बुलंदशहर में तेज अनियन्त्रित कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की गई जान
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में तेज और अनियंत्रित कार ने कुर्सी पर बैठे चार लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। घायलों को इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, करीब एक घंटे तक KGMU में चला पोस्टमार्टम
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के KGMU में करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को पहले से लीवर और लंग्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। प्रतीिक यादव के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। परिवार और समर्थकों की निगाहें अब मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
