बुलंदशहर में बेखौफ बदमाशों ने सगाई से लौट रहे परिवार के साथ की लूटपाट
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में बदायूं स्टेट हाईवे पर नकाबपोश कार सवार 8-10 बदमाशों ने सरेआम महिलाओं से लूटपाट की। पीड़ित परिवार भाई की गोद भराई के बाद कार से लौट रहा था, जिसमें कई महिलाएं भी सवार थीं। बदमाशों ने कार ओवरटेक कर रुकवाया और महिलाओं के गले से सोने के हार, चेन और मंगलसूत्र लूट लिए। लुटेरों ने परिवार की कार की चाबी छीनकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, और पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर जांच में जुटी है। यह घटना अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खखुडा भट्टे के पास हुई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ । नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय डिग्री कॉलेज करहल में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के, तहसीलदार,नायब तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ जनगणना का फीता काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला फील्ड ट्रेनर पवन कुमार यादव प्रवक्ता जैन इंटर कॉलेज ने किया।मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। मौलाना ने कहा है कि कोई भी मुसलमान मर्द या औरत मंदिर में पूजा-पाठ करने, या दर्शन करने जाता है तो ये शरीयत की रोशनी में नाजायज और हराम है। सारा अली खान केदारनाथ मंदिर गई , उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ की , ये तमाम धार्मिक काम शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। वो शरीयत की नजर में मुजरिम और गुनेहगार है, उनको तौबा करनी चाहिए।
(जी न्यूज रिपोर्टर राहुल मिश्रा की रिपोर्ट)
