203001
बुलंदशहर में नाबालिग बेटे ने पिता हेड कांस्टेबल की ली जान!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में विजिलेंस थाने में तैनात 48 वर्षीय हेड कांस्टेबल की जान उसके ही नाबालिग बेटे द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने से चली गई। आरोपी बेटा एक नामचीन स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। पिता द्वारा डांटने पर गुस्साए छात्र ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली देहात की यमुनापुरम कॉलोनी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट के बहाने पुलिसकर्मी से लूट-पाट
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- कार में लिफ्ट देकर पुलिस कर्मी के साथ मारपीट मोबाइल, एटीएम और अन्य सामान लूट ले गए बदमाश मौजूदा समय मे मथुरा में तैनात है पुलिसकर्मी 20 मई को छुट्टी लेकर जोया जाने के लिए निकला था सेक्टर 63 में एक कार ने लिफ्ट देने के बहाने बैठाया लिफ्ट देने के बाद गाड़ी में पहले से बैठे दो युवक और ड्राइवर ने की पुलिसकर्मी के साथ मारपीट मारपीट के बाद पुलिसकर्मी का बैग, मोबाइल, एटीएम और अन्य सामान लूट ले गए बोड़ाकी में पुलिसकर्मी को कार से धक्का देकर हुए फरार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू थाना दादरी क्षेत्र की घटना।0
0
Report
लखीमपुर खीरी के जंगल में खौफनाक तेंदुआ वन विभाग के हाथ लगा
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के उत्तर निघासन वन रेंज मुर्तिहा गांव में लंबे समय से आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की गिरफ्त में आ गया है। यह तेंदुआ इलाके में लगातार कई लोगों को मौत के घाट उतार चुका है इसके साथ कई मवेशियों पर भी हमला कर चुका है। बीते कई महीनों से क्षेत्र में चहलकदमी करते देखे जाने के बाद इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। तेंदुए के खौफ से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर थे। वन विभाग ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए कई पिंजरे लगाए थे । जिसके बाद आखिरकार शिकार के लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।0
0
Report
महराजगंज टॉवर पर चढ़ी दो युवतियाँ: प्यार के जिद पर उठा हड़कंप
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- आजकल टावर पर चढ़कर अपनी बात मनवाना ट्रेडिंग में चल रहा है ताज़ा मामला महराजगंज जिले का है जहां सरोजनी नगर वार्ड स्थित सूचना कार्यालय के समीप आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दो युवतियां मोबाइल टावर पर चढ़ गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है सूचना के बाद मौके पर पहुँचे पुलिस और प्रशासन युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में लगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़ी युवतियों में एक पंजाब की रहने वाली सोनिया है और दूसरी मनप्रीत बताई जा रही है जो एक आर्केस्ट्रा में डांसर के रूप में कार्य करती है। सोनिया आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे आमिर से प्यार करती थी लेकिन बीते दिनों कुछ विवाद हो गया था जिसके कारण उसने आमिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दी थी और पुलिस ने उसको जेल भेज दिया था। आमिर के जेल से छूटने के बाद अब सोनिया शादी करने के जिद को लेकर आज सुबह सोनिया अपने सहेली मनप्रीत के साथ मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सोनिया का कहना है कि पुलिस प्रशासन आर्केस्ट्रा संचालक का बेटा से शादी करवा दे तब जाकर टॉवर से उतरेगी। वही दूसरी युवती मनप्रीत भी जिस युवक से प्यार करती है वो जेल में बंद है और उससे शादी करने के जिद में टॉवर पर चढ़ी है। सूचना के बाद मौके लर पहुँची पुलिस लगातार युवतियों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि आज सुबह दो युवतियों के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी युवतियों को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों युवतियाँ शादी करने के जिद पर टावर पर चढ़ी है पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की मौत: पति- ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप, परिवार ने शिकायत दर्ज कराई
