203408
बुलंदशहर पुलिस की मुठभेड़ में 25000/-का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Gulaothi, Uttar Pradesh:देर रात जब बुलंदशहर पुलिस धमेड़ा बस अड्डे के पास वाहन की चैकिंग कर रही थी कि तभी चेकिंग के दौरान मण्ड़ी चौकी की तरफ से बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखे, जिन्हें रूकने को कहा गया लेकिन वें नहीं रुके बल्की बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। जिस पर बदमाशों की बाइक अनियन्त्रित होकर फिसल गई। बदमाशों द्वारा अपनी तरफ पुलिस को आता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। वहीं जवाब में पुलिस फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया व दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खाटूश्यामजी सदर पुलिस ने 4 महीनों से फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया
Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - खाटूश्यामजी सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 माह से फरार 1 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एंकर सीकर जिले की खाटूश्यामजी के सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार महीनों से फरार चल रहे और रींगस सेक्टर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुभाष मीणा निवासी बड़ी रोई तन मण्ढा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर एक हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।पुलिस के अनुसार 3 मार्च को ग्राम मण्ढा में आरोपी सुभाष मीणा ने अपने साथियों के साथ एक घर में घुसकर मारपीट की थी। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से आरोपी लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था।पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दांतारामगढ़ क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा, एएसआई रघुनाथ प्रसाद, एएसआई रूडाराम, कांस्टेबल हाकिम सिंह तथा वीरेन्द्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों एवं वारदात से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा किया जा सके।0
0
Report
आमेर महल के होमगार्ड फैजल खान ने ईमानदारी से पर्यटक का पैसा लौटाया
Jaipur, Rajasthan:आमेर महल के होमगार्ड फैजल खान ने पेश की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा. महल में नोटों से भरा बैग और कीमती सामान लौटाया पर्यटक को. ओडिशा से पर्यटक नित्यानंद साहू ने होमगार्ड फैज़ल खान का धन्यवाद जताया. बैग में ₹106000 (एक लाख छह हजार रूपए), अन्य कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागज रखे थे. होमगार्ड फैज़ल खान ने ईमानदारी दिखाते हुए कंट्रोल को सूचित कर, पर्यटक को ढूंढ कर पूरा कैश और कीमती सामान पर्यटक को सुरक्षित लौटाया. आमेर महल के होमगार्ड फैज़ल खान ने साबित किया अतिथि देवो भव:!0
0
Report
चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होडा चौराहे के पास हुआ, जहां अचानक यू-टर्न लेने के दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारां निवासी शिक्षक सुरेश मीणा के रूप में हुई, जबकि मृतका की पहचान छतरगंज निवासी रवीना के रूप में हुई। सूचना पर भदेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना के ढाणी हेमावाली में खुले कुएं से नंदी सुरक्षित बाहर निकाला गया
Sikar, Rajasthan:खुले कुएं में गिरा नंदी, गौरक्षकों और पशुपालन विभाग ने सुरक्षित निकाला बाहर एंकर सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के ढाणी हेमावाली में टीले पर स्थित एक खुले कुएं में नंदी गिर जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को दी। मोहित मांडिया द्वारा सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. आर. ए. बाला, पशुधन निरीक्षक अनिल जाखड़ एवं धर्मपाल गुर्जर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। भारतीय गौरक्षक संघ नीमकाथाना तथा भैरव गौरक्षक दल के कार्यकर्ताओं विक्की मीणा और विक्रम मुवाल ने साहस का परिचय देते हुए कुएं में उतरकर कड़ी मशकत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने गौरक्षकों और प्रशासनिक टीम के प्रयासों की सराहना की।0
0
Report
खाटूश्यामजी के निकट लावारिस शव की पहचान नहीं, पांच दिन बाद अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के सदर थाना क्षेत्र में खाटूश्यामजी के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाय और मगनपुरा के बीच मिले लावारिस शव की पहचान पुलिस के अथक प्रयासों के बावजूद नहीं हो सकी। ऐसे में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने नगरपालिका कर्मचारियों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करा दिया। जानकारी के अनुसार 27 जून को बाय ग्राम और मगनपुरा के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई गई कि अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत हुई थी। सूचना पर सदर थाना खाटूश्यामजी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल खाटूश्यामजी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए लगातार प्रयास किए लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। अंततः एएसआई मदन लाल के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों के सहयोग से अज्ञात शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने बताया कि यदि भविष्य में मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी सामने आती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के ILP अगले आदेश तक स्थगित
Pithoragarh, Uttarakhand:आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करना अगले आदेश तक स्थगित पिथौरागढ़। हिमालयी क्षेत्र में मानसून के आगमन और लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) का निर्गमन तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय खराब मौसम, भारी वर्षा और संभावित भूस्खलन जैसी परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और अगली सूचना जारी होने तक यात्रा की योजना न बनाएं। जिला प्रशासन ने इस निर्णय से होने वाली असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है。0
0
Report
Advertisement
यूपी TET परीक्षा का दूसरा दिन, दो पाली में 2352 परीक्षार्थी
Unnao, Uttar Pradesh:स्लग - TET परीक्षा का दूसरा दिन, Zee media की ground रिपोर्ट एंकर - यूपी TET परीक्षा का दूसरा दिन है। आज भी दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह 9:30 से 12:00 तक परीक्षा होगी। जिसमें सात परीक्षा केंद्रों पर 2352 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी। एडीएम सुशील कुमार गोंड को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। परीक्षा पारदर्शी तरीके संपन्न करने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। पीएम श्री राजकीय विद्यालय में 240 परीक्षार्थी पहली पाली में परीक्षा दे रहे हैं, दूसरी पाली में 171 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे。0
