203393
डिबाई में करोड़ों का लालच देकर लाखो की ठगी कर संस्था फरार
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई में आस्था लाइफ कॉर्परेशन केयर नाम की संस्था पर लाखों की ठगी का आरोप लगा है। संस्था ने हजारों महिलाओं से पैसे जमा करवाए और फिर फरार हो गई। इस घटना के खिलाफ महिलाओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया और संस्था से जुड़े दंपति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा और विभाजन स्मृति दिवस पर बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'हर घर तिरंगा' अभियान 2026 और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर बैठक की अध्यक्षता की。0
0
Report
मुरैना गांव के 200 कांवड़ियों का जत्था 800 किलोमीटर सफर, परिवार की तरह निकला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर श्रावण माह की कांवड़ यात्रा में इस बार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक गांव कुआँपुर अपनी सामूहिक आस्था और एकजुटता के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के 200 शिवभक्तों का विशाल जत्था गौमुख से पवित्र गंगाजल लेकर पदयात्रा करते हुए शुक्रवार रात मुज़फ्फरनगर पंहुचा । एक साथ बड़ी संख्या में कांवड़ियों को देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस कांवड़ दल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी 200 श्रद्धालु एक ही गांव के निवासी हैं और एक परिवार की तरह सामूहिक रूप से यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने 8 जुलाई को उत्तराखंड के गौमुख से गंगाजल उठाया था। गांव तक की कुल यात्रा 800 किलोमीटर से अधिक की है और इसे पूरा करने में अभी लगभग 10 दिन और लगेंगे। यात्रा के दौरान पूरा जत्था प्रतिदिन औसतन 40 किलोमीटर पैदल चलता है। आपको बता दे की पिछले साल कुछ लोग ही कांवड़ लाये थे लेकिन इस बार शिवभक्ति के उत्साह के चलते संख्या बढ़कर 200 हो गई। इस दल में 6 से 7 महिला शिवभक्त भी शामिल हैं, जो पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पुरुष श्रद्धालुओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा कर रही हैं और ये सभी ख़डी कांवड़ ला रहे है और 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय कर रहे है. एक शिवभक्त ने बताया कि इस यात्रा के पीछे किसी प्रकार का विशेष प्रचार या आयोजन नहीं है। उन्होंने कहा, "जिसे बाबा भोलेनाथ का बुलावा आता है, वही कांवड़ लेकर निकलता है। इस बार पूरे गांव ने एक साथ संकल्प लिया और सभी लोग एक परिवार की तरह यात्रा पर निकल पड़े। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. बाइट =सुनील (कांवड़िया ) बाइट = सौरभ (कांवड़िया )0
0
Report
हापुर के सिंभावली में खूनी संघर्ष: बुजुर्ग भीम सिंह की मौत से गांव में उबाल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र स्थित ग्राम अकबरपुर बुकलाना में आठ दिन पूर्व हुए खूनी संघर्ष और जानलेवा हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय बुजुर्ग भीम सिंह की मौत हो गई, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है. जानकारी के अनुसार 22 जुलाई को गांव निवासी नेमपाल शराब पीकर भीम सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज तथा हाथापाई करने लगा. उस समय तो परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर भेज दिया, लेकिन 23 जुलाई की सुबह आरोपी नेमपाल योजना बनाकर अपने भाई ब्रह्मपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र, पप्पू और कई अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और अवैध तमंचे लेकर पीड़ित के घर में घुस आया. आरोपियों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान अवैध तमंचों से कई राउंड फायरिंग भी की गई. बीच-बचाव करने आए भीम सिंह और उनके बेटे सागर को गंभीर चोटें आईं. दोनों को नाजुक हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान भीम सिंह की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त हो गया. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने और लिखित तहरीर के बावजूद पुलिस ने मुख्य आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी नहीं की, जिससे यह दुखद स्थिति उत्पन्न हुई. मामले की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने बताया कि सिंभावली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मृतक का जल्द पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी और घटना में संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बाइट- पीड़ित परिजन बाइट- विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़0
