203001
बुलंदशहर में मां से दुष्कर्म के दोषी हुई को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में ऑपरेशन कनविक्शन के तहत फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मां से दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना 2023 में बुलंदशहर कोतवाली देहात के एक गांव में हुई थी, जहां आरोपी ने अपनी मां से दुष्कर्म किया था। मामले की रिपोर्ट आरोपी के भाई ने दर्ज कराई थी। न्यायाधीश वरुण निगम की अदालत ने आज यह फैसला सुनाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दलित वोट बैंक बनाम सत्ता की कुंजी: 2027 चुनाव का विश्लेषण
Lucknow, Uttar Pradesh:वोट बैंक किसे कहते हैं... राजनीतिक दलों के लिए वोट बैंक के मायने 2027 का चुनाव क्या इस बार दलित वोटों के सहारे लड़ा जाएगा यूपी में दलित वोट बैंक क्या सत्ता की असली कुंजी है। समाजवादी पार्टी ने अपने लाल रंग में नीला रंग भी जोड़ दिया है.. क्या उसे यकीन है कि सत्ता में आना सिर्फ लाल रंग के बूते की बात नहीं... इसलिए दलित वोट को लुभाने की कोशिश कर रही है बीजेपी भी दलित वोटों को लुभाने के लिए कई दांव चल रही.. क्या उसे भी यकीन है कि दलितों के बिना नैया पार लगाना आसान नहीं... 2022 के विधानसभा में बीजेपी को 21 फीसदी वोट मिला था.. वहीं 24 के लोकसभा चुनाव में 24 फीसदी हो गया.. क्या बीजेपी पर दलित वोटों का भरोसा बढ़ रहा है क्या बीएसपी पर से दलित वोटर्स का भरोसा कम हुआ है.. 2022 के विधानसभा चुनाव में 65 फीसदी दलित वोट मिला था.. 2024 के लोकसभा चुनाव में ये घटकर 44 फीसदी रह गया.. मैदान में चंद्रशेखर भी हैं... क्या 27 में फिर घटेगा...0
0
Report
सोनीपत सतलोक आश्रम में 11 वर्षीय नाबालिग से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज सोनीपत का सतलोक आश्रम धनाना, रामपाल महाराज का आश्रम एक बार फिर विवादों में घिरा सतलोक आश्रम में 11 साल के नाबालिग युवक से कुकर्म का मामला आया सामना आरोपी युवक सचिन को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जो सोनीपत के कांसडी गांव का रहने वाला पुलिस ने बताया आरोपी युवक सचिन की सतलोक आश्रम प्रति आस्था, लगातार वहा जाता रहता है0
0
Report
उत्तराखंड में खडगे के जाने पर कांग्रेस शुद्धिकरण बैठक, दलित-आदिवासी एक साथ आने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:Anurag Mallu Ravi, Lok Sabha सांसद की प्रेस वार्ता. Congress, 29 September को उत्तराखण्ड में मलिकार्जुन खडगे के जाने पर शुद्धिकरण किए जाने को लेकर स्वाभिमान बैठक करेगी. देशभर से एससी, एसटी के लोग आएँगे. खडगे जी के साथ ये दुर्व्यवहार पूरे दलित और अनुसूचित जाति का अपमान है. इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई. पूरे देश में इस घटना के खिलाफ अभियान चलाएँगे कांग्रेस सांसद. दलित-आदिवासी को एक होना पड़ेगा.0
0
Report
Advertisement
ढुलू महतो-शत्रुघ्न महतो ने नशा मुक्ति व गाँव में खेल प्रतिभा के विकास पर चर्चा की
Dhanbad, Jharkhand:धुलू महतो और शत्रुघ्न महतो चिटाही स्थित आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री के 138वां मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सांसद व विधायक के आवास में समर्थक कार्यकर्ता पहुँचे थे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों के साथ नशा मुक्ति अभियान और गाँव में खेल प्रतिभा लाने की बात कही। सांसद ढुलू महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनने के बाद देश हित युवा हित और देश को सशक्त बनाने के लिए हर पल प्रयास रहा है। मन की बात के माध्यम से खेल, रोजगार, शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने को लेकर प्रयास रहा। खेल के क्षेत्र में बेहतर कैसे हों गाँव गाँव से टेलेंट को आगे लाया जा रहा है। खुद वह फुटबॉल, क्रिकेट सहित अन्य खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने में काम कर रहे हैं। मोबाइल के नशे की समस्या आज बहुत अधिक हो गई है। मादक पदार्थों के साथ मोबाइल नशा गम्भीर हो गया है। नशा मुक्त भारत देश की प्रगति में सहायक होगा।0
0
Report
नशे में पिता ने बेटे प्रदीप मुर्मू की हत्या की, गिरफ्तारी
