icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow26 Oct 2024, 04:39 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गंगोत्री नेशनल पार्क में वन्यजीव सप्ताह: संरक्षण और जागरूकता पर जोर

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-गंगोत्री नेशनल पार्क में वन्यजीव सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम,वन्यजीव संरक्षण को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी, उत्तरकाशी. उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान वन्यजीवों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास और पर्यावरण संतुलन में वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल भी शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान वन्यजीवों से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। अधिकारियों ने वन्यजीवों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके प्रति लोगों की जिम्मेदारी को लेकर आमजन को जागरूक किया। आम लोगों को यह संदेश दिया गया कि हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता और वन्यजीवों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वन्यजीवों और प्रकृति का संरक्षण न केवल पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित और संतुलित हिमालय सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
0
0
Report

नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाते हुए प्रमुख चौराहों पर अवैध होर्डिंग और चबूतरे हटाए

Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक कार्रवाई की। सभापति भरत शर्मा और आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में नगर परिषद दस्ते ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। टीम ने बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतों और स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

AMU MM Hall में प्रॉक्टर टीम दबिश: आरिश हिरासत में, मामला गर्म

Aligarh, Uttar Pradesh:एएमयू के एमएम हॉल में पुलिस-प्रॉक्टर टीम की दबिश, 4 युवक हिरासत में, तीन बोनाफाइड छात्र निकले, चौथे आरिश का दो मुकदमों से जुड़ा पुलिस रिकॉर्ड सामने आया, एएमयू छात्रों के हंगामे के बाद प्रॉक्टर टीम ने तीन छात्रों को छोड़ा, एमएससी के छात्र आरिश को पुलिस अपने साथ ले गई, अलिगढ़ एमएम हॉल में आपराधिक तत्वों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची एएमयू प्रॉक्टर टीम ने चार युवकों को कार्यालय लाकर पूछताछ की, जांच में तीन युवक एएमयू के बोनाफाइड छात्र मिले, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। चौथे युवक आरिश के दोनों मुकदमों से जुड़े होने की बात सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है, सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक, सिविल लाइंस थाने में सोमवार के घटनाक्रम को लेकर दो मुकदमे दर्ज हैं, इनमें एक मुकदमा कैंपस में बाहरी आपराधिक तत्वों के घुसने, कक्षाएं बंद कराने और माहौल बिगाड़ने से संबंधित है, जबकि दूसरा फैसल त्यागी से मारपीट का है, पुलिस के अनुसार आरिज का नाम दोनों मुकदमों से जुड़े रिकॉर्ड में सामने आया है। पुलिस आरिज से घटनाक्रम और संभावित अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी, इन तमाम बातों के बीच चार युवकों को प्रॉक्टर कार्यालय लाए जाने की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए, गेट पर हंगामा, नोकझोंक हुई। बाद में छात्रों ने AMU कैंपस के बाबे सैयद और सेनेट्री गेट बंद कर दिए, गेट बंद करने के बाद आवाजाही प्रभावित हुई। प्रॉक्टर नावेद ने गेट तोड़ने का प्रयास करने वालों की पहचान कर कार्रवाई पर विचार करने की बात कही है, पिछले 13 दिनों से लगातार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है,
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

फरीदाबाद में कूड़े के ढेर में भीषण आग, धुआं कई किलोमीटर तक फैल गया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग एक्सक्लूसिव एत्मादपुर पुल के पास कूड़े में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार फरीदाबाद के एत्मादपुर पुल के पास कूड़े में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। अब जांच के बाद ही आग लगने की असली वजह सामने आ सकेगी。
0
0
Report

शास्त्री नगर की पॉश कॉलोनी में बड़े जुए के फड़ पर पुलिस ने कार्रवाई, 30 गिरफ्तार

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-पॉश कॉलोनी में जुए का खेल, लाखों के दांव पर पुलिस का वार! 30 जुआरी गिरफ्तार, साढ़े चार लाख कैश जब्त… फड़ का कथित सरगना फरार! एंकर-भिंड शहर की पॉश कॉलोनी शास्त्री नगर में एक मकान के अंदर चल रहे जुए के बड़े फड़ का देहात थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। शनिवार शाम पुलिस ने अचानक दबिश देकर मौके से 30 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान फड़ से 4 लाख 52 हजार 400 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस के पहुंचते ही जुए के अड्डे पर भगदड़ मच गई। दरअसल, 3 अक्टूबर की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर बी-ब्लॉक के एक मकान में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर मोटी रकम का जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद देहात थाना बरोही थाना और सैवरी शैल पुलिस ने मकान की घेराबंदी की और अचानक दबिश दे दी। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर 30 जुआरियों को पकड़ लिया, जबकि तलाशी में साढ़े चार लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, यहां लंबे समय से बड़े दांव पर जुआ संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जुए के फड़ का कथित मुख्य संचालक शकील खान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जबकि उसका सहयोगी दिलीप उर्फ टप्पे भदौरिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए 30 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार शकील खान की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

