203001
बुलंदशहर में काकोरी कांड की याद में छात्रों ने शहीदों को किया नमन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में काकोरी कांड की याद में बड़ा महोत्सव मनाया गया, जहां स्कूली बच्चों ने मोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम ने सभी को शहीदों की याद दिला दी। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ आयोजित
Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला में ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ कार्यक्रम, बुजुर्गों को स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम आयोजित। पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से बरनाला के देश भगत सिंह पार्क में जिला स्तरीय ‘साडे बुजुर्ग, साडा मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, नगर परिषद के मेयर हसनप्रीत भारद्वाज और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शिरकत की। इस जागरूक कैंप में बड़ी गिनती बुजुर्ग भाग लियाऔर वही परिवार के नौजवान और बच्चे भी इस कार्यक्रम में नजर आए। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें डिजिटल धोखाधड़ी, ओटीपी फ्रॉड तथा संपत्ति से जुड़े कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर कहा कि बुजुर्ग परिवार की शान हैं। युवाओं को अपने माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान करना चाहिए। जिस घर में बुजुर्ग खुश रहते हैं, वहां सुख-शांति बनी रहती है, पंजाब सरकार की तरफ से यह कैंप हर जिला स्तरीय करवाई जा रहे हैं और आने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग जिलों में इस तरीके के जागरूक कैंप लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं से अपील की गई कि वे अपने माता-पिता और दादा-दादी का सम्मान करें, क्योंकि बुजुर्ग परिवार की नींव हैं और उनका सम्मान ही एक अच्छे समाज की पहचान है।0
0
Report
नेतुला मंदिर पर हाईवा कुचला: दो छात्राओं की मौत, सात घायल — नवरात्रि पूजा के बीच हादसा
Jamui, Bihar:मां नेतुला मंदिर से दंडवत देकर लौट रहीं लड़कियों को हाइवा ने कुचला, दो छात्राओं की मौत,7 घायल,एक ही परिवार की 15 लड़कियां गई थीं पूजा करने, हादसे के बाद धरसंड़ा मोड़ और सिकंदरा चौक पर ढाई घंटे तक सड़क जाम जमुई में शारदीय नवरात्र को लेकर मां नेतुला मंदिर में दंडवत देने गई लड़कियों के लिए मंगलवार की सुबह दर्दनाक साबित हुई। सिकंदरा–नवादा मुख्य मार्ग पर धरसंड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने पैदल घर लौट रहीं लड़कियों को कुचल दिया। हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मृत छात्राओं की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पंचमहुआ गांव निवासी मनोज यादव की 13 वर्षीय पुत्री सुलेखा कुमारी और सकेंद्र यादव की 16 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है। घायलों में सिंकू कुमारी, खुशबू कुमारी, लछिया कुमारी और अंजलि कुमारी सहित अन्य शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई गई। वहीं, तीन अन्य की स्थिति सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद सड़क जाम, ढाई घंटे तक आवागमन बाधित दो छात्राओं की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने धरसंड़ा मोड़ और सिकंदरा चौक पर सड़क जाम कर दिया। इससे सिकंदरा–नवादा मुख्य मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर सिकंदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार के साथ लछुआड़ और खैरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने लोगों को समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया। करीब सुबह 10 बजे सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने दोनों छात्राओं के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे के बाद पंचमहुआ गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल के पिता फुलेश्वर यादव, ने कहा कि शारदीय नवरात्र को लेकर एक ही परिवार की 15 लड़कियां मां नेतुला मंदिर में दंडवत देने गई थीं। पूजा करने के बाद सभी पैदल अपने घर लौट रही थीं। धरसंड़ा मोड़ के पास नवादा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर लड़कियों को कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।”0
0
Report
गडचिरोली के सोनसरी आश्रमशाळा में 14 वर्षीय छात्रि की आत्महत्या, जांच शुरू
Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील कुरखेडा तालुक्यातील सोनसरी आश्रमशाळेतील १४ वर्षीय विद्यार्थिनीची आत्महत्या, राणू कृष्णा हलामीच्या मृत्यूने खळबळ, संपूर्ण प्रकरणाची चौकशी सुरू. गडचिरोली जिल्ह्यातील कुरखेडा तालुक्यातील सोनसरी आश्रमशाळेतील १४ वर्षीय विद्यार्थिनीने गळफास लावून आत्महत्या केली. राणू कृष्णा हलामीच्या मृत्यूने खळबळ उडवली आहे. काही तासांपूर्वी राणूला भेटायला पालक शाळेत आले होते. राणूला त्यांच्यासोबत घरी जायचे होते, परंतु हट्ट करणाऱ्या राणूला खोलीत कोंडल्याचा आरोप अधिक्षिकेवर करण्यात आलाय. घटना लक्षात आल्यावर राणूला रुग्णालयात दाखल करण्यात आले. तिचा मृत्यू झाला होता. आदिवासी विकास मंत्री डॉ. उईके आज तातडीने या आश्रमशाळेत पोचले. त्यांनी घटनेचा आढावा घेतला. आणि कर्तव्यात कुचराई करणाऱ्या दीपाली चांभाळे नामक अधिक्षिकेला निलंबित केले. या संपूर्ण प्रकरणाची चौकशी प्रारंभ करण्यात आली आहे. आदिवासी प्रकल्प अधिका-यांना सर्वच आश्रमशाळांत सुयोग्य संवाद ठेवण्याचे निर्देश देण्यात आले असून पालकांनी न्याय मिळावा अशी मागणी पुढे रेटली आहे.0
