR: BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन तक प्रदर्शन, BIMOL AKOIJAM पर यौन उत्पीड़न आरोप
Noida, Uttar Pradesh:IMPHAL (MANIPUR): BJP WORKERS TAKE OUT PROTEST RALLY FROM BJP OFFICE TO CONGRESS BHAVAN, DEMAND RESIGNATION OF MP BIMOL AKOIJAM OVER SEXUAL HARASSMENT ALLEGATIONS AT JNU / ADHIKARIMAYUM SHARDA DEVI (RAJYA SABHA MP AND PRESIDENT, BJP MANIPUR PRADESH)0
0
Report
Advertisement
अमेठी में भाजपा के दामन थामे राकेश प्रताप सिंह से बदलेगी समीकरण
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में 2027 के चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण अब गर्म हो गए हैं अमेठी में सपा से निष्कासित 3 विधायक अब भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। ऐसे में सपा अब अमेठी में कमजोर होती नजर आ रही है। आपको बता दें 2010 से इस जिला की घोषणा हुई थी तब से अमेठी में 4 विधानसभा बनी थी जिनमें से गौरीगंज विधानसभा, तिलोई विधानसभा, जगदीशपुर विधानसभा और अमेठी विधानसभा थी। जब से चारों विधानसभा में चुनाव हुए हैं तब से आज तक गौरीगंज विधानसभा में राकेश प्रताप सिंह से पहले कोई भी सपा से विजयी नहीं हो सका था राकेश प्रताप सिंह ने सबसे पहली बार 2012 में सपा से विधायक हुए उसके बाद से लगातार तीन बार भाजपा के प्रत्याशी को मात देकर विजयी होते रहे राकेश प्रताप सिंह पहला चुनाव लगभग 600 वोटों से जीते थे उसके बाद, 14000 वोटों के लगभग विजयी हुए थे, और तीसरी बार छह हजार वोटों के लगभग बढ़त के साथ जीत दर्ज की थी राकेश प्रताप सिंह सपा के कद्दावर नेता के रूप में भी अमेठी से देखे जाते थे, लेकिन राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद से ही राकेश का रुख बदला और फिर इन्हें सपा ने निष्कासित कर दिया।उसके बाद राकेश निर्दलीय की भूमिका में विधायक बने रहे जब पूरा परिवार भाजपा ज्वाइन कर लिया।उसके बाद अब खुद भी चौदह तारीख को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया है और इस कार्यक्रम में सपा के अन्य दो निष्कासित विधायक विनोद कुमार कल्पी से और गोसाईगंज विधानसभा से अभय सिंह भी यहीं से भाजपा पार्टी की सदस्यता लेंगे इस कार्यक्रम के दौरान राकेश प्रताप सिंह अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे और एक बड़ा चुनावी समीकरण भी सेट करने का प्रयास कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में लगभग पचास हजार से अधिक की जनता रहने वाली है।इस कार्यक्रम में कई प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जिला पंचायत सदस्य और पूर्व प्रधान भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद से ही अमेठी में गौरीगंज विधानसभा से सपा का एक नया संघर्ष शुरू हो जाएगा, क्योंकि राकेश प्रताप सिंह के भाजपा ज्वाइन करने के बाद से अमेठी में सपा के पास अब कोई बड़ा चेहरा नहीं रह जाएगा।फिलहाल, जिस तरीके से बीबीआईपी कहे जाने वाली अमेठी में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है।माना जा सकता है कि इस बार अमेठी का चुनाव और दिलचस्प होगा वहीं अगर राकेश प्रताप सिंह की बात करें, तो उन्होंने कहा है कि मैं चौदह तारीख को भाजपा की सदस्यता लूंगा और इस दौरान भाजपा के और संगठन के कई बड़े चेहरे उपस्थित रहने वाले हैं।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अन्य कई राष्ट्रीय और राज्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे राकेश प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि मैं भाजपा के लिए एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। मुझे आजीवन विधायक बने रहने का शौक भी नहीं है, वहीं। सपा के अखिलेश यादव को बताया कि यह राम मंदिर दर्शन के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं और वह मुहूर्त इनके जीवन में नहीं आने वाला है अमेठी के वरिष्ठ राजनीतिक विशेषज्ञ यादवेंद्र श्रीवास्तव का ने बताया कि जिस तरीके से राकेश प्रताप सिंह भाजपा का दामन थाम रहे हैं, उसके बाद से शपा जरूर कमजोर हो रही है उसके पास अब कोई बड़ा चेहरा अमेठी से नहीं रह जाएगा, लेकिन राकेश प्रताप सिंह की ज्वाइन करने के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ताओं में में भी थोड़ी सी मन भेद दिखेगा लेकिन राकेश प्रताप सिंह अब और मजबूती के साथ गौरीगंज के उम्मीदवार होंगे।अगर इन्हें भाजपा टिकट देती है तो वहीं अब सपा को इनके खिलाफ प्रत्याशी ढूंढने में कड़ा संघर्ष करना होगा0
