203001
शिकारपुर तहसील में लेखपालों का SDM के खिलाफ धरना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में लेखपालों का एसडीएम के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष ने एसडीएम पर लेखपालों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एसडीएम ने लेखपालों को बिना अनुमति के कार्यालय में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया और उनके खिलाफ कुर्सी से उठाने का भी आरोप है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष और तहसील अध्यक्ष का कहना है कि जब तक एसडीएम धरना स्थल पर आकर वार्ता नहीं करेंगे तब तक धरना जारी रहेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग पासवान ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बाँटी, रसोई में खाना परोसा
Hajipur, Bihar:बिहार में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे हैं.अपने संसदीय क्षेत्र राघोपुर में चिराग पासवान ने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत सामग्री का वितरण किया.राघोपुर के सरायपुर पंचायत में चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच चूड़ा, गुड़ और दूसरी जरूरी राहत सामग्री बांटी.इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उनकी परेशानियां भी जानीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.इसके बाद चिराग पासवान गंगा ब्रिज थाना के पास बनाए गए बाढ़ राहत शिविर पहुंचे.यहां उन्होंने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनका हाल जाना.खास बात ये रही कि चिराग पासवान सिर्फ राहत सामग्री बांटकर वापस नहीं लौटे.बल्कि राहत शिविर की सामुदायिक रसोई में खुद बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा.इसके बाद वे उन्हीं लोगों के बीच बैठ गए और उनके साथ खाना खाया.बाढ़ की मुश्किल घड़ी में केंद्रीय मंत्री का पीड़ितों के बीच पहुंचना और उनके साथ बैठकर भोजन करना चर्चा का विषय बना हुआ है.वहीं, आज जन्माष्टमी के मौके पर चिराग पासवान ने लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं.0
0
Report
सीकर के खाटूश्यामजी में VIP दर्शन गिरोह का खुलासा, ठगी के आरोपों के साथ गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर की खाटूश्यामजी मंदिर में VIP दर्शन करवाने वाले गैंग का मास्टरमाइंड arrested किया गया है। आरोपी और उसके साथियों ने मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ मिलकर लोगों को VIP दर्शन कराते थे। पुलिस ने आरोपी हंसराज के पास से तीन मोबाइल जप्त किए हैं, जिनमें ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अगर मंदिर में तैनात कोई प्राइवेट गार्ड भी जुड़ा हुआ पाया गया तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के मुताबिक आरोपी हंसराज उर्फ टिंकू (26) पुत्र किशनाराम धानका निवासी लाडपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तीन मोबाइल मिले हैं जिनमें पैसे लेकर दर्शन करवाने के सबूत थे। पुलिस अब पूरी डिटेल्स की जांच कर रही है। खाटूश्यामजी में VIP दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है और एक मुखबिर सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी चल रही है। पुलिस के अनुसार गैंग पिछले लंबे समय से खाटू में सक्रिय थी और हजारों लोगों को VIP दर्शन करवाकर ठगी कर चुकी है। प्राथमिक जांच में बताया गया कि भीड़ के अनुसार दर्शन की रेट बदलते थे; भीड़ कम होने पर प्रति व्यक्ति 1 हजार रुपए लेते थे,休日/एकादशी/द्वादशी जैसे अवसरों पर दर बढ़ाकर डबल या तीन गुना कर देते थे। पुलिस ने आरोपी हंसराज और गैंग के सदस्य सागर गुर्जर, मोंतू शर्मा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद, दीपक, शेखर और महिपाल के खिलाफ धोखाधड़ी और राजस्थान पर्यटन व्यवसाय अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यह पहली बार खाटूश्यामजी में गैंग पर मुकदमा दर्ज हुआ है।0
0
Report
संभल के बाद बहाउद्दीन शाह मस्जिद पर कब्जे-निर्माण विवाद, SDM रिपोर्ट का इंतजार
Noida, Uttar Pradesh:संभल में विवादित शाही जामा मस्जिद के बाद अब एक और मस्जिद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है...मामला बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद से जुड़ा है... जहां ASI संरक्षित भूमि पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप लगाया गया है... ऐसे में सभी की नजरें एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर हैं...क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि मामला महज शिकायत तक सीमित है...या फिर वास्तव में किसी नियम का उल्लंघन हुआ है...0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में 214.02 किलो डोडा चूरा बरामद, 11 प्लास्टिक कट्टों में भरा डोडा चूरा—NDPS मामला
Jaipur, Rajasthan:कोटड़ी भीलवाड़ा एसपी सागर राणा के निर्देशन में हुई कार्रवाई बडलियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई 214.02 किलो डोडा चूरा बरामद 11 प्लास्टिक कट्टों में भरा था डोडा चूरा ब्रेजा कार RJ09 CB 7301 भी जब्त नाकाबंदी तोड़कर भागे आरोपी, जंगल में कार छोड़कर फरार एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश thana प्रभारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