Dumka, Jharkhand:दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मसनिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता पर अपने ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक की पहचान प्रदीप मुर्मू के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता कर्नेलियुस मुर्मू, को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के समय आरोपी पिता नशे की हालत में था। घर में बेटा द्वारा खाना नहीं बनाने को लेकर वह अपना आपा खो बैठा और सो रहे अपने बेटे प्रदीप मुर्मू का गमछे से गला दबा दिया जिससे बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद काठीकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया जिसमे पुलिस को चौकाने वाला साक्ष्य मिला जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता कर्नेलियुस मुर्मू को गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया तो पिता ने हत्या की बात स्वीकार किया पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।0
0
Report
हाथियों के झुंड ने धनबाद के भोलमारा में मचाया तांडव, धान की फसल बर्बाद
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मरिचो पंचायत के भोलमारा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। करीब 25 से 26 हाथियों के झुंड ने पहले खेतों में लगी धान की तैयार फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इसके बाद हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और मरिचो पंचायत के पूर्व मुखिया स्वर्गीय प्रभु झांझी के घर की दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि घर के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाया और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से बाहर जंगल की ओर खदेड़ा। हालांकि ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का दल अभी भी आसपास के जंगल में मौजूद है। ऐसे में गांव के लोगों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हाथियों के कारण किसानों की तैयार धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ने के साथ-साथ फसल और मकान के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
रामदेवरा भादवा मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न, रात्री जागरण और सुरक्षा व्यवस्था सफल
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा पोकरण खबर की लोकेशन रामदेवरा बाबा रामदेव भादवा मेला शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस थाना रामदेवरा में आयोजित हुआ रात्रि जागरण। पुलिस स्टाफ सहित गांव के गणमान्य लोगों ने शिरकत किया। रामदेवरा, जैसलमेर। पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला एक महीने के लंबे समय अंतराल के पश्चात शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले के दौरान करीब 80 लाख से अधिक लोग रामदेवरा पहुंचे और बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मेले के दौरान पुलिस प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। एक महीने तक चला मेला शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होने के पश्चात इस अवसर पर पुलिस थाना रामदेवरा में थाना अधिकारी देवकिशन के नेतृत्व में रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के भजन कीर्तन सत्संग हुए। थानाधिकारी ने बताया कि एक महीने के दौरान किसी प्रकार का बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। बाबा के आशीर्वाद से मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस उपलक्ष में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी police थाना रामदेवरा ने आयोजन किया। पूर्व महाप्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा की समाधि पर चूरमे का भोग लगाकर सभी भक्तों को वितरित किया गया। कार्यक्रम में अहम योगदान देने वाले सभी पुलिस जवानों को प्रोत्साहन देकर थानाधिकारी ने शाबासी दी।0
0
Report
बैंक यूनियन की हड़ताल से 9 हजार बैंक बंद, 50 हजार करोड़ कारोबार प्रभावित
