203001
बुलंदशहर में खराब मौसम में गौशाला का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए निर्देश
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भारी बारिश और वज्रपात के मद्देनजर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने गौशालाओं के निरीक्षण के आदेश दिए। इसी क्रम में खुर्जा के एसडीएम दुर्गेश सिंह ने नगर पालिका स्थाई गौशाला का दौरा किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने गौशाला में पशुओं की सुरक्षा और देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा। प्रशासन मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क है और लगातार निगरानी कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोंडा के राम कथा महोत्सव में दो लाख भक्त जुटेंगे, VIP टेंट सिटी तैयार
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा के जयप्रभा ग्राम में कल मंगलवार 17-25 नवंबर तक आयोजित होने वाले श्री राम कथा महोत्सव को लेकर सारी तैयारियां आज सोमवार देर शाम तक पूरी कर ली गई है। जहां बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, योग ऋषि बाबा रामदेव, श्रीराम वल्लभा कुंज के अधिकारी व श्री राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास जी महाराज सहित देश के तमाम साधु संत पहुंचकर पूज्य राजन जी महाराज की कथा का उद्घाटन करेंगे। जहां 17 नवंबर से 25 नवंबर तक पूज्य राजन जी महाराज द्वारा अपने मुखारविंद से लोगों को श्री राम कथा सुनाई जाएगी। इस पूरी कथा को लेकर 200 बीघा में श्री राम कथा पंडाल और बड़ी वीवीआइपी टेंट सिटी बसाई गई है। जहां पंडाल के नीचे लगभग 2 लाख लोग जमीन में बैठकर के एक साथ पूज्य राजन जी महाराज की कथा सुनेंगे। किसी भी व्यक्ति के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं की गई है जमीन पर ही बैठकर के लोग कथा सुनेंगे। कथा पंडाल के अंदर अलग-अलग होल्डिंग एरिया बना करके बैरिकेडिंग की गई है ताकि एक साथ काफी संख्या में लोग एक ही तरफ ना बैठ पाए। बल्कि अलग-अलग होल्डिंग एरिया में लगभग 2 लाख लोग एक साथ बैठ सकें। इसके साथ ही साथ कथा पंडाल के ठीक बगल एक वीवीआईपी 95 कॉटेज की टेंट सिटी बसाई गई है इस टेंट सिटी में बटुक और तमाम जगहों से आने वाले साधु संत रखेंगे। जिनके रुकने रहने और खाने पीने की सारी व्यवस्थाएं श्री श्यामा श्याम जू और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज द्वारा की गई है। 95 कॉटेज में से 25 कॉटेज में चार-चार बेड लगाए गए हैं जिसमें एक साथ चार लोग रह सकते हैं। 70 कॉटेज में दो-दो बेड लगाए गए हैं जहां एक साथ दो लोग रह सकते हैं। तो वही चार अलग-अलग वीवीआईपी कॉटेज भी बनाए गए जिसमें कथावाचक पूज्य राजन जी महाराज और देश के अन्य संत आकर के इसमें रूकेंगे। दो अलग-अलग बड़े कारीगरों को भंडारे और खाने की व्यवस्था दी गई है। वीवीआईपी और साधु संतों और बटुकों के खाने की व्यवस्था गोंडा जिले के प्रतिष्ठित मेल्टिंग मोमेंट्स को दिया गया है। जबकि आम लोगों के लिए भंडारे की प्रसाद की व्यवस्था एक अन्य व्यक्ति को दिया गया है। दोनों लोगों द्वारा मिलकर के प्रतिदिन 2 लाख लोगों का भोजन और प्रसाद तैयार किया जाएगा। जो पहुंच करके लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। बलरामपुर से आने वाले लोगों के लिए गोंडा से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह पर 10 से अधिक पार्किंग बनाई गई है। ग्रामीण क्षेत्र के जिन लोगों के पास कथा में आने के लिए संसाधन नहीं है उनके आने के लिए 100 से अधिक बस और 50 से अधिक छोटी गाड़ियों भी लगाई गई है। जिसके माध्यम से लोग इस कथा में आकर के शामिल हो सकते हैं।0
0
Report
हीरालाल नागर के कोटा दौरे में विकास योजनाओं की समीक्षा
Kota, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर कोटा दौरे पर, सर्किट हाउस में विकास योजनाओं एवं कार्यों की ली समीक्षा बैठक, सांगोद विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कार्यों की हुई समीक्षा, PHED एवं PWD के अधिकारी रहें मौजूद, सांगोद में डायवर्जन चैनल निर्माण सहित चल रहे अन्य कार्यों पर हुई चर्चा, प्रसूता महिलाओं के मामले पर भी दी ऊर्जा मंत्री ने प्रक्रिया. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के अधीन अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामलों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में जयपुर स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है। कई महिलाएं गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचती हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
बBilaspur में ब्लैकमेलिंग: मेडिकल व्यवसायी से चार लाख से अधिक की वसूली
