203001
बुलन्दशहर में डीएम-एसएसपी ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर में डीएम और एसएसपी ने औरंगाबाद क्षेत्र के खेतों में जाकर किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए समझाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन पराली खरीदने के लिए तैयार है, ताकि किसान इसका उचित निपटारा कर सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना का अद्भुत प्रदर्शन: देशभक्ति से युवाओं में जज्बा जागा
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के आसमान में भारतीय वायुसेना की ताकत, साहस और अनुशासन का अद्भुत नजारा देखने को मिला मेरठ के आसमान में सूर्य किरण का ये प्रदर्शन खत्म जरूर हुआ... लेकिन अपने पीछे देशभक्ति और प्रेरणा की ऐसी तस्वीर छोड़ गया, जिसे देखकर युवाओं के मन में भी आसमान छूने का जज्बा पैदा हो0
0
Report
स्वच्छता पखवाड़ा: सासाराम में पर्यटन स्थल और धर्मस्थलों की साफ-सफाई पर जोर
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर सासाराम के ऐतिहासिक शेरशाह सूरी का मकबरा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे। बता दे की 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसके तहत स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाई जा रही है। सासाराम नगर निगम के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में शामिल होने पर मंत्री ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही हमारा पूरा परिवेश साफ सुथरा और स्वच्छ रहना चाहिए। खासकर पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थलो पर हम सबको सफाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता से संबंधित निकाय के कर्मियों की समस्याओं के निराकरण की भी बात कही。0
0
Report
श्याम भारती महाराज की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 63 यूनिट रक्त संग्रह
Rajgarh, Rajasthan:श्याम भारती महाराज की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 63 यूनिट रक्त संग्रहित राजगढ़ (अलवर) कस्बे के स्टेशन मार्ग स्थित अवधूतदत्त आश्रम पर श्री श्याम भारती जी महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 63 यूनिट रक्तदान किया। आश्रम के महंत अमन भारती जी महाराज ने बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देगा। शिविर के दौरान ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदाताओं को नियमित रक्तदान के महत्व, एनीमिया की रोकथाम और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक श्रेष्ठ मानवीय सेवा है, जिससे जरूरत के समय कई लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलती है。0
0
Report
Advertisement
पूर्व विधायक रामलाल मीणा के आरोप, प्रतापगढ़ के चुनाव में निष्पक्षता पर सवाल
Pratapgarh, Rajasthan:Slug : 2009ZRJ_PRTP_NP_CHUNAV_R जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ जिला संवादाता : हेडर/हेडलाईन : पूर्व विधायक रामلाल मीणा के गंभीर आरोप, बोले- निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो प्रशासन जिम्मेदार होगा एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने वीडियो जारी कर भाजपा पर नगर परिषद में जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। मीणा ने दावा किया कि शहर में अधिकारियों से कथित सेटिंग और पार्षदों की खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। रामलाल मीणा ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के पास नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत के साथ एक वोट अधिक है, इसके बावजूद भाजपा पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर में यह अफवाह चल रही है कि एसडीओ को 20 लाख रुपये दिए गए हैं और उनसे सेटिंग की गई है। साथ ही उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव में किसी तरह की गलती या पक्षपात करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ तो प्रतापगढ़ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गांधी चौराहे पर पहुंचेंगे। मीणा ने 1000 झंडों के साथ कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात भी कही। मीणा ने अपने वीडियो बयान में प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी हुई और उसके बाद कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के स्तर पर ऐसी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति पद के लिए चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। कांग्रेस की ओर से ज्योति सोनी और भाजपा की ओर से मनीषा जैन मैदान में हैं। ऐसे में मतदान से एक दिन पहले पूर्व विधायक रामलाल मीणा का यह बयान राजनीतिक माहौल को और गरमा देने वाला माना जा रहा है। बाइट- रामलाल मीणा , पूर्व विधायक0
0
Report
अयोध्या में 100 नाट्य मंचन से मोदीजी की 25 साल की सेवा यात्रा उजागर
Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अयोध्या में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन किया जाएगा। अयोध्या की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष नाट्य प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है। नाटक के जरिए गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें सेवा, समर्पण, जनकल्याण, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंगों को दिखाने की बात कही गई है। आयोजकों के मुताबिक, प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय रखा गया है, ताकि इसे अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाया जा सके। राज्यभर में अभियान के तहत 100 नाट्य मंचनों का लक्ष्य रखा गया है। स्कूल, कॉलेज, पंचायत, सामुदायिक केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के जरिए भाजपा कला और नाट्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा और सुशासन से जुड़े संदेश को जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।0
0
Report
11th-grade student's body found in drain, sparks uproar in the area
Singrauli, Madhya Pradesh:कल से लापता 11वीं की छात्रा का नाले में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप सरई शासकीय कन्या स्कूल की छात्रा प्रियंका प्रजापति कल से थी लापता, चमारीडोल नाले से बरामद हुआ शव स्कूल से घर लौटते वक्त लापता हुई थी छात्रा, रातभर परिजन और पुलिस करते रहे तलाश रातभर जंगल और नाले में तलाश के बाद आज नाले में फंसा मिला छात्रा का शव नाले पर पुलिया और पक्की सड़क नहीं होने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का आरोप—पुलिया और सड़क होती तो शायद टल सकता था हादसा स्थानीय लोगों ने सड़क और पुलिया की कमी को लेकर प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा छात्रा की मौत के बाद इलाके में मातम, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा: समाजिक संदेश का प्रभाव
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर भाद्रपद शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर रविवार को अखिल भारतीय बंजारा समाज समिति के तत्वावधान में बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिलेभर से बड़ी संख्या में बंजारा समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली यात्रा में पूरे मार्ग पर उत्साह का माहौल रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ टंकी चौराहे से हुआ। यात्रा महूपुरा, किला रोड, चौक बाजार, नई सड़क और बस स्टैंड होते हुए एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंची। विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा रामदेवजी की एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजाई गई थीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच समाज के विभिन्न अखाड़ों ने करतब दिखाए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मां राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेवजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने बाबा रामदेवजी के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समाज के बुजुर्गों एवं वरिष्ठ नागरिकों का बहुमान कर सम्मानित किया गया।0
0
Report
विष्णुदेव साय की ओड़िशा यात्रा: लिंगराज मंदिर दर्शन के साथ सुख-समृद्धि की दुआ
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी से सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा मौजूद रहें. बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सपरिवार ओडिशा के धार्मिक यात्रा पर है. जिसमें वो भुवनेश्वर स्थित सुप्रसिद्ध लिंगराज महादेव मंदिर और पूरी में महाप्रभु जग्गनाथ के दर्शन पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं......0
0
Report
अहमदाबाद में भारी बारिश, शहर के कई हिस्सों में जलभराव संभव
Noida, Uttar Pradesh:अहमदाबाद(गुजरात): अहमदाबाद शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई0
0
Report
Advertisement
जयपुर: पांच हजार इनामी बदमाश वारिस मेव गिरफ्तार, डंपर चोरी के मामले में शामिल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर हरमाड़ा थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार डम्पर चोरी के मामले में 5 साल से फरार चल रहा था आरोपी नूह मेवात निवासी वारिस मेव को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी ने चोरी की अन्य वारदातें भी करना स्वीकार माचड़ा निवासी शिवेंद्र सिंह ने 9 जून 2021 को डम्पर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी इस मामले में पुलिस इकराम उर्फ अकराम, वसीम उर्फ पागल उर्फ डाम को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पूछताछ में पता चला कि वारिस चोरी के बाद अपने गांव चला जाता है इस बीच सूचना पर पुलिस ने वारिस को दूलेतपुरा टोल टैक्स से दबोच लिया वारिस के खिलाफ अलग अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज हैं0
0
Report
आफताब अहमद ने भाजपा पर निशाना साधा; इंद्री में कांग्रेस का दमदार सम्मेलन