Jaipur, Rajasthan:कल से बैंकों की देशव्यापी हडताल,राजस्थान में 50 हजार करोड का कारोबार होगा प्रभावित,9 हजार बैंकों पर होगा असर आशीष चौहान, जयपुर-बैंक कर्मियों की कल से तीन दिन तक देशव्यापी हड़ताल होगी.राजस्थान में हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिलेगा.हड़ताल के कारण आज रविवार को बैंक खुले.लेकिन अब 3 दिन चलने वाली हडताल का असर बडे स्तर पर देखा जाएगा. 90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में- कल से बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल पर है.दावा किया जा रहा है कि 90 प्रतिशत स्टाफ हड़ताल में शामिल होंगे.राजस्थान में हड़ताल के कारण कल से 3 दिन तक 9 हजार बैंक बंद रहेंगे.जिसमें करीब 1.25 लाख अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे.तीन दिन हड़ताल तक चलने वाली हड़ताल में एसबीआई,बैंक ऑफ बड़ौदा,केनरा बैंक,यूको बैंक,पीएनबी,बीओबी,आरआरबी,सहकारी बैंक समेत सार्वजनिक बैंकों के एंप्लॉयज़ हड़ताल पर रहेंगे.इस हडताल में पे स्टेल 1 से लेकर 5 तक तक के एप्लाईज़ शामिल होंगे.हडताल के कारण करीब 50 हजार करोड का कारोबार,देन लेन प्रभावित होने का दावा किया गया.प्रदेश में करीब 9 हजार एटीएम है,जो हड़ताल के बाद से ही खाली होने लगेंगे. ये सर्विस बंद रहेगी- 1.चेक क्लीयरेंस 2.कैश डिपोडिट 3.फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन ये सर्विस चालू रहेगी- 1.इंटरनेट बैंकिंग 2.मोबाइल बैंकिंग 3.यूपीआई,एटीएम ये दो प्रमुख मांग,जिस कारण हड़ताल- 1.बैंकों में 5-डे वर्किंग- बैंक कर्मियों की प्रमुख मांग है कि 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू किया जाए.कर्मचारियों का तर्क है कि जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), केंद्र सरकार और बीमा क्षेत्र के संस्थानों में 5 दिन का कार्य सप्ताह लागू है. तो बैंकिंग सेक्टर में भी इसे लागू किया जाना चाहिए ताकि कर्मचारियों को बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस मिल सके.महीने के दो शनिवार दूसरे और चौथे को ही सार्वजनिक अवकाश माना जाता है. इसके अलावा पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते है. और कामकाज होता है.इनकी मांग है कि सभी शनिवार को बैंक का अवकाश रहे. 2.बोनस (PLI) के नियमों को लेकर विवाद- हफ्ते में 5 दिन काम के अलावा बोनस (PLI) के नियमों को लेकर भी विवाद चल रहा है. सरकार ने बड़े अधिकारियों जैसे स्केल-4 और उससे ऊपर के अफसरों के लिए बोनस का एक नया नियम लागू किया है. इसके तहत अच्छा काम करने वाले अफसरों को 365 दिन की बेसिक सैलरी के बराबर इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है.बैंक यूनियनें इस बात का भी विरोध कर रही हैं. 7 बडी बैंक यूनियन हड़ताल में- हड़ताल में देश की 7 बड़ी बैंक यूनियनें शामिल हो रही हैं, जिनसे लगभग 90% से ज्यादा बैंक कर्मचारी जुड़े हुए हैं.इनमें AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC शामिल हैं.हडताल में स्टेज 1 सहायक प्रबंधक से लेकर स्टेज 5 सहायक महाप्रबंधक तक के एप्पलाईज हडताल पर रहेंगे.0
0
Report
सीकर में स्मैक सप्लाई करने वाले मजदूर गिरफ्तार; 21.09 ग्राम स्मैक बरामद
Sikar, Rajasthan:सीकर स्मैक सप्लाई करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने सीकर में स्मैक सप्लाई करने वाले एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झालावाड़ जिले का रहने वाला है। जो सीकर में मजदूरी करने के लिए आता है। जब भी वह सीकर आता है तो अपने साथ स्मैक लेकर आता और उसकी सप्लाई करता। पुलिस को आरोपी के पास से 21.09 ग्राम स्मैक मिली है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है。 कोतवाली थाना अधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि कंवरपुरा चौराहे पर एक आदमी पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने रोककर उससे बातचीत करना शुरू किया तो वह हड़बड़ाने लगा। मामला संदिग्ध लगने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो पायजामे की जेब में एक प्लास्टिक की पॉलिथीन मिली। पॉलिथीन को खोलकर देख गया तो उसमें स्मैक मिली। आरोपी बीरम तंवर पुत्र राधाकृष्ण निवासी पहाड़पुरा,जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है।0