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर. न्यायधानी बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक मामला सामने आया है, जहां एक मेडिकल व्यवसायी को कथित प्रेम संबंधों में उलझाकर चार लाख रुपये से अधिक की वसूली की गई। आरोप है कि व्यवसायी के संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम करने वाली युवती ने पुराने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अलग-अलग किस्तों में पैसे लिए। बदनामी के डर से व्यवसायी शुरुआत में दो लाख रुपये देने को मजबूर हुआ, लेकिन इसके बाद भी युवती की पैसों की मांग बंद नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर व्यवसायी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और वसूली का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले मेडिकल व्यवसायी ने एक जरूरतमंद युवती को अपने संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर काम पर रखा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध बन गए। कुछ समय बाद युवती की शादी दूसरे युवक से हो गई, लेकिन वैवाहिक रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और वह ससुराल छोड़कर अलग रहने लगी। इसके बाद युवती ने फिर से मेडिकल व्यवसायी से संपर्क करना शुरू किया। व्यवसायी ने जब उससे संबंध रखने से इनकार किया, तो आरोप है कि युवती पुराने फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगी। बदनामी के डर से व्यवसायी ने पहले दो लाख रुपये दिए और बाद में अलग-अलग किस्तों में दो लाख रुपये से अधिक की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। चार लाख रुपये से अधिक रकम लेने के बाद भी युवती की मांग जारी रही। लगातार मिल रही धमकियों और पैसों की मांग से परेशान होकर व्यवसायी ने आखिरकार पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में ऑनलाइन लेनदेन का रिकॉर्ड पुलिस की जांच का अहम आधार बन सकता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ एक्सटॉर्शन का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले में आरोपों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में बीएलओ-प्रशिक्षण से मतदाता सत्यापन अभियान की तैयारी तेज
Greater Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सोमवार को नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इसकी अध्यक्षता की। प्रशिक्षण आगामी 17 नवंबर, 2026 से शुरू होने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए आयोजित किया गया। मेधा रूपम ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और बीएलओ को अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना अभियान की प्राथमिकता है। उन्होंने नवयुवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के पंजीकरण पर जोर दिया। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट रखने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ तालमेल करने को भी कहा गया। आरडब्ल्यूए, एओए, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से विशेष मतदाता शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की प्रगति की रोज समीक्षा करने को कहा गया। अच्छा काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ और सुपरवाइजरों की जानकारी परखने के लिए क्विज भी हुआ। मेधा रूपम ने पात्र नागरिकों से अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।0
0
Report
53 वर्षीय व्यक्ति का शव नदी किनारे फांसी पर: खैरागढ़ में सनसनी
Khairgarh, Uttar Pradesh:गंडई। खैरागढ़ जिले के गंडई में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी किनारे एक 53 वर्षीय व्यक्ति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान महामाई पारा वार्ड क्रमांक 09 निवासी पन्नालाल भारती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पन्नालाल भारती बीती रात से लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार शाम करीब 4 बजे घर के पास नदी किनारे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। शव देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसडीओपी गंडई मानकराम कश्यप ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
कोरिया के कुड़ेली पास विधायक रेणुका सिंह की सुरक्षा चूक; बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग। बैकुंठपुर के कुड़ेली के पास विधायक रेणुका सिंह की सुरक्षा में चूक। विधायक की गाड़ी को बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर। घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, घटना के कारणों की जांच जारी।0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में बिरसा मुंडा के सम्मान के साथ विकास घोषणाएं और धान खरीदी केंद्र
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए प्रदेशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायकगण और जनजातीय समाज के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्ष को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई गई और इसी कड़ी में पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिले को 119 करोड़ 11 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना और चौक के नामकरण, लालखदान ओवरब्रिज का नाम शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर रखने, जनजातीय पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और कोटा में जनजातीय समुदाय भवन बनाने जैसी घोषणाएं कीं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया और राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी शामिल हुए। प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए भी कई अहम घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिसके बाद अब पूरे राज्य में कुल 3100 केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। मोदी की गारंटी के तहत प्रत्येक किसान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा। खास बात यह है कि जिन किसानों के खेतों में उत्पादन कम होता है और वे एक एकड़ में केवल 12 से 15 क्विंटल धान ही पैदा कर पाते हैं, उन्हें भी राहत देने की बात कही गई है। ऐसे किसानों को 21 क्विंटल प्रति एकड़ के निर्धारित लक्ष्य तक की अंतर राशि उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। वहीं अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सेंदरी धान उपार्जन केंद्र और सीबीसी प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर का लोकार्पण भी किया।0
