icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रूपी सोरेन की हालत स्थिर, वेंटिलेटर पर डॉक्टर निगरानी में अस्पताल में भर्ती

Ranchi, Jharkhand:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। रूपी सोरेन के इलाज के लिए रांची के जाने-माने न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. उज्ज्वल राय को भी अस्पताल बुलाया गया। डॉ. उज्ज्वल राय हिल व्यू अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और इलाज की निगरानी की। वहीं, रूपी सोरेन की तबीयत की जानकारी लेने के लिए कई मंत्री और विधायक भी अस्पताल पहुंचने लगे। झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि रूपी सोरेन की स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। रूपी सोरेन का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में लगातार चल रहा है। अभी उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही उनकी तबीयत में और सुधार होगा। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की ओर से अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द स्वस्थ हों और अस्पताल से अपने घर लौटें।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: विस्थापितों को मकान किश्तों में, आधारमुक्त प्रवेश संभव

Jodhpur, Rajasthan:पाकिस्तान से आए विस्थापितों को राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा संबल, किश्तों में मिलेंगे मकान, बच्चों की पढ़ाई भी होगी आसान ​जोधपुर। पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न और तंगी के कारण भारत आकर राजस्थान में रह रहे विस्थापित परिवारों के लिए राजस्थान हाईकोर्ट का एक नया आदेश उम्मीद की नई किरण लेकर आया है। हाइकोर्ट ने जोधपुर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि 'विनोबा भावे नगर योजना' के तहत विस्थापितों को दिए जाने वाले आवासीय भूखंडों की राशि एकमुश्त लेने के बजाय आसान मासिक किश्तों या हायर-पर्चेज के आधार पर ली जाए। इसके साथ ही, अदालत ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का ध्यान रखते हुए बिना आधार कार्ड के भी सरकारी स्कूलों में उनके तत्काल प्रवेश का रास्ता साफ कर दिया है। ​आर्थिक तंगी को देखते हुए हाईकोर्ट का आदेश ​जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्र शेखर शर्मा की खण्डपीठ ने विस्थापित हिंदू पुनर्वास समिति द्वारा दायर याचिका पर यह फैसला सुनाया। याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि विस्थापित परिवारों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। यद्यपि प्रशासन ने उनके पुनर्वसन के लिए रियायती दर पर प्लाॉट देने की योजना बनाई है, लेकिन गरीबी के कारण वे एकमुश्त राशि चुकाने में सक्षम नहीं हैं। इस पर विचार करते हुए अदालत ने किश्तों में भुगतान की सुविधा देने के निर्देश जारी किए। ​4 सप्ताह में व्यवस्था लागू करने के निर्देश ​राज्य सरकार और विकास प्राधिकरण के अधिवक्ताओं द्वारा विस्थापितों की कमजोर स्थिति को स्वीकार किये जाने पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि मानवीय आधार पर इन परिवारों को राहत मिलना आवश्यक है। अदालत ने प्रशासन को निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारियों से मंजूरी लेकर 4 सप्ताह के भीतर किश्तों पर आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाए। ​बच्चों के लिए हटाई गई आधार की अनिवार्यता ​फैसले में एक और बड़ी राहत विस्थापित बच्चों की शिक्षा से जुड़ी है। कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि पहचान पत्र या आधार कार्ड न होने के आधार पर किसी भी बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला देने से इनकार नहीं किया जाएगा। हाईकोर्ट के इस मानवीय फैसले से सैकड़ों विस्थापित परिवारों को अपने घर का सपना पूरा होने और बच्चों की निर्बाध पढ़ाई की बड़ी राहत मिली है।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार; 283 ग्राम हेरोइन बरामद, बाजार कीमत 60 लाख

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 283 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ पति पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गोगामेड़ी अंडरब्रिज के पास की गई। पुलिस ने संदिग्ध कार को DST की सूचना पर रोका था उसमें तीन लोग सवार थे। तीनों के पास से अवैध हेरोइन बड़ी मात्रा में बरामद हुई। पकड़ी गई हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत 60 लाख रुपये है। गोगामेड़ी पुलिस ने कार में सवार मनजीत सोनी, रोशन और नेहा को पकड़ा। ये सभी पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं। कार्रवाई गोगामेड़ी थानाधिकारी जयप्रकाश झाझड़िया के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.
0
0
Report

बलिया: रेलवे स्टेशन के सामने NH 31 पर डिवाइडर चढ़ी कार, दोनों सुरक्षित

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया शहर के रेलवे स्टेशन के सामने एनएच 31 पर डिवाइडर पर चढ़ी कार. दरसअल बलिया शहर के बीचो-बीच एनएच 31 के नवनिर्मित फोरलेन पर पहले भी कई वाहन टकरा चुके हैं. कार सवार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आगे बढ़ते ही डिवाइडर के पास कोई इंडिकेटर ना होने और विद्युत व्यवस्था की कमी की वजह से अचानक कार डिवाइडर पर चढ़ गई. गनीमत रही कि कर में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित रहे. हालांकि पिछले एक साल में कार सहित कई ट्रक डिवाइडर से टकरा चुके हैं. इसके बावजूद फोरलेन बनाने वाली एजेंसी और ठेकेदार ना तो बिजली की व्यवस्था को ठीक कर रहे हैं और ना ही जगह-जगह डिवाइडर पर इंडिकेटर लग रहे हैं. हालांकि ट्रेन द्वारा किसी तरीके से क्षतिग्रस्त कर को डिवाइडर से हटाया गया.
0
0
Report