35 साल बाद बिछड़े दो भाइयों का मिलन, सत्यापन ने दूरी मिटाई
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा में वोटों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी की SIR के दौरान 35 साल बाद मिले दो बिछड़े भाई, एसआईआर सत्यापन बना मिलन का माध्यम एसआईआर के दौरान राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनोहरपुर में एक ऐसा भावुक प्रसंग सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं। करीब 35 वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का पुनर्मिलन एक सामान्य सत्यापन प्रक्रिया के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, सीता राम अपने एसएलसी लेने के लिए विद्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मौके पर मौजूद बीएलओ ने उनसे उनके गांव, पिता और भाई का नाम पूछा। भाई का नाम सामने आने पर बीएलओ ने सत्यापन के लिए फोन के माध्यम से संपर्क किया। फोन पर भाई ने सीता राम की पहचान करते हुए कहा, "हां, वह मेरा ही भाई है। मैं उसे पिछले 35 साल से ढूंढ रहा हूं।" यह जानकारी मिलते ही उनका भाई तत्काल विद्यालय पहुंचा। दोनों भाइयों ने जैसे ही एक-दूसरे को देखा, वे भावुक होकर गले मिल गए और फूट-फूटकर रो पड़े। वर्षों का बिछोह कुछ ही पलों में खत्म हो गया और विद्यालय परिसर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस भावुक मिलन को अपने लिए एक यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक प्रशासनिक सत्यापन तक सीमित नहीं रही, बल्कि मानवीय रिश्तों को जोड़ने का माध्यम बन गई। उन्होंने कहा कि बीएलओ की सजगता और एक छोटे से सत्यापन ने वर्षों से बिछड़े दोनों भाइयों को फिर से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसआईआर के दौरान सामने आई यह घटना इस बात का प्रमाण है कि प्रशासनिक कार्यों के पीछे भी मानवीय संवेदनाओं और रिश्तों से जुड़ी कई अनकही कहानियां छिपी होती हैं। फैक्ट्स: जींद गुलशन चावला0
0
Report
आनंद में नकली शराब फैक्ट्री पकड़ी गई: 575 लीटर स्पिरिट और 1.39 लाख का माल जब्त
Anand, Gujarat:આણંદ બ્રેકિંગ આણંદ LCB પોલીસે નકલી દારૂની ફેક્ટરી ઝડપી પાડી બોરસદના ઝાંખરિયા ગામમાંથી નકલી દારૂની ફેક્ટરી ઝડપાઈ બ્રાન્ડેડ કંપનીના સ્ટીકર લગાવી નકલી દારુ બનાવતા હતા 575 લિટર આલ્કોહોલિક સ્પિરિટ ઝડપાયું નકલી વિદેશી દારૂની 1 બોટલ 21 ક્વાર્ટર બોટલો ઝડપાઈ 1514 નંગ 180 મિલીની ખાલી બોટલો ઝડપાઈ મેક્સડોઉેલ્સ બ્રાન્ડના સ્ટીકરનો રોલ ઝડપાયો LCB પોલીસે 1.39 લાખનો મુદ્દામાલ કબ્જે કર્યો વિલરસદ પોલીસ મથકમાં નકલી દારૂનો કેસ નોંધાયો ત્રણ ફરાર આરોપીઓ વિરુદ્ધ ગુનો નોંધાયો બુરહાન પઠાણ ઝી મીડિયા આણંદ0
0
Report
Advertisement
अमेठी में तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ़्तार दो बाइकों की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक बुजुर्ग हुआ घायल, आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए ले गये सीएचसी अमेठी जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, बताया जा रहा है की दूसरा बाइक सवार युवक मौके से हुआ फरार, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी, अमेठी कोतवाली क्षेत्र के करौंदी हथकिला के पास का है मामला0
0
Report
मैनपुरी में 24 घंटे से लापता बलवीर की तलाश सीमा विवाद से बाधित
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में 24 घंटे से नहर में लापता बलवीर सीमा विवाद के चलते अब तक शुरू नहीं हुई तलाश मैनपुरी और फर्रुखाबाद सीमा के विवाद में उलझी पुलिस सीमा विवाद के चलते 24 घंटे से परिवार डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू होने का कर रहा इंतजार 24 घंटे से तलाश शुरू ना करने पर ग्रामीण में रोष गुरूवार को दोपहर 3 बजे जसराजपुर पुल नहर में डूबे थे 45 वर्षीय बलवीर भोगांव थाना क्षेत्र के रकरा का निवासी है लापता व्यक्ति बलवीर0
0
Report
बिहार सरकार ने 10 IPS अधिकारियों के तबादले किये, पुलिस महकमे में हलचल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के 10 पदाधिकारियों का तबादला/पदस्थापन किया है गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है पूनम कुमार झा, भापुसे (2018) — पुलिस अधीक्षक, पदस्थापन की प्रतीक्षा से पुलिस अधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना कोमल मीणा, भापुसे (2023) — अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, विधि-व्यवस्था, पटना से पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना ) सुषमा सागर, भापुसे (2023) — सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, विधि-व्यवस्था, पटना। अनिकेत कुमार द्विवेदी, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, जहानाबाद दीप्ति मोनाली, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, गया से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुई हेमन्त सिंह, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-I, नगर, भागलपुर कार्तिकेयन ए0के0, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, नगर, मुजफ्फरपुर केतने अशोक इंगोले, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, दरभंगा से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रजौली, नवादा प्रसन्न कुमार एम0एच0ओ0, भapakुसे (2024) — सहायक पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज, पश्चिमी चंपारण सईद रजा, भापुसे (2024) — सहायक पुलिस अधिकारी, भागलपुर से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया0
