203001
बुलंदशहर में ओयो होटल में प्रेमी ने ली खुद की जान वही प्रेमिका नशे में मिली
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के सिकंदराबाद कस्बे में एक ओयो होटल में घटना हुई। 22 वर्षीय तुषार ने प्रेमिका से कहासुनी के बाद फांसी लगाकर खुद की जान ले ली। घटना शराब पार्टी के बाद हुई। पुलिस को मौके पर प्रेमिका भी नशे में धुत मिली। तुषार सिकंदराबाद का रहने वाला था, जबकि उसकी प्रेमिका अलीगढ़ की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। घटना कुत्ते की कब्र के पास स्थित होटल में हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मानवीय टॉवर ऊँचा उठता रहा, हादसे से बचकर भीड़ चौंक उठी
Noida, Uttar Pradesh:This human tower kept climbing higher and higher — every person gripping the shoulders below them, arms locked together to hold the whole thing up as it swayed hard enough to make the entire crowd gasp... One wrong move and it all comes down... somehow it never did.0
0
Report
टोंक में शहरी सेवा शिविर से राहत, 400 से अधिक आवासीय पट्टे वितरित
Tonk, Rajasthan:टोंक में शहरी सेवा शिविर बना राहत का केंद्र, 400 से अधिक पट्टों का वितरण, 1000 आवासीय पट्टे देने का लक्ष्य टोंक नगर परिषद की ओर से आयुक्त धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में आयोजित शहरी सेवा शिविर में आमजन को बड़ी राहत मिली। वर्षों से पट्टों का इंतजार कर रहे लाभार्थियों को शिविर में 400 से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, जबकि अभियान के तहत कुल 1000 आवासीय पट्टे वितरित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे, जहां नगर परिषद सहित कई सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। पट्टे मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली की सराहना की। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी स्वयं पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर परिषद का यह शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: जेल में प्रेमी जोड़े को खुले कैंप में विवाह की अनुमति
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अनूठा और मानवीय फैसला सुनाते हुए मंडोर स्थित ओपन एयर कैंप में रह रहे हत्या के मामले में सजायाफ्ता बंदी मुलाराम को दूसरी सजायाफ्ता महिला सीमा गड़से गुलाब से विवाह करने की अनुमति दे दी है. अदालत ने स्पष्ट किया कि दो बालिग व्यक्तियों का अपनी स्वतंत्र इच्छा से विवाह करना संविधान के अनुच्छेद-21 के तहत प्रदत्त जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का हिस्सा है. इस आदेश के साथ ही मंडोर ओपन एयर कैंप में 22 जुलाई को दोनों का विवाह होने का रास्ता साफ हो गया है. जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने मुलाराम की ओर से दायर आवेदन पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया. अधिवक्ता कालूराम भाटी ने अदालत को बताया कि मुलाराम, नागौर जिले के एडसिंगा गांव का निवासी है और वर्ष 2023 में हत्या सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा है. वर्ष 2017 से जेल में रहने के दौरान उसके अच्छे आचरण को देखते हुए उसे मंडोर ओपन एयर कैंप में स्थानांतरित किया गया. दूसरी ओर सीमा गड़से गुलाब भी पति की हत्या के मामले में धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रही हैं. फिलहाल वह 40 दिन की पैरोल पर बाहर हैं और सुनवाई के दौरान स्वयं न्यायालय में उपस्थित हुईं. दोनों ने अदालत को बताया कि वे अपनी इच्छा से विवाह करना चाहते हैं और यह उनके सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. राज्य सरकार की ओर से पेश रिपोर्ट में भी दोनों की विवाह करने की इच्छा की पुष्टि की गई. लोक अभियोजकों ने अदालत को बताया कि ओपन एयर कैंप में विवाह संपन्न कराने पर राज्य सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते जेल नियमों का पालन किया जाए. इसके बाद हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को विवाह की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए. अदालत ने आदेश में कहा कि विवाह समारोह में पंडित सहित दोनों पक्षों के अधिकतम 21-21 परिजनों को प्रवेश दिया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर