203001
बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व चला सघन चेकिंग अभियान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस से पहले सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपी सिटी शंकर प्रधान प्रसाद के नेतृत्व में जीआरपी और स्थानीय खुफिया विभाग ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और रेलवे स्टेशन पर लोगों की जांच की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में वैन-गाड़ी की टक्कर, पांच महिलाएं समेत घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शिक्षक-शिक्षिकाओं से भरी ओमिनी वैन में पुलिस की गाड़ी ने मारी जोरदार टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रही सीओ लिखी पुलिस की सूमो गाड़ी ने सामने से वैन में मारी टक्कर, पुलिस की गाड़ी ओमिनी वैन में शिक्षक-शिक्षिकाओं में मची चीख-पुकार, हादसे में ओमनी वैन सवार कई महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से हुए घायल, तीन महिलाओं की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उरई किया रेफर, पंचवटी इंटर कॉलेज शेखपुर गुढ़ा के बताए जा रहे वैन सवार घायल सभी लोग, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मंगरौल की बताई जा रही सीओ लिखी पुलिस की गाड़ी, कालपी कोतवाली क्षेत्र के कालपी-मंगरौल मार्ग स्थित जोधर नाले के पास का हादसा।0
0
Report
तेंदुए के शावक पिंजरे में फंसने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा भैंसियाछाना विकासखंड के बाड़ेछीना क्षेत्र के छानी गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार रात उसका शावक कैद हो गया। शावक के पिंजरे में फंसने की सूचना से गांव में कौतूहل का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम रात में मौके पर पहुंची और शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया。 अल्मोड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य ने बताया कि छानी गांव में तेंदुए द्वारा पशुओं को मारे जाने की शिकायत के बाद पिंजरा लगाया गया था। शुक्रवार रात उसमें करीब चार से पांच माह का तेंदुए का शावक कैद हो गया। परीक्षण के बाद शावक को पास के जंगल में छोड़ दिया गया。 उन्होंने बताया कि शावक के पकड़े जाने के बाद मादा तेंदुए के आक्रामक होने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर शावक को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया गया। वन विभाग की टीम क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और लगातार गश्त की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने, घरों के आसपास झाड़ियां साफ रखने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और समूह में आवाजाही करने की अपील की है। साथ ही तेंदुए की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने धर्म परिवर्तन के आरोप पर कार्रवाई की मांग की
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण के देवली मांझी थाना क्षेत्र की एक हिंदू महिला को कथित तौर पर अपहरण कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर कैथून निवासी मोहम्मद आजाद मेव के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन में आरोप लगा गया है कि संबंधित व्यक्ति पहले से विवाहित है और कोटा में होमगार्ड में कार्यरत है। संगठन ने महिला को बहला-फुसलाकर, दबाव या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किए जाने की आशंका जताई है। ज्ञापन में देवली मांझी थाने में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और मोबाइल फोन, डिजिटल चैट व अन्य साक्ष्यों की जांच की मांग की गई है। संगठन ने कार्रवाई की भी मांग की है。0
0
Report
Advertisement
फिरोजपुर जेल नेटवर्क का पर्दाफाश: 5.53 किलो heroin समेत 4 गिरफ्तार
Firozpur, Punjab:एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 2 कथित आरोपियों को 6 किलो 465 ग्राम हेरोइन, 2 आधुनिक हथियारों और गाड़ियों के साथ गिरफ्तार किया, जेलों के अंदर से चलाए जा रहे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। लुधियाना में काली थार में سवार आरोपी ने भागते समय एक रेहड़ी चालक को मारी थी टक्कर जिसका सीसीटीवी भी आया था सामने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज ने पिछले 72 घंटों में 2 अलग-अलग मामलों में 4 कथित आरोपियों अजय चुंबर पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी मौली, जिला कपूरथला और शरणदीप सिंह उर्फ सनी पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गांव निहालगढ़ नवां, जिला कपूरथला को एक ईटोस गाड़ी में हेरोइन की खेप लाते समय गिरफ्तार किया है, जिनसे 5 किलो 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है और दूसरे मामले में पुलिस ने रोहित और गुरप्रीत सिंह को 2 आधुनिक हथियारों और 935 ग्राम हैरोइन के साथ विरासत में लिया है यह जानकारी देते हुए एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज के एसपी गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि यह स्मगलिंग नेटवर्क नाभा और गुरदासपुर जेल से चलाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में, कथित आरोपी रोहित पुत्र मक्खन, निवासी गुलबाग फिरोजपुर शहर को फिरोजपुर से और गुरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, निवासी गांव जैद, गांव कपूरथला को लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले रोहित से फिरोजपुर में 2 बहुत एडवांस्ड 9 एमएम के पाकिस्तानी मेड और चाइना मॉडल पिस्टल पकड़े गए थे और उसके बाद लुधियाना में गिरफ्तारी के दौरान गुरप्रीत सिंह से 935 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई थी। एस पी सिद्धू ने बताया कि 2 मॉडर्न पिस्टल और 935 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपियों से शुरुआती पूछताछ के बाद पता चला है कि यह मॉड्यूल जेल के अंदर से रविंदर सिंह उर्फ ravi उर्फ सुख, पुत्र करनैल सिंह, निवासी बस्ती बाग वाली फिरोजपुर शहर चला रहा था, जो फिरोजपुर शहर में हुए ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी है और गुरदासपुर जेल में बंद है (जिसके खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज हैं)। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में, जब एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज की पुलिस लुधियाना में गुरप्रीत सिंह को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तो वह एक काली कार चला रहा था और एएनटीएफ की गाड़ियों उसका पीछा कर रही थीं और पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी कार एक रेहड़ी वाले में मार दी, जिससे रेहड़ी वाला घायल हो गया और आखिर में उसे गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से करीब 1.35 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई। उन्हें प्रोडक्शन वारंट लेकर जेल से नेटवर्क चलाने वाले आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं और आगे की जांच की जा रही है। बाइट गुरिंदरबीर सिंह एस पी ए एन टी एफ0
0
Report
खोराबार में छत पर मजदूर की मौत, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के खोराबार से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिकटौर में 35 वर्षीय मजदूर प्रदीप पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके ही मकान की छत पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सिर पर भारी वस्तु से वार के गंभीर निशान मिले हैं। वहीं कमरे में खून से सना भूसा और मृतक के कपड़ों मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है। सवाल है कि आखिर घर के अंदर किसने प्रदीप पर हमला किया और फिर शव को छत तक पहुंचाया? फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर कड़ी खंगाल रही है। जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हादसा बता रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मजदूर शराब का आदि था इसलिए हो सकता है कि वह सीढ़ियों से गिरकर चोटिल हो गया हो और उसकी मौत हो गई हो। हालांकि पुलिस सिर्फ अनुमान लगा रही है।0
0
Report
विधवा बुजुर्ग को घर से निकाले जाने और कब्जे का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशाम्बी जिले में 70 वर्षीय विधवा और बीमार महिला ने अपने ही परिजनों पर घर से धक्के मारकर बाहर निकालने और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव की रहने वाली कनीजा का आरोप है कि बीमारी की हालत में उसे और उसकी गोद ली हुई बेटी शायना बानो को जबरन घर से बाहर कर दिया गया। महिला का कहना है कि उसके पास कोई संतान नहीं है और उसने अपनी बहन की दो बेटियों को इस उम्मीद में गोद लिया था कि बीमारी और बुढ़ापे में वे उसका सहारा बनेंगी। नगरीयामई गांव की रहने वाली 70 वर्षीय कनीजा विधवा हैं और गंभीर बीमारी से परेशान हैं। महिला के मुताबिक उन्हें लकवे की शिकायत है और कमर के नीचे कूल्हा भी टूटा हुआ है। चलने-फिरने में असमर्थ महिला का आरोप है कि बीमारी के दौरान उनके भाई सैय्यद अली और उनके बेटे ने उन्हें और उनकी गोद ली हुई बेटी शायना बानो को धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। कनीजा के मुताबिक उनकी कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपनी बहन की दो बेटियों को इस उम्मीद में गोद लिया था कि बुढ़ापे और बीमारी के समय बेटियां उनकी देखभाल करेंगी। इनमें से एक बेटी की करीब नौ साल पहले शादी हो चुकी है, जबकि शायना बानो उनके साथ रह रही थी। महिला का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद परिजनों ने मकान पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, विरोध करने और शिकायत करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कनीजा का कहना है कि 17 जुलाई 2026 को फोन पर भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। नयाय की फरियाद लेकर महिला पहले पुलिस और फिर अधिकारियों की चौखट पर पहुंची। 22 अगस्त को कनीजा ने उप जिलाधिकारी सिराथू को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने सैनी कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालांकिए पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अभी तक उसे तत्काल राहत नहीं मिली है और जांच के नाम पर मामला आगे बढ़ रहा है। बीमारी और बुढ़ापे की हालत में बेसहारा महिला का सवाल है कि आखिर उसे अपने ही घर के लिए कितनी बार पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।0
0
Report
Advertisement
