203001
खुर्जा में SDM ने रंगे हाथ पकड़ा अवैध शराब बेचने वाला!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में SDM ने अवैध रूप से शराब बेच रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपित के पास से शराब के पव्वे बरामद हुए। वीडियो में दिखाया गया है कि यह व्यक्ति खुर्जा जेवर अड्डा ठेके का सेल्समैन है। इस कार्रवाई से आबकारी विभाग की लापरवाही का खुलासा हुआ है, जहां सुबह 6 बजे से अवैध शराब की बिक्री शुरू होती है। यह मामला खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डे के निकट का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उजियारपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा, नित्यानंद राय ने राहत कार्य का जायजा लिया
Patna, Bihar:उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात, उनके बचाव कार्य, सामुदायिक रसोई की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं एवं अन्य राहत सामग्री की जानकारी लेते व सहायता करते केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय0
0
Report
तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
Bhaganpur, Uttar Pradesh:तमंचा-कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर (अमेठी)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निहाल तिवारी (22) पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी, निवासी पिताम्बर पाण्डेय का पुरवा, मजरे टीकरमाफी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 167/26, सुसंगत धाराओं में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौम्य कुमार जायसवाल, कांस्टेबल सोमित कुमार, विजय कुमार पाल और हरवेन्द्र सिंह शामिल रहे।0
0
Report
गोरखपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल से 826 मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाने की तैयारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है। सीईआईआर पोर्टल की मदद से पुलिस ने अभियान के 11वें चरण में 826 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 49 लाख रुपये है। पुलिस अब इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपने की प्रक्रिया में जुटी है। गोरखपुर पुलिस ने 4 सितंबर 2023 से सीईआईआर पोर्टल के जरिए मोबाइल बरामदगी का अभियान शुरू किया था। अब तक कुल 3463 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइलों की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 98 लाख 36 हजार 978 रुपये है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल इसकी सूचना दर्ज कराएं और मोबाइल का आईएमईआई नंबर सुरक्षित रखें, ताकि मोबाइल को ट्रेस करने में पुलिस को मदद मिल सके।0
0
Report
Advertisement
पति ने दुपट्टे से पत्नी की हत्या, जमुना विहार कॉलोनी में सनसनी
Mathura, Uttar Pradesh:पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, जमुना विहार कॉलोनी में सनसनी मथुरा। थाना जमुना पार क्षेत्र की जमुना विहार कॉलोनी में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 35 वर्षीय महिला की उसके पति ने कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने महिला का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। महिला की हत्या के पीछे घरेलू विवाद समेत अन्य पहलुओं को लेकर भी पड़ताल की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
गोरखपुर ज्वेलरी शॉप से महिला-युवक ने दो सोने की अंगूठियां चुरा ली, CCTV कैद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:Date: 08-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर SLUG: गोरखपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 सोने की अंगूठी लेकर फरार हुई महिला, लॉकेट दिखाने के बहाने दुकानदार को लगाया चूना, CCTV में कैद हुई चोरी。 महिला अकेली नहीं थी, बल्कि पल्सर सवार एक युवक के साथ ज्वेलरी शॉप पर पहुंची थी। दुकान में पहुंचते ही उसने सोने की अंगूठी और लॉकेट खरीदने की बात कही। दुकानदार ने भरोसा करके कई अंगूठियां दिखाईं। लेकिन इसी दौरान महिला ने ऐसा खेल किया कि दुकानदार को भनक तक नहीं लगी। महिला ने महंगे लॉकेट और मोटी माला दिखाने का बहाना बनाया और इसी दौरान दो सोने की अंगूठियां अपने हाथ में पहन लीं। इसके बाद युवक के साथ आराम से दुकान से बाहर निकल गई। जब दुकानदार ने सामान की गिनती की तो दो अंगूठियां गायब मिलीं। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाली गई तो पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली। पीड़ित दुकानदार ने आजाद नगर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला और उसके साथ आए युवक की तलाश में जुटी है。 फिलहाल CCTV में कैद महिला और उसके साथ आए युवक की तलाश की जा रही है। सवाल ये है कि क्या ये महिला पहले भी इसी तरह किसी और ज्वेलरी शॉप को निशाना बना चुकी है? पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。0
0
Report
जालौन में छेड़खानी के विवाद पर दो पक्षों की भिड़ंत, वीडियो वायरल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में छेड़खानी के विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, मारपीट के दौरान विवाद में महिलाओं ने किया बीच बचाव, मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर शुरू की जांच पड़ताल, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा- सागर: अवैध शराब के आरोपों से कोलाहल, आबकारी एक्शन तेज
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में बीती रात अवैध शराब बेचने पर आबकारी की कार्यवाही लेकिन ग्रामीण अंचलों में अभी भी बेची जा रही अवैध शराब. गुलाबी गैंग राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा ने प्रशासन पर लगाए सीधे आरोप सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई वही 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है .वही छिंदवाड़ा की बात की जाए तो बीती रात आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए गुरैया मंडी से अवैध तरीके से बेची जा रही 7 से 8 पेटी शराब जब्त की है लेकिन आरोपी मौके से फरार है .वही छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचलों की बात की जाए तो लगातार ग्रामीण अंचलों से खबरें सामने आती है कि महिलाओं के द्वारा जो अवैध शराब का वाहन है या जो शराब उनके गाँव में बेची जाती है उसको लेकर महिलाएं प्रदर्शन करती दिखाई देती है या उनके द्वारा शराब नष्ट कर दी जाती है वही छिंदवाड़ा में गुलाबी गैंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीधा आरोप लगाया है कि शहर ने डेली नीड्स की दुकान में अवैध आहते अभी भी चलाए जा रहे है .शराब की होम डिलीवरी 2 पहिया वाहनों के जरिए की जा रही है अगर शहर में सागर जिले जैसी कोई घटना होती है तो उसका जिम्मेदार छिंदवाड़ा जिले का प्रशासन और सरकार होगी और राजस्व के लिए कितने नौजवानों का भविष्य खराब किया जा रहा है जैसे आरोप उन्होंने लगाए और अगर अगर प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है तो उनके द्वारा आगे खुद इस कार्यवाही करने की बात भी कही . वही आबकारी विभाग का कहना है कि उनके द्वारा लगातार अवैध शराब को लेकर कार्यवाही की जा रही है और ग्रामीण अंचलों में भी कार्यवाही के दौरान अवैध शराब पाई जाती है तो कठोर कारवाही की जाएगी.0
0
Report
भदोही: अवैध कब्जे पर प्रशासन ने जमीन वापस दिलाकर प्रक्रिया पूरी की
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:भदोही में भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और पीड़ित को उसकी जमीन पर कब्जा दिलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बोई गई धान की फसल पर ट्रैक्टर चलवाकर जमीन को जुतवा दिया गया। मामला तहसील भदोही के कोछिया गांव स्थित चकवेजू मौजे का है, यहां गाटा संख्या 69 में करीब 3.3350 हेक्टेयर भूमिधरी जमीन पर गांव की वनवासी बस्ती के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप था पीड़ित मनोज कुमार दुबे के मुताबिक, जमीन पर कब्जा हटाने के लिए उन्होंने धारा 24 के तहत पैमाइश कराई थी। इसके बाद एसडीएम कोर्ट से भी कब्जा दिलाने का आदेश पारित हुआ, लेकिन इसके बावजूद जमीन खाली नहीं की गई, डीएम शैलेश कुमार के निर्देश पर तहसीलदार भदोही अशोक शुक्ला के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए जमीन पर बोई गई धान की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर जुतवा दिया और अवैध कब्जा हटवाया, इसके बाद एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पीड़ित मनोज कुमार दुबे को उनकी भूमिधरी जमीन पर दखल-कब्जा सुपुर्द कर दिया गया, मौके पर तहसीलदार अशोक शुक्ला ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा किसी ने कानून हाथ में लेने या जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसकी जमीन पर कब्जा मिल गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