जेल प्रशासन अपने विवेक से अतिरिक्त लोगों को भी अनुमति दे सकेगा. विवाह की तिथि की पूर्व सूचना प्रशासन को देनी होगी तथा सुरक्षा, अनुशासन और ओपन एयर कैंप की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी शर्तों का पालन करना होगा. विवाह का पूरा खर्च दोनों पक्ष स्वयं वहन करेंगे. इस पूरे मामले की सबसे दिलचस्प कहानी दोनों की प्रेम कहानी है. मुलाराम ने बताया कि मंडोर ओपन एयर कैंप में खेतों पर काम करने के दौरान उसकी मुलाकात सीमा से हुई. दोनों बंदी के रूप में खेती का कार्य कर रहे थे. साथ काम करते-करते बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम में बदल गई. इसके बाद दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया और अनुमति के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हालांकि अदालत ने विवाह की अनुमति दे दी, मगर मुलाराम की पैरोल मंजूर नहीं की. ऐसे में विवाह समारोह मंडोर ओपन एयर कैंप परिसर में ही आयोजित होगा. कानूनी जानकारों का मानना है कि यह फैसला केवल दो व्यक्तियों के विवाह की अनुमति भर नहीं है, बल्कि यह बंदियों के मानवीय अधिकारों, गरिमापूर्ण जीवन और सामाजिक पुनर्वास की अवधारणा को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण न्यायिक दृष्टांत भी है. राजस्थान हाईकोर्ट का यह आदेश भविष्य में ऐसे मामलों के लिए एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना अस्पताल के बाहर परिजनों का भारी हंगामा: प्रसूता की मौत के बाद चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा नीमकाथाना लोकेशन नीमकाथाना सीकर प्रसूता की मौत पर एमसीएच के बाहर परिजनों ओर ग्रामीणों का हंगामा। अस्पताल के बाहर शुरू किया परिजनों ओर ग्रामीणों ने धरना। डिलीवरी के बाद ब्लीडिंग नहीं रुकने पर किया था रैफर। चिकित्सकों पर लापरवाही का लगाया आरोप। कार्रवाई की मांग को लेकर धरना जारी। आज सुबह जयपुर के निजी अस्पताल में इलाज दौरान प्रसूता ने सुबह तोड़ा दम। खादरा निवासी है मृतका अंजली。 सीकर जिले के नीमकाथाना में प्रसूता की मौत के बाद मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) के बाहर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि डिलीवरी के बाद समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से प्रसूता की हालत बिगड़ी और रेफर किए जाने के बाद जयपुर के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर समझाइश में जुटे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी दोषियों पर कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। नीमकाथाना के खादरा गांव निवासी 25 वर्षीय अंजली पत्नी राजकुमार सैनी को 12 जुलाई को मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। 14 जुलाई को उसकी पहली डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लगातार ब्लीडिंग होने की जानकारी अस्पताल स्टाफ को दी गई, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं किया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन पहले चोमू के बराला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के देर रात दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण एमसीएच अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए और लापरवाही के लिए जिम्मेदार चिकित्सकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करने लगे। कमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से समझाइश शुरू की। फिलहाल प्रशासन मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास कर रहा है। उधर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कटारिया ने बताया कि अंजली को 12 जुलाई को भर्ती किया गया था और उसमें खून की कमी (एनीमिया) थी। भर्ती के दिन उसे एक यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। 14 जुलाई को दोपहर बाद सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। इसके बाद करीब ब्लीडिंग शुरू हुई। चिकित्सकों ने ब्लीडिंग नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।0
0
Report