खन्ना की रोलिंग मिल में भीषण धमाका, एक की मौत, पांच घायल
Khanna, Punjab:खन्ना के भादला रोड स्थित गांव अलौड़ में एचएल चोपड़ा स्टील रोलिंग मिल में बड़ा हादसा हो गया। मिल की फर्नेस इकाई में अचानक धमाका होने के बाद गर्म पिघला हुआ कच्मचा माल मजदूरों पर जा गिरा। हादसे में छह मजदूर झुलस गए। इनमें से राकेश कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच उस समय हुआ, जब फर्नेस में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिघले हुए मटेरियल में कोई शोकर या अन्य टुकड़ा रह जाने के कारण गैस बनने से अचानक उबाल आया और गर्म मटेरियल वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। धमाके जैसी आवाज के बाद मिल में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत खन्ना नर्सिंग होम पहुंचाया गया। इनमें से तीन मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए डीएमसी रेफर किया गया था। इलाज के दौरान राकेश कुमार ने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है। फैक्ट्री मालिक गौरव चोपड़ा ने बताया कि हीटिंग प्रक्रिया के दौरान इंगट और बिलेट तैयार किए जा रहे थे। इसी दौरान पिघले हुए मटेरियल में पाइप या शॉकर जैसा छोटा टुकड़ा रह जाने के कारण गैस बनी और अचानक उबाल आने से गर्म मटेरियल के छींटे मजदूरों पर पड़ गए। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। थाना सदर के एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार हादसे में छह मजदूर घायल हुए थे। उन्होंने कहा कि घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना के आरोप
Madhubani, Bihar:मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप। घटना खुटौना थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव की है। मृतका की पहचान रयینا कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने थाना में आवेदन देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। नवम्बर 2025 में रयिना कुमारी का प्रेम विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था। शादी के करीब एक माह बाद लड़की अपने ससुराल चली गई। ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में पांच लाख रुपये नकद, बाइक और सोने के आभूषण की मांग की जाने लगी। मायके पक्ष का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर रयिना के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। लड़की को मायके वालों से फोन पर बातचीत नहीं करने दिया जाता था और दहेज की मांग पूरी नहीं होने तक मायके आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दिया था। लड़की 6 माह की गर्भवती थी। मृतका के पिता ने हत्या में ससुराल पक्ष के कई लोगों पर आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने घटना को हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है。0
0
Report
जगदीशपुर में शिक्षिका ने आत्महत्या की; पुलिस जांच जारी
Mumbai, Maharashtra:जगदिशपुर क्षेत्र के नया टोला गांव में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों को जानकारी मिली कि एक बी पी एस सी शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए था। घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना जगदीशपुर थाना को दी गई जिसके बाद जगदीशपुर थाना ने घटनास्थल पर पहुंचकर शिक्षिका की शव को कब्जे में लेकर जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में लग गई है। शिक्षिका जगदिशपुर प्रखंड के अरैला मध्य विद्यालय में पढ़ती थी जो अभी अविवाहित है। मृतिका शिक्षिका का नाम सौम्या राज बताया गया है जबकि पिता सुबोध कुमार घर प्रोफेसर कॉलोनी थाना बरबीघा जिला शेखपुरा की रहने वाली बताई जाती है। जगदीशपुर नयका टोला में किराया की मकान में रह रही थी। फिलहाल जगदीशपुर थाना मृतिका शिक्षिका के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गई है और मौत के हर पहलू पर जांच पड़ताल में लगी हुई है। हालांकि शिक्षिका के मोबाइल से भी मौत के राज खोलने की अंदेशा लगाई जा रही है। इस घटन को लेकर जगदीशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर मृतिका के परिजन मीडिया को कुछ भी नहीं बता रहे थे。0
0
Report
Advertisement
पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपाइयों ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक दिया
Giridih, Jharkhand:पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भाजपाइयों ने टावर चौक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंक दिया. जानकारी के अनुसार पूरी पुलिस की टीम गिरिडीह स्टेडियम के पास मौजूद थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को पुतला दहन से रोकने में लगी थी. इसी दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर टावर चौक पहुंच गए. वहां कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार्यकर्ता पुतला फूंककर निकल चुके थे. इससे पहले झंडा मैदान में पुतला दहन करने जा रहे दर्जनों भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था.0
0
Report
BJP's big conference at Baba Bakala Sahib could reshape Punjab politics