गाजीपुर में राजभर ने अखिलेश यादव पर फिर हमला, कहा 2027 में फिर हारेंगे
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले - खुद पागल हो गए हैं, 2027 में फिर हारेंगे ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले - खुद पागल हो गए हैं और राजनीतिक ट्रैक से उतर चुके हैं पीडीए पर कसा तंज : पी से पहले 2017 में हारे, डी से दोबारा 2022 में हारे और ए से अब 2027 में फिर हारेंगे अखिलेश यादव पर अपने ही यादव मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से भेदभाव करने का लगाया आरोप। आजमगढ़ में सपा विधायक द्वारा कार्यकर्ता की पिटाई का दिया उदाहरण सहारनपुर मस्जिद कार्रवाई पर बोले, कोर्ट के नोटिस के बाद हुई कार्रवाई, सपा-कांग्रेस सिर्फ मुस्लिम वोट के लिए राजनीति कर रही है गाजीपुर में आज उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। भाजपा संगठन मंत्री विनोड तावड़े को अखिलेश यादव द्वारा PAGAL कहे जाने के सवाल पर राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव खुद पागल हो गए हैं और जिस राजनीतिक ट्रैक पर चल रहे थे, उससे उतर चुके हैं। आज मंगलवार को गाजीपुर में आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मानदेय को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूले पर तंज कसते हुए कहा कि पहले वे एक्सप्रेस वे पर चले, फिर टू लेन पर आए, उसके बाद सिंगल लेन पकड़ ली और अब पगडंडी पकड़ने जा रहे हैं, यानि वो अपना ट्रैक खुद ही बदलते जा रहे हैं। उन्होंने अपने अंदाज में पीडीए की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि पी यानी पहले 2017 में हारे, डी यानी दोबारा 2022 में हारे और ए यानी अबकी बार 2027 में फिर हारेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव अपने ही यादव समाज और कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव करते हैं। राजभर ने कहा कि आजमगढ़ में सपा के विधायक और कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ रहे हैं, जिससे पार्टी के अंदर की स्थिति साफ दिखाई देती है। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव अपने 60 प्रतिशत यादव मतदाताओं के साथ भी भेदभाव कर रहे हैं। सपा सरकार के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उस समय बाल पुष्टाहार तक की व्यवस्था सवालों के घेरे में थी और उनके मंत्री गाय-भैंसों को चारे में खिलाने की बातें सामने आती थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार के समय उन्हें मात्र 4 हजार रुपये मानदेय मिलता था। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसे पहले बढ़ाकर 8 हजार रुपये किया और अब बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्रवाई कोर्ट के नोटिस के बाद हुई है। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उनकी सरकारें थीं तो उन्होंने इस मामले का संज्ञान क्यों नहीं लिया। अगर समय रहते कार्रवाई की गई होती तो आज यह स्थिति नहीं आती। राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल मुस्लिम वोटों को खुश करने के लिए बयानबाजी और फातिहा पढ़ने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश राजभर ने साफ शब्दों में दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से अधिक मौत, छिंदवाड़ा में कार्रवाई तेज
Chhindwara, Madhya Pradesh:सागर जिले में जहरीली शराब से 20 से अधिक मौत, छिंदवाड़ा में कार्रवाई तेज।0
0
Report
कटनी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, वीडियो वायरल; हालत गंभीर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में युवक पर लाठी-डंडों से हमला वीडियो वायरल है और हालत गंभीर बताई जा रही है। अमीरगंज थाना क्षेत्र से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
शनिशिंगणapur देवस्थान कर्मचारियों का आंदोलन स्थगित, वेतन आयोग और स्वास्थ्य बीमा पर वार्ता सफल
