203001
खुर्जा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार चोर गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:खुर्जा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने चेकिंग के दौरान चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चार मोटरसाइकिल, एक बाइक के चेसिस, दो तमंचे, कारतूस, और दो धारदार हथियार बरामद किए गए। ये चोर क्षेत्र में बाइक चोरी करके सस्ते दामों पर बेचते थे। पुलिस ने उन्हें जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान के निकट गिरफ्तार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
25 ढाबों पर संयुक्त कार्रवाई: शराब पिलाने वाले ढाबे पुलिस के दबिश से हड़कंप
Indore, Madhya Pradesh:एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी के निर्देशन में पुलिस एक्शन में 25 ढाबों पर सयुक्त कार्यवाही महिला पुलिस अधिकारी ने ढाबों पर चलाया सर्च आपरेशन बाणगंगा, हीरा नगर थाना क्षेत्रों में चलाया गया ऑपरेशन 25 ढाबों में 14 ढाबों पर शराब पिलाई जा रही थी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के निर्देशन में बनाई थी टीम एसीपी रुबीना मिजवानी ने टीम के साथ दबिश दी अधिकांश ढाबे सुनसान और अंधेरे में बने हुए थे पुलिस को शराब खोरी कर रहे युवा बोतल छोड़ के भागे कई नशेड़ी आधी बोतल और चखना जेब रख छुपते नजर आए अचानक हुई कार्यवाही से अवैध रूप से शराब पिलाने वाले ढाबों में हड़कंप0
0
Report
डूंगरपुर में जल संरक्षण अभियान के लिए मीडिया राउंडटेबल से जागरूकता अभियान तेज
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर डूंगरपुर- वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान , मीडिया राउंड टेबल का हुआ आयोजन एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को एक व्यापक जन आंदोलन का रूप देने के लिए आज जिला प्रशासन की ओर से एक मीडिया राउंड टेबल बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर देशलदान ने मीडिया से अभियान को लेकर करवाए जा रहे कार्यो, जागरूक गतिविधियों के सम्बन्ध में साझा किया और मीडिया से मिले सुझावों पर भी अभियान में जोर देने की बात कही बॉडी- मीडिया राउंड टेबल के दौरान जिला कलेक्टर देशल दान ने बताया कि गत 25 मई से शुरू हुए इस अभियान के तहत विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दैनिक स्तर पर कई गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों को जोड़ना और जनभागीदारी को अधिक से अधिक बढ़ाना है। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आयोजित इस बैठक में अभियान के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों और विभिन्न विभागों की सक्रियता की विस्तृत जानकारी साझा की गई। जल संरक्षण के कार्यों में जनभागीदारी के साथ-साथ सीएसआर फंड और आमजन के सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित मीडिया कर्मियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए ताकि इस महत्वपूर्ण संदेश को जिले के अंतिम छोर पर बैठे हर व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। कलेक्टर ने बताया कि मीडिया राउंड टेबल पर प्राप्त सुझावों के आधार पर आने वाले दिनों में अभियान के तहत आगामी रूपरेखा तैयार कर और अधिक मजबूती से धरातल पर कार्य किए जाएंगे। बाईट- देशलदान जिला कलेक्टर डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
जैकलीन फर्नांडीस मनी लॉन्ड्रिंग केस में अदालत से बाहर निकलते हुए आरोपों से इनकार
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में पेश होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर निकलती हुई। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।0
0
Report
Advertisement
नासिक से जोधपुर जा रही बस में 14 वर्षीय बालक की मौत
Pali, Rajasthan:नासिक से जोधपुर आ रही स्लीपर कोच बस में यात्री की मौत, साइलेंट अटैक आने से 14 वर्षीय बालक की हुई मौत, नासिक से खारड़ा (रोहट) के लिए बस में बैठा था बालक, गंतव्य आने पर बस कंडक्टर द्वारा आवाज लगाने के बाद भी नहीं उठा बालक, ऐसे में बालक को लाया गया रोहट अस्पताल, जहाँ पर रोहट CHC में चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया, मृतक रणजीतसिंह उर्फ राजूसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपुरोहित था खिंवाड़ा निवासी, मृतक को बागड़िया अपने ननिहाल जाने के लिए उतरना था खारड़ा, बालक का मामा आया था खारड़ा बस स्टॉप पर लेने के लिए, रोहट थाना पुलिस ने शव का PM करवाकर शव परिजनों को सौंपा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल।0
0
Report
फलोदी के गोरीछियो बेरा क्षेत्र में जर्जर हौद हादसे को न्यौता दे रहा है
Jodhpur, Rajasthan:खबरा गांव री जिला फलोदी फलोदी जर्जर हालात में हौद दे रहा है हादसे को न्यौता आऊ क्षेत्र के गोरीछियो का बेरा में तुफान से वर्षो पुराना हौद का ऊपरी हिसा ढहा। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से इस बेहद जर्जर हौद की सुध लेने की माग की है।0