Greater Noida, Uttar Pradesh:पति व ससुरालजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप ग्रेटर नोएडा में एक और विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने पति व अन्य लोगों पर लड़की को प्रताड़ित करने मारपीट करने और परेशान करने के आरोप लगाए, लड़की के द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खाया गया जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई । पुलिस को दी हुई शिकायत में राकेश सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनीका भाटी ने 14 अगस्त 2015 को कासना थाना क्षेत्र के चीरसी के रहने वाले सुभाष शर्मा से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही उसे वह लोग लगातार परेशान कर रहे थे, उसके साथ में मारपीट की जाती थी लड़की के द्वारा कई बार फोन करके अपने पिता को बताया गया कि उसका पति सुभाष अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं ।इस मामले में पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह मेरी बेटी ने मुझे फोन किया और बताया कि मेरे पति और ससुराल वालों ने मुझे बहुत मारा है और बहुत ज्यादा परेशान किया है, मैं अपनी जिंदगी से परेशान हो चुकी हूं हालांकि मैंने उसे काफी समझा दिया, फिर उसके बाद 21 मई को उसके पति ने मुझे फोन करके बताया कि आपकी बेटी को कुछ हो गया है और वह आईसीयू में भर्ती है, आप अस्पताल आ जाइए । जब हम gims अस्पताल पहुंचे तो पाया कि वह मृत अवस्था में थी, डॉक्टर द्वारा बताया गया कि किसी जहरीले पदार्थ के खाने की वजह से उसकी मौत हुई है। अब इस मामले में पीड़ित पिता ने लड़की के पति सुभाष व अन्य लोगों के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए है, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग डंपिंग यार्ड से बदबू, सड़क पर गंदगी से जाम जैसी स्थिति
Patna, Bihar:राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित कचरा डंपिंग यार्ड से फैल रही दुर्गंध और चारों ओर फैले कचरे ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर निगम की ओर से डंपिंग यार्ड को खाली कराने और कचरे के निष्पादन का दावा किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। डंपिंग यार्ड में तय सीमा से ज्यादा मात्रा में कचरा जमा किया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कचरा अब सड़क तक फैल चुका है। सर्विस लेन पर भी बड़े पैमाने पर कचरा डंप कर दिया गया है, जिसकी वजह से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों کا कहना है कि कचरे से उठ रही बदबू के कारण इलाके में रहना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़क पर फैले कचरे की वजह से जाम जैसी स्थिति भी बन रही है। नगर निगम एक तरफ सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का दावा कर रहा है, तो दूसरी तरफ राजधानी के बीचों-बीच इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है। डंपिंग यार्ड के लिए निर्धारित क्षेत्र से बाहर तक कचरा फैल चुका है, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
दिल्ली समेत 10 राज्यों में 24 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव घोषित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - निर्वाचन आयोग ने की राज्यसभा चुनावों की घोषणा 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा मतदान और मतगणना होगी 18 जून को चुनाव प्रक्रिया 20 जून को होगी पूरी... राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटो के लिए होगा चुनाव 11 जून तक नामाकंन वापिस ले सकेगे नीरज डागीं , राजेंद्र गहलोत और रवनीत बिट्टू का कार्यकाल पूरा..0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट आदेश के बाद लखनऊ में अवैध चैंबर्स हटे, निगम ने गमले सुरक्षा
Lucknow, Uttar Pradesh:हाई कोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ में अवैध चैंबर्स हटे, निगम ने गमले सुरक्षा0
0
Report
शाहजहांपुर में रोडवेज बस चालक के शराबी होने के आरोप पर यात्रियों ने हंगामा
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में गुरूवार को रोडवेज बस चालक, परिचालक और यात्रियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बस के अंदर ही मारपीट होने लगी। उसके बाद यात्री को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। मारपीट का वीडियो सामने आया है। काफी देर रोड पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोडवेज अड्डे की है। यहा गुरूवार की शाम कुछ सवारी रोडवेज बस में बैठी थी। उनका आरोप है कि बस का चालक शराब के नशे में था और उसने बस चलाना शुरू किया। इस पर यात्रियों ने उस चालक को टोक दिया और बस न चलाने की मांग की। उसके बाद चालक और यात्रियों के बीच बहसबाजी होने लगी। बहसबाज़ी इतनी बड़ी कि गांव गाली-गलौज के बाद धक्का-मुक्की और बस के अंदर ही मारपीट होने लगी। मारपीट देखकर परिचालक भी मौके पर पहुचा और वह भी यात्रियों के साथ विवाद करने लगा। उसके बाद कुछ लोग एक व्यक्ति को धक्का देते हुए बस के बाहर ले आए। उसके बाद वहां पर उसके साथ मारपीट की गई। एक व्यक्ति ने दूसरे का गला पकड़कर दीवार से सटाकर धक्का दे दिया। इतना ही नही इस घटना के बाद जमीन पर बैठे व्यक्ति को खूब धमकियां दी गई। करीब आने घंटे तक रोडवेज के बाहर रोड पर जमकर हंगामा होता रहा। जबकि इस जगह से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है लेकिन इस घटना के दौरान काफी देर चले हंगामे के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंच पाई। पूरे घटनाक्रम के वीडियो सामने आए हैं। हालांकि ये स्पष्ट नही हो पाया है कि इनमे चालक, परिचालक और यात्री कौन हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