0
Report
Advertisement
रबी सीजन में किसानों को 10 घंटे बिजली देने के निर्देश लागू
Bhopal, Madhya Pradesh:ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की समीक्षा बैठक ऊर्जा मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक की रबी सीजन में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश बिजली कंपनियों के एमडी को कोयले की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखें बिजली से जुड़ी समस्याओं के समय पर निराकरण पर जोर किसानों को 10 घंटे बिजली मिलेगी बाइट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर0
0
Report
जोधपुर जिला परिषद: भाजपा के जिला प्रमुख बनने की दावेदारी तेज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत जिला प्रमुख पद को लेकर भाजपा ने भी अपनी दावेदारी मजबूत करने के संकेत दिए हैं। भाजपा की पूर्व विधायक कमसा मेघवाल ग्रामीण क्षेत्र की महिला प्रत्याशियों और समर्थकों के साथ जिला परिषद में नामांकन दाखिल करवाने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि इस बार जोधपुर जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनेगा और जिला प्रमुख भी भाजपा का ही होगा. कमसा मेघवाल ने कहा कि भाजपा को इस बार जिला परिषद में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं राजनीति में आगे आ रही हैं और चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। इससे भाजपा की दावेदारी को भी मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र और राजस्थान में भाजपा की सरकार है। ऐसे में यदि जिला परिषद में भी भाजपा का जिला प्रमुख बनता है तो विकास कार्यों को गति मिलेगी। केंद्र, राज्य और जिला परिषद में भाजपा की सरकार होने से विकास के लिए बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने इसे ट्रिपल इंजन की सरकार बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी. जोधपुर जिला परिषद में जिला प्रमुख पद को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला अहम माना जा रहा है। अब चुनाव परिणाम तय करेंगे कि जिला परिषद की कमान किस पार्टी के हाथ में आती है।0
0
Report
पटवारी हड़ताल से धान खरीदी की गिरदावरी बाधित, सरकार पर दबाव बढ़ा
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही पटवारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है। PV ऐप के माध्यम से गिरदावरी कराए जाने के विरोध सहित वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारी संघ ने आंदोलन शुरू किया है। पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी से पहले होने वाली गिरदावरी की प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका है।पटवारी संघ का कहना है कि पहले DCS के माध्यम से गिरदावरी की जाती थी, लेकिन अब PV ऐप से यह काम कराया जा रहा है। पटवारियों के मुताबिक, 19 सितंबर को राज्य सरकार ने PV ऐप का विमोचन किया था, लेकिन इसके बाद पटवारियों को ऐप के इस्तेमाल के लिए कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया।प्रशासन की ओर से पहले 30 सितंबर तक गिरदावरी पूरी करने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। इसके बाद अब अंतिम समय-सीमा बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी गई है। पटवारियों का कहना है कि PV ऐप के माध्यम से खेत के चारों कोनों से फोटो खींचकर सत्यापन करना पड़ता है। इस प्रक्रिया में एक खेत का सत्यापन करने में ही घंटों लग रहे हैं, जिससे काम करना मुश्किल हो रहा है।पटवारी संघ का विरोध केवल PV ऐप तक सीमित नहीं है। संघ लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने और पदोन्नति की मांग भी उठा रहा है। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदेशभर के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं。0
0
Report
Advertisement
यू ट्यूब के लिए दावों की जमीनी हकीकत और प्रबंधन की दलील
Damoh, Madhya Pradesh:यू ट्यूब के लिए दावों की जमीनी हकीकत और प्रबंधन की दलील0
0
Report
