203001
बुलन्दशहर में बेटे को पिता का शव गांव में पेड़ के नीचे मिला
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में एक बेटे को उसके पिता का शव पेड़ के नीचे मिला। दरअसल सुबह मृतक युवक का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके बाद यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक का बेटा अपने पिता के खिलाफ कोतवाली सिकंदराबाद में तहरीर देकर आया था। वहीं मौके पर पहुचीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरमथुरा बाजार पूरी तरह बंद, आपातकालीन सेवाएं भी ठप
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर- सरमथुरा में दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद, आपातकालीन सेवाएं भी ठप धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में रविवार को दूसरे दिन भी बाजार पूरी तरह बंद रहे। शनिवार को असामाजिक तत्वों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है, जिसके चलते सुबह से एक भी दुकान नहीं खुली। सरमथुरा- धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में रविवार सुबह से ही बाजार पूरी तरह बंद है। शनिवार को हुई तोड़फोड़ की घटना के बाद व्यापारियों में भय बैठ गया है। मुख्य बाजार सहित चारों तरफ सन्नाटा: व्यापारियों की मानें तो शनिवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने दुकानों में तोड़फोड़ की थी। इसी दहशत के कारण रविवार सुबह से मुख्य बाजार, बाईपास रोड, करौली रोड और बाड़ी बस स्टैंड क्षेत्र की एक भी दुकान नहीं खुली। बाजार पूरी तरह सुनसान पड़े हैं。 इमरजेंसी सुविधा भी बंद, शहर में पसरा सन्नाटा: आलम यह है कि इमरजेंसी सुविधा वाले मेडिकल स्टोर, लैब आदि भी बंद हैं। शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। सड़कों पर आवाजाही भी थमी हुई है। आमजन में भय का माहौल है。 बीते कल हुआ था बवाल: गौरतलब है कि बीते कल शनिवार को बाजारों में तोड़फोड़, हाईवे जाम और पुलिस की गाड़ी पर पथराव की घटना हुई थी। हालात बिगड़ने पर एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था और स्थिति को नियंत्रित किया था। हालांकि धरना स्थल पर आंदोलन आज भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।0
0
Report
चौमूं SET 2026: पेपर देर से पहुंचने पर छात्रों में हंगामा, प्रशासन से जवाब मांगा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर SET परीक्षा 2026 में लापरवाही की तस्वीर आई सामने चौमूं में एक परीक्षा केंद्र पर पेपर लेट पहुंचने पर हुआ हंगामा रेनवाल रोड पर एक निजी स्कूल में बनाया गया परीक्षा सेंटर आक्रोशित परीक्षार्थी मुख्य गेट पर कर रहे हंगामा मौके पर ACP कृष्णराज जांगिड़ SHO गुर भूपेंद्र सिंह पहुंचे सुबह 11 बजे से शुरू होना था पेपर पेपर 15 मिनट देरी से पहुंचने की बात सामने आई कोटा यूनिवर्सिटी करवाती हैं परीक्षा का आयोजन0
0
Report
रामदेवरा मेले में 600 किलोग्राम मिलावटी मावा पकड़ा, नष्ट
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- रामदेवरा रामदेवरा मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार, 100 रुपये किलो में बिकने जा रहा 600 किलो संदिग्ध मावा मेले में पहुंचने से पहले पकड़ा, नमूने लेकर कराया नष्ट दो अलग-अलग वाहनों से हो रही थी सप्लाई, एंट्री पॉइंट पर खाद्य सुरक्षा टीम ने रोका रामदेवरा, जैसलमेर रामदेवरा मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 किलोग्राम संदिग्ध मावा मेले में पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया। मावा दो अलग-अलग वाहनों के जरिए रामदेवरा मेले में सप्लाई के लिए लाया जा रहा था।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुरलीधर सोनी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेले के एंट्री पॉइंट पर दोनों वाहनों को रुकवाकर जांच की। जांच के दौरान वाहनों में भारी मात्रा में मावा मिला। पूछताछ में मावा करीब 100 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाना बताया गया।खाद्य सुरक्षा टीम ने मौके पर नियमानुसार मावे का नमूनीकरण किया। इसके बाद करीब 600 किलो मावे को मेले में सप्लाई होने से पहले ही नष्ट कर दिया गया। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा और रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्तिपाल सिंह भाटी एवं गणेशाराम सुथार की टीम ने अंजाम दिया।