टोंक में अंडर-17 हॉकी सुपर लीग शुरू, खिताबी जंग रोमांचक

Tonk, Rajasthan:टोंक राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता (अंडर-17)\nश्रीगंगानगर, हॉकी एकेडमी- जयपुर, शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर, टोंक और भीलवाड़ा अन्तिम 8 में\nकल से शुरू होंगे सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले, खिताब जीतने के लिए होगी कड़ी टक्कर\nटोंक में इस वक्त स्थानीय खेल मैदानों पर हॉकी के प्रति जोश, जुनून और जज्बा परवान पर है। टोंक शहर के मदरलैंड सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता की खिताबी जंग रविवार से शुरू होगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची युवा हॉकी प्रतिभाओं ने मैदान पर अपने खेल कौशल, जोश, उत्साह और जज्बे का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया है। मैदान पर खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, शानदार पासिंग, बेहतरीन ड्रिब्लिंग और गोल करने के प्रयास दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। प्रतियोगिता संयोजक कमलेश सिंगोदिया ने बताया कि तीसरे दिन लीग मैचों की समाप्ति के बाद रविवार से सुपर लीग के मुकाबले शुरू होंगे। श्रीगंगानगर, हॉकी एकेडमी- जयपुर, शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल- बीकानेर, हनुमानगढ़, अलवर, नागौर, टोंक और भीलवाड़ा की टीमों ने अन्तिम 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को खेले जाने वाले सुपर लीग के सभी मैच सआदत पैवेलियन ग्राउंड (मैदान नं 3 एवं 4) पर खेले जाएंगे।
0
0
Report

पत्रकार कॉलोनी के निजी अस्पताल में हेलमेटधारी चोर ने 4 हजार लूटे, CCTV में कैद

Jaipur, Rajasthan:पत्रकार कॉलोनी में निजी हॉस्पिटल में ठगी का मामला हेलमेट पहनकर हॉस्पिटल पहुंचा बदमाश महिला स्टाफ को बातों में उलझाकर ले गया 4 हजार रुपये बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आया था आरोपी पूरी वारदात हॉस्पिटल के CCTV कैमरे में कैद पत्रकार कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद ठगी की वारदात से चिंता हॉस्पिटल के आसपास रातभर पुलिस और निजी गार्ड की तैनाती के बावजूद वारदात पत्रकार कॉलोनी समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सर्वोदय ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और पुलिस से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की अपील
0
0
Report

राजस्थान में गोडावण संरक्षण के लिए री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा गोडावण संरक्षण को मिली नई उड़ान, री-वाइल्डिंग एवियरी का लोकार्पण राज्य पक्षी गोडावण संरक्षण को लेकर नई पहल पोकरण , जैसलमेर गोडावण संरक्षण की दिशा में राजस्थान को बड़ी सौगात मिली है। रामदेवरा स्थित गोडावण संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी (पुनर्स्थापन पक्षीगृह) का शनिवार को लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन किया, जबकि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा भी कार्यक्रम से जुड़े। री-वाइल্ডिंग एवियरी में गोडावण को प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल बनाने, उनके व्यवहार को विकसित करने और भविष्य में उन्हें प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापित करने की प्रक्रिया को गति मिलेगी। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि जैसलमेर जिले में अब 97 गोडावण का संरक्षण किया जा रहा है। रविवार को सम क्षेत्र में 8 से 10 गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा ने री-वाइल्डिंग टनल/एवियरी का अवलोकन कर गोडावण के प्रजनन, संरक्षण और गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान विधायक महंत प्रतापपुरी सहित जनप्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गोडावण के संरक्षण और प्राकृतिक आवास में पुनर्स्थापन की दिशा में यह पहल राजस्थान की जैव विविधता संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बाइट - संजय शर्मा,वन मंत्री राजस्थान सरकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top