0
Report
Advertisement
CM का तंज SC फॉर्म 6 डिक्लेरेशन पर, विपक्ष पर کیचड़ फेंकने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम- SIR पर कांग्रेस के बयान पर सीएम नायब सिंह सैनी का पलटवार संवैधानिक संस्थाओ को नीचा दिखाने का काम कर रहा विपक्ष- सीएम टारगेट करके संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का किया जा रहा काम बिना किसी भी सबूत के लोगो को भ्रमित करने का काम कर रहा विपक्ष कांग्रेस के समय मे बिजली की समस्या, किसानों की समस्याओं को कोई नही भूल सकता चुनाव आयोग ने स्तिथ को स्पष्ट करने का काम किया विपक्ष की गरिमा को कमजोर किया गया कांग्रेस और INDI गठबंधन का झूठ सबके सामने आया विपक्ष की ये पुरानी आदत है विपक्ष के कार्यकाल को जब देखते है तो वो दुर्दशा सामने आती है 50 वोट पर 1 नौकरी का वादा करते थे कई लोग- सीएम चुनाव आयोग में इस मुद्दे पर कोई भी मदभेद नही है- सीएम संवैधानिक एजेंसी है चुनाव आयोग इसका सम्मान करना चाहिए ज़िम्मेदार विपक्ष क्या सारी जिंदगी कीचड़ में पड़ा रहेगा- सीएम विपक्ष पर कसा तंज, कीचड़ से बाहर निकल कर देखो बिना तथ्यों के आधार पर इस तरह के आरोप लगाना गलत है- सीएम SC ने भी SIR को लेकर विस्तार से चर्चा की गई SC ने माना कि फॉर्म 6 के साथ साथ डिक्लेरेशन फॉर्म जमा करना होता है सीएम ने कसा तंज, 2029 में राहुल जेब मे हाथ डालकर घूमेगा कांग्रेस के अंदर बहुत अहंकार था- सीएम विपक्ष की भूमिका भी ठीक तरीक़े से नही निभा रहे- सीएम विपक्ष के पास नही बचा कोई मुद्दा- सीएम कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए सीएम ने राहुल को दी सलाह राहुल गांधी को कौन स्क्रिप्ट दे रहा है किसी अच्छे पंडित से हवन करवाना चाहिए, बुद्धि की शुद्धि करनी चाहिए- सीएम 2029 में जनता इनका बड़ा इलाज करने वाली है- सीएम राहुल गांधी झूठ के सपने लेते रहते है- सीएम देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी विपक्ष का व्यवहार ठीक नही है- सीएम पंजाब के अदंर कांग्रेस ने हर घर नौकरी देने के वादे के साथ नाश खत्म करने का वादा किया था लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नही किया वही आप की सरकार में भी हर घर नाश पहुच गया ये बोलते कुछ है और करते कुछ है-सीएम देश को कमजोर करने का काम कर रहा है विपक्ष कांग्रेस और INDI गठबंधन की झूठ फिलाने की आदत हो चुकी है- सीएम0
0
Report
बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर, बाढ़ की आशंका बढ़ी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, चेतावनी बिंदु से 50 सेंटीमीटर ऊपर; लगातार जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बढ़ी बाढ़ की चिंता बलरामपुर जिले में बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और नदी चेतावनी बिंदु को पार कर चुकी है। दोपहर 12 बजे राप्ती का जलस्तर 104.120 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 50 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं खतरे का निशान 104.620 मीटर है, यानी नदी अभी खतरे के निशान से करीब 50 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ राप्ती के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर नदी के किनारे कटान की स्थिति भी सामने आ रही है। तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीण नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार बारिश और नदी के बढ़ते पानी के कारण निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका को लेकर भी लोग सतर्क हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राप्ती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सुबह 9 बजे जलस्तर 104.030 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे बढ़कर 104.120 मीटर पहुंच गया। यानी तीन घंटे में जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। प्रशासन ने कहा- अभी बाढ़ जैसे हालात नहीं राप्ती के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार निगरानी कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जिले में फिलहाल बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। राप्ती