आवारा कुत्तों के आतंक से कमोदी गांव में मासूम और बुजुर्ग घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर के गोटेगांव में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कमोदी गांव में एक आवारा कुत्ते ने 6 साल के मासूम और एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच डाला। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। घटना गोटेगांव के कमोदी गांव की है। सोमवार देर शाम 6 साल का लक्ष्य सिलावट खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे और शरीर पर कई गहरे घाव कर दिए। इसके बाद उसी कुत्ते ने गाय को चारा डाल रहे 75 साल के एक बुजुर्ग को भी अपना शिकार बनाया। दोनों घायलों को गोटेगांव में प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस खौफनाक घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है और स्थानीय प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से कब निजात मिलेगी।0
0
Report
उज्जैन में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई; गुदरी चौराहे के रेस्टोरेंट पर 20 हजार
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल और गुदरी चौराहे सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई; गुदरी चौराहे के एक रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना उज्जैन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा की मौजूदगी में निगम की रिमूवल गैंग ने महाकाल चौराहा, 24 खंभा, हरसिद्धि पाल, गुदरी चौराहा और गोपाल मंदिर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर नालियों पर बनाए गए ओटले, चढ़ाव और अन्य अवैध निर्माण हटाए गए। इसके साथ ही सड़क किनारे रखी गुमटियों को भी हटाया गया। कार्रवाई के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया गया। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिक्रमण पर रोजाना निगरानी रखी जाए। जिन सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है, वहां दोबारा अतिक्रमण होने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाली, फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाए。 रेस्टोरेंट पर 20 हजार रुपये का जुर्माना नगर निगम ने गुदरी चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों के मुताबिक, शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त संतोष टैगोर, अधीक्षण यंत्री प्रमोद मालवीय, सहायक आयुक्त राघवेंद्र सिंह पालिया सहित अन्य अधिकारी और नगर निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही।0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने 43 वार्डों के नामांकन के बाद जिला बोर्ड बनने का दावा किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज चुनाव के नामांकन के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जोधपुर जिला परिषद के 43 वार्डों में प्रत्याशियों की गहमागहमी रही। सुबह से ही जिला परिषद सहित विभिन्न नामांकन केंद्रों पर पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। कई प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासनिक व्यवस्था के बीच नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस ने जिला परिषद में अपना बोर्ड बनने का दावा किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पंचायत राज संस्थाओं में कांग्रेस का परंपरागत रूप से मजबूत आधार रहा है। कांग्रेस के अनुसार, पिछले 11 में से 9 बार जिला प्रमुख कांग्रेस के बने हैं। इसी आधार पर पार्टी इस बार भी जिला प्रमुख पद पर अपनी दावेदारी मजबूत मान रही है। कांग्रेस की ओर से प्रमिला चौधरी ने वार्ड संख्या 32 से नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वह सरपंच संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं और ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं के साथ महिलाओं की जरूरतों से परिचित हैं। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, महिलाओं को आगे बढ़ाने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रमिला चौधरी ने विश्वास जताया कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देगी और जिला परिषद में पार्टी का बोर्ड बनेगा। उन्होंने जिला प्रमुख पद के लिए भी अपनी दावेदारी जताई। उनके साथ पहुंचे समर्थकों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। समर्थकों का आरोप है कि पिछले ढाई साल में ग्रामीण क्षेत्रों में इन बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। इन्हीं मुद्दों के आधार पर कांग्रेस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत मान रही है। अब चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाताओं के रुख पर निर्भर करेगा।0
0
Report
पंचकूला में गैंगस्टर शूटरों से मुठभेड़, पांच राउंड फायरिंग में गिरफ्तार
