203001
खुर्जा पुलिस ने 15 मिनट में बरामद किया महिला का चोरी हुआ पर्स
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस ने महज 15 मिनट में एक महिला का चोरी हुआ पर्स बरामद कर दिया। रेनू कौशिक नाम की महिला रोडवेज स्टैंड से बस में सवार हुई थी। रास्ते में उनका मोबाइल और जरूरी कागजात गायब हो गए। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने सर्विलांस टीम की मदद से एक युवक से चोरी का सामान बरामद किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से प्रभावित होकर पीड़िता ने आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रजेश पाठक बोले: यूपी में अपराधी-गुंडे समाजवादी पार्टी के समर्थकों से जुड़े
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "लखनऊ में जो हत्याकांड हुआ था, उसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता का नाम उजागर हुआ है... मैंने देखा है कि उत्तर प्रदेश में जो भी आपराधिक घटनाएं हैं, कहीं न कहीं उनसे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का और उनके समर्थन में चल रहे अपराधियों का हाथ है। मैं तो बराबर इस बात को कहता रहा हूं कि समाजवादी पार्टी, अपराधी-गुंडो को पोषित करने वाली पार्टी है और चुनाव को नजदीक देख कर सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए वे ऐसे कृत्य कर रहे हैं। हमारी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ है। हम हर स्थिति से निपटेंगे..."0
0
Report
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास खाद्य सुरक्षा टीम ने अवैध सामान नष्ट किया
Aligarh, Uttar Pradesh:रेलवे स्टेशन के आसपास दुकान में कैंटिनो पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान. दुकानों का कैंटीन पर टीम को मिले स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले पदार्थ. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खराब सामान के नमूने भरते हुए कराया नष्ट. नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद विभाग के द्वारा की जाएगी विभागीय कार्रवाई. रेलवे स्टेशन के आसपास स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की विभाग को मिली थी जानकारी. सूचना पर पहुंची टीम ने नमूने इकट्ठा करते हुए नष्ट कराई खाद्य सामग्री. अलीगढ़ के रेलवे स्टेशन के आसपास दुकान व कैंटिनो पर चलाया गया चेकिंग अभियान.0
0
Report
देहरादून में ससुराल वालों ने विवाहिता को 300 दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर किया यातना
Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने पिछले करीब 10 महीनों से एक कमरे और शौचालय के भीतर बंधक बनाकर रखा हुआ था। सेलाकुई थाना क्षेत्र के एक पिता ने सेलाकुई थाने में तहरीर देते हुए यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी 2 साल पहले राहुल खंडूड़ी के साथ हुई थी, जो पेशे से सरकारी शिक्षक है। तहरीर के अनुसार उनकी बेटी को ससुराल वालों ने एक कमरे और टॉयलेट में बंधक बनाकर रखा और लगभग 300 दिनों तक पति, सास और ससुर ने विवाहिता के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया। क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता के सिर के बाल तक बेरहमी से उखाड़ दिए गए। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर बोतल और डंडों से चोट मारी गई, इतना ही नहीं 그녀 को खाने में कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च दी जाती थी। तहरीर में कहा गया कि उनकी बेटी से उनके मायके पक्ष को मिलने नहीं दिया जाता था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की लिखित तहरीर के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
चिरौरा गांव में मूर्ति क्षतिग्रस्त, तनाव बढ़ा, पुलिस जांच शुरू
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के चिरौरा गांव में उपद्रवियों ने मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। मूर्ति खंडित की सूचना पर हड़कंप मचा। शरारती तत्वों ने मूर्ति को खंडित किया — ग्रामीण। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे। आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी। धर्मिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन जताया, क्षेत्र संवेदनशील हुआ।0
0
Report
उज्जैन उन्हेल में जीतू पटवारी वीडियो वायरल, भाजपा ने दुपट्टा फेंकने को आरोपित किया