0
Report
Advertisement
सफीपुर गांव के पास सांड से टकराकर दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली के पाली मार्ग पर सफीपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम 7:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार सांड से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौहनिया निवासी अखिलेश यादव पुत्र पुत्तू सिंह यादव अपने चचेरे भाई दुर्गेश यादव पुत्र अहिवरन सिंह के साथ शुक्रवार को शाम 7:30 बजे बाइक से घर वापस लौट रहे थे। वह जैसे ही सफीपुर गांव के पास पहुंचे सड़क क्रॉस कर रहे एक सांड से टकरा गए और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।0
0
Report
गजरौला के सिद्धार्थ बोर्डिंग अकेडमी में जन्माष्टमी पर छात्रों ने फोड़ी हांडी
Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित सिद्धार्थ बोर्डिंग एकेडमी में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्रों की टोली द्वारा काफी ऊंचाई पर बंधी दही मक्खन से भरी हांडी भी तोड़ी गई। वहीं बच्चों ने श्री राधा कृष्ण के रूप में सजकर सुंदर लीलाएं प्रस्तुत कीं। राधा कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य भी हुआ। बच्चों ने श्री कृष्ण जन्म की झांकी प्रस्तुत करके सभी अभिभावकों को भाव विभोर कर दिया।0
0
Report
पटना पुलिस के 3 अधिकारी स्थानांतरित, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं
Noida, Uttar Pradesh:पटना ब्रेकिंग बिहार सरकार के गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के 3 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी है गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पद पर पदस्थापित किया गया है कुंदन कुमार, गया जिले के 46वीं बैच के सीधी नियुक्ति वाले अधिकारी, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पटना के पद पर थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना बनाया गया है सोनू कुमार राय, भोजपुर के 48वीं–52वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस अधीक्षक (प्रशासन), पटना के पद पर तैनात थे, उन्हें अब पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, वैशाली की जिम्मेदारी दी गई है दिलीप कुमार, औरंगाबाद के 65वीं बैच के अधिकारी, जो पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई बिहार, पटना में तैनात थे, उन्हें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज, सुपौल के पद पर भेजा गया है इसके साथ ही 29 अगस्त 2026 की विभागीय अधिसूचना संख्या-10560 से स्थानांतरित अधिकारियों में क्रम संख्या-19 पर शामिल पंकज कुमार सिंह का त्रिवेणीगंज, सुपौल वाला पदस्थापन समाप्त कर दिया गया है0
0
Report
Advertisement
नापासर नगरपालिका चुनाव: बीजेपी को मिली बड़ी बढ़त, दो वार्ड निर्विरोध जीत
Bikaner, Rajasthan:नापासर से बड़ी चुनावी खबर नापासर नगर पालिका चुनाव में बीजेपी की बड़ी बढ़त, दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित वार्ड नंबर 20 से किशन दहिया निर्विरोध विजेता घोषित वार्ड नंबर 24 से रामरतन सुथार भी निर्विरोध निर्वाचित चुनाव अधिकारी सुमन शर्मा और ARO आकांक्षा ने दोनों को प्रमाण-पत्र सौंपे दोनों निर्विरोध विजेताओं को दिलाई गई शपथ, बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत, आतिशबाजी कर मनाया जीत का जश्न नापासर निकाय चुनाव में बीजेपी को शुरुआती दौर में मिली बड़ी बढ़त, चुनावी माहौल हुआ गरम0
0
Report
निकाय चुनाव के मद्देनजर बीकानेर में पुलिस अलर्ट मोड, सुरक्षा बढ़ी
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, शहर में निकाला मार्च सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सड़कों पर नजर आया भारी पुलिस काफिला एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस ने शहर में किया मार्च चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस सख्त आमजन में सुरक्षा का संदेश, असामाजिक तत्वों को दिया कड़ा संदेश एडिशनल एसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड, सीओ अनुज डाल सहित कई अधिकारी रहे मौजूद थाना अधिकारी विक्रम तिवारी, विश्वजीत सिंह और सुरजीत कुमार सहित पुलिसकर्मी रहे शामिल निकाय चुनाव को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, पुलिस पूरी तरह अलर्ट चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग जारी0
0
Report
धौलपुर शहर में दिनभर बारिश, शाम को पानी-पानी, मंदिर परिसर जलमग्न
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर शहर में दिनभर बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह से रुक-रुक कर होती रही बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। शाम को आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया। मुख्य संतोषी माता मंदिर परिसर में पानी भर गया, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद हो गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बार यही समस्या होती है, लेकिन प्रशासन कोई स्थायी समाधान नहीं करता。0
0
Report
Advertisement