0
Report
धामी का राहुल गांधी पर निशाना: विदेशी संबंधों और सुरक्षा मानकों पर केंद्रित हमला
Dehradun, Uttarakhand:दिल्ली में चल रहे सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सीएम धामी ने कहा कि विदेशी कंपनियों और लोगों के साथ कांग्रेस की नजदीकियां कई सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में किसी भी कंपनी को काम करने के लिए नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा, क्योंकि देश की सुरक्षा सबसे पहले है। धामी ने कहा कि राहुल गांधी ने एलन मस्क के सोशल मीडिया में कमेंट किया है जिससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस विदेशी लोगों के समर्थन में खड़े नजर आते हैं लगातार राहुल गांधी देश के उद्योगपतियों और व्यापारियों पर टिप्पणी करते हैं, जबकि विदेशी लोगों का वो समर्थन करते है , वोटर लिस्ट को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास गड़बड़ी के तथ्य हैं, तो उन्हें सामने रखना चाहिए। चुनाव आयोग संवैधानिक प्रक्रिया के तहत काम करता है। धामी ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल सत्ता पाने के लिए विरोध कर रहा है और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो विपक्ष को रास नहीं आ रहा है।0
0
Report
डिंडोरी के गांव मुड़ियाकला में शराबी शिक्षक केVideo वायरल, शिक्षा पर सवाल
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की शर्मनाक हरकत का मामला सामने आया है। मुड़ियाकला गांव की पाठशाला में सहायक शिक्षक नरेंद्र धुर्वे कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त हालत में मिले। ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर कार्रवाई की मांग उठाई है। अब सवाल है कि बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों पर है, अगर वही नशे की हालत में स्कूल पहुंचेंगे, तो शिक्षा व्यवस्था का क्या होगा? डिंडोरी के मुड़ियाकला गांव की पाठशाला से सामने आए इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायक शिक्षक नरेंद्र धुर्वे शराब के नशे में स्कूल में मौजूद थे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया है। अब ग्रामीण संबंधित शिक्षा अधिकारियों से शिक्षक के खिलाफ जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि मामले में शिक्षा विभाग कब संज्ञान लेता है और क्या कार्रवाई करता है?0
0
Report
Advertisement
च चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की मांग; सीजेआई चयन समिति में शामिल करें
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे नरवाना से कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया और एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव और चयन समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने की मांग की। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि पहले चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश की समिति का प्रावधान था। उनके मुताबिक, नए कानून में मुख्य न्यायाधीश की जगह प्रधानमंत्री द्वारा चयनित केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया है। उन्होंने राहुल गांधी के चयन प्रक्रिया पर असहमति जताने का भी जिक्र किया। कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में मतदाता सूची से जुड़े फैसले बिना उचित मंजूरी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने फॉर्म-6 और एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर चिंता जताई। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने विरोधियों की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने असम और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया और दावा किया कि करोड़ों लोगों के वोट काटे गए हैं। आदित्य सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक... “हमारी मांग है कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश को दोबारा शामिल किया जाए, ताकि एक निष्पक्ष और स्वतंत्र व्यक्ति सभी पक्षों की बात सुन सके। लोकतंत्र में हर नागरिक की आवाज और उसके मताधिकार की रक्षा होनी चाहिए।” आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की आवाज सुनी जानी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की。0