0
Report
Advertisement
जालौन में नायब तहसीलदार की बोलेरो चोरी की कोशिश नाकाम; चोर पकड़ा गया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में नायब तहसीलदार की सरकारी गाड़ी चोरी का प्रयास, तहसील परिसर में खड़ी बोलेरो कार स्टार्ट कर भागने की फिराक में था शातिर चोर, बिहार निवासी युवक नायब तहसीलदार की बोलेरो गाड़ी स्टार्ट कर भागने लगा, ड्राइवर के शोर मचाने पर लोगों की मदद से पकड़ा गया चोर, किसी अन्य चाभी से बोलेरो गाड़ी का लॉक खोलकर चोरी करने का किया प्रयास, नायब तहसीलदार के ड्राइवर ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, पकड़े गए चोर से की गई पूछताछ में पुलिस ने राजेंद्र नगर से चोरी की गई अपाचे बाइक भी बरामद की, पुलिस ने शातिर चोर को हिरासत में लेकर तहरीर के आधार पर शुरू की कार्रवाई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के नई सदर तहसील परिसर का मामला0
0
Report
सपा में पीलीभीत बैठक से दिखी गुटबाजी, जिला-प्रभारियों की गैरहाजिरी सवाल खड़े करती है
Pilibhit, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के अंदर फिर एक बार संगठनात्मक कमजोरी और आंतरिक कलह की तस्वीर पीलीभीत से सामने आई है। विधान परिषद चुनाव में सपा ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दानिश अख्तर को अपना प्रत्याशी बनाया। पीलीभीत में इसकी रणनीतिक बैठक हुई। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में न तो समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, न महासचिव और न ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष। जब पार्टी के शीर्ष जिला पदाधिकारी ही नदारद रहें, तो सपा दो खेमों में बंटी हुई साफ नजर आ रही है।इस मुद्दे पर जब चुनाव के जिला प्रभारी और पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूल बाबू से जिला अध्यक्ष और महासचिव की गैर-हाजिरी के बारे में पूछा गया, तो वे सीधे जवाब देने के बजाय बहानेबाजी करने लगे। बैठक में चुनावी रणनीति, शिक्षक मतदाताओं तक पहुंच, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक समन्वय पर चर्चा जरूर हुई। लेकिन सवाल यह है कि जब संगठन के सबसे महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग ही बैठक में नहीं आते, तो प्रत्याशी दानिश अख्तर इस चुनाव में सपा का दमखम कैसे दिखाएंगे? सपा के अंदर बढ़ती गुटबाजी और कमजोर संगठन की तस्वीर साफ कर रही है। क्या इस तरह की लापरवाही के बीच सपा शिक्षक विधान परिषद चुनाव में कोई प्रभावी लड़ाई लड़ पाएगी?0
0
Report
भाकियू तहसील अध्यक्ष ने रोस्टर के अनुसार पानी न मिलने पर आत्मदाह की दी चेतावनी
Amoura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। एक ओर मौसम की मार और दूसरी ओर सिंचाई विभाग की कथित लापरवाही से क्षेत्र के किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल जमानियां से टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो गई है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन के सेवराई तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को दर्जनों किसानों ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और फरीदपुर स्थित मुख्य नहर के बंद पड़े फाटक तत्काल खुलवाकर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। किसान नेता ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण रोस्टर व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। ज्ञापन में बताया गया कि एक-एक सप्ताह के निर्धारित रोस्टर के बावजूद 29 जुलाई की शाम से नहर में पानी छोड़ा गया, लेकिन फरीदपुर से आगे पानी नहीं पहुंच पाया। इसका मुख्य कारण फरीदपुर में नहर के फाटक बंद होना बताया गया, जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंचने से धान की रोपाई नहीं हो पा रहा है और क्षेत्र के किसान सिंचाई से वंचित हैं। भाकियू तहसील अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल लगभग 23 किलोमीटर तक बिहार सीमा से लगे गहमर, बारा, हरकरनपुर, मगरखाई सहित 50 से अधिक गांवों के किसानों की सिंचाई का प्रमुख स्रोत है। टेल तक पानी न पहुंचने से हजारों बीघा कृषि भूमि पर धान की रोपाई नहीं हो सकी है, जिससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पत्रक में किसान नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग के संबंधित एक्सियन समस्याओं को सुनने के बजाय उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए हैं, जिससे शिकायतें भी दर्ज नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारी की कार्यशैली और उनकी आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की। भानु प्रताप सिंह ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर के अनुसार किसानों को समय से पानी उपलब्ध नहीं कराया गया और फरीदपुर का फाटक खोलकर टेल तक पानी नहीं पहुंचाया गया, तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर वह तहसील मुख्यालय पर आत्मदाह करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सिंचाई विभाग की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बिहारी सिंह, कंचन सिंह, संजीव सिंह, नन्हे सिंह, भोला सिंह,कमलेश सिंह, टीपू सिंह,आंसू सिंह, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह, सुहैल खां, मिंटू पांडे,विकास सिंह आदि किसान मौजूद रहे । इस संदर्भ में प्रभारी तहसीलदार पंकज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ।0
0
Report
Advertisement
भिवानी कोर्ट-लघु सचिवालय को बम धमकी: पुलिस चेकिंग अभियान तेज किया
Bhiwani, Haryana:भिवानी लघु सचिवालय व कोर्ट परिसर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी भिवानी। भिवानी लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की फिर धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ये धमकी सेशन जज को ईमेल से भेजी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे डीएसपी क्राइम अनूप सिंह अपनी टीम के साथ जिला न्यायालय परिसर में पहुंचे। डॉग स्क्वायड की मदद से जिला न्यायालय परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस دوران पुलिस का बम निरोधक दस्ता भी मौजूद रहा। डीएसपी क्राइम अनूप सिंह ने बताया कि सेशन जज की ओर से मिली सूचना के बाद सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल जिला न्यायालय और लघु सचिवालय परिसर की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा चुके हैं।0
0
Report
कुरुक्षेत्र सब्ज़ी मंडी में आढ़ती पर हमला: मुख्य साजिशकर्ता समेत 3 गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र की सब्जी मंडी में आढ़ती पर हमला करने के मुख्य साजिश कर्ता सहित 3 आरोपी गिरफ्तार । पुलिस टीम ने हमला करने में शामिल दो नाबालिग आरोपियों को भी अभिरक्षा में लिया आपसी रंजिश में किया था हमला, आरोपियों से करवाई निशानदेही । कुरुक्षेत्र पुलिस ने सब्जी मंडी में आढ़ती पर हमला करने के मुख्य साजिश कर्ता सहित 3 आरोपियों को काबू किया है तथा 2 नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने सब्जी मंडी में आढ़ती पर हमला करने के मुख्य आरोपी अंकुश शर्मा, साहिल शर्मा व रुद्रदेव उर्फ़ देव वासीयान अमीन जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है तथा अमीन वासी 2 नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। अपराध शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई 26 को पुलिस को दिए अपने बयान में संजेश कुमार वаси गोबिन्द गढ जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी सब्जी मण्डी कुरुक्षेत्र में दुकान है जिसमे वह सब्जी व फ्रूट का काम करता है। दिनांक 26/27 की रात को वह अपनी दुकान पर था, समय करीब 2-30 सुबह उसके पास बिल्लू वासी अमीन का फोन आया कि क्या कर रहे हो। उसने कहा कि माल बेच रहा है तो उसने कहा कि वह उसके आपके पास आ रहा है। उसके बाद वह मॉल बेचने लग गया और 15/20 मिन्ट बाद एक लडका उसके पास आया और कहने लगा कि आप ही संजय हो तो उसके हां कहते ही उसने अपने साथियों को भी बुला लिया। उन सभी ने मिलकर उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। पूरा मामला cctv में कैद हो गया था उसके साथी आढतियों ने उसे छुडाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की। उसने शौचालय मे छिपकर अपनी जान बचाई। जाकर आरोपी उसकी गुथी से 1 लाख 15 हजार रूपये निकालकर जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। उसे ईलाज के लिए प्राइवेट हस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध शाखा-1 द्वारा की गई। सब्जी मंडी में आढती पर जानलेवा हमला करने मुख्य आरोपी अंकुश शर्मा, साहिल शर्मा व रुद्रदेव उर्फ़ देव वासीयान अमीन जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में शामिल अमीन वासी 2 नाबालिग आरोपियों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों से घटनास्थल सब्जी मंडी थानेसर की निशानदेही करवाई गई। आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी, 3 लाठी बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।0
0
Report
करुक्षेत्र के बाजार में लेंटर गिरा, दो बच्चों के जीवन पर मंडराया खतरा