लखनऊ के 8 स्कूलों पर फीस अधिक लेने नोटिस, 5 लाख जुर्माने की चेतावनी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में तय मानक से ज्यादा फीस वसूलने वाले 8 स्कूलों को जिला अधिकारी विशाख जी की तरफ से नोटिस जारी किया गया है इसी के साथ उनके ऊपर 5 लाख रुपए जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। 20 विद्यालयों के खिलाफ लगातार 28 शिकायतें मिलीं जिनमें 8 सही पाई गईं, 2 स्कूलों ने ज्यादा फीस लेने की बात भी मानी और अगले महीने की फीस में समायोजित करने की बात कही। स्कूलों को 1 जून तक अपना जवाब दाखिल करने का समय भी दिया गया है। एलेन हाउस पब्लिक स्कूल, सीलवती आइडियल पब्लिक स्कूल, आश्रम एकेडमी, हुकुम सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, सैंट डोमिनिक इंटर कॉलेज, सेठ एम आर जयपुरिया गोयल कैम्पस, ब्राइट वे इंटर कॉलेज व केजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल शामिल हैं।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बाइक सवार तीन युवकों पर अज्ञात बदमाश का हमला, गोली चली
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-बाइक से घर जा रहे 3 युवकों पर अज्ञात बदमाश ने किया हमला, बदमाश ने बाइक चला रहे युवक पर डंडे से किया प्रहार, डंडा लगने के कारण थोड़ी दूर आगे रुके युवकों पर बदमाश ने की फायरिंग, फायरिंग में बाइक सवार एक युवक की गर्दन को छूकर निकली गोली, फायरिंग में घायल हुए युवक को इलाज के अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल किया गया रेफर, घटना की सूचना पर पुलिस टीमें अज्ञात बदमाश की तलाश में जुटी, मुस्करा थाना क्षेत्र बंडवा भैंसाय मार्ग का मामला।0
0
Report
धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी वसीम गिरफ्तार, कश्मीर से जेल भेजा गया
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के विशाल को क Kashmir में हमजा बनाने वाले आरोपी वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी वसीम को बिजनौर पुलिस ने जेल भेजा है। वसीम अपनी बेटी का निकाह विशाल से करना चाहता था। निकाह की शर्त पर विशाल का कपडाढ़ी (भाषा संदिग्ध) की मस्जिद में निकाह कराया गया था। हमजा बने विशाल को पुलिस ने बरामद किया है। बिजनौर थाना शहर कोतवाली इलाके के बाखरपूर गढ़ी गांव का मामला। बिजनौर जिले के गांव बाखरपूर गढ़ी के रहने वाले कृष्णकुमार ने 18 मई को थाना शहर कोतवाली पुलिस में बेटे विशाल के जबरन धर्म परिवर्तन कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। FIR में आरोप लगा था कि उसके बेटे विशाल का वसीम ने जबरन डराकर धर्म परिवर्तन करा दिया है। पीड़ित विशाल के पिता कृष्ण कुमार का कहना है कि वसीम मेरे जान पहचान का व्यक्ति है और वह मेरे बेटे को 3 से 4 साल पहले Kashmir ये कहकर ले गया था कि मैं उसकी नौकरी लगवा दूंगा। इसी दौरान विशाल का वसीम की नाबालिग बेटी से प्यार परवान चढ़ गया और वसीम को इस बात का पता चल गया। वसीम ने विशाल के सामने शर्त रख दी कि अगर तुझे मेरी बेटी से शादी करनी है तो तुझे इस्लाम धर्म स्वीकार करना होगा। विशाल ने इस्लाम धर्म स्वीकार करने को मना किया तो डराकर धमकाया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। Kashmir में अकेले फंसे विशाल ने वसीम की बात मानने में ही अपनी भलाई समझी और मस्जिद में इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी वसीम को Kashmir से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन के पास मिनी ट्रक की टक्कर से बछड़ा मौत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन
Pali, Rajasthan:अनियंत्रित मिनी ट्रक ने मवेशी को लिया चपेट में मारवाड़ जंक्शन के निकट स्थित राजकियावास खुर्द गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां कंक्रीट से ओवरलोड एक मिनी ट्रक की टक्कर से भैंस के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्राम वासियों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया, ग्रामीणों के अनुसार मिनी ट्रक तेज गति से गांव के अंदर से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बछड़े को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बछड़े ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण है। साथ ही गांव में लगातार बढ़ रही ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के भीतर भारी वाहनों की तेज गति पर रोक लगाने, नियमित निगरानी करने तथा दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।0