Nuh, Haryana:Story:- इंडरी में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, आफताब अहमद ने भाजपा पर साधा निशाना। नए ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकारिणी के गठन को लेकर आयोजित हुआ सम्मेलन, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। नूंह जिले के इंडरी में कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नूंह विधायक आफताब अहमद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान, महताब अहमद, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर खान सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नूंह विधायक आफताब अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार प्रदेश के 180 ब्लॉकों में नए ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारिणियों का गठन किया गया है। इसी क्रम में इंद्री में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देने का आह्वान किया। मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज के मुद्दे पर जाकिर हुसैन पर निशाना आफताब अहमद ने हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछले 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षकों के वेतन और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर स्थिति चिंताजनक है। विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के समय गांव की करीब पांच एकड़ भूमि में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया गया था। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अब कॉलेज की बदहाली के लिए सवाल उठाने वाले लोग पहले कहां थे। आफताब अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार के कार्यकाल से लेकर विधानसभा के विभिन्न सत्रों में उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज का मुद्दा कई बार उठाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के अधीन इस इंजीनियरिंग कॉलेज को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में होम सेक्रेटरी से बातचीत हो चुकी है और आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी। यासीन मेव डिग्री कॉलेज को लेकर भी उठाए सवाल आफताब अहमद ने यासीन मेव डिग्री कॉलेज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह संस्थान आज विश्वविद्यालय के स्तर तक पहुंच जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यासीन मेव डिग्री कॉलेज के बाद स्थापित अल-फलाह संस्थान आज विश्वविद्यालय बन चुका है, जबकि यासीन मेव डिग्री कॉलेज बदहाली का सामना कर रहा है। उन्होंने जाकिर हुसैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो लोग खुद संस्थानों की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने काम का जवाब देना चाहिए। आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि इलाके के युवाओं की शिक्षा से जुड़े संस्थानों को लेकर सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी समय में पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ पंचवटी में 11 साल की जिया ओड करंट से मौत, जांच शुरू
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ की पंचवटी कच्ची बस्ती में दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां छत पर कपड़े सुखाने गई 11 वर्षीय बच्ची जिया ओड की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिया ओड, पुत्री महेंद्र ओड, कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इंडी chaude? इसी दौरान छत के नजदीक से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में नारायण सेवा संस्थान के 47वें दिव्यांग व निर्धन सामूहिक विवाह सम्पन्न
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज नारायण सेवा संस्थान की ओर से 47वां दिव्यांग और निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी स्थित संस्थान के सेवा महातीर्थ में आयोजित हुए इस सामूहिक विवाह समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। विवाह समारोह की रस्मे दो दिन तक आयोजित हुई। पहले दिन गणपति स्थापना के साथ हल्दी, मेहंदी और महिला संगीत का आयोजन हुआ। वही आज सुबह वर निकासी के साथ विवाहित रस्म शुरू हुई। सामूहिक वरमाला के आयोजन के दौरान भगवान राम और महादेव का की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। अग्नि की साक्षी में सभी 50 जोड़ों ने सात फेरे लिर और विवाह के बंधन में बंध गए। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में दो बार संस्थान की ओर से दिव्यांग और निर्धन सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें विवाह बंधन में बनने वाले सभी नव दंपतियों को उपहार स्वरूप आवश्यक घरेलू वस्तुएं प्रदान की जाती है। जिससे वे सुख पूर्वक अपने दाम्पत्य जीवन का आगाज कर सके。0
0
Report
जियावन में तेज रफ्तार बाइक भिड़ंत, महिला और बच्ची घायल
Singrauli, Madhya Pradesh:जियावन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत। हादसे में दोनों बाइक चालक, एक महिला और मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल। स्थानीय लोगों ने घायलों को उठाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जियावन थाना पुलिस। चितरंगी रोड के पास हुआ सड़क हादसा, मौके पर जुटी लोगों की भीड़। जियावन पुलिस ने मामले की शुरू की जांच।0
0
Report
एटा में कोबरा मिलने से दहशत, पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल छोड़ दिया
Etah, Uttar Pradesh:एटा में कोबरा मिलने से दहशत, पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल छोड़ दिया0
0
Report
Advertisement