0
Report
लाम्पोलाई में गंदे पानी निकासी के लिए 15 लाख लागत से नाला निर्माण शुरू
Nagaur, Rajasthan:लाम्पोलाई गांव में लंबे समय से जल भराव और गंदे पानी निकासी की उठ रही मांग को देखते हुए मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु ने 15 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य आरंभ कराया। इस नाला निर्माण से ग्राम की मुख्य शमशान भूमि रास्ते पर जल भराव और गंदे पानी निकासी समस्या से ग्रामीणों को निजात मिल सकेगी。0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में चावल के नीचे Chandigarh शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर एक ट्रक से करीब 90 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त की है। चावल की बोरियों के नीचे चंडीगढ़ निर्मित शराब के कार्टून छुपाकर तस्करी हो रही थी। पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे ड्राइवर योगेश पुत्र रैयाभाई कोडियातर (42) को गिरफ्तार कर लिया है। शराब को तस्करी कर गुजरात लेकर जा रहे थे। नेशनल हाईवे 48 पर रतनपुर बॉर्डर पर चौकी के सामने नाकाबंदी की गई। ट्रक को रोककर ड्राइवर से पूछताछ की गई और तलाशी के बाद चावल की बोरियों के नीचे अंग्रेजी शराब के 846 कार्टन बरामद हुए। सभी कार्टनों पर “FOR SALE ONLY IN CHANDIGARH” लिखा मिला। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपए है। पुलिस नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जांच जारी है।0
0
Report
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत राउंड टेबल आयोजित; विधायक गुर्जर ने कहा
Tonk, Rajasthan:वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बुधवार को जिला परिषद सभागार में मीडिया राउंड टेबल कार्यकर्म का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शिरकत की। विधायक ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक हो, इसको लेकर मीडिया राउंड टेबल का आयोजन किया गया है। 13 विभागो के अधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए हैं। साथ ही कहा कि सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुँचें, इसे लेकर मीडिया से बातचीत की गई है। आमजन तक भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ ले। आज मीडिया के माध्यम से ही आमजन सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। हमें परम्परागत स्रोतों का अधिक से अधिक ध्यान रखना चाहिए, जैसे उनका रखरखाव तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से हमारे जंगल, जानवर और जमीन सब सुरक्षित रहे, इसी को लेकर यह अभियान चलाया गया है।0
0
Report
जैसलमेर में पाक लोकल SIM पर रोक: प्रशासन ने आदेश जारी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध, जैसलमेर जिला कलेक्टर ने आदेश किये जारी, जैसलमेर भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे सीमावर्ती जैसलमेर जिले में देश की सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुपमा जोरवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 163 के तहत शक्तियों کا प्रयोग करते हुए जिले में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जैसलमेर जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगे पाकिस्तानी क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के लगभग 3 से 4 किलोमीटर अंदर तक पहुंच रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम कार्ड धारक व्यक्ति पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। जैसलमेर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी सिम कार्ड एवं नेटवर्क का उपयोग राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। संवेदनशील सीमा क्षेत्र होने के कारण इस प्रकार के संचार माध्यमों का दुरुपयोग देश विरोधी गतिविधियों में किए जाने की आशंका बनी रहती है। इसी संभावित खतरे को दृष्टिगत रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा में किसी भी व्यक्ति द्वारा पाकिस्तानी लोकल सिम कार्ड का उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
बांकी नदी के बीच बिजली का पोल: CM के आदेश के خلاف विभाग की लापरवाही
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र का बांकी नदी के बीच बना धमनी पूल है जहां बिजली विभाग ने पोल और ट्रांसफॉर्मर सहित लगाकर नियम के विपरीत काम किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश हैं कि नदी, नालों और तालाबों का अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, इसके बावजूद विभाग के लोग आदेश को नजरअंदाज कर रहे थे। आने वाले मौनसून के समय में नदी में भारी बारिश से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन अब विभाग ने अपनी गलती स्वीकार कर संबंधित एजेंसी को पोल हटाने का निर्देश दिया है।0
0
Report
जंगल हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल, रांची रेफर