Panchkula, Haryana:पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह बोले—पंचकूला में बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे शूटर... पुलिस टीम पर पांच राउंड फायरिंग, एसएचओ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली; जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में लगी गोली... पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने दी जानकारी... पंचकूला में कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के साथ मुठभेड़ के मामले में डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं और आशंका है कि वे चंडीगढ़, मोहाली या पंचकूला में किसी लक्षित वारदात को अंजाम देने के इरादे से आए थे। मामले में मोहाली के एक बिल्डर से रंगदारी मांगने और रकम नहीं मिलने पर उसके कार्यालय पर फायरिंग की योजना से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नाकेबंदी देखकर भागे, पुलिस पर की फायरिंग... पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग से जुड़े दो युवक किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पंचकूला पुलिस के डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में क्राइम ब्रांच-2 टीम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम से सेक्टर-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकेबंदी की। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कुल पांच राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जबकि एक अन्य गोली ASI सुनील कुमार के कान के पास से निकल गई। एक गोली सरकारी वाहन पर भी लगी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी, पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जुगराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क,
Hamirpur, Uttar Pradesh:हमीरपुर: पुलिस अधीक्षक ने थाना कुरारा का वार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, लॉकअप, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीवी और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं परखीं। अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और आमजन से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा व साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया। थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे ।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ के दुबग्गा में 32 करोड़ रुपये मूल्य की मॉर्फिन बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर है। दुबग्गा के महिपत मऊ गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 32 करोड़ रुपये कीमत की 6 किलो 400 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई है। मामले में बाराबंकी के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किए गए है। राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद अब जांच का दायरा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मौके से छह मोबाइल फोन, नकदी और दो वाहन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और कारतूस मिलने की बात कही गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी खेप आरोपियों तक कैसे पहुंची, इसके पीछे कौन लोग हैं और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी? इन सभी बिंदुओं पर आधिकारिक पुलिस पुष्टि और जांच के निष्कर्ष का इंतजार है0
0
Report
ओमेक्स टॉवर टीटी केस: समरीन की मौत पर भाई ने चौंकाने वाला खुलासा
Lucknow, Uttar Pradesh:मनरीन के भाई का टीटी एंकर - ओमेक्स के दसवें फ्लोर से गिर कर समरीन की मौत के मामले में भाई ने बड़ा खुलासा किया। भाई ने बताया कि किसी देव नाम के लड़का उसको परेशान करता था और उस दिन वह उसी से सारा मामला सुलझाने गई थी और अपनी बहनों से बोली थी कि आज सब फाइनल करके ही लौटेगी । लेकिन किसी को क्या पता था कि वह दिन उसका आखिरी दिन होगा। समरीन के मामू के लड़के फैजान ने बताया कि घर पर समरीन सुबह बता कर निकली थी कि वह किसी काम से जा रही है। लेकिन देर होने पर समरीन की मां ने 1:00 बजे फोन किया तो पता चला कि वह कुछ देर बाद आएगी। फिर 3:00 बजे समरीन और समरीन की दोस्त और समरीन की बहन ने कांफ्रेंस पर बात किया तो पता चला कि कुछ देर बाद लौटेगी और उसके बाद समरीन का फोन स्विच ऑफ हो गया। फिर रात 10 बजे के आस पास थाने से फोन आया समरीन गिर गई है और आप जल्दी से आ जाइए। सुनिए पूरा खुलासा....0
0
Report
गोपीचंद पडळकर की उमेदवारी अवैध, सांगली में भाजपा को बड़ा झटका
Sangli, Maharashtra:सांगलीला मध्यवर्ती बँकेच्या निवडणुकीमध्ये एक मोठा ट्विस्ट समोर आला आहे. भाजपा उमेदवार आमदार गोपीचंद पडळकर यांचा उमेदवारी अर्ज अवैध ठरवण्यात आला आहे. उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडून परळकर यांचा अर्ज अखेर अवैध ठरवण्यात आला आहे. त्यामुळे भाजपाला जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीमध्ये धक्का बसला आहे. काँग्रेसचे माजी आमदार विक्रम सावंत यांनी गोपीचंद पडळकर यांच्या जिल्हा बँकेतील उमेदवारीला अक्षर घेतला होता. मात्र जिल्हा बँक निवडणूक अधिकाऱ्यांकडून अर्ज ठरवण्यात आला होता,यावर सावंत यांनी उच्च न्यायालयाच्या कोल्हापूर खंडपीठाकडे धाव घेतली होती,यावर कोल्हापूर खंडपीठाने गोपीचंद पडळकर यांचा अर्ज हा बँकेच्या फोटो नियमानुसार घेतलेल्या हरकतीवरून अवैध ठरवला आहे,त्यामुळे गोपीचंद पडळकर आणि भाजपाला मोठा धक्का मानला जात आहे.0
0
Report
Advertisement