0
Report
पारिवारिक संघर्ष में टीकमगढ़ की नवविवाहिता ने आग लगाकर आत्महत्या; बेटा झुलसा
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के कंजना गांव में पारिवारिक विवाद के चलते 26 वर्षीय नवविवाहिता अंजना अहिरवार ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. आग लगने की घटना में उसका 3 माह का मासूम बेटा भी झुलस गया. मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जाहिर की. मृतका के भाई राजेश अहिरवार ने बताया कि बहन के घर आग लगने की सूचना मिलने पर वे पहुंचे. बहन के पिता ने बताया कि घटना वाली रात घर में विवाद चल रहा था, अगली सुबह मौत की खबर मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
CRPF जवान ने घर में फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम पसरा
Dhamtari, Chhattisgarh:CRPF जवान ने फांसी लगाकर दी जान, घर में फंदे पर मिला को ... धमतरी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां देश की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली..... इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है..... जवान ने आखिर किन हालात में इतना बड़ा कदम उठाया, फिलहाल यह सवाल रहस्य बना हुआ है.... मामला धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सातबाहना का है..... यहां के निवासी डागेश कुमार उर्फ डागेश्वर सोम सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे.... उनकी तैनाती अंतागढ़ स्थित सीआरपीएफ की 28वीं बटालियन में थी..... बताया जा रहा है जवान ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली..... वही इस घटना की खबर सामने आने के बाद इलाके में शोक का माहौल है..... हालांकि जवान ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की असल वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है...... इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिहावा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.... پولیس आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है... वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है...... फिलहाल जवान की मौत की वजह रहस्य बनी हुई है0
0
Report
Advertisement
मंडला में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई; 22 पेटी शराब बरामद
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ मोतिनाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब से भरी बोलेरो वाहन पकड़ी है। वाहन से देशी और अंग्रेजी शराब की 22 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब और बोलेरो वाहन की कुल कीमत 5 लाख 85 हजार 280 रुपये आंकी गई है।\nदरअसल, 15-16 नवंबर की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालाघाट जिले के बैहर से बोलेरो वाहन में अवैध शराब मंडला लाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने MP51 T 0725 नंबर की बोलेरो को रोककर तलाशी ली, तो उसमें देशी और अंग्रेजी शराब की 22 पेटियां मिलीं। वाहन से कुल 174.96 लीटर शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत 85 हजार 280 रुपये बताई गई है। वहीं पांच लाख रुपये कीमत की बोलेरो भी जब्त की गई है।Police ने राजा भानेश्वर निवासी मवई, पराहुल कुमार साव निवासी औरंगाबाद बिहार, राजू यादव और मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी हेमंत बावरिया सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
छत्तीसगढ़ के विज्ञान विकास केंद्र से छात्रों को मुफ्त कोचिंग, आवास और इंटरनेट सुविधा
Durg, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में शिक्षकों के अभाव के चलते शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही थी विशेषकर विज्ञान और वाणिज्य के शिक्षकों का अभाव विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में जाने के लिए बाध्य कर रहा था इस कमी को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विज्ञान विकास केंद्र की स्थापना की गई और यहां से आर्यभट्ट तथा विज्ञान वाणिज्य शिक्षण प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति जनजाति के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पूर्ण संसाधन जिसमें मुफ्त आवास भोजन व्यवस्था के साथ मुफ्त कोचिंग हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है विज्ञान विकास केंद्र में कॉलेज जाने के लिए वाह स्मार्ट क्लास के द्वारा विभिन्न विषयों की कोचिंग भी प्रदान की जाती है जसमे मुफ्त में कॉपी किताब के साथ-साथ इंटरनेट की सुविधा भी मुफ्त दी जाती है विज्ञान विकास केंद्र में देश औऱ छत्तीसगढ़ का भविष्य तैयार हो रहा है सरकार की लाभप्रद नीति से आज विशेष पिछड़ी जाति जनजाति की युवतियां आज बेहतर जीवन जी रही है.0