Chhapianwali, Punjab:ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ਵੱਡੀ ਕਾਨਫਰੰਸ ਰੱਖੜ ਪੁੰਨਿਆ ਦੇ ਪਵਿੱਤਰ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵਾਰ ਸਿਆਸੀ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਵੀ ਤੇਜ਼ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਇੱਥੇ ਵੱਡੀ ਸਿਆਸੀ ਕਾਨਫਰੰਸ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਭਾਜਪਾ ਆਗੂਆਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਾਫ਼ੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ. ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਕੇਂਦਰੀ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਸ਼ਿਵਰਾਜ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਸਮੇਤ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਕਈ ਵੱਡੇ ਆਗੂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨਗੇ। ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਕਈ ਅਹਿਮ ਮੁੱਦੇ ਵੀ ਉਠਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。 ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ 117 ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸੀਟਾਂ ’ਤੇ ਚੋਣ ਲੜਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰਕੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਦਾਅਵੇਦਾਰੀ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਵੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਿਆਸੀ ਤਿਆਰੀਆਂ ਨਾਲ ਜੋੜ ਕੇ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。 ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ’ਤੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਇਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ, ਕਿਸਾਨਾਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨਾਲ জੁੜੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ’ਤੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ。 ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਰੱਖੜ ਪੁੰਨਿਆ ਮੌਕੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਇਹ ਭਾਜਪਾ ਕਾਨਫਰੰਸ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਕਿੰਨਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਪਾਉਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਰਣਨੀਤੀ ਨੂੰ ਕਿਹੜੀ ਦਿਸ਼ਾ ਦਿੰਦੀ ਹੈ。0
0
Report
मालेरकोटला पुलिस ने दो अवैध पटाखा फैकट्रीयों पर छापा, तीन मजदूर गिरफ्तार
Malerkotla, Punjab:ਐਂਕਰ -: ਜਿਲਾ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅਮਰਗੜ੍ਹ ਥਾਣਾ ਅਤੇ ਸੰਦੌੜ ਥਾਣੇ ਅਧੀਨ ਦੋ ਪਟਾਕਾ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਚਲਦੀਆਂ ਫੜੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੋਹਾਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਤਿੰਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਐਸਪੀ ਰਮਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭੁੱਟਰ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦੋਨਾਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਤੋਂ ਗਰੀਬ 200 ਕਿਲੋ ਪੋਟਾਸ ਜੋ ਪਟਾਖਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵਰਤ ਕੇ ਨਜਾਇਜ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪਟਾਕੇ ਬਣਾ ਕੇ ਰੱਖੇ ਜਾਣੇ ਸੀ ਜੋ ਇਸ ਦਿਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਹਾਰ ਤੇ ਵਿੱਚ ਜਾਣੇ ਸੀ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਐਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਹੈਵੀ ਪੋਟਾਸ ਮਿਲਣਾ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਗੱਲ ਹੈ ਨਾਲੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਪਟਾਸ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਜਾਂਦੀ ਤੇ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਬਲਾਸਟ ਹੋਣਾ ਸੀ ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਈ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨਾਂ ਵੀ ਜਾ ਸਕਦੀਆਂ ਸਨ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੀ ਥਾਂ ਵਿੱਚ ਇਹ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਨਜਾਇਜ਼ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਲਕਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ । Byte 01 ਰਮਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਐਸਪੀ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਮਲੇਰ ਕੋਟਲਾ ਤੋਂ ਜਮੀਲ ਖੇੜੀਵਾਲਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ0
0
Report
Advertisement
सिकंदराराऊ में रिश्तों का कत्ल, नाबालिग ने दादा पर लगाए गंभीर आरोप
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने 67 वर्षीय दादा पर कई महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला तब उजागर हुआ जब किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी परिजनों को मिली। जानकारी के अनुसार किशोरी की मां का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने पिता तथा दादा के साथ रहती थी। आरोप है कि पिता के काम पर जाने के बाद दादा उसे घर में अकेला पाकर कई महीनों तक जबरन शारीरिक शोषण करता रहा। डर और सामाजिक बदनामी के कारण किशोरी किसी को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। कुछ दिनों पहले किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जांच में किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण जांच पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है l0