का जलस्तर अभी ऐसी स्थिति में नहीं है कि तत्काल बाढ़ की स्थिति बने। प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी और राहत-बचाव से संबंधित तैयारियों में जुटी हैं। डीएम के अनुसार, यदि राप्ती बैराज से 90 हजार क्यूसेक से अधिक पानी कई घंटों तक छोड़ा जाता है, तब जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका बन सकती है। फिलहाल करीब 64 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन की ओर से तटीय क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। लगातार बारिश के बीच नदी के जलस्तर में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए संबंधित विभागों और टीमों को अलर्ट रखा गया है। राप्ती का जलस्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है, लेकिन चेतावनी बिंदु पार कर चुका है। ऐसे में जलस्तर में आगे होने वाली बढ़ोतरी महत्वपूर्ण होगी。 बयान -जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन 1-राप्ती से वॉकथ्रू पीटीसी 2-राप्ती जलस्तर के विजुअल0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात देश दर्शन यात्रा: अशोक सिंघल योगदान का जिक्र
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला(हरियाणा): हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात देश दर्शन यात्रा है। देश में कहाँ-कहाँ पर कौन-कौन प्रेरणादायक काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी उसको दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। आज सबसे पहले उन्होंने अशोक सिंगल के बारे में देश को बताया जिनके प्रयास से ही आज राम मंदिर बन पाया है। मुझे भी अशोक सिंघल के साथ 15 दिन उनके सहायक के रूप में काम करने काम मौका मिला था।"0
0
Report
Advertisement
रायपुर के EDO क्लब में देर रात मारपीट: नाबालिग समेत दो गुट तनाव
Begun, Rajasthan:रायपुर VIP रोड स्थित EDO क्लब में देर रात हंगामा.. दो गुटों में जमकर हुई मारपीट.. पार्टी में आधे से ज़्यादा नाबालिग शामिल. सत्यम शर्मा भिलाई निवासी और लक्की बजाज रायपुर निवासी ने करवाई थी पार्टी आयोजित. DJ कम्पटीशन के दौरान दो गुटों में हुई जमकर मारपीट. क्लब में मारपीट का वीडियो आया सामने.. पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में.. तेलीबांधा थाना इलाके का मामला.0
0
Report
पातड़ां थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार; 5 महिलाएं, 6 पुरुष
Patran, Punjab:पातड़ां थाना पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 11 गिरफ्तार; 5 महिलाएं, 6 पुरुष0
0
Report
गंगा के कटाव से चेचर मंदिर घाट में हड़कंप, नावें डूबीं और मकान डूबे
Hajipur, Bihar: हाजीपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है... चेचर मंदिर के पास गंगा नदी में हो रहे कटाव ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। कटाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर अधिकारियों की टीम पहुंची। पिछले दो दिनों में हुए कटाव से घाट और आसपास के इलाके में नुकसान की बात सामने आई है。 चेचर मंदिर घाट की हैं, जहां गंगा के तेज बहाव के बीच लगातार मिट्टी का कटाव देखने को मिला। कटाव की सूचना मिलते ही बिदुपुर प्रखंड के सीओ, बीडीओ और जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घाट का जायजा लिया और कटाव की स्थिति को देखा।बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में हुए कटाव के कारण घाट पर बंधी पांच नावें मिट्टी में दब गईं। इसके साथ ही कई पेड़ और मकान भी नदी में समा गए हैं। कटाव के कारण स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।हालांकि अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल कटाव की रफ्तार पर रोक लगी है। लेकिन प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर दोबारा कटाव तेज होता है, तो तत्काल कटाव निरोधी कार्य शुरू कराया जाएगा।फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती गंगा के बदलते रुख पर नजर रखना है, ताकि कटाव और बढ़ने की स्थिति में समय रहते प्रभावित इलाके में सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।0
0
Report
Advertisement