झांसी: सिद्धेश्वर नगर में प्रेमी ने प्रेमिका गोली मारकर हत्या की

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई, यहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को सिर में तमंचे से गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया, बताया जा रहा है कि मृतक चंचल की शादी 12 दिसंबर को होना थी, जिससे प्रेमी नाराज था आज जब प्रेमिका चंचल घर में अकेली थी, तभी मौका पाकर प्रेमी कमल पीछे के रास्ते दीwall फांदकर घर के अंदर दाखिल हुआ और तमंचे से प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, रास्ता में मिले मृतक के चाचा को हत्यारे ने बताया कि मैने तुम्हारी भतीजी को गोली मार दी है, यह इसे सुनकर चाचा तुरंत घर पहुंचे और देखा तो उसकी भतीजी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी, वह तत्काल अपने भाई की मदद से थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच पड़ताल शुरू करने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

अमेठी: सलमान को श्री राम कथा में सम्मान, महताब खान के पोस्ट पर विवाद

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - श्री राम कथा में पहुंचे एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक जीतने वाले सलमान का अंतराष्ट्रीय कथावाचक शांतनु जी महाराज ने किया मंच से सम्मानित, मंच से सम्मानित होने के बाद मुस्लिम समाज के नेता महताब खान ने पदक विजेता सलमान को लेकर सोशल मीडिया पर किया विवादित पोस्ट, महताब खान की पोस्ट को लेकर युवा खिलाड़ियों में आक्रोश, सलमान खान पर महताब खान द्वारा इस तरीके की पोस्ट को लेकर मोहम्मद आजम लाइन ने की कार्यवाही की मांग, यहाँ आयोजित श्री कथा में राष्ट्रीय खिलाड़ी सलमान खान को किया गया था सम्मानित
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर में भारी बारिश से जलजमाव, नगर परिषद की व्यवस्था सवालों के घेरे में

Noida, Uttar Pradesh:सSmart सांसद का बदहाल शहर।एक घण्टे की बारिश में पानी पानी हुआ हाजीपुर।जलजमाव से बेहाल हुए लोग। देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया लेकिन बारिश ने शहर की बदहाली और नगर परिषद की व्यवस्था की पोल खोल दी।पूरा शहर झील में तब्दील हो गया और नाले का पानी भी सड़क पर बहने लगा।आलम यह है कि शहर का अस्पताल रोड,कचहरी रोड, एसडीओ रोड,गांधी चौक सहित सभी चौक चौराहा पानी से लबालब भर गया।तस्वीरों को देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाजीपुर की बदहाली का आलम क्या है।शहर का कोई ऐसा इलाका या मोहल्ला नहीं बचा है जहाँ जलजमाव नहीं है।झमाझम हुई बारिश ने एक बार फिर नगर परिषद की व्यवस्था, शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के अभियान पर पानी फेर दिया है और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब सुधरेगी हाजीपुर की व्यवस्था।
0
0
Report

एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के अनुसार रिटायरमेंट तय, सिंधु ऑपरेशन ने दिखाई क्षमता

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह कहते हैं, "...मुझे लगता है कि यह आखिरी बार है जब मैं यूनिफॉर्म में ऐसी किसी सभा को संबोधित कर रहा हूँ। आप जानते हैं कि मेरे उत्तराधिकारी की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अब मेरे रिटायरमेंट की तारीख को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं है..." कि स्थिति ऐसी ही है और हमने पिछले कुछ वर्षों में इसे देखा भी है। एयर फ़ोर्स का फ़ोकस अब प्लेटफ़ॉर्म-केंद्रित होने के बजाय क्षमता-केंद्रित हो गया है, और साथ ही अलग-अलग हिस्सों के एकीकरण (इंटीग्रेशन) पर भी ध्यान दिया जा रहा है। 'ऑपरेशन सिंधु' के दौरान यह काफ़ी काम आया और इसने अपनी अहमियत साबित की है... इन कॉन्ट्रैक्ट्स पर शायद इसी फाइनेंशियल ईयर में या पक्के तौर पर अगले फाइनेंशियल ईयर में साइन हो सकते हैं। जहाँ तक C-295 एयरक्राफ्ट की बात है, हमें बाहर से 16 एयरक्राफ्ट मिलने थे और बाकी 40 भारत में बनने थे 17वाँ एयरक्राफ्ट, यानी भारत में बनने वाला पहला एयरक्राफ्ट, अभी प्रोडक्शन टेस्टिंग के दौर में है। कुछ छोटी-मोटी दिक्कतें हैं जिन्हें ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि एक-दो महीने में यह तैयार हो जाएगा...
0
0
Report

सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा, LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाले युवक गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई.
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में एसी फिटिंग से पाइप फटने पर वार्डों में पानी-करंट खतरा

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल के आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन फूटने के बाद सैकड़ों लीटर पानी बहता रहा, लेकिन जिम्मेदारों ने तत्काल मरम्मत कराने के बजाय पाइप को ट्यूब से बांधकर जुगाड़ कर दिया। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है。 बताया जा रहा है कि एसी फिटिंग का काम अस्पताल के दो केयरटेकर की ओर से बिना सूचना दिए और बिना अनुमति के शुरू कराया गया। एसी फिटिंग के दौरान पानी की भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे अस्पताल के कई वार्डों में पानी की समस्या पैदा हो गई। इस फिटिंग से अब अंडरग्राउंड बिजली के कनेक्शन होने से करंट फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है。 धोबी घाट पर कपड़ों का ढेर पानी की सप्लाई प्रभावित होने का असर अस्पताल के धोबी घाट पर भी देखने को मिला। मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां बिना धुलाई के बुधवार शाम तक पड़ी रही हैं। पानी की व्यवस्था बाधित होने से अस्पताल की सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले धुले कपड़ों की व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अस्पताल प्रशासन मीडिया से बातचीत करने से बचता नजर आया。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top