0
Report
पीलीभीत की पूरनपुर सहकारी मिल ने नया पेराई सत्र शुरू किया; प्रशासन ने किया उद्घाटन
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत जिले के पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में आज नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार ने हवन-पूजन कर आहुतियां दीं। इसके बाद बैलगाड़ी और ट्राली कांटे का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया। गन्ना लेकर पहुंचे किसानों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। पटला पूजन के बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव और चीनी मिल के जीएम ने गन्ना डालकर पटले का स्विच ऑन किया। इसके साथ ही मिल में पेराई कार्य शुरू हो गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चीनी मिल का संचालन सुचारू बनाए रखने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के खत्री टोला में पहली मंजिल पर आग बुझाई
Azamgarh, Uttar Pradesh:शहर की तंग गली के मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कपड़ों के साथ अन्य छोटे सामान खाक, घनी आबादी में कमर्शिकल काम के चलते हमेशा रहता खतरा। जनपद आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले में आज एक मकान की पहली मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही कि शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में रखे सामान में आग लगी। हालांकि घनी आबादी और संकरी गली में मकान होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, जहां फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारियों के अनुसार खत्री टोला मोहल्ले की गली में राकेश कुमार अग्रवाल का पुराना मकान है। इसमें एक बुजुर्ग महिला राकेश की चाची अंजू अग्रवाल और चचेरा भाई आलोक रहते हैं। आज सोमवार को आलोक बलिया गया हुआ था, जबकि बुजर्ग महिला मकान के निचले तल पर रहती हैं। आग मकान की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी थी। कमरे में कुछ कपड़े और अन्य सामान थे। उस समय बिजली का कनेक्शन चालू था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में रखे सामान में आग लगी और समय पर जानकारी नहीं होने से धीरे-धीरे फैलकर विकराल रूप ले लिया। महिला को पता चला तो बाहर आकर लोगों को जानकारी दी। समय रहते सूचना मिलने और दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैलने से रोका गया। अग्निशमन के अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि घनी आबादी वाले मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने घरों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखें। विशेषकर जिन आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं, वहां सक्षम लोग अग्निशमन उपकरणों के साथ पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था भी करें। इससे आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही उस पर काबू पाया जा सकेगा और आसपास के मकानों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।0
0
Report
किशनी मजार विवाद: तीन घायल, तीन हिरासत में
Mainpuri, Uttar Pradesh:किशनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित लालो भैया की मजार पर जियारत और चादरपोशी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से मजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले के थाना सैफऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी शाहरुख खां पुत्र दिलदार खां अपने परिवार के साथ मजार पर जियारत करने और चादर चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके भाई की पत्नी सबीना बेगम मजार परिसर में लगे नल से पानी भर रही थीं। आरोप है कि तभी आगरा जिले के गांव भंडारगढ़ी निवासी बताए जा रहे हनीफ, इरफान और रेहान ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
निर्भापुर चौक पर पिस्टल लहराने वाले युवक गिरफ्तार, एक साथी फरार
Madhubani, Bihar:निर्भापुर चौक से अपराधी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस दौरान उसका एक साथी police को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निर्मापुर चौक पर एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ अवैध हथियार लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। police टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ठिकाने पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर दोनों भागने लगे। police बल के सहयोग से एक युवक को खदेड़कर पकड़ा गया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकड़ाए युवक की पहचान निर्भापुर गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित पासवान के रुप में हुई है। उसके हाथ से एक अवैध लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। वहीं पकड़ाए युवक से पूछताछ में फरार युवक की पहचान झौआ गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