0
Report
गलत एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग, लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा पत्रक
मोहम्मदाबाद गोहना, मऊ। प्रदेश के लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO), एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा की जा रही कथित गलत, अनुचित एवं दुर्भावनापूर्ण ट्रैप कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लेखपाल संघ मोहम्मदाबाद गोहना के पदाधिकारियों ने एसडीएम महोदया को पत्रक सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की। लेखपाल संघ ने अपने पत्रक में कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का अग्रिम पंक्ति का कर्मचारी है, जो गांव-गांव जाकर भूमि संबंधी विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण, राजस्व अभिलेखों से संबंधित कार्यों के साथ-साथ शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है। विषम परिस्थितियों में भी लेखपाल अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन करता है। संघ ने कहा कि भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण अथवा किसी व्यक्ति के नियम विरुद्ध कार्य को करने से इनकार करने पर कई बार संबंधित व्यक्ति या दलाल द्वारा लेखपाल से रंजिश रखी जाती है। ऐसी स्थिति में निजी स्वार्थ अथवा दुर्भावना के चलते झूठी शिकायत कर लेखपाल को फंसाने का प्रयास किए जाने की आशंका बनी रहती है। पत्रक में आरोप लगाया गया कि कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, संभावित रंजिश तथा संबंधित कार्य में लेखपाल की वास्तविक भूमिका एवं अधिकार क्षेत्र का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रैप कार्रवाई किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। लेखपाल संघ ने विशेष रूप से 20 अगस्त 2026 को अयोध्या जनपद की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप से संबंधित घटना का उल्लेख करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। संघ ने कहा कि उपलब्ध CCTV फुटेज, वायरल वीडियो तथा अन्य साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कर यह स्पष्ट किया जाना आवश्यक है कि वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। संघ ने मांग की कि अयोध्या के सोहावल प्रकरण की किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी अथवा SIT से निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही भविष्य में ट्रैप कार्रवाई से पूर्व शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, संभावित व्यक्तिगत रंजिश तथा संबंधित कर्मचारी के अधिकार क्षेत्र की विधिवत जांच के लिए स्पष्ट एवं कड़े Standard Operating Procedure (SOP) निर्धारित किए जाएं। लेखपाल संघ ने कहा कि उसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को संरक्षण देना नहीं, बल्कि निर्दोष कर्मचारियों को झूठी एवं दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से बचाना है। संगठन ने शासन से मांग की कि दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हो, लेकिन किसी निर्दोष कर्मचारी को बिना पर्याप्त जांच के उत्पीड़न का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर लेखपाल संघ मोहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष अनिल यादव सहित अजय, म्तुंजय सिंह, सत्यपाल, विनोद, राजेंद्र, अक्षय गिरी, राजेश, मदन एवं राजन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं लेखपाल मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने एसडीएम महोदया के माध्यम से शासन से पूरे मामले में निष्पक्ष जांच एवं लेखपालों के लिए भयमुक्त, सम्मानजनक और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।0
0
Report
बालाघाट: 8 बच्चों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, टीकाकरण विभाग के अधिकारी बदले
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट पहुंचे मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला के आने के बाद बड़ी कार्रवाई जिला टीकाकरण अधिकारी परेश उपल्ब को उनके पद से हटाया गया वह जिला मलेरिया अधिकारी को जबलपुर स्थानांतरण किया गया बालाघाट– 8 बच्चों की मौत मामले में सरकार की पहली बड़ी कार्यवाही... जिला टीकाकरण अधिकारी परेश उपलव को पद से हटाया गया...उनकी जगह पारितोष शुक्ला को बनाया गया टीकाकरण अधिकारी... जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती मनीषा जुनेजा का बालाघाट से जबलपुर ट्रांसफर किया गया लंबे समय से जिला टीकाकरण अधिकारी के पद पर पदस्थ थे परेश उपलव... 21 अगस्त को कुंवर विजय शाह के दौरे के बाद टीकरण अधिकारी को हटाया गया... परेश उपलव जिला टीकारण अधिकारी के साथ सीएमएचओ के पद पर भी है.... आईसीएमआर रिपोर्ट में मिजल्स की पुष्टि होने बाद यह लिया गया एक्शन... जिले के बैगा बहुल क्षेत्रों में टीकाकरण में लापरवाही के चलते लिया गया एक्शन... मीजल्स और मलेरिया के चलते सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 मासूम बच्चों की हो चुकी है मौत... सभी बच्चे विशेष जनजाति बैगा समुदाय के है....0
0
Report
Advertisement