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के उन्हेल में कार्यकर्ताओ से मुलाकात के दौरान जीतू पटवारी का वीडियो वायरल, धार्मिक दुपट्टा फेकने पर BJP ने साधा निशाना. उज्जैन से 40 किलोमीटर दूर उन्हेल में मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी कुछ समय के लिए उन्हेल के पास स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां कार्यक्रम के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जीतू पटवारी राधा कृष्ण भगवान के दुपट्टा को गले में से उतारकर फेंक रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है. वायरल वीडियो में एक किसान जीतू पटवारी को श्री राधा-कृष्ण का फोटो वाला दुपट्टा भेंट करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि पटवारी ने दुपट्टा हाथ में लेने के बाद पहले से गले में पहना हुआ एक अन्य धार्मिक दुपट्टा भी उतार दिया और दोनों दुपट्टों को नीचे लोगों की ओर फेंक दिया. वीडियो में उनके हाथ में भगवान के नाम और तस्वीर वाले दुपट्टे दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें पहनने के बजाय नीचे फेंकते हुए देखा जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. वीडियो की सत्यता और उसके संदर्भ को लेकर भी कांग्रेस की तरफ से अभी तक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है.0
0
Report
गोंडा में सांप के डंसने से 35 वर्षीय सपना सोनी की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां जिले में खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा चौकी बाजार से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में जमीन पर सो रही एक 35 वर्षीय युवती की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गौरा बुजुर्ग गांव निवासी खजांची प्रसाद सोनी की पुत्री सपना सोनी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात सपना हमेशा की तरह घर के भीतर जमीन पर बिस्तर लगाकर सोई हुई थी। रात के करीब ढाई बजे अचानक उसकी आंख खुली और उसने अपने पिता को बुलाकर होंठ के नीचे तेज चुनचुनाहट और अजीब सी तकलीफ होने की बात कही। बेटी की बात सुनकर जब पिता ने स्थिति को समझने और देखने के लिए लाइट जलाई, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बिस्तर से कुछ ही दूरी पर एक जहरीला सांप रेंग रहा था। पिता की चीख-पुकार सुनकर घर के बाकी सदस्य भी आनन-फानन में मौके पर दौड़ पड़े। गौर से देखने पर सपना के होंठ के नीचे सांप के काटने के साफ निशान दिखाई दे रहे थे। बदहवास परिजन बिना वक्त गंवाए उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनजोत लेकर भागे, जहां डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।0
0
Report
Advertisement
क्रिकेट मैच में खूनी संघर्ष: 25 वर्षीय घायल, 20 युवकों पर आरोप
Chandauli, Uttar Pradesh:क्रिकेट मैच बना खूनी संघर्ष बॉलिंग को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप करीब 20 युवकों पर 25 वर्षीय युवक को पीटने का आरोप बैट और स्टंप से हमले में बहादुर चौहान गंभीर घायल सिर और हाथ में आई गंभीर चोटें, जिला अस्पताल रेफर बाबर कुरैशी, दरोगा कुरैशी, अकसर कुरैशी व पप्पन कुरैशी समेत कई लोगों पर आरोप कार्रवाई कराने पर धमकी देने का भी आरोप पुलिस ने शुरू की जांच, क्षेत्र में तनाव का माहौल मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर इलाके का मामला0
0
Report
जयपुर की गौशाला में मौत: ग्रामीणों में गुस्सा और प्रशासन पर सवाल
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) गौशाला बनी मौतशाला, आधा दर्जन गायें और बछड़े बेहोश पड़े हैं, मौत और ज़िन्दगी से जूझ रहे हैं गौवंश। गौशाला में लगातार गौवंश की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, गायों के शवों को जेसीबी मशीन से गड्डे खोदकर बेहरमी से दफनाने का खेल चल रहा है। रोज गायें दम तोड़ रही हैं, गौवंश की मौत से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश फैला है। जयपुर के फागी तहसील के निमेडा में मासी नदी के पास स्थित श्री कृष्ण गोधाम गौशाला का पूरा मामला है। गौशाला प्रबंधन पर उठ रहे सवाल, सरकार हर साल गौवंश की सुरक्षा के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन धरातल पर गायों की दुर्दशा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है। गोशालाओं में गौशाला प्रबंधन की बदइंतजामी की वजह रोज़ दम तोड़ रही है गायें। ग्रामीणों का आरोप - प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली सुध। ग्रामीणों ने कहा - एक साल में करीब 50 से ज्यादा गौवंश की मौत हो चुकी है, गायों को चारा नहीं मिलने और गंदा पानी पिलाने का भी लगाया आरोप।0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत; तीन मकानों के शीट उड़ गए