0
Report
आयुष्मान कैशलेस दावे के बीच अस्पताल से मरीज से नकद 60 हजार लेने का आरोप
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी शहर के एक निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बावजूद मरीज से नकद राशि लिए जाने का आरोप सामने आया है.. मामले को लेकर पीड़ित मरीज ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है...... मामला धमतरी के शिवनंदा हॉस्पिटल से जुड़ा बताया जा रहा है..... जानकारी के मुताबिक सिविल इंजीनियर हरिश्चंद्र देवांगन हड्डी टूटने के बाद इलाज के लिए शिवनंदा हॉस्पिटल पहुंचे थे... वही मरीज का आरोप है कि अस्पताल में शुरुआत में उन्हें बताया गया कि उनका इलाज आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस होगा और इलाज के लिए अलग से राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी..... इसी भरोसे पर उन्होंने अस्पताल में इलाज शुरू कराया..... हरिश्चंद्र देवांगन के मुताबिक इलाज के दौरान उनके आयुष्मान कार्ड से करीब 66 हजार रुपये की राशि ली गई...... उनका आरोप है कि इसके बाद भी दवा, जांच और अन्य खर्चों के नाम पर अलग-अलग समय में उनसे रकम ली गई और इस तरह करीब 60 हजार रुपये नकद भी खर्च हुए..... पीड़ित का कहना है जब इलाज आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस होने की बात कही गई थी, तो आयुष्मान कार्ड से राशि लेने के बाद इतनी बड़ी नकद रकम क्यों ली गई..... और इसी को लेकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है..... फिलहाल मरीज की ओर से लगाए गए आरोपों पर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है..... शिकायत की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आयुष्मान योजना के तहत किए गए इलाज और मरीज से कथित रूप से ली गई नकद राशि की वास्तविक स्थिति क्या है0
0
Report
निकोल डेंगी डम्स बेकरी में लाल क्रीम के नाम पर झगड़ा, कर्मी पर हमला
Ahmedabad, Gujarat:Nickolની ડેંગી ડમ્સ બેકરીમાં ગ્રાહકે કેક પર લાલ રંગની კრિમથી નામ લખવવાની માંગ કરી, પરંતુ લાલ કલર ઉપલબ્ધ ન હોવાથી કારજુમારે સફેદ રંગથી નામ લખીવું પડ્યું. આ નાની બાબતે ગ્રાહક અને તેના મિત્રોનું ધાર્મિક ધબકારે આકાશત્વર પહોંચ્યું અને વિવાદ કર્યા પછી બેકરીના કર્મચਾਰੀ શિવશંકરને ઘાંટી માર્યો. CCTVમાં આ સમગ્ર દૃશ્ય કેદ થયાં હપ્તા હતા. રાજ ਸ਼ાહ નામના ગ્રાહકે આ અંગે નિકોલ પોલીસ સ્ટેશનમાં અરજી કરી અને અન્ય יחדસાથે કાયદેસરની કાર્યવાહી હાથ ધરી. પોલીસે CCTV ફૂટેજના આધારે રાજ ਸ਼ાહ, ગ્રાહકના અન્ય મિત્રોને અટકાયત કરી હતી. આ ઘટનાથી સમાજમાં સત્ય અને નિર્ણાયક પગલાં જતન કરવાની જરૂરિયાત જણાઈ રહી છે કે નાની બાબતમાં ગુસ્સો કાબૂમાં ન રાખવો الضرूरी છે.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में योगी बोले- अखिलेश के साथ हो तो मैं अयोध्या से चुनाव लडूंगा
Noida, Uttar Pradesh:बलरामपुर में योगी ने कहा अखिलेश भी लड़े तो मैं भी अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार, एक बार आमने सामने का मुकाबला हो जाए0
0
Report
Zirakpur पार्क में सिर कटी लाश: पिता-पुत्र गिरफ्तार, चौथा आरोपी की तलाश जारी
Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ। ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਪੀਰ ਮੁੱਛੱਲਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ 21 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਸ਼ਾਲ ਦੀ ਸਿਰ ਕੱਟੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਢਕੋਲੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਅੰਨ੍ਹੇ ਕਤਲ ਦੀ ਗੁੱਥੀ ਸੁਲਝਾਉਂਦਿਆਂ ਕਤਲ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਦੋਵਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ, ਪੀਰ ਮੁੱਛੱਲਾ ਦੇ ਇੱਕ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਦੀ ਸਿਰ ਕੱਟੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਨਸਨੀ ਫੈਲ ਗਈ ਸੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨੂੰ ਦੇਖਦਿਆਂ ਢਕੋਲੀ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਰ ਟੀਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਪੁਲਿਸ ਲਈ ਵੱਡੀ ਚੁਣੌਤੀ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ, ਕਿਉਂਕਿ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਕਤਲ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣਾ ਜ਼ਰੂਰੀ ਸੀ。 