0
Report
महराजगंज में लेखपाल के रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, निलंबन की पुष्टि
Maharajganj, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया में चकबंदी के दौरान किसान से लेखपाल द्वारा कथित रूप से रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो वायरल होने के बाद चकबंदी अधिकारी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है । जानकारी के मुताबिक पीड़ित किसान जयप्रकाश पांडेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि चक संख्या-151 की भूमि को पूर्व स्थिति में करने के बदले लेखपाल ने एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी । किसान ने बताया कि वह 70 हजार रुपये पहले और 30 हजार रुपये बाद में दे चुका है फिर भी उसका काम नहीं हुआ और लेखपाल अनिल पांडेय द्वारा अतिरिक्त रकम की मांग की गई। इसी दौरान कथित लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया । जिलािया चकबंदी अधिकारी नवीन गोयल ने बताया कि वीडियो के आधार पर लेखपाल अनिल पाण्डेय को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है । अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस पूरे मामले में लेखपाल के साथ-साथ ऊपर अधिकारी भी संलिप्त है या नहीं यह जांच के बाद पता चल पाएगा ।0
0
Report
राम कथा के दौरान अनुकल्प मिश्रा ने अपने घर पर 50 लाख से अधिक खर्च किया
Noida, Uttar Pradesh:अनुकल्प मिश्रा ने अपने घर पर राम कथा के दौरान खर्च की थी 50 लाख रुपए से ज्यादा की धनराशि राम कथा के दौरान चंपत राय भी पहुंचे थे अनुकल्प मिश्रा के घर अनुकल्प मिश्रा और चंपत राय की साथ कि exclusive video के साथ Zee media राम कथा के दौरान 7 दिन तक अनुकल्प ने किया था बड़ा आयोजन गंजा आदमी अनुकल्प मिश्रा है0
0
Report
Advertisement
सोते हुए बच्चे की खबर — खबर की पुष्टि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
गर्भावस्था गिफ्ट: पहले और बाद के अनुभव
Noida, Uttar Pradesh:PREGNANCY GIFT BEFORE AND AFTER THE PREGNANCY GIFT0
0
Report
पटना समेत बिहार के कई जिलों में 4–8 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
Patna, Bihar:पटना सनी बिहार में मौसम तेजी से बदला रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। आज शुक्रवार को राजधाानी पटना में गरज से साथ बारिश के असार हैं। इसके अलावे कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ ठनका और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 3 जुलाई- राजधानी पटना में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही हल्के बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। कैमूर, सासाराम गयाजी, बक्सर में तेज बारिश की संभावना। 4 से 6 जुलाई- मुजफ्फरपुर, बगहा, मधेपुरा, सहरसा गोपालगंज समेत उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 7 से 8 जुलाई- पटना समेत पूरे प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। पूर्वी और दक्षिण बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।0
0
Report
Advertisement
जमशेदपुर हत्याकांड के बाद रांची में पुलिस अलर्ट, बार संचालकों पर कड़ी कार्रवाई
Ranchi, Jharkhand:जमशेदपुर के डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद राजधानी रांची में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बीती रात लालपुर समेत शहर के कई बारों में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान बार संचालकों को नियमों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया। जमशेदपुर डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र बीती रात रांची के लालपुर समेत कई बारों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा और सदर एसडीओ कुमार रजत की मौजूदगी में बारों की जांच की गई। इस दौरान यह देखा गया कि बारों में निर्धारित नियमों का पालन हो रहा हो या नहीं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसने पर संबंधित बार संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी जांच की गई और बार संचालकों को तय मानकों के अनुरूप ही म्यूजिक बजाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस अभियान में सिटी एसपी, एसडीएम, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, कई डीएसपी और शहर के विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।रांची पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों, अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों और नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
FDA जैसी कार्रवाई से छत्रपती संभाजीनगर में रस केंद्रों पर कड़ी जाँच
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर मध्ये अन्न व औषध प्रशासनाची धडाकेबाज कारवाई सुरू आहे शहराच्या पैठण गेट परिसरात असलेल्या ज्यूस सेंटरवर प्रशासनाने छापे टाकत पाहणी केली. ज्यूस सेंटरमध्ये ज्यूस तयार करण्यासाठी मुदतबाह्य दूध आणि मँगो पल्पचा वापर केला जात असल्याचे निदर्शनास आले. पथकाने हा आरोग्याला घातक साठा जागेवरच जप्त करून नष्ट केला. एक दुसऱ्या ज्यूस सेंटरमध्ये कमालीची अस्वच्छता आढळली असून ग्राहकांना आयस्क्रीमऐवजी 'फ्रोझन डेझर्ट' देऊन फसवले जात होते. या कारवाईनंतर पथकाने परिसरातील अनेक ज्यूस सेंटरची तपासणी करून संबंधितांना कडक स्वच्छतेच्या सूचना दिल्या. याबाबत या हॉटेलचे परवाने रद्द करण्याच्या हालचाली सुरू असल्याची माहिती मिळते..0
0
Report
सीएम ने अस्पतालों में अनावश्यक रेफरल रोककर सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 अगस्त 2026 से अनुमंडलीय और जिला अस्पतालों से मेडिकल कॉलेजों व उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में होने वाले अनावश्यक रेफरल पर रोक सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को उनके नजदीकी सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर इलाज मिले, इसके लिए रेफरल व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही पैथोलॉजी, एमआरआई, मैमोग्राफी, एनेस्थीसिया और ट्रॉमा सेंटर जैसी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। प्रमंडलीय आयुक्त, जिला पदाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सरकारी अस्पतालों का नियमित रात्रिकालीन निरीक्षण करने, अस्पतालों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।0
0
Report
Advertisement