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर गंजारी गांव में मंगलवार की सुबह एक जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी देवी (60 वर्ष) सुबह करीब पांच बजे महुआ की कौड़ी चुनने के लिए मैदान की ओर गई थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शोर मचाकर किसी तरह हाथी को वहां से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को तत्काल बुंडू अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम भी मामले की जानकारी लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
खूँटी में कूड़ा उठाव बंद, शहर की सड़कों पर गंध फैली
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी。 स्लग - शहर में नियमित कूड़ा उठाव न होने से गंदगी भरा , लोग परेशान。 एंकर - खूँटी में नियमित कूड़ा उठाव न होने से शहर के कई सड़कों पर गंदगी का अम्बार लग गया है । वहीं डाक-बंगला रोड , डेली मार्केट आदि जगह कूड़ा उठाव नहीं होने से सड़क के किनारे दुर्गंध फैल गया है। मुर्गा मीट दुकान के सामने कूड़ा उठाव न होने के कारण दुर्गंध से आसपास के लोग और राहगीर परेशान हैं। वहीं मुहल्ले वासियों ने बताया कि कई दिनों से उठाव नहीं किया गया है। जिससे मक्खी मच्छर और गंदगी बढ़ गया है। बाईट - सब्जी विक्रेता, डैली मार्केट, खूँटी。 बाईट - संजय दास , आम नागरिक , डैली मार्केट , खूँटी。 बाईट - संजय दास , डाक बंगला रोड खूंटी。 बाईट - संजय दास , डाक बंगला रोड खूंटी。 बाईट - संजय दास , डाक बंगला रोड खूंटी。0
0
Report
Advertisement
पटना के कोचिंग संस्थान पर हमले के बाद कानून का राज, दोषी जल्द गिरफ्तार
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना खान सर के कोचिंग पर हुए हमला को लेकर कहां की हमारी पार्टी और हमारी सरकार किसी को हिंसा करने की इजाजत नहीं देती है । अगर आपसी लड़ाई है तो भी जो दोषी होगे उन पर कार्रवाई होगी。 बाइट — जानदार सिंह सिग्रीवारा, सांसद, बीजेपी वही जेडीयू कोटे के मंत्री दामोदर रावत ने कहा कानून अपना काम करेंगे। कोई भी हो दोषी बच नहीं पाएगे。 बिहार में कानून का राज है。 पटना SSP इस मामले को देख रहे हैं。 बाइट — दामोदर रावत, मंत्री बिहार सरकार वही राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा बिहार सुरक्षित नहीं है भय का माहौल है बिहार में। कोचिंग संस्थानों के साथ पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता है हमें। कोचिंग संस्थानों में भी अपराधियों का तांडव शुरू हो गया है। बिहार में लठैत की सरकार है । बिहार में अपराधियों का भय है बाइट — शक्ति यादव, मुख्य प्रवक्ता राजद0
0
Report
नवादा में 10 हजार रिश्वत के आरोप में आवास सहायक गिरफ्तार
Nawada, Bihar:नवादा में आवास सहायक 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने की कार्रवाई नवादा जिले के मैसकौर प्रखंड में आवास सहायक बीरू कुमार को 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार गया है। यह कार्रवाई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने की। ब्यूरो के धावादल ने बीरू कुमार को उस समय पकड़ा जब वह रिश्वत की राशि ले रहे थे। उन्हें रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार आवास सहायक से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।0
0
Report
नालंदा के संस्कृत विद्यालय पांच महीनों से बंद, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड से शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक शिक्षक के रिटायर होते ही पूरा विद्यालय ही 'रिटायर' हो गया। थरथरी प्रखंड के अमेरा गांव स्थित डॉ. रामस्वरूप संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय पिछले पांच महीनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। विद्यालय के एकमात्र शिक्षक उमाकांत पाण्डेय के 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से यहां पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। करीब 70 से 80 छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में अब बच्चों की किलकारियां नहीं, बल्कि सन्नाटा पसरा हुआ है। स्कूल के दो-तीन कमरों में कभी पढ़ाई की आवाज गूंजती थी, लेकिन आज वहां सिर्फ ताले और वीरानी नजर आती है। हालत यह है कि विद्यालय में रोज सिर्फ रसोइया पहुंचकर साफ-सफाई कर लौट जाती है, जबकि बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित होकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अमरजीत कुमार समेत ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिक्षा विभाग और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक किसी शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण वर्ष 1977 में स्थापित यह संस्कृत विद्यालय अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। ग्रामीण सरकार एवं शिक्षा विभाग से अविलंब शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने से बच सके। सवाल यह है कि जब शिक्षा को विकास की नींव माना जाता है, तब आखिर पांच महीने से बंद पड़े इस विद्यालय की सुध लेने वाला कौन है?0
0
Report
Advertisement