0
Report
Advertisement
पासी समाज के कई नेताओं पर पुलिस का हाउस अरेस्ट, शहर में तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस ने पासी समाज के कई लोगो को हाउस अरेस्ट किया पुलिस ने पासी समाज के कई लोगो को हाउस अरेस्ट किया सूरज पासी जिसने मांग की थी उसको भी हाउस अरेस्ट किया गया पुलिस मौके पर तैनात बाइट सूरज पासी मौलाना सुफियान बाईट0
0
Report
समाजवादियों ने महंगाई, नीट पेपर लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को लेकर किया प्रदर्शन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और नीट पेपर लीक के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन गोंडा के परसपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ता परसपुर में एकत्रित हुए और बढ़ती महंगाई, नीट पेपर लीक, पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने परसपुर क्षेत्र में ‘जन आक्रोश पदयात्रा’ निकालने की घोषणा की थी। सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन स्थल पर इकट्ठा हुए, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा रैली निकालने की अनुमति न दिए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए और आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल कम करने, दवाइयों, गृह उपयोगी वस्तुओं एवं एलपीजी गैस के दाम घटाने, गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे की कमी दूर कर सुचारु तौल सुनिश्चित कराने तथा बिचौलियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को वापस लेने तथा पुलिस उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। वहीं नीट परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों के सामने उत्पन्न आर्थिक संकट का समाधान कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान है। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर तत्काल राहत प्रदान करे। इस अवसर पर सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी उपहार में दिए जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने ज्ञापन के साथ टॉफी का एक पैकेट अपने हाथ में लेते हुए कहा, “देश की जनता महंगाई से पीड़ित है और प्रधानमंत्री जी टॉफी गिफ्ट कर रहे हैं। इस दौरान करनैलगंज नायब तहसीलदार विकास, थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी व पुलिस टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में अरुण त्रिपाठी, सूरज सिंह, संदीप पांडेय, विनोद मिश्रा, गौरव सिंह, शुभम सिंह, राजन सिंह, शिवेंद्र सिंह, मनोज, अमरनाथ यादव, महबूब खान, बबलू खान, राजेश तिवारी, कलीम खान, गोलू, मोसिन, अमन सिंह, रामू कुमार, हर्षित सिंह, गोविंद कनौजिया, शिवम कनौजिया, तेज कुमार, आदिल, ननकऊ नेता, लल्लन पांडेय, विशाल सिंह, शुभम दूबे, शिवा सिंह,रामसागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
DMRC to Run Special Metro Services from 6 AM on Sunday for UPSC Prelims
Noida, Uttar Pradesh:सिविल सर्विसेज़ (प्रीलिम्स) परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, इस रविवार को पूरे नेटवर्क में दिल्ली मेट्रो सेवाएँ सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी UPSC द्वारा इस रविवार, यानी 24 मई 2026 को आयोजित की जा रही सिविल सर्विसेज़ (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) अपनी लाइन 7 (पिंक लाइन, यानी मजलिस पार्क से शिव विहार तक), लाइन 8 (मैजेंटा लाइन, यानी कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन तक और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक) और लाइन 9 (ग्रे लाइन, यानी ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक) के सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6:00 बजे से ट्रेन सेवाएँ शुरू करेगा, जो अन्य लाइनों के समय के अनुरूप होंगी। आमतौर पर रविवार को इन तीनों लाइनों पर सेवाएँ सुबह 7:00 बजे शुरू होती हैं। हालाँकि, इस रविवार को इन लाइनों पर सेवाएँ सुबह 6:00 बजे से शुरू की जा रही हैं, जिसमें सुबह 07:00 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी; इसके बाद रविवार की समय-सारिणी के अनुसार सामान्य ट्रेन सेवाएँ जारी रहेंगी। यह विशेष व्यवस्था सिविल सर्विसेज़ प्रीलिम्स परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और उन्हें समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुँचाने के लिए की गई है। अन्य सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएँ रविवार की सामान्य समय-सारिणी के अनुसार ही चलती रहेंगी, जो सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी।0
0
Report
Advertisement