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ, ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨੂੰ ਸ਼ਰਾਬ ਪਿਲਾਈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ’ਤੇ ਚਾਕੂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਹਮਲੇ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਗਰਦਨ ’ਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦਾ ਸਿਰ ਧੜ ਤੋਂ ਵੱਖ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਬੇਰਹਿਮੀ ਨਾਲ ਕੀਤੇ ਗਏ ਕਤਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਹਿਲੂਆਂ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਜਾਂਚ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ。 ਹੁਣ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪਿਓ-ਪੁੱਤ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਅਹਿਮ ਸਫਲਤਾ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਕਤਲ ਪਿੱਛੇ ਅਸਲ ਕਾਰਨ ਕੀ ਸੀ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਸਮੇਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਕੀ ਭੂਮਿਕਾ ਰਹੀ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਸਕੇਗੀ। ਪੁਲਿਸ ਤੀਜੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਭਾਲ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ。 ਪੰਜ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਰਿਮਾਂਡ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਕੇ ਕਤਲ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਤੱਥਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮਕਸਦ ਵਾਰਦਾਤ ਦੇ ਪਿੱਛੇ ਦੀ ਪੂਰੀ ਕਹਾਣੀ ਸਾਹਮਣੇ ਲਿਆਉਣਾ, ਤੀਜੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਕਤਲ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਬੂਤ ਇਕੱਠੇ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਪੀਰ ਮੁੱਛੱਲਾ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਇਸ ਵਾਰਦਾਤ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਝੰਜੋੜ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਹੋਰ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。0
0
Report
पंकज शर्मा ने गोटन-मेड़ता रोड रेन स्टेशन का निरीक्षण; अंडरपास पर चर्चा
Nagaur, Rajasthan:उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने अमित भारत योजना के गोटन–मेड़ता रोड रेन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान रेल पटरी की स्थिति, साफ-सफाई और चेतावनी व गति सीमा बताने वाले संकेतकों की स्थिति का जायजा लिया। गोटन से डेगाना तक सभी अमृत भारत स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन कर रेलवे ट्रैक, सिग्नल और ट्रेन संचालन की स्थिति दिखायी गयी। मेड़ता रोड के सी 100 और सी 99 अंडरपास पुलिया के अधूरे निर्माण को नजरअंदाज नहीं किया गया। मेड़ता रोड में अधूरे अंडरपास रेलवे फटकों को देखकर निरीक्षण-कार्य बाधित होने से नाराज लोगों ने ज्ञापन देकर शीघ्र आवागमन सुविधा की मांग की। अमृत भारत योजना स्टेशनों को जनता तक नहीं मिल पाने से निरीक्षण कार्यक्रम बेमानी लगता है। महाप्रबंधक के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
रेलवे में 2 लाख पद खाली, आउटसोर्सिंग विरोध, यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:रेलवे में 2 लाख पद खाली, नई भर्ती की जगह ठेके पर हो रहे काम, विरोध में उतरी यूनियन - नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लायेज यूनियन ने कहा, कर्मचारियों की कमी से ट्रेनों की सुरक्षा खतरे में - एआईआरएफ अधिवेशन में डेढ़ हजार रेलकर्मियों ने 34 मांगों का प्रस्ताव पारित किया जयपुर रेलवे में कर्मचारियों के पद लगातार खाली हो रहे हैं, लेकिन नई भर्ती करने के बजाय काम निजी एजेंसी को सौंपा जा रहा है। ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन ने इसे ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए गंभीर खतरा बताया है। सवाल यह है कि जब रेलवे में नियमित कर्मचारियों की कमी है, तो खाली पद भरने के बजाय आउटसोर्सिंग पर निर्भरता क्यों बढ़ाई जा रही है? नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन ने रेलवे प्रशासन की नीतियों पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी है कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 20 नवंबर से जयपुर सहित चारों मंडलों और तीनों कारखानों में आंदोलन शुरू किया जाएगा। दरअसल यूनियन के 23वें वार्षिक अधिवेशन में उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर सहित विभिन्न मंडलों, कारखानों और यूनिटों के करीब 1500 पदाधिकारियों ने भाग लिया। अधिवेशन से पूर्व रेल कर्मचारियों ने एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के आगमन स्वरूप रैली निकाली। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 34 सूत्रीय मांग पत्र पारित हुआ 8 घंटे ड्यूटी की मांग, ट्रैकमेंटेनरों पर काम का दबाव एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि रेलवे में रिक्त हो रहे पदों के अनुपात में भर्तियां नहीं हो रही हैं। लगातार बढ़ती आउटसोर्सिंग सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रेल संचालन के लिए नुकसानदायक है। यूनियन ने सभी श्रेणियों के कर्मचारियों की ड्यूटी आठ घंटे तक सीमित करने और मालगाड़ी रनिंग स्टाफ से नौ घंटे से अधिक काम नहीं लेने की मांग की। ट्रैकमेंटेनरों की पेट्रोलिंग दूरी 20 से घटाकर 12 किलोमीटर करने तथा विश्राम की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी पारित हुआ बोनस की सीमा हटाओ, पुरानी पेंशन लागू करो यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर ने आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू करने, बोनस गणना की 7000 रुपए की सीमा समाप्त करने और सभी कर्मचारियों को पुरानी पेशन का लाभ देने की मांग उठाई। इसके अलावा कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, समयबद्ध पदोन्नति, अंतर मंडलीय स्थानांतरण और रेलवे अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को जल्द लागू करने की मांग उठाई。0
0
Report
DAP-यूरिया खाद की मांग पर आमरण अनशन जारी, नरेश मीणा अस्पताल में भर्ती
Baran, Rajasthan:9वें दिन नरेश मीणा की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती, अस्पताल में भी अनशन जारी रखने का ऐलान बारां। किसानों को बिना टैगिंग DAP-यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता नरेश मीणा की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। आज अनशन के 9वें दिन उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार नरेश मीणा 2 अक्टूबर से अपने पैतृक गांव नयागांव में आमरण अनशन पर हैं। बीच में उन्होंने बारां से जयपुर कूच किया था, जिसे कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के आश्वासन के बाद शिवदासपुरा टोल पर रोका गया था, लेकिन अनशन उन्होंने जारी रखा। आज सुबह से ही उनकी तबीयत में गिरावट देखी गई। सूचना मिलते ही एडीएम रामावतार मीणा, एसडीएम सहित प्रशासनिक अमला और मेडिकल टीम अनशन स्थल पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया। नरेश मीणा ने अनशन तोड़ने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद एहतियातन उन्हें एंबुलेंस से बारां जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भी उन्होंने अनशन जारी रखने की बात कही है। चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।0
0
Report
मेड़ता रोड गोटन पंचायत में प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति में संभावित प्रत्याशियों की प्रबोधन कार्यशाला का आयोजन राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय मेड़ता रोड में किया गया। रिटर्निंग अधिकारी मदन परमार ने संभावित प्रत्याशियों को नामांकन भरने संबंधी प्रक्रिया एवं दिशा निर्देशों से अवगत कराते हुए पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की। मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों, 17 पंचायत समिति वार्ड सदस्यों और पांच जिला परिषद सदस्यों के चुनाव द्वितीय चरण में संपन्न होने हैं।0
0
Report
Advertisement