राम मंदिर चंदे में कथित चोरी मुद्दा संसद मॉनसून सत्र में उठाएंगे प्रमोद तिवारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: संसद के आगामी मॉनसून सत्र के लिए पार्टी के एजेंडे पर पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "हम निश्चित रूप से यह मुद्दा (राम मंदिर चंदे में कथित चोरी) उठाएंगे। यह एक बड़ा मुद्दा है। यह लोगों के भरोसे और आस्था के साथ धोखा है।"0
0
Report
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ आजाद नगर में अवैध शराब बिक्री फिर से
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डीसीपी के के दावे हुए फेल बल्लभगढ़ में खुलेआम बिक रही अवैध शराब बल्लभगढ़ के आजाद नगर में एक बार फिर खुली अवैध शराब वाली खिड़की कुछ दिन पहले ही क्राइम ब्रांच की टीम ने आजाद नगर में कि थी छापेमार करवाई कार्रवाई में शराब तो नहीं पर मौके से बरामद हुआ था देसी कट्टा बल्लभगढ़ डीसीपी प्रतीक अग्रवाल का दवा बल्लभगढ़ में नहीं बिकने दी जाएगी अवैध शराब एक बार फिर बल्लभगढ़ के आजाद नगर में अवैध शराब बिकने का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर हो रहा तेजी से वायरल बीते 15 जून को क्राइम ब्रांच और थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने इसी अवैध शराब तस्कर के घर पर बड़ी छापेमारी की थी। मकान का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को गैस कटर से गेट काटकर अंदर प्रवेश करना पड़ा था। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि, अब एक बार फिर बल्लभगढ़ के आजाद नगर में उसी स्थान से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होने की खबर सामने आई है। इससे पुलिस की कार्रवाई और निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छापेमारी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार दोबारा शुरू हो जाना कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।0
0
Report
Advertisement
अजय राय के बयान: जौहर यूनिवर्सिटी गिराने के नोटिस पर राजनीति गरमाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस पर UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कहते हैं, "...राम मंदिर के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए वे दूसरे विवाद खड़े करते हैं—चाहे वह जौहर यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग को गिराना हो या यूनिवर्सिटी में नॉन-वेज खाने पर रोक लगाना हो..."0
0
Report
ED-ATS की संयुक्त छापेमारी: हारोआ व हसनाबाद में अब्दुल्ला गाज़ी के लिंक की पड़ताल
Noida, Uttar Pradesh:UP ATS केस के सिलसिले में ED ने हारोआ और हसनाबाद में एक साथ छापेमारी की. ED ने UP ATS की जांच वाले एक मामले के सिलसिले में हारोआ और हसनाबाद में এক साथ छापेमारी की. हसनाबाद में एक निजी संगठन के कर्मचारी के घर पर ED की छापेमारी से इलाके में हलचल मच गई. सूत्रों के मुताबिक, हसनाबाद के रामेश्वरपुर में खोसोलर मोरे इलाके के रहने वाले अब्दुल्ला गाज़ी को पहले यूपी ATS ने कथित वित्तीय ग़ड़बड़ियों के सिलसिले में गिरफ्तार किया था. कई साल जेल में बिताने के बाद, वह अभी ज़मानत पर बाहर हैं और घर पर रह रहे हैं. गुरुवार सुबह, ED के अधिकारी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस के जवानों के साथ तलाशी लेने के लिए उनके घर पहुँचे. अब्दुल्ला गाज़ी के घर पर सुबह से ही जांच चल रही है. इसी समय, ED अधिकारियों ने हारोआ में भी कई जगहों पर तलाशी शुरू की, जहाँ कथित तौर पर अब्दुल्ला गाज़ी से जुड़े लिंक मिले थे. सूत्रों ने बताया कि अब्दुल्ला गाज़ी एक संगठन के लिए काम करते थे, और उसी दौरान यूपी ATS ने उन्हें कई साल पहले वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ियों के आरोप में गिरफ्तार किया था. ATS ने इस मामले से जुड़े एक बिज़नेसमैन के बेटे को भी गिरफ्तार किया था। बाद में दोनों को ज़मानत पर रिहा कर दिया गया. दो साल पुराने ATS केस से जुड़े वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ियों की जांच के तहत ED अधिकारी ATS कर्मियों के साथ मिलकर हसनाबाद के हुसेन मोरे इलाके में अब्दुल्ला गाज़ी के घर की तलाशी ले रहे हैं. जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हारोआ में जिस ऑर्गनाइज़ेशन में अब्दुल्ला गाज़ी ने काम किया था, उसके वित्तीय लेन-देन में उनकी क्या भूमिका थी. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान अब्दुल्ला गाज़ी और उनके बेटे में से कोई भी घर पर मौजूद नहीं था.0