Vijayapura, Karnataka:आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, तीन मकानों के शीट उड़ गए बीजापुर- जून महीने की शुरुआत के साथ ही जिले के अलग अलग हिस्से में बारिश, आंधी और तूफान का प्रभाव देखा जा रहा है। कल आकाशीय बिजली गिरने से कलमू मल्ली पति मुत्ता (50) की मौत हो गई। पूरा मामला कल शाम 4 बजे के करीब हल्की बारिश और आंधी के बाद आकाशीय बिजली गिरने का है। घर से बाहर काम करने के दौरान आकाशीय बिजली महिला पर आकर गिरी जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। उक्त घटना बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड से लगे पेरमपल्ली गांव का है। राजस्व अधिकारियों ने गांव जाकर पूरे मामले का पंचनामा तैयार किया है। मृतक का पोस्टमार्टम आवापल्ली अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं उसूर में भी अंधी तूफान ने कहर बरपाया है। उसूर में थानापारा में करीब पांच मकानों के शीटों को उड़ाकर पांच परिवारों के आशियाने के छत को तबाह कर दिया है। पीड़ित परिवार तिरपाल से छत ढँकने को मजबूर हैं। जिसके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनके लक्ष्मैया सुन्नम, कृपावती चिप्पनपल्ली और नारायण सुन्नम शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
आम को पेड़ पर विशेष खलते में कर रहे बंद, गुणवत्ता और रंग-रूप में आएगा निखार, एक्सपोर्ट में बढ़ेगी मा
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी। क्षेत्र के आम उत्पादक किसान इस बार आम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और फलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार के मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए पेड़ों पर लगे आमों को विशेष खलते (फ्रूट बैग) में बंद कर रहे हैं। बागवानों का मानना है कि इस तकनीक से आम के रंग-रूप में सुधार होने के साथ उसकी गुणवत्ता भी बेहतर होगी, जिससे निर्यात के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को बेहतर कीमत मिल सकेगी। इन दिनों क्षेत्र के कई आम के बागों में मजदूर पेड़ों पर चढ़कर एक-एक फल को विशेष कागज से बने खलते में बंद करने का कार्य कर रहे हैं। यह तकनीक फल को बाहरी नुकसान, कीटों के प्रकोप, धूल-मिट्टी और तेज धूप से बचाने में मदद करती है। इससे फल की त्वचा साफ, चमकदार और आकर्षक बनी रहती है। बागवानों के अनुसार खुले में लगे फलों पर अक्सर कीटों का हमला, दाग-धब्बे और मौसम का असर देखने को मिलता है, जिससे उनकी बाजार में कीमत प्रभावित होती है। जबकि खलते में बंद फल अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित रहते हैं और उनका रंग एकसमान विकसित होता है। यही कारण है कि अब क्षेत्र के प्रगतिशील किसान इस तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं। इससे कीटनाशकों के उपयोग में कमी आती है और फल की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। निर्यात के लिए भेजे जाने वाले आमों में बाहरी स्वरूप, रंग और गुणवत्ता का विशेष महत्व होता है, ऐसे में खलते में तैयार किए गए आम विदेशी बाजारों की मांग को पूरा करने में अधिक सक्षम हो सकते हैं। बाग मालिकों का कहना है कि आम की फसल तैयार होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में फलों को सुरक्षित रखने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने के उद्देश्य से खलते बांधने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस तकनीक के उपयोग से इस बार आम की गुणवत्ता बेहतर होगी और निर्यात के लिए भी नए अवसर मिलेंगे। क्षेत्र में आम उत्पादन किसानों की आय का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान अपनी उपज का मूल्य बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो आने वाले वर्षों में और अधिक बागवान इस तकनीक को अपनाकर अपने आम को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।0
0
Report