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- शहर के छोटा बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 50 साल पुराने मकान के चौबारे का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय कमरे में स्कूल का होमवर्क कर रहे दो सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। हादसे में 10 वर्षीय ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी एक टांग कई जगह से टूट गई और हड्डी बाहर निकलकर लटक गई। वहीं 8 वर्षीय छोटे भाई यशवनी की पसलियों में गंभीर चोट आई। दोनों बच्चों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया。 होमवर्क करते समय अचानक गिरा लेंटर हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ। ध्रुव और यशवनी कमरे में बेड पर बैठकर स्कूल का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चौबारे के लेंटर का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा। देखते ही देखते दोनों बच्चे ईंट, गारे और मलबे के नीचे दब गए। लेंटर गिरते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। तीन महीने पहले ही किराए पर आया था परिवार घायल बच्चों की मां पूजा ने बताया कि उनका परिवार करीब तीन महीने पहले ही इस मकान में किराए पर रहने आया था। इससे पहले वे जोगना खेड़ा गांव में रहते थे。 पूजा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के पास हेल्पर का काम करती हैं, जबकि उनके पति रमेश दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। हादसे के समय दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे। सूचना मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे。 ईंटों की डाट पर बना था पुराना चौबारा स्थानीय लोगों के अनुसार जिस चौबारे का हिस्सा गिरा, वह काफी पुराना था। लेंटर ईंटों की डाट पर बना हुआ था। समय के साथ मकान कमजोर हो चुका था और उसका बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। मकान मालिक बोलीं- खाली करने के लिए कहा था मकान मालिक सुनीता ने बताया कि वह खुद करीब डेढ़ महीने पहले इस मकान को छोड़कर दूसरी जगह रहने चली गई थीं। उनका कहना है कि उन्होंने किराएदार परिवार से भी करीब दो महीने पहले मकान खाली करने के लिए कहा था। सुनीता के मुताबिक, किराएदार का कहना था कि उन्हें अभी दूसरा मकान नहीं मिल रहा है। जैसे ही दूसरा मकान मिलेगा, वे यहां से चले जाएंगे।0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर हादसे में इंदौर के मेजर हमजा आरिफ की मौत, दो लेफ्टिनेंट घायल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर शहर के एक फौजी का परिवार गमगीन हो गया जब उनके बेट े सेना में मेजर हमजा आरिफ (30) की जैसलमेर में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट घायल हो गए। हादसा जैसलमेर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर थईयात क्षेत्र में आर्मी स्टेशन के पास का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सेना की टाटा सफारी कार के सामने अचानक एक ऊंट आ गया। ऊंट से टक्कर के बाद वाहन खाई में पलट गया। हादसे में कार चला रहे इंदौर शहर के मेजर हमजा आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ कार में सवार लेफ्टिनेंट अभिनव और लेफ्टिनेंट आयुष्मान भी घायल हुए। तीनों को तत्काल आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने मेजर हमजा आरिफ को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल अधिकारी सेना अस्पताल में उपचार जारी हैं। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ की एक माह पहले ही शादी हुई थी, जिससे हादसे के बाद परिवार और सेना में शोक की लहर है।0
0
Report
हार्ष सिंह और अस्मिता: नई जोड़ी ने सबका ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:HARSH SINGH AND ASMITA0
0
Report
हाजीपुर में बाल कटवाने आए युवक पर नाई ने हमला, हालत गंभीर
Hajipur, Bihar:वैशाली के हाजीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाल कटवाने पहुंचे एक युवक पर नाई ने कथित तौर पर असतुरा से हमला कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामला वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के हजपुरा चौक का है। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अभिषेक कुमार बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान बाल काटने को लेकर नाई से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नाई ने बाल काटने वाले असतुरा से अभिषेक की कनपटी पर वार कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बेलसर थाना पुलिस ने तत्काल घायल युवक को लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।0