0
Report
हरियाली पर्व पर सीएम धामी का जागेश्वर दौरा, पर्यावरण और पर्यटन को प्रोत्साहन
Almora, Uttarakhand:కిहरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जागेश्वर और वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने हरेला पर्व के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला हमारी संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जागेश्वर आगमन के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटक की संख्या बढ़ी है। इसे देखते हुए जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न आयोजनों में भी प्रतिभाग किया बाइट - पुष्कर धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड0
0
Report
Advertisement
राजभर के आरोप: सरकारी जमीन पर कब्जा कर यूनिवर्सिटी खुलवाने में सपा का हाथ
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के नोटिस जारी किए जाने पर कहा, 'सपा अपने शासन में नारा देती थी कि जो जमीन सरकारी है, वह जमीन हमारी है। सरकार की जमीन पर कब्जा करके इन्होंने यूनिवर्सिटी खोल ली है। अब जांच हो रही है तो इन्हें दर्द हो रहा है। सरकारी जमीन पर कब्जा कराकर यूनिवर्सिटी खुलवाने का काम सपा ने किया है।'0
0
Report
हरेला पर जागेश्वर धाम में वृक्षारोपण, सीएम धामी कार्यक्रम में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जागेश्वर धाम में हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण एवं अन्य आयोजित कार्यक्रम सीएम धामी कार्यक्रम में हो रहे है शामिल0
0
Report
खरगोन के मोबाइल टॉवर बेस यूनिट में भीषण आग, 100 बैटरियाँ जलीं
Khargone, Madhya Pradesh:निजी मोबाइल टॉवर के बेस टर्मिनल यूनिट में लगी भीषण आग आग लगने से मोबाइल टावर यूनिट में रखी करीब 100 बैटरियाँ जली आग लगने का कारण अज्ञात आग लगने से आसमान में करीब 50 फीट ऊंचा उठा धुएं का गुबार, गनीमत रही कि बैटरियों में ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना घनी बस्ती होने के कारण हो सकता था बड़ा हादसा खरगोन से पहुंची फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू गोगांवा थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावे चोरी: SIT ने CCTV फुटेज के लिए सुरक्षा बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:दिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के सिलसिले में, ज़रूरी CCTV फ़ुटेज हासिल करने के लिए IO महादेव उनियाल की अगुवाई में उत्तराखंड पुलिस की SIT टीम बद्रीनाथ मंदिर पहुँची।0
0
Report
दिग्विजय के संबोधन में एकता का संदेश, सांप्रदायिकता के खिलाफ कांग्रेस का आह्वान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गविजय का संबोधन आजादी की लड़ाई में सभी धर्म के लोगों का रहा है योगदान पर वर्तमान समय में एक वर्ग और एक समूह द्वारा सांप्रदायिकता कटुता फैलाकर ऐसा माहौल बना रहे है जिससे लोगो में नफ़रत दूसरे वर्गों के प्रति पैदा होती है ये कभी भी भारत की संस्कृति और संस्कारों में नहीं रहा हैं मैं ऐसा मानता हूं कि जितने भी धर्म अभी धरती पर है मूल आधार इंसानियत है कांग्रेस ने इंसानियत के रास्ते पर चलकर भारत की आजादी की लड़ाई लड़ी0
0
Report
क्रांति गौड़ ने नशा से दूरी अभियानों में युवाओं को संदेश, लॉर्ड्स जीत गर्व
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति गौड़ मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी अभियान में हुई शामिल भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस अधिकारी रहे मौजूद मीडिया से बात करते हुए क्रांति गौड़ ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना बहुत जरूरी है नशा केवल उनके लिए बल्कि परिवार के लिए भी होता है परेशानी का सबब नशा से दूरी अभियान के तहत पुलिस कर रही है बेहतर काम लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जीत को लेकर कहा कि केवल मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए गौरव का क्षण था हमने पहले टेस्ट मैच लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेला और वह भी बेहतर तरीके से जीता उम्मीद है कि आने वाले समय में भी देश की महिला क्रिकेट टीम बेहतर परफॉर्म करेंगी बाइट- क्रांति गौर, महिला क्रिकेटर बाइट- संजय कुमार भोपाल पुलिस कमिश्नर0
0
Report
Advertisement