मालवीया नगर के भीषण आग हादसे में शोक, राहत कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:Deeply saddened by the tragic loss of lives in the devastating fire incident in Malviya Nagar. My heartfelt condolences to the bereaved families. I pray for the speedy recovery of those injured and for strength & courage to all those affected by this heartbreaking tragedy. Immediately upon receiving information about the incident, teams of Delhi Fire Services, Delhi Police, DDMA, CATS Ambulance Services and other emergency response agencies were mobilised and launched rescue and relief operations. Their swift response helped in rescuing & evacuating several persons from the affected premises. Delhi Govt. is closely monitoring the situation. All necessary medical assistance & support are being extended to the affected families. In this hour of grief Delhi Govt. stands firmly with the affected families. We remain committed to providing every possible support to those impacted by this tragedy.0
0
Report
जैतपुर में हत्या कांड: दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:जैतपुर, बाह, चित्राहाट, बमरौली कटारा, सर्विलांस सेल व एसओजी पूर्वी जोन की संयुक्त कार्रवाई में हत्या कांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 1 जून को जैतपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग में अविनाश यादव की मौत के मामले में पुलिस ने कृष्णा यादव और शिवप्रताप उर्फ गेंदा को दबोचा, आरोपी शिवप्रताप ने पुलिस टीम से सरकारी रिवॉल्वर छीनकर भागने और फायरिंग का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर तमंचा, खोखा कारतूस तथा सरकारी रिवॉल्वर समेत जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्यवाही में जुटी0
0
Report
Advertisement
मंडला में विश्व साइकिलिंग दिवस पर साइकिल जागरूकता रैली आयोजित
Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मण्डला में आज विश्व साइकिलिंग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, पर्यावरण और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए。 वीओ - जागरूकता रैली के दौरान कलेक्टर राहुल धोटे, सीईओ जिला पंचायत शाश्वत मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं साइकिल चलाकर लोगों को नियमित साइकिलिंग अपनाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि रोजाना साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है。 बाईट - 1 - राहुल धोटे - कलेक्टर - मण्डला बाईट - 2 - आकाश क्षत्री - खेल प्रशिक्षक वीओ - रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने फिट इंडिया और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। आयोजन के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।0
0
Report
बैतूल में साइबर फ्रॉड के खिलाफ जागरूकता अभियान ने असर दिखाया
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में लगातार बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बाद पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसका असर अब देखने को मिल रहा है,लोग सोशल मीडिया और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सतर्क हो रहे हैं। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बच रहे हैं और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी देने से साफ इंकार कर रहे हैं। बैतूल के गुणवंत पाटिल ने लगभग डेढ़ साल पहले एक अंजानी लिंक को क्लिक किया और उनके खाते से डेढ़ लाख रुपए गायब हो गए डेढ़ साल बाद भी उनका रूपया वापस नहीं आया है उन्हें तुरंत ही पुलिस में शिकायत भी की थी इसके आज तक उनका पैसा नहीं लौट पाया है। हालांकि कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां पीड़ितों ने शिकायत तो दर्ज कराई,लेकिन अब तक उनके पैसे वापस नहीं मिल पाए हैं। पुलिस भी लोगों से लगातार अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध कॉल,मैसेज या लिंक से दूर रहें और तुरंत साइबर सेल में शिकायत करें。0
0
Report
रतनपुर के रत्नेश्वर तालाब में डूबकर युवक की मौत
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रतनपुर के रत्नेश्वर तालाब में कमल ककड़ी निकालने उतरे युवक की डूबने से मौत.... करैहा पारा निवासी 43 वर्षीय कैलाश केंवट रोज़ी-रोटी के लिए तालाब में उतरे थे.... तालाब के गहरे हिस्से में जाने से बिगड़ा संतुलन और पानी में डूब गए कैलाश.... काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों को हुई अनहोनी की आशंका.... स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश और रतनपुर पुलिस को दी घटना की सूचना.... मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चलाया रेस्क्यू अभियान.... काफी मशक्कत के बाद तालाब से निकाला गया कैलाश केंवट का शव.... पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव मामले की जांच में जुटी रतनपुर पुलिस।0
0
Report
Advertisement