खाद्य सुरक्षा टीम ने बताया कि रामदेवरा मेले में आने वाली खाद्य सामग्री पर विभाग की पैनी नजर है। केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि मेले में खाद्य सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों और सप्लाई चेन की भी निगरानी की जा रही है।उन्होंने कहा कि “मिलावट कर मुनाफा कमाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली खाद्य सामग्री को मेले तक पहुंचने से पहले ही रोका जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”0
0
Report
Advertisement
ACB ने सांभरलेक में बड़ी कार्रवाई: SHO राममिलन मीणा ट्रैप
Dudu, Rajasthan:जयपुर ACB की सांभरलेक में बड़ी कार्रवाई। ACB की टीम ने सांभर थाना के SHO राममिलन मीणा को ट्रैप किया। करीब 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप, सड़क निर्माण के कार्य में निपटाने की एवज में 50 हजार की रिश्वत मांगी थी। ASP भूपेन्द्र चौधरी ने बड़ी कार्रवाई के निर्देश DG गोविंद गुप्ता के निर्देशन में कार्रवाई। सांभरलेक थाने में हड़कंप, कार्रवाई जारी है। ACB की टीम SHO राममिलन मीणा से पूछताछ कर रही है। SHO के क्वार्टर और घर पर भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
बेटे को बचाने पिता के उफ़नाते नाले में कूदा,22 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से पिता के शव किया बरामद
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर : बेटे को बचाने पिता के उफ़नाते नाले में कूदने का मामला, 22 घंटे बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से 45 वर्षीय रामकिशोर का शव किया बरामद, व्यक्ति का शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तेज बहाव में रपटा पार करते समय मृतक का बेटा बहा था जिसे बचाने पानी में कूदा था पिता, पिता ने बेटे को बचाया, खुद उफनाते में नाले में समाया, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के उरदना में हुई थी बीते दिन घटना।0
0
Report
चंदावली गांव की बदहाल सड़कों पर ग्रामीणों का गुस्सा, मरम्मत अब तक नहीं
Faridabad, Haryana:सुनो सरकार कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद के पृथला विधानसभा क्षेत्र में चंदावली गांव में टूटी सड़क फरीदाबाद की पृथला विधानसभा क्षेत्र के चंदावली गांव की बदहाल सड़कें बनी परेशानी का सबके जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव चंदावली में मुख्य सड़कें इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही हैं। सड़क पर जगह जगह गहरे गड्ढे और टूटा हुआ रास्ता होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। टूटी सड़कों के कारण वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं, आए दिन सड़क हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके और हादसوں पर रोक लगाई जा सके। अब देखना होगा कि अधिकारियों की ओर से चंदावली गांव की इन बदहाल सड़कों की सुध कब तक ली जाती है और सड़क की मरम्मत का काम कब शुरू होता है।0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना इमारत में भीषण आग, कई घायल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी में रविवार की सुबह एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। सुबह करीब 7 बजे जब लोग अपने घरों में सो रहे थे, तब इमारत की ऊपरी मंजिल के फ्लैट से आग की लपटें उठने लगीं और धुएँ का गुबार फैल गया। इससे ऊपरी मंजिलों पर कई परिवार फंस गए। एक 16 वर्षीय किशोर ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे वह जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। एक 20 वर्षीय युवक का चेहरा आग की लपटों से झुलस गया, वहीं एक बच्ची (करीब 8 वर्ष) के हाथ-पैर में चोटें आईं। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत पहुंचीं और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अब स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है; आग बुझ चुकी है और मलबा मौजूद है। प्राथमिक जांच के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है, और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं.0
0
Report