0
Report
Advertisement
5 दिन की नवजात बालिका की हत्या: मां सोनू पटेल गिरफ्तार, डूबने से मौत
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी के चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी में 5 दिन की नवजात बालिका की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, नवजात की मां सोनू पटेल को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध बताया गया है। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की विवेचना जारी है。0
0
Report
मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:मूंग खरीदी पर सरकार ने किया वादाखिलाफी, किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे: संतोष पटवारे मूंग खरीदी को लेकर हाल ही में हुए किसान आंदोलन के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पटवारे ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकार और किसान नेताओं के बीच जो सहमति बनी थी, उसका पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे किसान स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पटवारे ने बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार पहले खरीदी को प्रतिशत के आधार पर तय करने की बात कर रही थी। उन्होंने कहा, "हमें प्रतिशत की गणना समझ में नहीं आती, इसलिए हमने प्रति एकड़ खरीदी की मांग रखी। हमारी मांग साढ़े तीन क्विंटल प्रति एकड़ थी, जबकि सरकार तीन क्विंटल प्रति एकड़ पर सहमत हो गई थी।" उन्होंने दावा किया कि पहली बैठक बिना अंतिम सहमति के समाप्त हो गई थी, लेकिन बाद में मंत्री ने स्वयं फोन कर दोबारा चर्चा के लिए बुलाया। दूसरी बैठक में मंत्री ने स्पष्ट रूप से तीन क्विंटल प्रति एकड़ मूंग खरीदी का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद वर्तमान में किसानों के जो बिल जारी हो रहे हैं, उनमें लगभग 7 क्विंटल 15 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की खरीदी दिखाई दे रही है, जबकि चर्चा 7.5 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के समतुल्य खरीदी को लेकर हुई थी। पटवारे ने कहा कि व्यवहारिक रूप से किसानों को इससे भी कम उपज का भुगतान मिलेगा, क्योंकि 50 किलो से कम की मात्रा का अलग बिल नहीं बनता। ऐसे में सरकार द्वारा किया गया आश्वासन पूरी तरह लागू होता दिखाई नहीं दे रहा है। खाद वितरण व्यवस्था पर भी उठाए सवाल संतोष पटवारे ने बताया कि आंदोलन की दूसरी प्रमुख मांग खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की परेशानी को देखते हुए 10 दिनों के लिए पोर्टल बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसान आधार कार्ड और बही की प्रति के आधार पर भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नौ महीने पहले शुरू किए गए पोर्टल में अब तक आवश्यक सुधार नहीं हो पाए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि व्यवस्था में सुधार की गति बेहद धीमी है। उनका कहना था कि यदि तकनीकी व्यवस्था किसानों के हित में बनाई गई है तो उसका लाभ भी किसानों को समय पर मिलना चाहिए। बार-बार आंदोलन समाधान नहीं पटवारे ने कहा कि किसान बार-बार आंदोलन नहीं करना चाहते। सरकार और किसान संगठनों के बीच जो सहमति बनी है, उसका ईमानदारी से पालन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व से भी चर्चा की जाएगी तथा क्षेत्र के सांसद और विधायकों से व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी पहल करने का आग्रह किया जाएगा।0
0
Report
कुचामन में रफी की संगीतमय संध्या: नई पीढ़ी के लिए विरासत का उपहार
Didwana, Rajasthan:एंकर - 31 जुलाई 1980 को दुनिया को अलविदा कहने वाले रफी साहब को याद करने के लिए कुचामन सिटी के भारतीय संगीत सदन संस्थान के प्रांगण में विशेष संगीतमय संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक विनोद आचार्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ की। उद्घाटन प्रस्तुति कलाकार राजेश ने दीवाना हुआ बादल से दी। इसके बाद संस्थान के विद्यार्थियों और क्षेत्र के गायक कलाकारों ने रफी साहब के 25 सदाबहार गीत पेश किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीत प्रेमियों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों का कहना है कि इस नाइट का मकसद रफी साहब की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम शाम 7:30 बजे शुरू हुआ और देर रात तक रफी साहब के गीतों से कुचामन का माहौल संगीतमय रहा।0
0
Report
Advertisement