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्या नगर येथील शनिशिंगणापूर च्या देवस्थान कर्मचाऱ्यांनी आपल्या विविध मागण्यासाठी बंद करण्याचा निर्णय अखेर मागे घेतला आहे. शनि देवस्थान ट्रस्ट येथे कार्यरत असलेल्या कर्मचाऱ्यांनी सहावा वेतन आयोग 54 दिवसांच्या सुट्ट्या आरोग्य विमा यासह वेगवेगळ्या मागण्यांसाठी काम बंद आंदोलनाचा इशारा दिला होता मात्र देवस्थानचे प्रशासक आणि विभागीय आयुक्त प्रवीण गेडाम यांची कर्मचाऱ्यांसोबत ऑनलाइन बैठकी पार पडली यात देवस्थान उत्पन्न आणि खर्चाच्या मर्यादा यावर चर्चा करण्यात आली मागण्यांबद्दल प्रशासक सकारात्मक असून नियमानुसार कर्मचाऱ्यांना लाभ दिला जाईल असं सांगत असतानाच आरोग्य विमा काढण्याचा आश्वासन दिलं यानंतर प्रशासक कार्यकारी अधिकारी उपजिल्हाधिकारी अतुल चोरमारे यांच्यासोबत झालेल्या बैठकीनंतर कर्मचाऱ्यांनी संप करण्याचा निर्णय मागे घेतला आहे0
0
Report
Advertisement
शिरूर में घरफोड़: 16.5 लाख के सोने-चांदी चोरी, 3 चोर गिरफ्तार
Shirur, Maharashtra:पुणे ग्रामीण स्थानिक गुन्हे शाखेला घरफोडीच्या गुन्ह्यात मोठं यश आलं आहे. शिरूरमध्ये बंद घराचे कुलूप तोडून लाखो रुपयांचे दागिने लम्पास करणाऱ्या ३ सराईत चोरांना पोलिसांनी बेड्या ठोकल्या आहेत. त्यांच्याकडून तब्बल १६ लाख ५० हजार रुपये किमतीचे सोन्या-चांदीचे दागिने हस्तगत करण्यात आले आहेत. १२ मार्च २०२६ रोजी शिरूर येथील स्टेट बँक कॉलनीमधील बीएसएनएल ऑफिस आणि एका बंद घरावर चोरांनी डल्ला मारला होता. या प्रकरणी शिरूर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्यात आला होता. तांत्रिक विश्लेषण आणि गोपनीय बातमीदाराच्या आधारे स्थानिक गुन्हे शाखा, सासवड पोलीस आणि शिरूर पोलिसांनी संयुक्त कारवाई करत इंदापूर आणि बारामती परिसरातून सुरज निंबाळकर, शंकर घोरपडे आणि संगम शिंदे या तिघांना ताब्यात घेतलं. पोलिसी खाक्या दाखवताच आरोपींनी गुन्ह्याची कबुली दिली असून, त्यांच्याकडून १२१ ग्रॅम वजनाचे सोन्याचे आणि २०० ग्रॅम वजनाचे चांदीचे दागिने जप्त करण्यात आले आहेत. या टोळीतील इतर साथीदारांचाही पोलीस आता कसून शोध घेत आहेत.0
0
Report
मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकराई, पोल टूट गया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक अनियंत्रित कार ने बिजली के पोल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बिजली की पोल टूट गई और कार पर गिर गई, कार सवार बाल-बाल बच गए, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाचीग्राम मोहल्ला की है। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब कार अचानक मोहल्ले में अनियंत्रित हो गई और सीधे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर के दौरान बिजली प्रवाहित हो रही थी, जिससे पोल टूटकर कार पर गिर गया। इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कार चालक सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आनन-फानन में बिजली कटवाई, जिससे एक बड़ी हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही बिजली विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर बिजली मरम्मत के कार्य में जुट गई है।0
0
Report
विदिशा में नंद महोत्सव: चार जिलों से 30 से अधिक मंडलियाँ आकर्षण
Vidisha, Madhya Pradesh:नंद महोत्सव का आयोजन, चार जिलों से आई 30 से ज्यादा मंडली माधवगंज से प्रारंभ हुआ ग्वालों और मंडली का चल समारोह, शहर में बांधी गई 11 माटकी पिछले 30 सालों से शहर मे राधाकृष्ण मंदिर से नंद महोत्सव का आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आयोजित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम का संयोजक रवि साहू को बनाया गया है, उन्होंने बताया कि प्रदेश के चार स्थानों भोपाल, सागर, रायसेन और विदिशा से भजन मंडली और लहंगी मंडली विदिशा आई है। मंगलवार को दोपहर एक बजे माधवगंज से नंद महोत्सव का जुलूस प्रारंभ हुआ। जो पूरे शहर के मार्गो से होकर गुजरा। संस्था प्रमुख बल्लू महाराज ने बताया कि इस बार शहर में 11 स्थानों पर मटकी लगाई गई है। जो विदिशा के साथ बाहर से आने वाले ग्वालों की टोलियां उनका छेदन कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बार विदिशा को बृजधाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