मैनपुरी में बकरी चोरों की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट मारपीट का लाइव वीडियो साथ है। बकरी चोरी करने आये चोरों की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई। ग्रामीणों ने 5 बकरी चोरों और ऑटो को मौके पर पकड़ा। पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई दिनों से क्षेत्र में चोरी हो रहीं थीं बकरियां। मारपीट के बाद बकरी चोरों को पुलिस को किया सुपुर्द। ऑटो लेकर गाँव में बकरी चुराने पहुंचे थे 5 चोर। ऑटो और 5 आरोपियों को थाने लेकर पहुंची पुलिस। आरोपियों से पूछताछ कर रहीं पुलिस। थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम पालीखेड़ा की घटना।0
0
Report
लखीसराय में डाक पार्सल वैन से विदेशी शराब की भारी खेप बरामद — दो गिरफ्तार
Lakhisarai, Bihar:बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी जारी है. ताजा मामला लखीसराय का है जहां उत्पाद पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप डाक पार्सल वैन से बरामद हुई है. बड़हिया थाना के समीप से शराब की भारी मात्रा पकड़ी गई है, जिसका मूल्य लगभग 20 लाख रुपये आंका गया है. चालक सूरज कुमार और सहचालक मुन्ना कुमार को गिरफ्तार किया गया है, जो दुल्हन बाजार पटना के निवासी बताए गए. गुप्त सूचना मिलते ही डाक पार्सल वाहन की जांच की गई और चालक-परिचालक ने एक फर्जी दवा बिल दिखाकर वाहन सील किया था; बाद में सील तोड़कर शराब बरामद हुई. आगामी त्योहार को देखते हुए शराब तस्करी सक्रिय है. पुलिस छानबीन में है कि शराब की खेप कहाँ जा रही थी.0
0
Report
Advertisement
राजद ने स्नातक-शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिये
Patna, Bihar:बिहार में विधान परिषद् के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।आरजेडी ने चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही अब इन सीटों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ होने लगी है। आरजेडी ने जिन चेहरों पर भरोसा जताया है, उन्हें लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह है। वहीं, प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब चुनावी मैदान में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू करेंगे।0
0
Report
पटना के सैयद अली शाह दरगाह में तीन दिवसीय उर्स का शांतिपूर्ण समापन
Patna, Bihar:पटना के सैयद अली शाह दरगाह पर आयोजित तीन रोज़ा उर्स का आज इख़्तिताम हो गया। तीन दिनों तक चले इस उर्स में अकीदतमंदों की बड़ी तादाद में शिरकत देखने को मिली।उर्स के पहले दिन क़ुरआन ख़्वानी और मिलाद शरीफ़ का एहतमाम किया गया। वहीं दूसरे दिन अकीदतमंदों की मौजूदगी में चादरपोशी की रस्म अदा की गई। उर्स के तीसरे और आख़िरी दिन क़व्वाली का एहतमाम किया गया, जिसमें सूफियाना कलाम और क़व्वाली ने माहौल को रूहानी बना दिया। उर्स के तीनों दिनों ज़ायरीन के लिए लंगर का भी इंतज़ाम किया गया था। वहीं दूर-दराज़ से आने वाले अकीदतमंदों की सहूलियत को देखते हुए उनके ठहरने का भी इंतज़ाम किया गया था। तीन दिनों तक चले इस उर्स में इबादत, मिलाद, चादरपोशी और क़व्वाली के ज़रिए अकीदतमंदों ने अपनी अकीदत का इज़हार किया। इसी के साथ सैयद अली शाह दरगाह का तीन रोज़ा उर्स पुरअमन माहौल में इख़्तिताम पज़ीर हुआ।0
0
Report
विस्थापितों का चिता आंदोलन: मुआवजे और पुनर्वास की मांग तेज
Panna, Madhya Pradesh:विस्थापितों के सब्र का बाँध टूटा , आज दूसरे दिन चिता आंदोलन जारी आंदोलनकारियों ने कहा कि यहां सिर्फ गाँव और घर ही नहीं डूब रहे, देश का संविधान और मानवता भी डूब रही है केन-बेतवा, मझगांय और रुंझ डैम के प्रभावित हुए एकजुट, चिता आंदोलन ने लिया व्यापक रूप मझगांय बाँध में बढ़ते जलस्तर के बीच गाँवों के घर डूब रहे हैं, कई हिस्से टापू बन चुके हैं और प्रभावित परिवार अपने अधिकारों के लिए उन्हीं परिस्थितियों में आंदोलन कर रहे हैं, तब पन्ना में एक बार फिर “चिता आंदोलन” की चिंगारी धधक उठी है। केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगांय बाँध और रुंझ बाँध के प्रभावित किसान और आदिवासी मझगाय बाँध के वनहरीकला टपरिया में एक साथ आ गए हैं। आंदोलन में शामिल लोग पन्ना जिला प्रशासन पर असंवेदनशीलता और तानाशाही के साथ-साथ भ्रष्टाचार के भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लोगों को जब तक न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा。 इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे अमित भटनागर ने कहा कि “सिर्फ गाँव और घर ही नहीं डूब रहे हैं, देश का संविधान और मानवता भी डूब रही है।” जिन विस्थापितों के त्याग पर परियोजनाएँ खड़ी हो रही हैं, आज उन्हीं के साथ अन्याय हो रहा है। मुआवज़े और पुनर्वास की समस्याओं के साथ भ्रष्टाचार और पैसे माँगे जाने के आरोप सामने आ रहे हैं। केन-बेतवा परियोजना में लोकायुक्त द्वारा पटवारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने के बावजूद यदि व्यवस्था नहीं सुधरती, तो यह गंभीर सवाल है कि आखिर प्रभावितों की सुनवाई कौन करेगा। “अब चिता की आग सिर्फ प्रतीक नहीं, सवाल बन चुकी है” मझगांय बाँध क्षेत्र में बढ़ते पानी के बीच ग्रामीणों का आंदोलन जारी है। प्रभावितों का आरोप है कि घर डूब रहे हैं, लेकिन मुआवज़े और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वहीं रुंझ बाँध और केन-बेतवा के प्रभावित भी अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन में शामिल हो गए हैं। आंदोलन का संदेश स्पष्ट है— न्याय नहीं तो बाँध नहीं। जल–जंगल–जमीन–जीवन, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
खूँटी के बिरहू मोड़ पर ट्रेक्टर पलटने से चालक और राहगीर बाल-बाल बचे
Khunti, Jharkhand:खूँटी के बिरहू मोड़ पतराटोली में री खूँटी मार्ग आज एक तेजगति ट्रेक्टर पलट गया, जो एक वाहन को बचाने के क्रम में एक दुकान की ओर मुड़ गया और सामने में ही पलट गया। ट्रेक्टर गड्ढा में पलट जाने के कारण चालक व राहगीर बाल-बाल बच गये। बताया जाता है कि ट्रेक्टर बालू अनलोड करके लौट रहा था और जैसे ही मोड़ के निकट पहुँचा और स्टायरिंग कट गया जिससे ट्रेक्टर पलट गया。0
0
Report
खाकी का नशा सिर चढ़ कर बोला,पुलिसकर्मी पर अभद्रता, गाली-गलौज और मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:पुलिसकर्मी पर अभद्रता, गाली-गलौज और मोबाइल छीनकर तोड़ने का आरोप हमीरपुर में कोतवाली नगर में तैनात एक सिपाही पर अभद्रता, गाली-गलौज और मोबाइल छीनकर तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक विवाद के दौरान सिपाही ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मोबाइल छीनकर पटक दिया, जिससे मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने थाना कोतवाली नगर में प्रार्थना पत्र देकर पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की है। जहां शिकायतकर्ता सुमित सिंह ने थाना कोतवाली नगर में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि 12 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह एक आवश्यक कार्य से जा रहा था। इसी दौरान चौराहे पर नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष विशाल सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद थे।इसी दौरान कोतवाली नगर में तैनात सिपाही अरविंद से विवाद की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिपाही ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। विवाद बढ़ने पर शिकायतकर्ता ने सिपाही को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सिपाही ने हाथापाई करते हुए उसका मोबाइल छीन लिया और पटक दिया जिसमें मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया,साथ ही सिपाही पर धमकी देने का भी आरोप भी लगा शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है।0
0
Report
महबूबा मुफ्ती ने BRICS बयान में Gaza- Iran मुद्दे जोड़ने की मांग की
Aram Pora, Ganderbal, PDP President Mehbooba Mufti said Welcome the BRICS condemnation of the Pahalgam terror attack. But India, as the current BRICS chair, should have shown courage and true leadership by moving a resolution that also unequivocally condemned Israel’s genocide in Gaza and the US-Israeli attack on Iran, which not only killed several of its political leaders but also hundreds of schoolchildren. Terrorism cannot be condemned selectively. Civilian blood has no nationality, and international justice cannot have double standards0
0
Report
Advertisement
